Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: निजी होटल में पुलिस की रेड, हथियारों सहित आतंकी लंडा के 3 सदस्य काबू

    पंजाब: निजी होटल में पुलिस की रेड, हथियारों सहित आतंकी लंडा के 3 सदस्य काबू

    जल्द डीजीपी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

    अमृतसर: गैंगस्टर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत दिल्ली पुलिस व स्थानीय पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करके कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। तीनों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

    फिलहाल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में बैठे आतंकी लंडा पंजाब में दिवाली के आसपास बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटा हुआ है। दिल्ली पुलिस को लंडा की इस हरकत की इनपुट मिली तो उन्होंने अतिरिक्त जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अमृतसर का रुख किया।

    अमृतसर कमिश्नरेट के साथ टीम बनाकर एक निजी होटल में रेड की गई। जहां तीनों आतंकी इकट्ठे रह रहे थे। पुलिस ने जब तीनों आरोपियों के कमरे की तलाशी ली तो तीनों के पास से 3 पिस्टल बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, एक AK-47 भी बरामद की गई है। जल्द ही डीजीपी पंजाब इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करके प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 

  • पंजाबः DAV School में बच्ची की सहपाठी ने फोड़ी आंख, परिजनों ने किया हंगामा

    पंजाबः DAV School में बच्ची की सहपाठी ने फोड़ी आंख, परिजनों ने किया हंगामा

    लुधियानाः पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस के बाहर वीरवार दोपहर अभिभावक व कुछ रिश्तेदार एकत्रित हुए। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ आरोप लगाया कि स्कूल की वजह से उनकी बच्ची की आंख की रोशनी को नुकसान हुआ है। अभिभावकों के अनुसार बुधवार दोपहर उन्हें स्कूल से फोन आता है कि उनकी बच्ची की आंख में किसी दूसरे बच्चे का हाथ लग गया जिसकी वजह से उसकी आंख में पानी आ रहा है। वैसे बच्ची ठीक है। लेकिन पीड़ित परिवार से पता चला कि बेटी शनाया​​​​​​ जो कि पहली क्लास में पढ़ती है।

    उसे सहपाठी ने पेंसिल मार दी। पेंसिल लगने के बाद बच्ची दर्द से करहाने लगी। बच्ची शनाया​​​​​​ का उपचार करवाने की बजाए क्लास टीचर ने उसके घर फोन किया और कहा कि वह उसे घर ले जाएं। उसकी आंख में हाथ लग गया है। फोन के बाद परिजन उसे घर ले गए। बच्ची करीब 11 बजे सो गई जब वह दोपहर को उठी तो वह रोने लगी और मां से कहने लगी कि उसे सही से दिख नहीं रहा। मां ने तुरंत उसके पिता को फोन किया। बच्ची के पिता ने बताया कि उसे डीएमसी में आंखों के माहिर डॉक्टर के पास लेकर गए।

    डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि बच्ची की आंख की पुतली फट चुकी है। उसकी आंख की रोशनी चली गई है। बच्ची का ऑपरेशन होगा। पिता ने बताया कि कल बच्ची का ऑपरेशन भी हो गया, लेकिन अभी भी बच्ची की हालत सही नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर यही कह रहे है कि आंख में पेंसिल लगने से बच्ची को गंभीर चोट आई है। वहीं स्कूल प्रबंधकों ने पिता से कहा था कि वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए थे, लेकिन परिजनों का कहना है कि यदि वह डॉक्टर के पास लेकर गए हैं तो उन्हें बताए कि किस डॉक्टर के पास लेकर गए हैं।

    स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के कारण ही उनकी बेटी की आंख खतरे में है। गुरुवार को शरद व समाज सेवक वरूण मेहता ने साथियों सहित स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि क्लास टीचर ने छात्रा से कहा कि घर पर जाकर न बताना कि आंख में पेंसिल लगी है। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर एसीपी अशोक कुमार पहुंचे। पुलिस के उच्चाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया। पुलिस ने परिजनों से 24 घंटे का समय मांगा है । एसीपी अशोक का कहना है कि सबसे पहले बच्ची की आंख बचाना जरूरी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधकों का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहना से मना किया। वहीं बताया जा रहा कि पुलिस परिवार पर मामला दर्ज न करवाने का दबाव बना रही है।

  • पंजाबः दुकान में गोली चलने के मामले में युवक की मौत, ASI Suspend, सड़कों पर उतरे लोग

    पंजाबः दुकान में गोली चलने के मामले में युवक की मौत, ASI Suspend, सड़कों पर उतरे लोग

    अमृतसरः जिले में रेलवे स्टेशन स्थित मोबाइल की दुकान पर एएसआई के हाथों गोली चलने के मामले में उक्त युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए दुकानदारों और परिवार वालों सहित लोगों ने अमनदीप अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। परिवार के सदस्य एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लिबर्टी मार्केट में बुधवार दोपहर को एएसआई हरभजन सिंह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल देखने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों को दिखाई।

    इसी बीच रिवॉल्वर से गोली चल गई और मोबाइल दिखा रहे 27 साल के अंकुश की छाती में जा लगी। दुकानदारों ने तुरंत अंकुश को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एएसआई हरभजन सिंह लॉरेंस रोड चौकी में तैनात था। जिस समय यह हादसा हुआ, वह ऑन ड्यूटी था। ड्यूटी को बीच में छोड़कर ही वह मोबाइल लेने के लिए पहुंचा था।

    गोली लगने के बाद शक्ति नगर निवासी अंकुश की हालत देख एएसआई मौके से फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों के गुस्से को देख किया सस्पेंड घटना के बाद रात तक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन परिवार और दुकानदारों का गुस्सा देखकर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सस्पेंड कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास कर रही है।

  • पंजाब: प्राइमरी स्कूल में 30 फीट गहरी खुही में गिरा तीसरी कक्षा का स्टूडेंट

    पंजाब: प्राइमरी स्कूल में 30 फीट गहरी खुही में गिरा तीसरी कक्षा का स्टूडेंट

    खन्नाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। ललहेड़ी रोड स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चे के खुही में गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के बाथरूम के पास बनाई गई करीब 30 फीट गहरी खुही में तीसरी क्लास में पढ़ता 8 साल का बच्चा खेलते खेलते गिर गया। हादसा खुही का ढक्कन टूटने से हुआ। जैसे ही बच्चा गिरा उसे पास में बिजली का काम कर रहे व्यक्ति ने देख लिया जिसके शोर मचाने पर स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

    बिजली मैकेनिक बलविंदर सिंह ने बताया कि पहले बच्चे को बचाने के लिए रस्सा नीचे की तरफ फेंका लेकिन सीमेंट के भारी भरकम ढक्कन के नीचे दबा होने के चलते बच्चा उठ नहीं पाया। जिसके बाद बलविंदर सिंह रस्सी के सहारे खुही में उतरा, वह बच्चे को रस्सी के सहारे ऊपर लेकर आ रहा था तो बीच में रस्सा टूट गया जिसमें बच्चा और बलविंदर दोनों दोबारा खुही में गिर गए।

    काफी मशक्कत के बाद दोबारा रस्सी के सहारे दोनों को निकाला गया। हादसे में जहां बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं बिजली मैकेनिक के भी चोट आई है, दोनों घायलों को सिविल अस्पताल खन्ना में लाया गया है।

  • पंजाब: सेहत विभाग ने भारी मात्रा में पकड़ी मावे की खेप

    पंजाब: सेहत विभाग ने भारी मात्रा में पकड़ी मावे की खेप

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां राजस्थान के बीकानेर से आई 800 किलो नकली खोए की खेप को बरामद किया गया है। फूड सेफ्टी विभाग ने अमृतसर में 16 बोरे मावा के बरामद किए है। विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेज दिए है।

    बताया जा रहा है कि उक्त खोया बस आरजे 07 bb14 49 के जरिए अमृतसर पहुंचाया जा रहा था। जिले के सहायक फूड कमिश्नर राजेंद्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ बस का पीछा करके बस को कब्जे में लिया। तालाशी दौरान 800 किलो खोए की खेप को बरामद की गई। 

  • पंजाबः नहीं थम रहा मौत का आंकड़ा, एक और युवक की नशे की ओवरडोज से मौत

    पंजाबः नहीं थम रहा मौत का आंकड़ा, एक और युवक की नशे की ओवरडोज से मौत

    लुधियानाः पंजाब में भले ही सरकार की ओर से नशे को लेकर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन राज्य में नशे की ओवरडोज से युवकों की मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। आए दिन राज्य में नशे से युवक की मौत का मामला सामने आ रहा है। वहीं आज फिर जिले में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक घर से बिना बताए गए युवक का सुबह शिमलापुरी इलाके स्थित एक खाली प्लाट में शव बरामद हुआ।

    मृतक की पहचान अमन खन्ना के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। दरअसल, घटनास्थल से एक युवक के बाइक के साथ एक सीरिंज भी मिली है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    ताना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अमन खन्ना जीवनजोत नशा छुड़ाओ केंद्र में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता था। वह पहले नशा करता था लेकिन अब उसने छोड़ दिया था। बीते दिन वह घर से काम के लिए कहीं गया था। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह अमन का शव शिमलापुरी के एक खाली प्लाट से बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः दिन दिहाड़े पुलिस मुलाजिम की रिवाल्वर से चली गोली, युवक घायल

    पंजाबः दिन दिहाड़े पुलिस मुलाजिम की रिवाल्वर से चली गोली, युवक घायल

    अमृतसरः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन के बाहर मोबाइल की दुकान पर गोली चलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुलाजिम की सरकारी रिवाल्वर से गोली चली है। जोकि मोबाइल की दुकान में काम काम करने वाले लड़के की छाती पर लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

    युवक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एएसआई मोबाइल खरीदने के लिए दुकान पर आया था। जब जेब में से पैसे निकालने लगा तो उसने अपनी रिवाल्वर दुकान के काउंटर पर रख दी। पैसे देकर जैसे ही एएसआई वापिस रिवाल्वर को उठाने लगा तो अचानक गोली चल गई जो दुकान में काम कर रहे एक युवक को लग गई। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत, पंचायत अफसर घायल

    पंजाबः तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत, पंचायत अफसर घायल

    लुधियानाः जिले में हाईवे पर सुबह साइकलिंग कर रहे रिटायर्ड बैंक अधिकारी की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं उनके साथ पंचायत अफसर इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइपास नजदीक एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने हाईवे पर साइकलिंग कर रहे एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उसके साथ जा रहे पंचायत अफसर को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में रिटायर्ड बैंक अधिकारी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंचायत अफसर को घायल अवस्था में समराला के सिविल अस्पताल लाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर में रहने वाले 60 साल के रिटायर्ड बैंक अधिकारी मनजीत सिंह और उसका पड़ोसी पंचायत अफसर हरजीत सिंह रोजमर्रा की तरह हाईवे पर साइकलिंग करते हुए सुबह वापिस घर लौट रहे थे। अचानक बाइपास नजदीक लुधियाना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी चालक काफी दूर तक उन्हें घसीटता ले गया।  हादसे में बैंक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पंचायत अफसर हरजीत सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर ड्राइवर पर मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः अवैध पटाखों पर पुलिस की रेड, 3 दुकाने की सील

    पंजाबः अवैध पटाखों पर पुलिस की रेड, 3 दुकाने की सील

    खन्ना: दिवाली के त्यौहार के दौरान अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम मंजीत कौर ने इस संबंधी जानकारी दते हुए कहा कि लगातार सूचना मिल रही थी कि बिना लाइसेंस व नियमों की अवहेलना कर पटाखे बेचे जा रहे हैं। इस सूचना पर छापेमारी की गई। जिसके बाद रेलवे रोड पर नियमों का उल्लंघन करने वाली तीन दुकानों को सील कर दिया गया है।

    दरअसल मंजीत कौर के नेतृत्व में रेलवे रोड सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से खोली गई पटाखों की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बता दें कि अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ राज्यभर में प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः पूत बना कपूत, मामूली विवाद के चलते बेटे ने किया मां का कत्ल

    पंजाबः पूत बना कपूत, मामूली विवाद के चलते बेटे ने किया मां का कत्ल

    लुधियानाः जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने मामूली बात को लेकर मां का कत्ल कर दिया। दरअसल, मां ने दोपहर को खाने में तोरी की सब्जी पकाई थी। तोरी की सब्जी बनाने पर उसने मां को घर की पहली मंजिल से धक्का दे कर नीचे फेंक दिया। इसके बाद मां पर रॉड से वार किए। जब बचाने के लिए पिता गुरनाम सिंह ने आए तो उसे भी पीट दिया।

    इसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी 65 वर्षीय चरणजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं रिश्तेदार ने बताया कि आरोपी टिंकू की हालत सही नहीं है। चरणजीत कौर की मौत के बाद जब रिश्तेदार घर के बाहर दरी आदि बिछाने लगे तो आरोपी टिंकू ने खूब हंगामा किया।

    उसने दरी व अन्य सामान फेंकना शुरू कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि टिंकू छत से ईंटें आदि नीचे रिश्तेदारों पर बरसाने लगा था। इस पर रिश्तेदारों और इलाका निवासियों ने किसी तरह उसे रस्सी से बांध कर काबू किया और थाना सलेम टाबरी पुलिस के सुपुर्द किया।