Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः आंगनबाडी यूनियन की प्रधान का तेजधार हथियारों से कत्ल 

    पंजाबः आंगनबाडी यूनियन की प्रधान का तेजधार हथियारों से कत्ल 

    अमृतसरः जिलें में चोगावा के लोपोके के अंतर्गत बहिड़वाल गांव में आंगनबाडी यूनियन की प्रधान का एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक आंगनबाडी यूनियन की प्रधान की पहचान बीबी परमजीत कौर के रूप में हुई है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    उनके बेटे कुलदीप सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात उसकी मां घर पर अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात लोग घर आए और उसकी मां को तेजधार हथियार से मार डाला और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पुलिस ने करोड़ो की हेरोइन सहित जग्गू गैंग के 6 गुर्गों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने करोड़ो की हेरोइन सहित जग्गू गैंग के 6 गुर्गों को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः देहाती पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि पकड़े गए गुर्गों में जग्गू के 3 शार्प शूटर भी शामिल हैं। इन गुर्गों से 1.5 किलो हेरोइन व 9 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। अमृतसर के एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि इनके पास से 5 हथियार, 1.5 किलो हेरोइन और 9 लाख की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

    इन गिरफ्तारियों ने 3 संभावित हत्याओं और 2 सशस्त्र डकैतियों को रोका है। इससे पहले पुलिस ने जंडियाला में देर रात फायरिंग के दौरान इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि पंजाब सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने की लगातार कोशिश की जा रही है ताकि पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म किया जा सके। 

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग से टकराकर हाईवे से नीचे गिरे बाइकसवार दो युवक, हालत गंभीर

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग से टकराकर हाईवे से नीचे गिरे बाइकसवार दो युवक, हालत गंभीर

    जगराओंः देहात में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। लुधियाना साइड से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक अचानक पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गए। दाेनाें काे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल जगराओं में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें 108 एंबुलेंस से लुधियाना रेफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय राउबिंविंदर पाल सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी पत्ती सोमा रामूवाला नया मोगा अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पीबी 29 एबी 1510 पर अपने एक अन्य साथी के साथ लुधियाना साइड से मोगा को जा रहे थे। सुबह 7:00 बजे के करीब जब जगराओं पुल पर चढ़े और कचहरी कांप्लेक्स के नजदीक अचानक इनकी बाइक टकरा गई और यह दोनों पुल से नीचे गिर गए।

    आसपास के लोगों द्वारा इन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया। डा. विशाल कुमार ने बताया कि दोनों युवकाें की हालत ज्यादा गंभीर थी इसलिए इनहें लुधियाना रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। गाैरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार हादसे हाे चुके हैं।

  • शहर के इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, इतने घंटे लगेगा कट

    शहर के इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, इतने घंटे लगेगा कट

    लुधियाना। शहर के लाेगाें काे रविवार काे बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। कई इलाकाें में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकाम के प्रवक्ता के अनुसार शहर में बिजली की तारों एवं उपकरणों की मरम्मत के कारण 28 अगस्त को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • पंजाबः अस्पताल में सेहत विभाग की दबिश, जानें मामला

    पंजाबः अस्पताल में सेहत विभाग की दबिश, जानें मामला

    अमृतसरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, आज जिलें में हरियाणा की सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक जिलें के एक अस्पताल में हरियाणा और अमृतसर की सेहत विभाग ने रेड की है। सूचना मिली थी कि जिलें के एक अस्पताल में लिंग निर्धारण टेस्ट किया जाता था। जिसके तहत जिलें की सेहत विभाग ने हरियाणा की टीम से साथ कार्रवाई की है। अभी इस मामले को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ नहीं कह रहा, जांच जारी है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैन सहित 31 सरपंचों ने छोड़ी पार्टी

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैन सहित 31 सरपंचों ने छोड़ी पार्टी

    अमृतसरः पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। धीरे-धीरे नेता पार्टी का दामन छोड़ने लगे है। वहीं आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की मौजूदगी में चौगावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन सहित राजसांसी विधानसभा क्षेत्र के 31 कांग्रेस सरपंच कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं।

  • पंजाबः जेल में बंद Municipal Improvement Trust के पूर्व चेयरमैन बस्सी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    पंजाबः जेल में बंद Municipal Improvement Trust के पूर्व चेयरमैन बस्सी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    अमृतसरः जेल में बंद नगर सुधार ट्रस्ट पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बस्सी को 6 जुलाई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वे वह पुलिस रिमांड पर थे और जेल में बंद थे। देर रात बस्सी की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने उन्हें गुरुनानक देव अस्पताल में लाया गया। यहां उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि उन्हें अस्पताल में दाखिल किया जाए अथवा जेल भेजा जाए। 

    जांच में खुलासाः पूर्व चेयरमैन ने करोड़ों के प्लाट को लाखों में बेचा

    1.40 करोड़ के प्लाट को सिर्फ 2.82 लाख में बेचा विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से की गई जांच में सामने आया है कि रंजीत एवेन्यू स्थित 204-डी नंबर प्लाट को 1410 रुपये प्रति गज के हिसाब से बेच दिया गया। जबकि इसका असली रेट 70 हजार रुपये प्रति गज था। इस रेट से यह 1.40 करोड़ रुपये का यह प्लाट बनता था, जोकि 1410 रुपये के हिसाब से इस प्लाट को 2.82 लाख रुपये में बेच दिया गया। इसका अदालत में केस भी चल रहा था, लेकिन नियमों को नजरअंदाज करके पूर्व चेयरमैन बस्सी ने इस प्लाट को अलाट कर दिया। हालांकि नियमों के मुताबिक अदालत में मामला होने के कारण यह प्लाट किसी को भी नहीं दिया जा सकता था।

    बस्सी पर प्लाट किसी और के नाम करवाने के लगे थे आरोप 

    गौरतलब है कि दिनेश बस्सी पर आरोप है कि उन्होंने रंजीत एवेन्यू में एक प्लाट किसी और के नाम किया था। रंजीत एवेन्यू में प्लाट नंबर 204 डी को उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किसी और के नाम करवा दिया था। इतना ही नहीं उसकी फाईल भी गायब कर दी थी। नगर सुधार ट्रस्ट दफ्तर के चेयरमैन हरप्रीत सिंह सूदन ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को की। इसके पश्चात विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से यह मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, सैर करने निकले कारोबारी को क्रेन चालक ने कुचला, देखें वीडियो 

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, सैर करने निकले कारोबारी को क्रेन चालक ने कुचला, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जिलें में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिलें में सुबह सैर करने निकले प्लास्टिक कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हादसे में देखा जा सकता है कि कैसे क्रेन चालक ने कारोबारी को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही कारोबारी की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि सुबह जैसे ही मृतक रणजीत हेल्थ क्लब के पास पहुंचा को एक तेज रफ्तार से क्रेन ड्राइव करता चालक आया। क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और उसने कारोबारी को चपेट में ले लिया। मरने वाले की पहचान इंद्र कुमार निवासी जनता कालोनी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मरने वाले इंद्र कुमार के चचेरे भाई ने बताया कि वह भी सुबह सैर करने निकला था। जैसे ही वे दोनों रणजीत हेल्थ क्लब से कुछ दूरी पर था तो उसने देखा कि एक क्रेन चालक तेज रफ्तार से आया और उसके भाई इंद्र कुमार को चपेट में ले लिया।

    उन्होंने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस के आने से पहले ही मौके पर इंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। मौके पर थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस भी पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी क्रेन चालक फरार हो गया। थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस ने इंद्र कुमार के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जल्द पकड़ जाएगा।

  • अमृतसर: GNDU की लैब में जोरदार धमाका, कई छात्र घायल

    अमृतसर: GNDU की लैब में जोरदार धमाका, कई छात्र घायल

    अमृतसर: जिलें की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग में प्रैक्टिकली के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। इसमें कई स्टूडेंट्स के घायल होने की खबर है। वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद उस महिला स्टूडेंट को अस्पताल लेजाया गया है। जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स रीफ्यूज ड्राइव फ्यूल (RDF) का प्रेक्टिकल कर रहे थे कि इसी दौरान गलत कैमिकल रिएक्ट हुआ जिसके कारण जोरदार धमाका हुआ। वहीं इस दौरान जो महिला छात्र प्रेक्टिकल कर रही थी वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लेजाया गया जहां वह आईसीयू में एडमिट हैं। वहीं आस-पास खड़े छात्रों को भी चोटें आई हैं।

  • पंजाबः आम जनता को झटका, 1 सितंबर से इस टोल प्लाजा की बढ़ रही कीमतें

    पंजाबः आम जनता को झटका, 1 सितंबर से इस टोल प्लाजा की बढ़ रही कीमतें

    लुधियानाः जिलें के लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक सितंबर से टोल दरें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे जनता पर बोझ बढ़ेगा। लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं और अब टोल रेट बढ़ने से लोगों को फिर से अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। एक सितंबर से लाडोवाल टोल पार करने वाले कार व जीप चालकों को पहले से 15 रुपये अधिक देनें होंगे।

    वहीं बसों व ट्रकों को 60 रुपये व भारी वाहनों को पहले से 95 रुपये अधिक देना होगा। गौरतलब है कि सिक्स लेन का प्रोजेक्ट साल 2009 से शुरू हुआ था और 13 साल बाद भी इस सिक्स लेन का काम पूरा नहीं हो पाया है, जिसके चलते वाहन चालक विरोध कर रहे हैं। बढ़े हुए रेट को लेकर जब लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर सरफराज खान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एनएचआई नियमानुसार हर साल 1 सितंबर को टोल रेट में बढ़ोतरी की जा रही है और सिक्स लेन प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है।