पंजाबः पुलिस ने करोड़ो की हेरोइन सहित जग्गू गैंग के 6 गुर्गों को किया गिरफ्तार

अमृतसरः देहाती पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि पकड़े गए गुर्गों में जग्गू के 3 शार्प शूटर भी शामिल हैं। इन गुर्गों से 1.5 किलो हेरोइन व 9 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। अमृतसर के एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि इनके पास से 5 हथियार, 1.5 किलो हेरोइन और 9 लाख की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

इन गिरफ्तारियों ने 3 संभावित हत्याओं और 2 सशस्त्र डकैतियों को रोका है। इससे पहले पुलिस ने जंडियाला में देर रात फायरिंग के दौरान इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि पंजाब सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने की लगातार कोशिश की जा रही है ताकि पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म किया जा सके। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *