समुंद्र में डूबने से पंजाब के 32 साल के युवक की मौत

बटालाः जिलें से दुखदाई घटना सामने आई है। बटाला के नजदीक गांव हुसनपुर खुर्द के 32 साल के नौजवान की हांगकांग में समुंद्र में डूब जाने के मौत का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी देते हुए 32 साल के मृतक मलकियत सिंह के पिता बावा सिंह ने बताया कि उनका बेटा मलकीत सिंह करीब 7 साल पहले हांगकांग गया था। बीते दिन हमारे गांव के युवक ने वहां से फोन कर सूचना दी कि मलकियत सिंह अपने दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता ने प्रशासन से मांग की है कि मेरे बेटे का शव भारत लाया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *