Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः स्टेशन पर बच्ची की टिकट पर विवाद, TTE ने महिला को जड़ा थप्पड़, सस्पेंड

    पंजाबः स्टेशन पर बच्ची की टिकट पर विवाद, TTE ने महिला को जड़ा थप्पड़, सस्पेंड

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन पर बच्ची की टिकट को टीटीई द्वारा को महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया। इस हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला यात्री टीटीई पर आरोप लगा रही है कि टीटीई ने उसे थप्पड़ मारा है। थप्पड़ मारने की वजह यह बताई जा रही है कि महिला के साथ उसकी साढ़े तीन वर्ष की बेटी थी। महिला माता श्री वैष्णो देवी से दर्शन करके वापस आ रही थी। महिला ट्रेन संख्या 12266 से जम्मू से लुधियाना आई थी। महिला का नाम सुनीता है, जो आजमगढ़ की रहने वाली है।

    महिला सुनीता के मुताबिक वह 8 से 9 लोग हैँ, जिनकी टिकटें थीँ। सिर्फ एक बच्ची की टिकट नहीं थी। ट्रेन में एक टीटीई मिला, जिसने बच्ची की टिकट न होते हुए भी कुछ नहीं कहा, लेकिन जैसे ही वह लुधियाना स्टेशन पहुंची तो टीटीई बच्ची की टिकट न होने के कारण रौब दिखाने लगा। महिला के मुताबिक, जब उन्होंने टिकट न बनवाने की बात कही तो गुस्साए टीटीई ने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया।

    महिला के मुताबिक, उसके मुंह पर सूजन आ गई है। वहीं थप्पड़ मारने से गुस्साई महिला और उसके साथियों ने रेलवे स्टेशन पर ही टीटीई के खिलाफ हंगामा कर दिया। जिस टीटीई ने थप्पड़ मारे हैं, उसका नाम धर्मपाल बताया जा रहा है। वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक टीटीई को ससपेंड कर दिया गया है। रेलवे विभाग मामले की जांच गहनता से करेगा, इसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी।

  • पंजाबः जिम मालिक ने खुद को मारी गोली, घायल डीएमसी में भर्ती

    पंजाबः जिम मालिक ने खुद को मारी गोली, घायल डीएमसी में भर्ती

    लुधियानाः जिला लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां जिम मालिक ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी के अनुसार अभी मल्होत्रा नाम से सिविल सिटी, संधू नगर में यह जिम स्थित है। बताया जा रहा है कि जिम के मालिक अभी ने गत रात जिम में ही लाइसैंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। जिस समय यह वारदात हुई, अभी जिम में अकेला था।

    फिलहाल उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना हैबोवाल अधीत आती चौंकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा अभी मल्होत्रा के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले को बड़ा खुलासा होने की संभावना है। 

  • चार नशा तस्करों को अलग-अलग मामलों में किया गिरफ्तार 

    चार नशा तस्करों को अलग-अलग मामलों में किया गिरफ्तार 

    लुधियाना : पंजाब की लुधियाना पुलिस ने चार नशा तस्करों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस को नशीली गोलियां और अफीम बरामद हुई हैं। 37,600 नशीली गोलियां औ 1.50 किलो अफीम मिली है।

    पहले मामले में CIA-2 ने बिहार के किशनगंज के रहने वाले टिब्बा रोड के तोसिफ आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से नशीली गोलियां बरामद की हैं। DCP वरिंदर सिंह बराड़, ADCP रूपिंदर कौर सरां व SHO बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी तोसिफ को गीता नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

    DCP बराड़ ने कहा कि पूछताछ के दौरान तोसिफ ने खुलासा किया कि वह गोपाल नगर टिब्बा रोड के कुलदीप सिंह नाम के व्यक्ति और उसके भतीजे प्रिंस से गोलियां खरीदता था। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप और प्रिंस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, यह पाया गया कि कुलदीप को टिब्बा पुलिस ने पहले ही 4 सितंबर को 1320 गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है और वह वर्तमान में लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद है।

    पुलिस उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी, जबकि राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल 2 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.50 किलो अफीम बरामद की है।

    ADCP रूपिंदर कौर सरां ने कहा कि आरोपियों की पहचान ढोलेवाल के वरिंदर पासवान, अरविंदर कुमार और योगेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जो पिछले कुछ समय से ढोलेवाल इलाके में रह रहे हैं। ADCP सरां ने कहा कि आरोपियों ने कहा कि वे बेरोजगार हैं और वे आसानी से पैसे के लिए नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त हैं।

  • पंजाबः घर का लेंटर गिरने से बच्चे सहित 2 घायल

    पंजाबः घर का लेंटर गिरने से बच्चे सहित 2 घायल

    लुधियानाः शहर के जवाहर नगर कैंप से दर्दनाक घटना सामने आई है। जवाहर नगर कैंप में लेंटर गिरने से दो बच्चों और एक बुजुर्ग घायल हाे गए है। घायलों को ईएसआई हास्पिटल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन घर की छत पर लेंटर डाला गया था और उसे खोलने का काम चल रहा था। इसी दौरान लेंटर नीचे गिर गया और पड़ोसी के घर की दीवार भी गिर गई। मलबे के नीचे दो बच्चे वह एक बुजुर्ग आया था जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के टांके लगे हैं। दोनों घायलों की हालत ठीक है।

    घटनास्थल पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात संभाला। घर के अंदर मौजूद लोगों को घर से बाहर निकाला। घर को पुलिस ने रस्सियां बांध सील कर दिया। जानकारी देते हुए पड़ोसी ज्योति ने बताया कि उसके पति काका और बच्चे दक्ष को चोट लगी है।

    वैसे हालात अब ठीक हैं। वहीं पुलिस अधिकारी गुरचरणजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए। घायलों को डॉक्टर के पास भेज दिया है। हालात सामान्य है किसी के कोई ज्यादा चोटे नहीं आई। मकान मालिक और मिस्त्री की नाम आदि लिख लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि लेंटर किस तरह गिरी और कहां कमियां रहीं।

  • पंजाबः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

    पंजाबः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

    लुधियानाः जिलें के जगराओं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पती की गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी गांव झोरडा के रूप में हुई है। मृतक की मां बलवीर कौर ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी किरनदीप कौर के उसके भाई के बेटे हरदीप सिंह के साथ अवैध संबंध थे। किरनदीप कौर ने अपने प्रेमी हरदीप सिंह के साथ मिलकर इंद्रजीत सिंह का गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी के खिलाफ धारा 302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज किया है।

    इस मामले को लेकर थाना हठूर के एसएचओ हरदीप सिंह बलवीर कौर ने बताया कि उसका बेटा गांव के गुरुद्वारा साहिब में पाठी था। रात 9 बजे के करीब उसका बेटा गुरुद्वारा साहिब से पाठ कर घर वापस आकर अपने बच्चों और पत्नी के साथ खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। सुबह वह नहाकर पाठ करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में चली गई थी और जब 8 बजे के करीब उसने वापस आकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि उसका बेटा इंद्रजीत सिंह बिस्तर पर मृतक पड़ा है और उसकी पत्नी किरनदीप कौर उसके मृतक बेटे की लाश के पास बैठी विलाप कर रही है।

    वह भी बेटे की लाश को देखकर अपनी सुधबुध खो बैठी थी। बेटे के शरीर पर कोई घाव के निशान भी नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने पुलिस की 174 की कार्रवाई के बाद बेटे का अंतिम संस्कार करवा दिया था। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बाद में जब उसने अपने घर में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि रात साढ़े 11 बजे से 7 सितम्बर की सुबह ढाई बजे तक बंद कैमरे बंद थे। बलवीर कौर ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी किरनदीप कौर के उसके भाई के बेटे हरदीप सिंह के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने किरनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी हरदीप सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते 1 एएसआई व महिला होमगार्ड गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते 1 एएसआई व महिला होमगार्ड गिरफ्तार

    दूसरे एएसआई की तालाश में छापेमारी जारी

    लुधियानाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम भगवंत मान द्वारा चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने रिश्वत के मामले में एएसआई व महिला होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 500-500 रुपये रिश्वत ले रहे पुलिस कर्मियों का वीडियो पंजाब एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। जिसके आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने दो एएसआई व एक महिला होम गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करके एक एएसआई व महिला होम गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार हुए एएसआई की तलाश में उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

    ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए एएसआई की पहचान तेजिंदर सिंह व महिला होम गार्ड की पहचान ज्योति के रूप में हुई। जबकि फरार हुआ एएसआई नसीब सिंह है। पुलिस ने सोनीपत हरियाणा के गांव कसंदी निवासी मनजीत की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों आरोपी बस स्टैंड चौकी में तैनात हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोको कानून के तहत केस दर्ज किया गया। पंजाब एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन पर दी शिकायत में मनजीत ने बताया कि 2019 में थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उस केस में उसके अलावा 35 और आरोपी हैं। उसने बताया कि वो फर्जी राजपूत जाति का सर्टिफिकेट पेश करके फौज में भर्ती हुआ था। जबकि वो जाट जाति से संबंध रखता है।

    पुलिस के उस केस में जमानत मिलने के बाद उसने केस का चालान अदालत में पेश करने के लिए एएसआई तजिंदर सिंह के साथ संपर्क किया। तजिंदर सिंह ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। जो उसने किश्तों में ले भी लिए। होम गार्ड ज्योति ने उसे फोन करके उसकी मदद करने के लिए 20 हजार रुपये और देने की मांग की। मगर वो सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। उसने ज्योति के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया। अगले दिन वो ज्याेति से मिला। उसने मनजीत से 15 हजार रुपये की मांग की। मगर उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। उसी दिन एएसआई तेजिंदर सिंह व नसीब सिंह ने उससे 500-500 रुपये रिश्वत के तौर पर लिए। जिसकी मनजीत ने वीडियो रिकार्डिंग कर ली। शिकायत मिलने पर विजिलेंस की जांच में तथ्य सही पाए गए। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। 

  • पंजाबः डोप टेस्ट में पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

    पंजाबः डोप टेस्ट में पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

    लुधियानाः पंजाब में नशे खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा ड्राइव चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत रोजाना कई पुलिस कर्मचारियों का डोप टेस्ट करवाया जा रहा है। जिससे पुलिस को पता चल सके कि कितने कर्मचारी ऐसे हैं जो नशा की दलदल में फंसे हुए हैं। खन्ना के सीनियर पुलिस कप्तान दयामा हरीश कुमार ओमप्रकाश ने आदेश जारी किए हैं कि पुलिस कर्मचारियों का डोप टेस्ट करवाया जाए।

    शुक्रवार को डोप टेस्ट में 4 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा पड़ा है। जिन पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनकी विभागीय इंक्वायरी खुल चुकी है। जानकारी देते हुए डीएसपी नारकोटिक हरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि फिलहाल इन मुलाजिमों की विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है यदि डोप टेस्ट की रिपोर्ट में कोई नशीला केमिकल जांच दौरान पाया जाता है या किसी नशा का इस्तेमाल सामने आता है तो सख्त कार्रवाई होना यकीनी है।

    उन्होंने कहा कि यदि कोई मुलाजिम नशा से ग्रस्त है तो वह उसका उपचार भी जरूर करवाएंगे और उसे नशा मुक्ति केन्द्र में दाखिल करवाया जाएगा। पुलिस का मकसद सिर्फ नशा खत्म करना है। आने वाले दिनों में जिस किसी मुलाजिम पर संदेह लगेगा तो तुरंत उसका डोप टेस्ट करवाया जाएगा।

  • पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक ग्यासपुरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी हाईकोर्ट से सुरक्षा

    पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक ग्यासपुरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी हाईकोर्ट से सुरक्षा

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। पायल से आप पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने दफ्तर में बुलाकर उसे धमकाया है। इसके साथ ही महिला ने विधायक पर 1 लाख रूपए महीना मांगने के भी आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला ने विधायक से अपनी जान को खतरा बताया है। महिला ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए महिला ने सुरक्षा की मांग की है। 

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की जमानत याचिका पर आया कोर्ट का फैसला, जाने क्या कहा

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की जमानत याचिका पर आया कोर्ट का फैसला, जाने क्या कहा

    लुधियानाः भ्रष्टाचार मामले में फंसे दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डा. अजीत अत्री की अदालत ने कथित ट्रांसपोर्ट टेंडर के अलाट्मेंट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही उनके पीए इंदरजीत सिंह ईंदी की जमानत याचिका भी रद कर दी गई है।

    6 सितंबर को बहस सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार यानी 9 सितंबर के लिए फैसला आरक्षित रख लिया था। बता दें कि मंडी से अनाज के ट्रांसपोर्ट को लेकर फर्जीवाड़ा करके वाहनों का इस्तेमाल किए जाने की पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में एक ठेकेदार तेलूराम को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 22 अगस्त को पुलिस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हिरासत में लिया था। उनसे पुलिस ने करीब 9 दिन तक पूछताछ की थी। उसके बाद अदालत ने उन्हें पटियाल जेल भेज दिया था।   

  • पंजाबः कत्ल केस में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

    पंजाबः कत्ल केस में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

    अमृतसरः जिलें कत्थूनंगल थाने के अधीन पड़ते गांव साहनेवाली में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हत्या प्रयास के मामले में नामजद हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी इस दौरान कुछ लोगों ने मजीठा पुलिस की टीम पर दातरों से हमला कर दिया और ललकारे लगाकर आरोपी को मौके से भगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई भी की। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने साहनेवाली गांव निवासी हरजिंदर सिंह, उसके पिता अमरीक सिंह, उसके बेटे कंवलप्रीत सिंह उर्फ कंवल, करणप्रीत सिंह और चाचा अमरीक सिंह को नामजद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मजीठा थाने के एएसआइ जगदीप सिंह ने कत्थूनंगल थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि हरजिंदर सिंह हत्या प्रयास के आरोप में एक एफआईआर में नामजद है। सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में छिपा है। इसी आधार पर वह कांस्टेबल जसपाल सिंह, कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह, कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह के साथ आरोपित को काबू करने पहुंच गए थे।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो हरजिंदर सिंह ने बाहर निकलकर चीखना चिलाना शुरु कर दिया। उसका शोर सुनकर उसके बेटे, चाचा और पिता घर के बाहर पहुंच गए। आरोपियों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई की और शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी एकत्र कर लिया। इस बीच आरोपी हरजिंदर सिंह ने दातर लेकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी बचाव किया। इसके बाद आरोपी ललकारे लगाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई।