Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः पत्नी के साथ Golden Temple साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान

    पंजाबः पत्नी के साथ Golden Temple साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद आज अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए। उनके साथ मां हरपाल कौर और बहन भी आई। इस मौके पर एक महिला ने स्वर्ण मंदिर परिसर में ही नवदंपति गुरप्रीत कौर को शगुन भी दिया। पंजाब सीएम ने महिला का हाथ जोड़कर आभार जताया।

    बता दें कि नवदंपति के स्वर्ण मंदिर आने के बारे में अमृतसर पुलिस ने सुबह ही अलर्ट जारी कर दिया था। 2 दिन पहले भी सीएम मान की मां हरपाल कौर भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने आई थीं। इस दौरान उन्होंने बेटे की शादी के लिए गुरु साहिबान का शुक्राना अदा किया।

    बता दें कि 4 दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा की बेटी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया है। सीएम मान ने सीमित लोगों की हाजिरी में चंडीगढ़ में उन्होंने विवाह किया। विवाह में दिल्ली सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल परिवार समेत शामिल हुए थे। वहीं राघव चड्ढा के साथ सीमित लोग ही सीएम मान की शादी में शामिल हुए थे।

  • पंजाबः सिमरजीत बैंस का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड

    पंजाबः सिमरजीत बैंस का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। दुष्कर्म मामले में भगौड़े पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने सोमवार को अपने चार साथियों के साथ लुधियाना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट से पुलिस को 3 दिन का रिमांड मिला है।

    कोर्ट ने चारों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा

    मामले में भगौड़े लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान बैंस और 4 अन्य आरोपियों परमजीत सिंह पम्मा, प्रदीप शर्मा गोगी, बलजिंदर कौर और जसबीर कौर उर्फ भाभी ने सोमवार सुबह अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने सभी को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

    पुलिस ने 5 दिन का मांगा था रिमांड 

    पीड़ित महिला के वकील परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन 3 दिन का रिमांड मिला है। इस दौरान आरोपी कहा छिपे थे, इस बारे में पूछताछ होगी। जिन लोगों ने आरोपियों को शरण दी थी, उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। वहीं पुलिस आरोपियों के पासपोर्ट कब्जे में लगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी भगौड़ा करार दिए जाने के बाद विदेश तो नहीं गए थे।

    कोर्ट के पिछले गेट से अंदर आए थे बैंस

    बैंस के भाई कर्मजीत बैंस को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आज सुबह 10.30 बजे सिमरजीत सिंह बैंस भी जिला कचहरी में पीछे के रास्ते से कोर्ट में दाखिल हुए। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य व समर्थक सन्नी कैंथ आदि थे। बैंस ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जज साहब के पास जाकर बैंस ने मुंह से कपड़ा हटाया।

  • पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

    पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मानसा पुलिस ने आज मानसा कोर्ट में पेश किया। अमृतसर रूरल पुलिस ने मानसा कोर्ट से जग्गू का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। जिसके बाद अमृतसर रूरल पुलिस अब उसे श्री बाबा बकाला साहिब कोर्ट में लेकर पहुंच गई, जहां पंजाब पुलिस को 6 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले मानसा पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था।

    अमृतसर रूरल पुलिस जग्गू को 2 सितंबर 2017 के मामले में ट्रंजिट रिमांड पर लेकर आई है। 2 सितंबर 2017 की दोपहर लगभग 12:45 बजे हथियारबंद व्यक्ति पेशी के लिए लाए जा रहे गैंगस्टर शुभम को पुलिस पार्टी की हिरासत से छुड़वा कर ले गए थे। बताया जाता है कि गैंगस्टर शुभम सिंह निवासी मजीठा रोड अमृतसर पर अलग-अलग थानों में अलग-अलग आरोपों के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

    उसे एक मामले के संबंध में जालंधर शहर की पुलिस पार्टी अमृतसर की अदालत में पेश करने के लिए कपूरथला से PRTC की बस में ला रही थी। जैसे ही यह बस कस्बा रईया के नहरी बस स्टैंड पर जाकर अन्य सवारियां लेने के लिए रुकी तो तुरंत 8-10 हथियारबंद व्यक्तियों का एक टोला बस में चढ़ गया और कुछ सेकेंड में ही अपने साथी शुभम को पुलिस के कब्जे से छुड़वा लिया और फरार हो गए।

  • पंजाबः पूर्व विधायक ने साथियों सहित किया कोर्ट में सरेंडर

    पंजाबः पूर्व विधायक ने साथियों सहित किया कोर्ट में सरेंडर

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। दुष्कर्म मामले में भगौड़े पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने सोमवार को अपने चार साथियों के साथ लुधियाना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इससे पहले दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी ने करीब 10 बजे जज हरसिमरनजीत कौर की अदालत में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस सिमरजीत सिंह बैंस का पुलिस रिमांड लेने का प्रयास कर रही है।

    वही बैंस ने ट्वीट भी किया है,  जिसमें लिखा है, “पहले भी कहा था और कहते है.. हमें माननीय कोर्ट की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। आज कोर्ट के आदेशों के तहत सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा लुधियाना कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया गया और जो भी सच है… बहुत जल्द सभी के सामने आ जाएगा… लोक इंसाफ पार्टी। 

    कुछ दिन पहले अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक बैंस के अलावा गांव आलमगीर स्थित परमजीत सिंह बैंस की संपत्ति भी कुर्क की गई है। बैंस को इस साल 12 अप्रैल को अन्य सभी सात आरोपियों के साथ भगोड़ा घोषित किया गया था। गाैरतलब है कि पुलिस ने कुछ दिन पहले बैंस के भाई और पीए काे गिरफ्तार किया था। अदालत ने बैंस के भाई कर्मजीत सिंह को वीरवार काे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था।

    महिला ने 16 नवंबर, 2020 को लुधियाना के तत्कालीन विधायक बैंस, कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ ​​भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा, गोगी शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस आयुक्त लुधियाना को हस्तलिखित आवेदन दिया था। वह एफआइआर की मांग को लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर काफी देर तक लगातार धरने पर बैठी रही। लेकिन जब कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो महिला ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश की मांग करते हुए एक स्थानीय अदालत का रुख किया और उसके बाद मामला दर्ज किया गया।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शिअद नेता काहलों का भतीजा गिरफ्तार, 3 दिन का मिला रिमांड

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शिअद नेता काहलों का भतीजा गिरफ्तार, 3 दिन का मिला रिमांड

    लुधियानाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सीआईए स्टाफ ने सिद्धू मर्डर केस में शिअद नेता निर्मल सिंह काहलों के भतीजे को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिअद नेता निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों का नाम सिद्धू मर्डर केस में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करवाने के मामले में आया था।

    गुरदासपुर में पंचायत अधिकारी हैं संदीप

    संदीप सिंह काहलों हरगोबिंदपुर, गुरदासपुर में पंचायत अधिकारी हैं। लुधियाना पुलिस के सीआईए स्टाफ की इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम ने एफआईआर नंबर 139/2 अंडर सेक्शन 25/54/59 के तहत बरेवाल नहर के नजदीक संदीप काहलों को गिरफ्तार किया है। पुुलिस ने संदीप कहलों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड मिला है। 

    सतबीर की गिरफ्तारी के बाद संदीप का नाम आया सामने

    मूसेवाला की हत्या में संदीप की कथित भूमिका तब सामने आई जब लुधियाना पुलिस ने अजनाला के घोड़ा व्यापारी सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जिसने बटाला के मनदीप तूफान और अमृतसर के मनप्रीत मणि के साथ बठिंडा में लुधियाना के ट्रांसपोर्टर बलदेव चौधरी से मूसेवाला की हत्या के लिए अवैध हथियार प्राप्त किए थे। 

    संदीप ने सतबीर को मणि और तूफान को छोड़ने के लिए भेजा था बठिंडा 

    पूछताछ के दौरान सतबीर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि मूसेवाला की हत्या से 10 दिन पहले संदीप ने उसे मणि और तूफान को छोड़ने के लिए बठिंडा भेजा था जहां बलदेव ने उन्हें हथियार पहुंचाए थे। गायक के मारे जाने के कुछ दिनों बाद संदीप ने सतबीर को फोन किया और कहा कि मूसेवाला की हत्या उनके गिरोह के सदस्यों ने की थी और अब उसे सतर्क रहना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप का 3 दिन का रिमांड किया गया है। पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़बड़ी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अग लग गई। ट्रेन हिसार से अमृतसर की तरफ जा रही थी अचानक एक डिब्बे में सीट पर आग लग गई। सीट पर आग लगने के चलते लपटें इतनी तेज हुई कि स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लेकिन यात्रियों की समझदारी और स्टाफ के द्वारा तत्काल आग बुझा कर स्थिति को काबू किया गया।

    ज्ञात हो कि फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम सीमा शर्मा शनिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन के दौरे पर आ रही हैं। उनके आने से पूर्व स्टेशन कर्मचारी पूर्ण रूप से तैयारियों में जुटे हुए थे। ट्रेन के डिब्बे में एकदम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और सारे स्टाफ ने जाकर आग पर काबू पाया।

    इसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए 3 बजे के बाद रवाना किया जाएगा। इस दौरान किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन किसी यात्री की ओर से धूम्रपान कर फेंके गए ज्वलंत पदार्थ से आग लगी है।

  • पंजाबः गैंगस्टर मलकीत नवाब अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर मलकीत नवाब अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले की देहात पुलिस ने ए-कैटेगरी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर मलकीत सिंह उर्फ नवाब कई केसों में वांटेड है। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नवाब पिछली काफी समय से हत्या के प्रयास, फिरौती, धमकियां व लूटपाट आदि कई केसों में वांटेड था। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने विभिन्न मामलों में अवैध हथियारों के साथ 5 और अपराधी भी काबू किए हैं।

    चैकिंग दौरान अवैध हथियारों सहित 5 और आरोपी काबू

    एसएसपी रूरल स्वर्णदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कि नवाब को मेहता थाने की पुलिस टीम ने काबू किया है। फिलहाल नवाब से पूछताछ जारी है और उसके द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी ली जा रही है। अमृतसर रूरल पुलिस की तरफ से मुहिम चलाई गई थी, जिसके अंतर्गत 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

    नशा तस्करों के चलाई मुहिम में कई आरोपी गिरफ्तार

    एसएसपी रूरल ने जानकारी दी कि रूरल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बीते कुछ दिनों में 35 मामले दर्ज किए हैं और 46 के करीब दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों से 236 ग्राम हेरोइन और 9498 नशीली गोलियां भी बरामद की जा चुकी हैं। शराब की तस्करी के भी 16 मामले दर्ज किए गए हैं।

    एसएसपी रूरल ने पब्लिक से की सहयोग करने की अपील

    एसएसपी रूरल ने बताया कि जुर्म को खत्म करने के लिए लोगों को आगे आना होगा। पब्लिक को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। नशा या हथियारों की कोई भी सूचना हो, उसे पुलिस के साथ शेयर करना चाहिए। पुलिस की तरफ से सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

  • पंजाबः एनआरआई परिवार ने चढ़ाया एक किलो सोना

    पंजाबः एनआरआई परिवार ने चढ़ाया एक किलो सोना

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में कनाडा के निवासी भक्त मेहर सिंह चांदना ने एक किलो सोना भेंट किया है। उन्होंने यह सोना 100-100 ग्राम के 10 सिक्कों के रूप में भेंट किया है। मेहर सिंह ने कहा कि यह उनके बेटे स्वर्गीय मनदीप सिंह चांदना की इच्छा थी, जिसे उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब से बड़ा कोई अन्य प्रवेश द्वार नहीं है जो आध्यात्मिक और मानसिक मार्गदर्शन प्रदान करता हो।


    इस मौके पर सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर, अपर सचिव प्रताप सिंह और प्रबंधक सुल्खन सिंह भंगाली ने स. मेहर सिंह और उनके परिवार को सिरोपा और श्री हरमंदिर साहिब की एक तस्वीर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाहबाज सिंह, मलकीत सिंह बहिड़वाल, गुरप्रीत सिंह, निशान सिंह आदि उपस्थित थे।

  • पंजाबः सुलझा टैक्सी ड्राइवर की हत्या का मामला, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    पंजाबः सुलझा टैक्सी ड्राइवर की हत्या का मामला, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    तरनतारन: पंजाब के तरनतारन के कस्बा खेमकरण में टैक्सी ड्राइवर की हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हाल ही में दिन-दिहाड़े टैक्सी ड्राइवर शेर मसीह की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना वल्टोहा की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है।

    आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। कत्ल के आरोपी में 4 लोग नामजद  हुए हैं। मुख्य आरोपी साजन सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मौहन बस्ती वार्ड नंबर 6 खेमकरण के रूप में हुई है। साजन सिंह के 2 साथी अरुण और रोहित जोकि उत्तराखंड  के रहने वाले है और पेशे से शूटर है। पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

    टैक्सी स्टैंड से 2 सवारियों को लेकर अमृतसर गया था मृतक

    थाना वल्टोहा के प्रमुख एसआई जगदीप सिंह ने बताया कि मृतक शेर मसीह के भाई अशोक मसीह जानकारी दी कि शेर मसीह अपनी निजी जैन कार पर टैक्सी ड्राइवर का काम करता था। जिसके चलते वह टैक्सी स्टैंड से 2 सवारियों को अमृतसर ले गया था। जब अशोक ने किसी काम के लिए मृतक शेर मसीह फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अशोक अपने भाई की तलाश में मोटरसाइकिल पर अमृतसर की निकल गया। जब वे गांव आसल उताड़ के अड्डा टाहली पहुंचा तो देखा कि उसका भाई कार में खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसके सिर पर गोलियां लगी हुई है। राहगीरों की मदद से वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने शेर मसीह को मृतक करार दिया। 

    आरोपी के मृतक की पत्नी से थे नाजायज संबंध

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ दिन बाद ही पुलिस ने हत्या की गुल्थी को सुलझाते हुए साजन सिंह को हिरासत में लिया और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान साजन सिंह ने खुलासा किया कि उसका मृतक शेर मसिह की पत्नी के साथ लंबे समय से नाजायज  संबंध थे। जिसके चलते कई बार दोनों के बीच कहा सुनी हुई। 

    मृतक के साथ रंजिश रखता था आरोपी, इसलिए किया मर्डर

    आरोपी साजन ने बताया कि इसी वजह से वह मृतक के साथ रंजिश रखता था और शेर मसीह को मारने के लिए उसने पेशे से शूटर दोस्त अरुण निवासी रुद्रपुर के साथ मिलकर प्लान बनाया। जिसके तहत साजन के दोस्त अरुण ने रोहित व वह 1 अन्य व्यक्ति को पंजाब भेजा। साजन रोहित और अन्य व्यक्ति को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मिला और रात किसी गेस्ट हाउस में ठहरे। अगली सुबह साजन रोहित और उसके साथी को लेकर खेमकरण टैक्सी स्टैंड पर छोड़ दिया। 

    आरोपी बोला, गोलियां मारकर बाइक पर हुए थे फरार

    साजन ने बताया कि उसके दोनों दोस्तों (शूटरों) ने शेर मसीह की कार ड्राइवर सहित किराए पर ली जब वे खेमकरण के अधीन आते गांव असल उताड़ के अड्डा टाली मोड़ पर पहुंचे तो शूटरों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। 

  • पंजाबः पावरकॉम का अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः पावरकॉम का अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए एंटी करप्शन एक्शन लाइन नंबर जारी किए थे। जिसके बाद लगातार रिश्वत के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। विजीलेंस ब्यूरो ने पावरकॉम के एक अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेतेे गिरफ्तार किया है।

    विजीलेंस ब्यूरो ने आरोपी परमजीत सिंह को किया गिरफ्तार

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि विजिलेंस की ओर से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने यह कार्रवाई की है। रिश्वत के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पावरकॉम में आर.ए. के पद पर तैनात है।

    पीड़ित के साथ आरोपी का 30,000 रुपये में हुई थी बात तय

    उन्होंने बताया कि विजिलेंस पास के गांव लखोवाल निवासी जगपाल सिंह ने शिकायत की थी कि कुछ समय पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और वह अपने ट्यूबवेल का कनेक्शन अपने पिता के नाम से अपने नाम पर करवाना चाहता है। इस मामले को लेकर वह आरोपी परमजीत सिंह से मिला और परमजीत ने इस काम के लिए उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ। इसी मामले को लेकर आरोपी ने आज उन्हें पहली किश्त देने के लिए ऑफिस के पास बुलाया था। विजिलेंस अधिकारियों ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।