Category: Himachal>Baddi

  • बद्दी में 79.14 व नालागढ़ में 67.47 फीसदी हुआ मतदान

    बद्दी में 79.14 व नालागढ़ में 67.47 फीसदी हुआ मतदान

    बद्दी : दून के पट्टा ब्लाक की 9 पंचायतो में 79.14 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक गुल्लरवाला पंचायत में 91 फीसदी पड़ा। सबसे कम जगजीत नगर में59 फीसदी पड़ा। इसके अलावा बढ़लग में 80, जाडला में 80, भटोली कलां में 85, हरिपुर संडोली में 88, सौड़ी मे 70 व साई में 81 व घड़सी में 78 फीसदी मतदान हुआ।
    नालागढ़ में कुल 26 पंचायतो में मतदान हुआ जिसमें 67.47 फीसदी मतदान हुआ। कोटला कलां में सबसे अधिक 87.45 फीसदी मतदान हुआ। बघेरी में 79, बरूणा में 72, किरपालपुर में 60, रडियाली में 59, धर्माणा में 65, रिया में 82, कुंडलू में 69, मलोण में 70, मटूली में 74, मनलोग कलां में 51, पोले द खाला में 67 .8, जुखाड़ी में 82, सरोर में 70, चढोग में 76, सौर में 72, दिग्गल में 64, करसौली में 73, बारियां में 63, बगलैहड़ में 66, गागुवाल में 77, लेही में 72, कुंडलू में 70, बुआसनी में 62 फीसदी मतदान हुआ।
  • मिशन रोजगार के तहत रोजगार मेला 22 मई को कांगड़ा में ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप के सहयोग से होगा आयोजित

    मिशन रोजगार के तहत रोजगार मेला 22 मई को कांगड़ा में ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप के सहयोग से होगा आयोजित

    ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप के सहयोग से होगा आयोजित
    बददी : मिशन रोजगार के तहत हिमालया जनकल्याण समिति बददी अगला रोजगार मेला कांगडा में आयोजित करेगी। यह मेला ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप धर्मशाला के सहयोग से होटल चांदनी, ग्राम सकोह (जिला कांगडा) में आयोजित किया जाएगा। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा व चेयरमैन राजीव कंसल ने बताया कि 22 मई को यह निशुल्क रोजगार पंजीकरण मेला सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। हिमालया जनकल्याण समिति बददी की उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने बताया कि हम प्रदेश के हर जिले में रोजगार मेला लगाकर बेरोजगार युवाओं को समायोजित कर रहे हैं। ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप कंागडा के प्रभारी शिव पंकज ने जिला कांगडा के युवाओं से आहवान किया वो इस रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ उठाएं और पंजीकरण अवश्य करवाएं।
    बददी में रोजगार की अपार संभावनाएं-डा. किशोर
    लघु उद्योग संघ के मीडिया प्रभारी डा. किशोर ठाकुर ने कहा कि बददी , बरोटीवाला, नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं । जिला कांगडा के  इस रोजगार मेले में शिक्षित, अल्प शिक्षित व डिप्लोमा होल्डर व आईटीआई शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण कर उनको योग्यतानुसार रोजगार दिलाया जाएगा। पंजीकरण का किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है।  बीबीएन के कारखानों में ऑटोमोबाइल, धागा, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉस्मेटिक, सिक्योरिटी, टेलीकॉलिंग व फूड आदि कंपनियों को मैन पावर की जरूरत रहती है। डा. किशोर ने कहा  कि बेरोजगार युवा घर से निकलकर शहर की तरफ कंपनी में प्राइवेट नौकरी भी कर सकते हैं और अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।
       
  • बद्दी ब्लॉक व पट्टा महलोग की वार्षिक बैठक आयोजित, शिक्षा सुधार पर हुआ मंथन 

    बद्दी ब्लॉक व पट्टा महलोग की वार्षिक बैठक आयोजित, शिक्षा सुधार पर हुआ मंथन 

    सचिन बैंसल, बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में आज ब्लॉक बद्दी एवं पट्टा महलोग की वार्षिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक उच्च जिला सोलन गोपाल सिंह चौहान, उप जिला शिक्षा निदेशक (क्वालिटी) राजेंद्र वर्मा, डिप्टी डीईओ राज कुमार पराशर, भूपेंद्र गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर (एडिशनल एडीपीओ) हेमराज तथा साइंस कंसलटेंट अमरीश सहित पट्टा महलोग ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, सीएचटी, बीईईओ पट्टा और बीईईओ बद्दी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत बद्दी के प्रधानाचार्य रामलाल द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं टोपी पहनाकर गर्मजोशी सेस्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना रहा। बैठक में डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन सोलन द्वारा निर्धारित वार्षिक एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें यूडाइस प्लस रिकॉर्ड्स का अद्यतन, कॉम्प्लेक्स स्कूलों की कार्यप्रणाली, आधारभूत संरचना के उन्नयन, सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों के संचालन, स्कूल खातों व अभिलेखों की समीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। बैठक में स्कूल अवसंरचना के रखरखाव, वर्षा जल संचयन, हरित विद्यालय परिसर, प्रेरणादायक प्रातः कालीन सभाएं, स्काउट्स एवं गाइड्स में पंजीकरण, पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन तथा एसएसए योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
  • गौ माता के सम्मान में बददी में निकाली विशाल जनजागरण यात्रा, SDM के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

    गौ माता के सम्मान में बददी में निकाली विशाल जनजागरण यात्रा, SDM के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

    गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने व गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग उठाई

    सचिन बैंसल, बददी: गौ सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत सोमवार को बददी में भी विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बददी शहर में गौ रक्षक व गौ भक्त एक समूह में एकत्रित होकर विशाल काफिले में शामिल होकर लेबर चौक से पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए SDM कार्यालय बददी तक पहुंचे। गौ भक्तों ने इस दौरान पूरे बददी शहर को गौ माता की जय हो और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने व गौ हत्या को बंद करो के नारों से गूंजा दिया। युवाओं का बददी के व्यापारियों ने जगह जगह स्वागत किया और कहा कि अब गौ माता की बेकद्री अब सहन नहीं होगी। गौ सेवक हिंदू कार्यकर्ता विक्रम सिंह भड़ाना , शीतलपुर गौशाला के अध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी, बिलांवाली गौशाला संयोजक रिंकू लुबाणा, थाना गौशाला के धर्मपाल व हरे कृष्णा गौशाला प्रधान भारत भूषण, कन्यैहा गौधाम संजय बसंल व अन्य गौसेवकों ने बताया कि यह गौ सम्मान दिवस यात्रा का एक मात्र मकसद था कि भारत जैसे सनातनी देश में गौ माता को क्यों काटा जा रहा है जबकि यहां पर हम गाय माता की पूजा करते हैं। अंत में दून विधानसभा के बददी बरोटीवाला के विभिन्न कोनों से आए गौसेवकों ने एसडीएम बददी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

    गौ हत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध-विक्रम भडाना

    हिंदू संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता विक्रम सिंह भडाना ने बताया कि यह गौ सम्मान दिवस पूरे भारत में आयोजित किया गया। इसके गौ भक्तों की मांग थी कि गौहत्या पर पूर्णतय प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए जिससे देशी गौवंश पूर्णतय सुरक्षित हो। इसके अलावा गौमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथा राष्ट्र धरोहर घोषित कर सम्मान दिया जाना चाहिए। गौ सेवा हेतू केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ संरक्षण मंत्रालय का गठन हो। गोचर बोर्ड बने, चारा सुरक्षा नीति बने, गौ आधारित कृषि सुनिश्चित हो और वेदलक्षणा गोवंश से प्राप्त पंचगव्य उत्पादों का निर्माण एवं विपणन बढ़े। बाद में एसडीएम बददी संजीव धीमान ने बताया कि गौ संगठनों ने जो आज ज्ञापन दिया उसको आगामी कार्यालय के लिए आगे भेज दिया जाएगा।
  • नर सेवा नरायण सेवा संस्था ने गोद लिए स्कूल बाड़थल मधाना में बच्चों को बांटे ट्रेक सूट

    नर सेवा नरायण सेवा संस्था ने गोद लिए स्कूल बाड़थल मधाना में बच्चों को बांटे ट्रेक सूट

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के नर सेवा नरायण सेवा संस्था ने गोद लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को बाड़थल मधाना में जाकर सभी बच्चों को ट्रेक सूट प्रदान किए। इस मौके पर स्कूल के एक मेधावी छात्रा आदिति ठाकुर को भी हर माह छात्रवृति लगाई गई। इस छात्रा को संस्था की ओर से पढाई का खर्चा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संस्था की ओर बच्चों को मिठाई भी बांटी गई।

    नर सेवा नरायण सेवा संस्था की ओर से इस स्कूल में इससे पहले वाटर कूलर, सर्दियो में गर्म स्वेटर, स्कूली बैग, कंप्यूटर भी दिए जा चुके है।  स्कूल के वार्षिक समारोह में संस्था के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने बतौर मुख्य अतिथि  स्कूल मंु बच्चों को ट्रेक सूट व शौचालयों के लिए टायलट क्लीनर देने की घोषणा की थी। जिसके तहत संस्था के संयोजक राधा गोबिंद मंत्री, संयुक्त सचिव निर्मल चंदेल के साथ वह  स्कूल पहुंचे और बच्चों को अपने हाथों से ट्रेक सूट दिए।

    इसमें गर्मी व सर्दी के दोनों प्रकार से सूट दिए गए।  ट्रेक सूट पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। स्कूल की जमा दो की छात्रा शिवानी ठाकुर व आदिति ठाकुर ने संस्था के पदाधिकारियों का इस पुनीत कार्य के लिए दिल की गहराईयों से स्वागत किया। आदिति ने इस मौके पर एक भजन भी सुनाया। संस्था के संयोजत राधा गोबिंद मंत्री ने दूर दराज के इस स्कूल को अपनी संस्था की ओर से सहयोग करने के लिए अपना सौभाग्य बताया।

    बच्चों की शालीनता व आदर भावना को देख कर वह काफी प्रसन्न नजर आए। मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने कहा कि संस्था  इस स्कूल की पांच और गरीब मेधावी छात्राओं को छात्र वृति देना चाहते है। इसके लिए उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र  कुमार व उप प्रधानाचार्य प्रेम सिंह का पांच बच्चियों के नाम देने को कहा गया। जैसे ही उनका नाम पता मिल जाएगा। उनका अगले माह से छात्रवृति शुरू हो जाएगी।

    उन्होंने प्राईमरी स्कूल के 40 बच्चों को वर्दी देने का घोषणा की।  उनका मानना है कि लोग तीर्थ स्थानों पर जाकर गरीबों को सेवा करते है लेकिन इन मासूम बच्चों को साथ बिताया गया उनका समय हमेशा यादगार रहेगा। इनसेट संस्था के संयोजक राधा गोबिंद मंत्री, संरक्षक देवव्रत यादव व  संयुक्त सचिव निर्मल चंदेल ने स्कूल के छात्रा आदिति ठाकुर को छात्र वृति प्रदान की। उन्होंने छात्रा को खूब मेहनत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

    जिससे वह अपने स्कूल व परिजनों को नाम ऊंचा करे। स्कूल के लिए हिम कार्प कंपनी के संचालक दुर्गा शंकर व अजय चौहान ने स्कूल के लिए सनेटरी का सामान दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, उपप्रधानाचार्य प्रेम सिंह, लेखराज, रजनीश ठाकुर समेत स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मधाना के छात्र ट्रेक सूट लेकर संस्था के पदाधिकारी व अध्यापकों के साथ- स्रोत- संस्था।

     

     

  • नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

    नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

    92 यूनिट रक्त एकत्रित, 270 लोगों ने ली निशुल्क न्यूरोथेरेपी सेवा
    बद्दी/सचिन बैंसल: नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत साईं स्थित रूहानी सत्संग भवन में 29वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच (न्यूरोथेरेपी) शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, वहीं 270 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथेरेपी उपचार का लाभ उठाया। रक्तदान शिविर के लिए पीजीआई चंडीगढ़ की टीम विशेष रूप से पहुंची, जबकि न्यूरोथेरेपी शिविर के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और बद्दी से आए अनुभवी न्यूरोथेरपिस्टों की टीम ने लोगों की जांच एवं उपचार किया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष  डेज़ी ठाकुर उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी तथा गुरमेल चौधरी को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा न्यूरोथेरेपी टीम से बातचीत कर इस उपचार पद्धति के लाभों की जानकारी भी ली।
    संस्था की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा सोलन की उपाध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि यह उनकी संस्था द्वारा आयोजित 29वां रक्तदान शिविर है और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना है। उन्होंने आगे बताया कि न्यूरोथेरेपी शिविर में मोहिंद्र पाल सहित उनकी 10 सदस्यीय अनुभवी टीम ने लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। संस्था दून विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और बद्दी सहित विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
    ये रहे उपस्थित डेज़ी ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा), उर्मिला गुरमेल चौधरी, बलविंदर ठाकुर (युवा मंडल), गुरबचन सिंह (प्रधान, ग्राम पंचायत साईं), अशोक ठाकुर, कपिल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, चमन लाल धीमान, ज्ञान चंद धीमान, कृष्ण कुमार कसाना, संतोष कुमारी (एमसी बद्दी), सोनी प्रधान, जतिंदर ठाकुर, हरमेक ठाकुर, सुरिंदर चौधरी, सुरेश चौधरी (JE), राणा जी, रामजी तिवारी, राजन बंथ, राजवीर चौधरी, परमजीत पम्मी, पाली चौधरी (थाना), न्यूरोथैरेपिस्ट महेंद्र पाल रूबी ठाकुर, करम चंद ठाकुर (साईं) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
     
  • लोक गायक मोनू रत्न के नया भजन कृष्णा तेरी लीला हुआ रिलीज

    लोक गायक मोनू रत्न के नया भजन कृष्णा तेरी लीला हुआ रिलीज

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी उपमंडल के प्राचीन गोगा माड़ी मंदिर हररायेपुर में आज मोनू रत्न का नया भजन कृष्णा तेरी लीला को यूट्यूब पर रिलीज किया गया आज एक सादे समारोह में रिलीज़ किया गया। इस गीत को पाली मलपुर ने लिखा है और म्यूजिक राधे ने दिया है ओर वीडियो प्रिंस मीडिया ने इस गीत को फिल्माया है इससे पहले गायक मोनू रतन ने बाबा इच्छाधारी,जय जयकार बागड़ वाले का भजन गाया था जो बहुत ही अच्छा और सराहनीय रहा है।
    गायक मोनू रत्न ने बताया कि मुझे धार्मिक गीत गाने का बहुत शौक है और मुझे लोगों का बहुत प्यार मिलता है लोग मेरे गाये गीतों को सुनते हैं और बहुत पसंद करतें हैं मैं अभी और धार्मिक गीत गायूँगा इस अवसर पर पवन कुमार,समाजसेवक जय राम चौधरी,गुरमेल चौधरी,जस्सी चौधरी,हरिगोपाल,पी आर प्रजापति, तरसेम लाल,अभी ठाकुर,मोहित कुमार,रमेश कुमार,प्रदीप कुमार,सोनी राम,भगतराम,शिव बैसेंल,शिक्षा देवी,उषा देवी ,नसीब,विनोद ठाकुर, राधाकृष्ण,पूर्व प्रधान योग राज  भाटिया ,गुरदीप सिंह,बबली देवी ,निर्मला देवी ,रेना रानी,ममता देवी ,सरोज देवी भी शामिल हुए इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया।
     
  • बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान

    बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान

    बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

    बद्दी/सचिन बैंसल:
    बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या हो गई है। युवक का शव खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर पर चोटें पाए गए। और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने अलग अलग टीमों का गठन करके संभावित ठिकानों पर रवाना कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

    मृतक की पहचान यूपी के बिजनौर तहसील व जिले के छितावर गांव के ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ओमकार चौधरी का सोमवार रात को कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था, जिसके आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। बद्दी पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • यश फैंस एंड अपलैंसिस लिमिटेड के कर्मचारियों ने की हड़ताल

    यश फैंस एंड अपलैंसिस लिमिटेड के कर्मचारियों ने की हड़ताल

    कंपनी के बाहर मजदूृरों ने किया जमकर हंगामा व नारेबाजी
    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगर बददी के काठा स्थित यश फैंस एंड अपलैंसिस लिमिटेड के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हडताल पर उतर आए। कर्मचारियों ने आज सुबह की शिफट को लेकर कंपनी गेट पर प्रोडक्शन रोक कर हंगामा किया और कंपनी प्रबंधन को जमकर कोसा। कर्मचारियों ने बताया कि उनको 14 अप्रैल तक मार्च माह का वेतन नहीं मिला। बददी में गैस की कमी के कारण पहले ही टिकना मुश्किल है और कंपनी हमारे शोषण पर उतारु हो चुकी है। जब भी वेतन बढ़ाने की बात आती है तो कंपनी आनाकानी करती है। Fइसके अलावा कंपनी सरकार द्वारा बढ़ाई गई दिहाडी नहीं दे रही और आज भी में 11700 रुपये मासिक मिल रहा है जबकि हमें 8 घंटे के 15000 रुपये चाहिए। यहां पर श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उडाई जा रही है और हमें न्याय देने वाला कोई नहीं है।
     
  • राइजिंग स्टार ने जीता इंडस्ट्रियल चैलेंजर कप, तरुण बने बेस्ट बैट्समैन

    राइजिंग स्टार ने जीता इंडस्ट्रियल चैलेंजर कप, तरुण बने बेस्ट बैट्समैन

    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगर बद्दी की राइजिंग स्टार टीम ने कलिंगा हेल्थ केयर को हराकर इंडस्ट्रियल चैलेंजर कप जीत लिया है। जानकारी देते हुए राजेश राठौर ने बताया की बीबीएन की फार्मा कंपनियां में कार्य कर रहे कर्मचारियों द्वारा इंडस्ट्रीयल चैलेंजर कप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 9 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा फाइनल मुकाबला राइजिंग स्टार और कलिंगा हेल्थ केयर के बीच खेला गया ।

    राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए और राइजिंग स्टार की ओर से रविंद्र ने 70 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलिंगा हेल्थ केयर की टीम मात्र 163 रन पर ऑल आउट हो गई। राइजिंग स्टार की ओर से रविंद्र ने दो विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। कलिंगा हेल्थ केयर के तरुण टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन बने  जिन्होंने कल 409 रन बनाए ।वहीं कंलिंगा हेल्थकेयर के राजीव टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर रहे जिन्होंने 10 मैचों  में कुल 26 विकेट हासिल करें।

    विशेष अतिथि आण्विक फार्मा केएमडी अजीत सिंह ने विजेता व  उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। अयोजकर्ता राजेश राठौर ने बताया कि इस कप का उद्देश्य औद्योगिक कर्मचारियों में आपसी प्रेम, शारीरिक फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देना है उन्होंने कहा वह प्रत्येक वर्ष इस तरह के क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करते आए हैं ।उन्होंने बताया कि बीबीएन में कोई अच्छा खेल मैदान ना होने के कारण यह सभी मैच बीबीएन के साथ लगते पंजाब के कुराली के समीप अमन क्रिकेट ग्राउंड में करवाए गए ।