Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: संजय वर्मा मर्डर केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों ने दी चेतावनी

    Punjab News: संजय वर्मा मर्डर केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों ने दी चेतावनी

    फाजिल्काः अबोहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। दरअसल, संजय वर्मा हत्या मामले में पुलिस पटियाला से दो युवकों को गिरफ्तार कर अबोहर लेकर आई थी। जिनकी पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई थी, वहीं जिले के एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से इस हत्या से संबंधित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला एसएसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी डी बलकार सिंह और देहाती डीएसपी तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर कुछ दिन पहले पटियाला के जसप्रीत सिंह और राम रतन को गिरफ्तार किया था।

    वहीं अब जांच के दौरान उनकी पुलिस टीम ने इंद्रपाल बिशरौई पुत्र रमेश्वर लाल, निवासी गांव कूचोर, थाना जगरासर, जिला बीकानेर, राजस्थान, संदीप खिचड़ पुत्र मनीराम और पवन खिचड़ पुत्र हंसराज को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी शक्ति कुमार पुत्र हंसराज, निवासी अजमगढ़ और 2 अन्य युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी ने कहा कि संजय वर्मा हत्या केस में शामिल शूटर 3 गिरफ्तार युवकों के साथ ही थे और इन लोगों ने उन्हें पैसे ट्रांसफर किए थे। एसएसपी ने कहा कि तीन युवकों में से एक पीजी चलाता है और बाकी दो अपना व्यवसाय भी करते हैं। इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड मिलने के बाद कड़ी पूछताछ की जाएगी। दूसरी ओर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आरोपी जसप्रीत का पोस्टमॉर्टम किया।

    यह कार्रवाई पुलिस उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम ने की। एसपी फाजिल्का एस. बलकार सिंह और नगर थाना प्रभारी परमजीत कंबोज समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कल एक अन्य आरोपी का शव पोस्टमॉर्टम के बाद पटियाला भेजा गया था। वहीं मृतक संजय वर्मा के बड़े भाई जगत वर्मा ने एनकाउंटर पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस से हत्याकांड में शामिल बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक व्यापारियों में भय का माहौल बना रहेगा। जिला व्यापार मंडल ने कल अबोहर में बैठक की। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। व्यापारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बाजार बंद कर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। इधर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की आत्मिक शांति के लिए अमृतवाणी पाठ 13 जुलाई रविवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित संगम पैलेस में होगा, जिसमें शहर और अन्य राज्यों से प्रमुख राजनीतिक नेता एवं हस्तियां शामिल होंगी।

     

  • Punjab News: शोरूम मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों का Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: शोरूम मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों का Encounter, देखें वीडियो

    इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी घायल

    अबोहरः फाजिल्का के जिले अबोहर में न्यू वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की बीते दिन सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस मामले में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। इस घटना में दोनों आरोपियों की मौत की खबर है। वही इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में जसप्रीत व राम रत्न की मौत हो गई। दरअसल, पुलिस आरोपियों के साथ हथियार रिकवर करने के लिए आई थी। जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हुआ है। वहीं दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी मर्डर केस में शामिल थे, जिनकी मुठभेड़ दौरान मौत हो गई है। मौके से 30 बोर की पिस्टल बरामद की है। डीआईजी हरमनबीर गिल और एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजपीर इलाके में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चली है। जिसमें 2 आरोपी मारे गए है। मारे गए आरोपी कार में आगे की सीट पर बैठे हुए थे। घटना को 5 आरोपियों ने अंजाम दिया था। उक्त आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने कपड़े रास्ते में फेंक दिए थे और अपना भेष बदलकर वह रह रहे थे। वहीं कांस्टेबल की बाजू में गोली लगी है। कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। बता दें कि कुछ देर पहले ही एडीजीपी अर्पिल शुक्ला ने प्रेस वार्ता करके खुलासा किया था। जिसमें एडीजीपी ने बताया था कि वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राम रतन पुत्र रमेश कुमार निवासी पटियाला और जसप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी मरदापुर के रूप में हुई है। एडीजीपी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • Punjab News: कपड़ा कारोबारी की हत्या के मामले में ADGP Arpit Shukla का आया बयान, 2 गिरफ्तार

    Punjab News: कपड़ा कारोबारी की हत्या के मामले में ADGP Arpit Shukla का आया बयान, 2 गिरफ्तार

    अबोहरः फाजिल्का के जिले अबोहर में न्यू वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की बीते दिन सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आज एडीजीपी अर्पिल शुक्ला ने प्रेस वार्ता करके खुलासा किया है। एडीजीपी ने बताया कि वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपियों की पहचान राम रतन पुत्र रमेश कुमार निवासी पटियाला और जसप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी मरदापुर के रूप में हुई है। एडीजीपी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: कारोबारी संजय वर्मा के घर पहुंचे Sunil Jakhar और कैबिनेट मंत्री Aman Arora, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी संजय वर्मा के घर पहुंचे Sunil Jakhar और कैबिनेट मंत्री Aman Arora, देखें वीडियो

    फाजिल्काः अबोहर में न्यू वेयरवेल के मालिक संजय वर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शक्ति कुमार पुत्र हंसराज, अज़ीमगढ़ अबोहर का निवासी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं, बाकी आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जांच जारी है।

    दूसरी तरफ भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा संजय वर्मा के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया। वहीं संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संजय वर्मा की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है। परिवार ने भाजपा मुखिया सुनील जाखड़ के सामने सवाल उठाए।

    गुजरात जेल से लॉरेंस बिश्नोई द्वारा गैंग चलाने पर सवालिया निशान लगाए। केंद्र सरकार इतने बड़े गैंगस्टर्स के साथ क्या करना चाहती है जिन्हें उसने जेलों में पकड़ा और पाला है?’ भारत सरकार कारोबारियों से इतना टैक्स लेती है और उससे भी अधिक इन गैंगस्टर्स, गुंडों से आपको क्या मिलेगा?। जनता सिर्फ अपने राज्य से इंसाफ और सुरक्षा की मांग करती है। केंद्र को बताना चाहिए कि उन लोगों की सुरक्षा कहां है जो उन्हें टैक्स देते हैं। भाजपा सरकार लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स को क्यों पनाह दे रही है?

  • Punjab News: New Wearwell Showroom मालिक के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: New Wearwell Showroom मालिक के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार

    फाजिल्काः अबोहर में Wear Well Showroom मालिक का बीते दिन गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर 3 बाइक सवार हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर जाकर हमलावारों ने बाइक खड़ी की और गाड़ी में वह फरार हो गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली थी। जिसके बाद आज पटियाला से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि आरोपी ने शूटरों की मदद की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटियाला के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है।
    बता दें कि बीते दिन घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें तीनों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी है। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय की छाती से डॉक्टरों ने 12 गोलियां निकाली हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर गैंग ने ली है। आरजू बिश्नोई के नाम सामने आई कथित पोस्ट में लिखा गया है कि ‘ये जो न्यू वियरवेल अबोहर की हत्या हुई है।

    उसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर महाराष्ट्र लेते हैं। इसको हमने कॉल किया था कोई मैटर को लेकर। इसने पहचानने से मना कर दिया तो इसको यह बताने के लिए हमने ठोक दिया कि पता चल जाए हम कौन हैं। ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्‌टी में मिला देंगे। जो हम करते हैं, उसकी जिम्मेवारी लेते हैं। चाहे किसी की 302 हो, चाहे 307। हम जो करते हैं, उसी की जिम्मेवारी लेते हैं। देखते रहो फर्जी बदमाशों के दांतों नीचे उंगलियां रखवा देंगे।’

    घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब संजय वर्मा कार से शोरूम पहुंचा।

    इस दौरान जैसे ही वह शोरूम के बाहर कार से उतरा तो बाइक सवार हमलावारों द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ संजय सड़क पर गिर गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जगह को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

    वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय वर्मा पर 4 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

  • Punjab News: Wear Well Showroom मालिक के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें CCTV

    Punjab News: Wear Well Showroom मालिक के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें CCTV

    गुस्साएं लोगों ने की मार्किट बंद

    फाजिल्काः अबोहर में आज Wear Well Showroom मालिक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर 3 बाइक सवार हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर जाकर हमलावारों ने बाइक खड़ी की और गाड़ी में वह फरार हो गए। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें तीनों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी है। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय की छाती से डॉक्टरों ने 12 गोलियां निकाली हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर गैंग ने ली है। आरजू बिश्नोई के नाम सामने आई कथित पोस्ट में लिखा गया है कि ‘ये जो न्यू वियरवेल अबोहर की हत्या हुई है। उसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर महाराष्ट्र लेते हैं। इसको हमने कॉल किया था कोई मैटर को लेकर। इसने पहचानने से मना कर दिया तो इसको यह बताने के लिए हमने ठोक दिया कि पता चल जाए हम कौन हैं। ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्‌टी में मिला देंगे। जो हम करते हैं, उसकी जिम्मेवारी लेते हैं। चाहे किसी की 302 हो, चाहे 307। हम जो करते हैं, उसी की जिम्मेवारी लेते हैं। देखते रहो फर्जी बदमाशों के दांतों नीचे उंगलियां रखवा देंगे।’ घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब संजय वर्मा कार से शोरूम पहुंचा। इस दौरान जैसे ही वह शोरूम के बाहर कार से उतरा तो बाइक सवार हमलावारों द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ संजय सड़क पर गिर गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जगह को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय वर्मा पर 4 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
  • Punjab News: दिन दहाड़े शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: दिन दहाड़े शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    फाजिल्काः अबोहर में सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां Wear Well शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त शोरूम कुर्ते-पायजामें को लेकर काफी मशहूर है। जहां हमलावार शोरूम मालिक पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।

    लोगों के अनुसार घटना को अंजाम 2 से 3 हमलावारों ने दिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने की वजह सामने नहीं आई है।

    वहीं एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब संजय वर्मा कार से शोरूम पहुंचा।

    इस दौरान जैसे ही वह शोरूम के बाहर कार से उतरा तो बाइक सवार हमलावारों द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ संजय सड़क पर गिर गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जगह को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

    वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय वर्मा पर 4 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

     

  • Punjab News: शैलर के गोदाम से मिला युवक का शव, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: शैलर के गोदाम से मिला युवक का शव, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    फाजिल्का: जिले के जलालाबाद में एक युवक का शैलर के गोदाम से शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बॉबी के रूप मे हुई है।

    मृतक के चाचा छिन्दा और दादी महेंद्र कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बॉबी का शव गोदाम मे पड़ा है। जब वह शैलर मे पहुंचे, तो भतीजे के हाथ में इंजेक्शन लगा मिला है l पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके इलाके मे नशा तस्कर सक्रिय है। जिस कारण नशा से लोग परेशान है। आए दिन नौजवान पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है।

    घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा टिवाना गांव में कई बार रेड कर आरोपियों को पकड़ा जा चुका है l परिवार द्वारा लिखित में शिकायत मिलने के बाद क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।

  • Punjab News: Lieutenant बनने के 11 साल बाद गांव पहुंचे अरविंद, युवाओं को दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: Lieutenant बनने के 11 साल बाद गांव पहुंचे अरविंद, युवाओं को दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    फाजिल्काः लेफ्टिनेंट के रूप में 11 साल बाद गांव पहुंचे अरविंद कांबोज ने खेल मैदान को नमन करते हुए कहा कि मैंने अपनी सफलता की शुरुआत इसी मैदान से की थी। अरविंद कांबोज फाजिल्का जिले के गांव सजराना के रहने वाले हैं। अरविंद कांबोज ने कहा कि उन्होंने जो लक्ष्य तय किया था, उसे हासिल कर लिया है। वह 2014 में भारतीय सेना में क्लेरिकल पद पर भर्ती हुए थे। उसके बाद उन्होंने सबसे पहले एसीसी कमीशन के लिए प्रयास किया, जोकि सेना में सर्विस एंट्री होती है। इसके लिए 3 बार प्रयास किया लेकिन असफल रहे। उसके बाद सर्विस कमीशन ऑफिसर के लिए प्रयास किया और आखिरकार वह पास हो गए और लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर लिया है। अरविंद कांबोज ने कहा कि वह 3 बार असफल हुए और आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह सब उनके परिवार के प्रोत्साहन के साथ-साथ मेरी यूनिट और मेरे अधिकारियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इसमें मेरे परिवार की प्रेरणा से भी संभव हुआ है। इसके साथ ही मेरी यूनिट और मेरे अफसरों ने भी मेरा साथ दिया। अरविंद कांबोज के पिता राधा कृष्ण रिटायर्ड सूबेदार हैं, साथ ही उनके चचेरे भाई कमल कांबोज भी सेना में सेवारत हैं। इसके साथ ही उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी सेना और पुलिस से जुड़े हैं। अरविंद के चचेरे भाई कमल कांबोज जो उनसे 4 महीने बड़े हैं, बताते हैं कि अरविंद ने ही उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया था। अरविंद सेना में उनके सीनियर थे। कमल 6 साल बाद सेना में भर्ती हुए थे। अरविंद ने बताया कि वह पढ़ाई में थोड़े कमजोर थे, लेकिन खेलों से उनका जुड़ाव था। उन्होंने 2013 में सेना में भर्ती होने का फैसला किया और गांव की जमीन पर कड़ी मेहनत की। अरविंद ने कहा कि सेना में भर्ती होने के बाद सबसे पहले अपने पैरों पर खड़ा होऊंगा और फिर आगे बढ़ने के लिए और जरूर सोचूंगा और तैयारी करूंगा। वह सेना में भर्ती होने के लिए दौड़े और दौड़ में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेना में खेलों से मुझे काफी फायदा हुआ। अरविंद ने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत से सफलता हासिल करने के लिए मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि मुझसे बड़ा कोई उदाहरण नहीं है। मैं पढ़ाई में काफी कमजोर था और मैंने मेहनत से मुकाम हासिल किया है, इसलिए दूसरों के लिए यह मुश्किल नहीं है। अरविंद ने कहा कि वह अपने माता-पिता को खुश कर पाया, यह उसके लिए बहुत बड़ी सफलता है।

    परिवार का मिला पूरा सहयोग

    अरविंद की पत्नी सीमू ने अपने पति की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर मेरे पति ने देश की सेवा करने की शपथ ली है तो मैं भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ लेती हूं। वहीं अरविंद की मां रेशमा रानी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा अफसर बना है। पहले उन्हें गर्व था कि वह एक आर्मी अफसर की पत्नी हैं और अब उन्हें गर्व है कि वह एक आर्मी अफसर की मां हैं। अरविंद की मां ने यह भी कहा कि उनके बेटे को पहले सेना में जाना पसंद नहीं था, लेकिन परिवार को तब पता चला जब वह 2014 में एक सैनिक के रूप में घर आया। अरविंद की मौसी परमजीत कौर ने भी कहा कि हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमें अरविंद की वजह से बधाई मिल रही है। अरविंद की चचेरी बहन जिनिया कंबोज भावुक हो गई और उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले कि उनके भाई ने अफसर बनने का सपना देखा था, जिसे उसने अपनी मेहनत की बदौलत पूरा किया है। अरविंद की भाभी अलीशा जो खुद पंजाब पुलिस में सेवारत हैं, ने कहा कि हमारे परिवार का एक और सदस्य देश की सेवा में शामिल हो गया है। अरविंद के चचेरे भाई कमल कंबोज ने कहा कि मैं उनसे केवल चार महीने बड़ा हूं, हमारी कॉलेज लाइफ भी साथ-साथ रही है और अरविंद ने ही मुझे सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया था और बाद में उनकी प्रेरणा से ही मैं सेना में शामिल हुआ।
  • Punjab News: 1.20 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 1.20 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    फाजिल्का: जिला पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी पंज ग्रीन, थाना अजनाला और सुरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हरसा चीना, थाना राजासांसी जिला श्री आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार सीआईए की अगुवाई में एएसआई स्वर्ण सिंह द्वारा गश्त के दौरान उक्त नशा तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 1 किलोग्राम 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दरअसल , नहर से लिंक रोड चक्क सुक्कर और पुलिस की टीम जा रही थी। इस दौरान जब पुलिस पार्टी फाजिलका-फिरोज़पुर रोड से 1 किलोमीटर नहर के साथ पहुंची तो सामने से एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी नंबर DL-04CR-8747 में किसी नशीली वस्तु होने का शक हुआ।

    जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रोककर हेरोइन बरामद कर ड्राइवर गुरमीत सिंह व सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को कंडक्टर सीट के नीचे काले रंग का लिफाफा मिला, जिसे चेक करने पर कपड़े के पैकेट में से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 72 दिनांक 14-06-2025 अपराध 21(सी), 29 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना सदर जालालाबाद दर्ज रजिस्टर कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।