Punjab News: दिन दहाड़े शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

Written by

in

फाजिल्काः अबोहर में सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां Wear Well शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त शोरूम कुर्ते-पायजामें को लेकर काफी मशहूर है। जहां हमलावार शोरूम मालिक पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।

लोगों के अनुसार घटना को अंजाम 2 से 3 हमलावारों ने दिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने की वजह सामने नहीं आई है।

वहीं एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब संजय वर्मा कार से शोरूम पहुंचा।

इस दौरान जैसे ही वह शोरूम के बाहर कार से उतरा तो बाइक सवार हमलावारों द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ संजय सड़क पर गिर गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जगह को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय वर्मा पर 4 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *