Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News : गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक गंभीर घायल

    Punjab News : गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक गंभीर घायल

    फाजिल्का : गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का में हाईवे पर गांव घुबाया के नजदीक गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जानकारी के अनुसार किसान गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था कि रास्ते में अचानक तकनीकी खराबी आने के चलते हादसा हो गया। इस हादसे में चालक को काफी चोटें आई है। घायल की पहचान प्रेम सिंह निवासी अरणीवाला के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस चालक ने घायल को  इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

    जानकारी देते हुए एम्बुलेंस चालक जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के नजदीक सड़क हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल किसान को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जसवीर सिंह ने बताया कि वह गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गोलू का मोड़ जा रहा था। रास्ते में गांव घुबाया के नजदीक ट्रैक्टर का एंड खुलने के चलते हादसा हो गया और प्रेम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

  • Punjab News : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर लगे आरोप

    Punjab News : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर लगे आरोप

    फाजिल्का : जिले मे व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । मृतक की पहचान अमनदीप सिंह (27 वर्षीय) निवासी जलालाबाद की गोबिंद नगरी के तौर पर हुई है। मृतक के माता-पिता का कहना है कि करीब 7 साल पहले  लड़के ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों में काफी झगड़ा रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते परेशान था।

    मृतक के भाई राजदीप ने बताया कि पिछले तीन सालों से उसकी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़े के चलते विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले उसके भाई के ससुराल पक्ष द्वारा उनके परिवार पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया।  थाने में राजीनामा भी हुआ कि लड़की मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेगी। जिसके बावजूद दोनों में लड़ाई झगड़ा रहता था।

    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी मोबाइल इस्तेमाल करने के साथ-साथ अवैध संबंध भी थे। जिससे परेशान अमनदीप ने इसका विरोध किया, तो उसकी पत्नी कुछ दिन पहले नाराज होकर मायके चली गई।

    राजदीप ने आगे बताया कि भाई को ससुराल पक्ष द्वारा तंग परेशान किया जाता था। अंत मे आहत होकर अमनदीप ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। अमनदीप का एक 5 साल का बच्चा भी है। पीड़ित परिवार पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहा है।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर के पास 2 पक्षों में हुई झड़प, सरेआम चली गोलिंया, एक की मौत, 5 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट परिसर के पास 2 पक्षों में हुई झड़प, सरेआम चली गोलिंया, एक की मौत, 5 काबू, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज कोर्ट परिसर के पास कार में सवार 2 पक्षों में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां कार सवार बदमाशों ने व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। बताया जा रहा हैकि मृतक कोर्ट में पेशी के लिए आया था और पेशी के बाद वह वापिस लौट रहा था। जहां उसका सरेआम गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। इस दौरान गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई। बताया जा रहा है कि 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कार और बाइक पर आए नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। एसएसपी ने कहा कि हमलावारों ने पहले गाड़ी के जरिए दूसरी गाड़ी में टक्कर मारी।

    जिसके बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। एसएसपी ने कहा कि 2 से 3 राउंड फायर किए गए। एसएसपी के अनुसार साहिलप्रीत शान कोर्ट में पेशी के लिए आया हुआ था। इस दौरान दूसरे पक्ष के सुखपाल आलू साथियों के साथ पेशी के लिए आया था। जहां दोनों की पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। इस मामले में 5 लोगों को राउंडअप किया गया है।

  • Punjab News: 150 की Lottery से निकला एक करोड़ रुपए का ईनाम, देखें वीडियो

    Punjab News: 150 की Lottery से निकला एक करोड़ रुपए का ईनाम, देखें वीडियो

    जलालाबादः फाजिल्का के जलालाबाद में लगातार लोगों की किस्मत चमक रही है। जहां करण-अर्जुन लॉटरी एजेंसी वाले के पास लगातार लोगों के ईनाम निकल रहे हैं। बीते 2 दिनों के बीच 4 ईनाम निकल चुके हैं, जिसमें पहला 45 हजार, फिर 90 हजार, उसके बाद 18 लाख निकल चुके है। वहीं आज व्यक्ति का सिक्कम स्टेट डियर लॉटरी से एक करोड़ का ईनाम निकला।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि 150 रुपये की लॉटरी एक व्यक्ति द्वारा खरीदी गई थी। जिसे अब एक करोड़ का फर्स्ट प्राइज निकला है। ईनाम निकलने के बाद दुकान पर बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। दुकानदार की ओर से लड्डू बांटे गए और भंगड़े डाले गए।

  • Punjab News: सरकारी बस के Driver की गुंडागर्दी, मां-बेटे से की बदसलूकी, Video Viral

    Punjab News: सरकारी बस के Driver की गुंडागर्दी, मां-बेटे से की बदसलूकी, Video Viral

    अबोहरः पंजाब रोडवेज की बस में ड्राइवर द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीगंगानगर से गुमजाल जा रही बस की बताई जा रही है जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बस का ड्राइवर महिला यात्री और उसके बेटे को मारता हुआ दिख रहा है।

    जानकारी मुताबिक, 8 अप्रैल की सुबह साढ़े 6 बजे प्रियंका नाम की यात्री श्रीगंगानगर से बस में सफर कर रही थी। उसने कंडक्टर को बताया कि उसकी मां को गुमजाल बस स्टैंड से बस में चढ़ना है, लेकिन कंडक्टर ने वहां बस नहीं रोकी। इस पर प्रियंका का भाई अभिमन्यु अपनी मां को उसमानखेड़ा बस स्टैंड पर लेकर आया। जब अभिमन्यु ने कंडक्टर से बस न रोकने का कारण पूछा, तो कंडक्टर और ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों ने प्रियंका और उसकी मां को भी मारा। जब अभिमन्यु ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

    पीड़िता ने कलरखेड़ा चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पीड़ितों के मुताबिक पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अब उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है।

    इस बारे में भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेषकरण बिश्नोई ने कहा कि ये रोडवेज की कारजगुजारी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अगर उक्त बस ड्राइवर और कंडक्टर पर कोई एक्शन नहीं होता है तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर, एसएसपी फाजिल्का, डीएसपी अबोहर से उक्त बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर महिला उत्पीड़न के तहत और ऑन ड्यूटी धक्का मुक्की और गाली गलौज करने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: बेसहारा पशु बने हादसे का कारण, मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बेसहारा पशु बने हादसे का कारण, मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्का : आवारा पशुओं के वजह से आए दिन हादसे होने की खबरे सामने आती रहती है। प्रशासन की कोशिशों की बावजूद इन हादसों मेें बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक कार के सामने दो बेसहारा पशु आ गए, जिससे कार  उनसे टकरा गई। इस हादसे में बेसहारा दो पशुओं की मौत हो गई।

    हादसा जलालाबाद में हाईवे पर हुआ है। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार चालक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार नई स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर दो लोग अबोहर की तरफ से आ रहे थे l वह जब जलालाबाद में पहुंचे तो जलालाबाद फाजिल्का हाईवे पर अचानक गाड़ी के आगे दो बेसहारा पशु आ गए, जिनके साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में दोनों पशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोरदार टक्कर के चलते गाड़ी के एयरबैग खुल गए और गाड़ी सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
  • Punjab News: 2 वाहनों और 6 मोबाइल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 वाहनों और 6 मोबाइल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अबोहरः पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की स्कूटी बरामद की। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 3 अन्य व्यक्तियों को नामजद किया है। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही से चोरी के 6 मोबाईल व एक काले रंग का स्पलेंडर बाइक बरामद की है।

    मामले की जानकारी देते हुए सिटी वन के थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने मलोट रोड पुल के निकट हरप्रीत सिंह पुत्र जसंवत सिंह वासी पंजपीर नगर तथा राजा उर्फ गाहला पुत्र राज कमार वासी प्रेेम नगर गली नंबर 7 को चोरी की हीरो मेस्ट्रो सहित काबू कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया था।

    जिसके बाद उनकी टीम द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर उनके तीन अन्य साथियों जस्सी निवासी सीडफार्म पक्का, विशाल उर्फ शालू वासी पंजपीर नगर तथा रोहित पुत्र अनिल कुमार, वासी सरुकुलर रोड गली नंबर 9 अबोहर को नामजद किया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शहर से चुराए गए चोरी के 6 मोबाईल व एक चोरी का स्पलेंडर बाइक बरामद किया है।

  • Punjab News: 3 वाहनों में भीषण टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत, स्कूली बच्चों सहित 6 घायल

    Punjab News: 3 वाहनों में भीषण टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत, स्कूली बच्चों सहित 6 घायल

    फाजिल्काः जिले में 3 वाहनों की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ढाणी खरासवाली के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं 3 स्कूली छात्रों सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें से 2 छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया। इस हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला, उसकी बच्ची और पिता घायल हुए है।

    जानकारी के अनुसार जीप पर स्कूली छात्र समरबीर सिंह, दिवांशु और कौशिक सवार थे, जो गांव इस्लामवाला की और जा रहे थे। बाइक पर सवार सुखविंदर सिंह अपनी गर्भवती लड़की और पौती को गांव बन्नावाला छोड़ने जा रहे थे। वहीं कार में सवार पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण जा रहे थे। मलौट रोड पर ढाणी खरासवाली के नजदीक ओवरटेक करते समय तीनों वाहनो की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी अन्य गाड़ी और एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे में सभी लोग बुरी तरह से घायल हुए। पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण की मौत हो गई। जबकि तीन स्कूली छात्रों में से दिवांशु और समरबीर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

    जिन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है। कौशिक का इलाज जारी है। वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार सुखविंदर सिंह और उसकी पोती की टांग टूट गई है। जबकि उसकी गर्भवती लड़की भी चोटिल हुई है। जिसे इलाज के लिए सरकारी सरकार में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टर अर्पित गुप्ता के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर हालत में आए मरीजों को रेफर कर दिया गया है। एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरसेम मसीह का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी उसके बाद किसकी गलती है यह पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही मृतक पुलिस कर्मचारी उनके साथ था। जिसके द्वारा फाजिल्का में पुलिस के सर्च आपरेशन दौरान ड्यूटी की जा रही थी।

  • Punjab News: रेहड़ी चालकों की पुलिस से झड़प, ASI घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: रेहड़ी चालकों की पुलिस से झड़प, ASI घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः जिला फाजिल्का के अधीन आते मलोट चौक पर रेहड़ी चालक पर पुलिस के साथ मारपीट के आरोप लगे है। बताया जा रहा हैकि ट्रैफिक पुलिस मिल रही शिकायतों को लेकर कार्रवाई करने गई थी, जहां पुलिस की रेहड़ी चालकों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुरेन्द्र सिंह पर रेहड़ी चालकों द्वारा पीटा गया।हादसे में घायल एएसआई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    दरअसल, एएसआई को सूचना मिली थी कि मलोट चौक पर कुछ रेहड़ी चालको ने बड़ी छतरियां लगा रखी हैं। जिसके बसों के गुजरने में बाधा बन रही थीं। मिली शिकायत के आधार पर एएसआई टीम के साथ जब रेहड़ी चालकों से छतरियां हटवाने और रेहड़ियों को पीछे करवाने गए तो उनका रेहड़ी चालकों से विवाद हो गया। पुलिस का कहना हैकि रेहड़ी चालकों ने उसने हाथापाई करते हुए गाली-गलौच करनी शुरू कर दी।

    इस दौरान रेहड़ी चालक का पूरा परिवार मौके पर आ गया और विवाद करने लग गया। परिवार के सदस्यों ने एएसआई से मारपीट शुरू कर दी। हमले में एएसआई की नाक से खून निकल गया। इस घटना में हमलावरों ने पुलिस का मोबाइल और चालान काटने की मशीन तोड़ दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों ने एएसआई को हमलावरों से बचाया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।​​​​​​​

     

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार School Van का कहर, व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, देखें CCTV

    Punjab News: तेज रफ्तार School Van का कहर, व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, देखें CCTV

    फाजिल्काः अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार स्कूल वैन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शमीम निवासी लातेहर, झारखंड के रूप में हुई है। घटना मिराज सिनेमा के पास हुई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वैन की रफ्तार काफी तेज थी। मिली जानकारी के अनुसार शमीम सड़क निर्माण में मजदूरी करता था और परिवार के साथ अबोहर में रह रहा था।

    घटना को अंजाम देने के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल शमीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को अबोहर की मॉर्च्युरी में लाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं सिटी-2 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर वैन और चालक की पहचान करने में जुटी है।