Punjab News: 2 वाहनों और 6 मोबाइल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अबोहरः पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की स्कूटी बरामद की। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 3 अन्य व्यक्तियों को नामजद किया है। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही से चोरी के 6 मोबाईल व एक काले रंग का स्पलेंडर बाइक बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी वन के थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने मलोट रोड पुल के निकट हरप्रीत सिंह पुत्र जसंवत सिंह वासी पंजपीर नगर तथा राजा उर्फ गाहला पुत्र राज कमार वासी प्रेेम नगर गली नंबर 7 को चोरी की हीरो मेस्ट्रो सहित काबू कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया था।

जिसके बाद उनकी टीम द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर उनके तीन अन्य साथियों जस्सी निवासी सीडफार्म पक्का, विशाल उर्फ शालू वासी पंजपीर नगर तथा रोहित पुत्र अनिल कुमार, वासी सरुकुलर रोड गली नंबर 9 अबोहर को नामजद किया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शहर से चुराए गए चोरी के 6 मोबाईल व एक चोरी का स्पलेंडर बाइक बरामद किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *