भुट्टो की पहल, कुटलैहड़ के बूथों पर बांट रहे खेल किट

Written by

in

कुटलैहड़ के युवा खेलों में बढ़ाएं रुचि, नशे से रहें दूर,ताकि कुटलैहड़ विस क्षेत्र हो नशा मुक्त:दविंदर भुट्टो

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो युवाओं को नशे से बचाने और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल चला रहे हैं। वह कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बूथों पर जाकर युवाओं को चिट्ठे जैसे खतरनाक नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए नकद धनराशि और खेल किटें भी प्रदान कर रहे हैं। उनका उद्देश्य कुटलैहड़ को एक नशा-मुक्त क्षेत्र बनाना है, जहां युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि बढ़ाएं और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

भुट्टो ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बूथों पर जाकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई है। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के स्वास्थ्य और करियर को बर्बाद कर रही है, और इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और यदि कोई बच्चा नशे की चपेट में आ रहा है, तो उसे सही मार्गदर्शन दें। भुट्टो ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हमें उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ना होगा। खेलकूद इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए हम खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग दे रहे हैं और जरूरतमंद युवाओं को खेल किटें भी प्रदान कर रहे हैं। ताकि वे खेलों में रुचि लें और अपने समय का सही उपयोग करें।

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जहां युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। भाजपा नेता भुट्टो स्वयं इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवाओं से मिलते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। दविंदर कुमार भुट्टो कहते हैं कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। क्योंकि भाजपा नेता खुद एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी युवा खेलों में रुचि रखते हैं, उन्हें खेल किटें उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि वे अपनी पसंद के खेल को बिना किसी बाधा के खेल सकें। इसके अलावा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम भी दिया जाएगा, जिससे उनकी हौसला-अफजाई हो सके।

भुट्टो ने कहा  कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ को पूरी तरह नशा-मुक्त बनाना है। इसके लिए बह युवाओं को खेलों में व्यस्त रखने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दे रहे हैं, ताकि वे नशे की बजाय अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर इस पहल में सहयोग दें, तो कुटलैहड़ को नशे से मुक्त करना संभव है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वह भी इस अभियान में योगदान दें और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *