Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News : अस्थियां विसर्जन करने जा रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत 7 घायल

    Punjab News : अस्थियां विसर्जन करने जा रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत 7 घायल

    फाजिल्का : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यह हादसा गांव लक्खे कड़ाईयां के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे मेें  दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग ब्यास नदी में अस्थियां विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। घटना उस समय हुई जब परिवार अपनी मृत ताई विद्या बाई की अस्थियां लेकर ब्यास नदी की ओर जा रहा था।

    मृतक दलबीर सिंह के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी ताई विद्या बाई का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। परिवार और रिश्तेदारों के करीब 20 लोग पिकअप में सवार होकर गांव मुहार सोना से अस्थियां विसर्जन के लिए ब्यास जा रहे थे। इसी दौरान गांव लक्खे कड़ाईयां के पास ओवरटेक करते समय से आ रहे ट्रक ने  टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

    मौके पर आसपास के लोग और राहगीर इक्ट्ठा हो गए। सुरजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में उसके पिता दलबीर सिंह(50) और बुआ रुका बाई(60) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • Punjab News: अनियंत्रित स्कूल बस खेतों में उतरी, पलटते-पलटते बची, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित स्कूल बस खेतों में उतरी, पलटते-पलटते बची, देखें वीडियो

    जलालाबादः गांव सिमरियांवाला में एक निजी स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। जो पलटते-पलटते बची है। बताया जा रहा है कि बस किसी वाहन को साइड देते हुए अनियंत्रित हो गई थी। जिसके बाद बस सड़क किनारे बने एक खेत में उतर गई। ज्यादा स्पीड न होने के चलते बस पलटते-पलटते बची है।

    राहगीरों की ओऱ से इसका वीडियो भी बनाया गया है। फिलहाल किसी भी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। जब बस खेतों में उतरी तब स्कूल के बच्चे भी बस में सवार थे। राहगीरों का कहना है कि अगर बस पलट जाती तो काफी बड़ा नुक्सान हो सकता है। बस ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टला है।

  • Punjab News :चोरों ने स्कूल और आंगनबाड़ी में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News :चोरों ने स्कूल और आंगनबाड़ी में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फाजिल्का : चोर और लुटेरे आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। इन वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है। चोरों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने स्कूल और आंगनबाड़ी के चार कमरों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना जलालाबाद के माहमूजोहिया की है।

    स्कूल की प्रिंसिपल परमजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह स्कूल बंद करके घर चली गई थी। दूसरे दिन जब वह सुबह स्कूल पहुंची तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर स्कूल से कंप्यूटर का सारा सामान, सीपीयू, कीबोर्ड, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, 16 पर्दे, बेडशीट और डीवीआर, वाई-फाई मॉडम और स्कूल की सरकारी मोहर भी चोरी कर फरार हो गए।

    प्रिंसिपल के अनुसार आंगनबाड़ी से चोर वजन मापने की मशीन और राशन भी लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
  • Punjab News : लुटेरों ने दंपती पर तेजधार हथियारों से किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : लुटेरों ने दंपती पर तेजधार हथियारों से किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    फाजिल्का : चोर और लुटेरों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। यह बेेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वारदात को अंजाम देते समय किसी को मारने में भी गुरेज नही करते। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है। जहां बीती रात गांव बनवाला हनुवंता में लुटेरों ने एक बुजुर्ग दंपती के घर में वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने दंपति को बंधक बना दिया और उन पर तेजधार हथियार से हमला किया।

     इस हमले में हरबंस कौर(75) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या और लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लुटेरों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

    मृतका के दोहते अमनदीप सिंह ने बताया कि उनके नाना निर्भय सिंह और नानी हरबंस कौर अकेले गांव में रहते थे। उनके दो बेटी और एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय लुटेरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को रस्सियों से बांध दिया। लुटेरों ने हरबंस कौर पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। अमनदीप ने बताया कि लुटेरे घर से कितना सामान लूट कर ले गए है, इसकी जांच की जा रही है।

  • Punjab News : मामूली बात को लेकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, 3 घायल

    Punjab News : मामूली बात को लेकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, 3 घायल

    फाजिल्का : आज के समय में लोगों में सहनशीलता कम होती जा रही है। मामूली बात को लेकर खूनी विवाद हो जाता है। ऐसे लड़ाई-झगड़ों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है। जहां युवकों को लड़कियों का पीछा करने से रोका, तो युवकों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    इस हमले में एक दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार निवासी गांव कमालवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किन्नू तोड़ने का काम करते हैं, जिसमें कई महिलाएं और लड़कियां भी काम करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर इन लड़कियों का पीछा करते थे।

    जब राजकुमार ने युवकों को ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने रंजिश के तहत धारदार हथियारों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में राजकुमार, उनकी पत्नी और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: पैदल जा रहे नौजवान को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

    Punjab News: पैदल जा रहे नौजवान को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

    फाजिल्काः पंजाब में घने कोहरे के कारण भारी मात्रा में सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज अबोहर क्षेत्र के गांव राजपुरा में घने कोहरे के दौरान अज्ञात गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 40 वर्षीय केवल दास निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक केवल दास के 4 बच्चे हैं। वह गलियों में फेरी लगाकर कोट पैटों की जीप आदि लगाने का काम करता था और उसका ससुराल सादुलशहर मटीली में है। आज सुबह वह पैदल बहाववाला से राजपुरा के मध्य जा रहा था कि अचानक किसी तेजगति वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बहाववाला एएसआई सुभाष कंबोज पुलिस टीम के साथ पहुंचे जहां उन्होने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने कहा मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पेट्रोल पंप मालिक से लुटेरों ने हथियारों के बल पर छीनी नगदी, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

    Punjab News: पेट्रोल पंप मालिक से लुटेरों ने हथियारों के बल पर छीनी नगदी, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

    फाजिल्काः जिले में हथियारों के बल पेट्रोल पंप मालिक को लुटेरों ने निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरे पंप मालिक से नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों की पहचान सनी, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह और लखबीर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि 18 दिसंबर को फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव लालोवाली मोड़ के नजदीक पेट्रोल पंप मालिक करणदीप कंबोज पंप बंद करके वापस आने लगा कि उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया और उनसे तेजधार हथियार के बल पर करीब 15 हजार रुपए की नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए थे।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए आज गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने कहा कि कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा l इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी l ताकि उनके द्वारा की गई और वारदातों के बारे में पता लगाया जा सके l

  • Punjab News: Google Pay पर 30 रुपये Transfer को लेकर हुई खूनी झड़प, फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    Punjab News: Google Pay पर 30 रुपये Transfer को लेकर हुई खूनी झड़प, फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में Google Pay पर 30 रुपये Transfer को लेकर खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां 30 रुपए को ट्रांसफर करने को लेकर पहले दोनों पक्षों में फोन पर बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान हमलावारों ने जमकर नौजवान की छित्तर परेड की। हादसे में नौजवान का हमलावारों ने सिर फोड़ दिया।


    घायल नौजवान को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए जख्मी युवक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव शतीरवाला का रहने वाला है। किसी युवक ने गलती से 30 रुपए उन्हें गूगल पे कर दिए, जिसके बाद इसको फोन आया और फोन पर उसके साथ बहस हो गई। दोनों के बीच बहस होने के बाद मामला गाली-गलौज तक पहुंचा, फिर वह अपने गांव घर पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और उसके सिर में लोहे के कड़े मार उसे जख्मी कर दिया।

    घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने के बाद युवक का इलाज शुरू कर दिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News : ट्रैक्टर ट्राले ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : ट्रैक्टर ट्राले ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    फाजिल्का : ट्रैक्टर ट्राले और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह(25) के तौर पर हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी की पहले मौत हो चुकी है और अब पीछे वह एक बच्चा छोड़ गया है।


    जानकारी के अनुसार गेहूं को पानी लगाकर वापिस लौट रहे बाइक सवार को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई l जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है और पुलिस को सूचना दे दी है l गुरबख्श सिंह निवासी मीनिया ने बताया कि यह हादसा गांव खुड़नज के पास हुआ है।

    गुरबख्श सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह खेत को पानी लगाकर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने बाइक सवार बलविंदर सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलविंदर की गर्दन का मनका टूट गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।

  • Punjab: ऑयल मिल में आग से 50 क्विंटल कॉटन सीड और मशीनें जली, देखें वीडियो

    Punjab: ऑयल मिल में आग से 50 क्विंटल कॉटन सीड और मशीनें जली, देखें वीडियो

    फाजिल्काः फिरनी रोड पर बुधवार सुबह बिदानी ऑयल एंड जिनिंग इंड्रस्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि मिल के अंदर पड़ा करीब 50 क्विंटल कॉटन सीड ऑयल और जिनींग मशीनें जलकर राख हो गई l इमारत काे भी काफी नुक्सान हुआ है। आग लगने की वजह मिल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है। सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को मिली तो मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

    जानकारी देते हुए बिदानी आयल एंड जिनिंग इंडस्ट्री के मालिक मोहन सरुप बिदानी ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे आग लगने की घटना सामने आई है l किसी व्यक्ति ने उनके घर आकर आग संबंधी सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी बुलाई। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मिल के बाहर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे चिंगारी निकली है और आग लगी है। उनका कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

    उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी कांशीराम ने बताया कि आग ज्यादा भयानक होने के चलते पता चला कि अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकल गया और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर मंगवानी पड़ी l जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।