Punjab News: पैदल जा रहे नौजवान को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

Written by

in

फाजिल्काः पंजाब में घने कोहरे के कारण भारी मात्रा में सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज अबोहर क्षेत्र के गांव राजपुरा में घने कोहरे के दौरान अज्ञात गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय केवल दास निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक केवल दास के 4 बच्चे हैं। वह गलियों में फेरी लगाकर कोट पैटों की जीप आदि लगाने का काम करता था और उसका ससुराल सादुलशहर मटीली में है। आज सुबह वह पैदल बहाववाला से राजपुरा के मध्य जा रहा था कि अचानक किसी तेजगति वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बहाववाला एएसआई सुभाष कंबोज पुलिस टीम के साथ पहुंचे जहां उन्होने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने कहा मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *