Category: Punjab>Fazilka

  • नशे की Overdose से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    नशे की Overdose से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    फाजिल्काः फाजिल्का क्षेत्र के गांव नुकेरिया से एक नशे से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक के पास से एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ। वहीं परिजनों ने नशे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई की मांग की है।

    बता दें इससे पहले भी फाजिल्का में नशे की ओवरडोज से मौत के कई मामले सामने आए है, जहां युवक खेतों में, बाथरुम और सार्वजनिक स्थानों पर नशे में धुत्त होकर पड़े मिलते है। लोगों ने पुलिस को नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

    मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरप्रीत कुछ देर पहले ही घर से बाहर गया था। परिवार इस दौरान गुरप्रीत को देखने के लिए पीछे गए तो गुरप्रीत नहर के पास मृत पड़ा मिला, उसके पास ही एक इंजेक्शन भी मिला है।

    सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की मां ने बताया कि उसका लड़का कभी-कभी नशे का सेवन करता था जो गांव से ही नशा खरीदता था। जानकारी के अनुसार मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे।

  • Punjab News: गाड़ी से डीजल चोरी करते पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी से डीजल चोरी करते पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आती चौकी कल्लरखेडा में पुलिस कर्मी का अनोखा कारनामा देखने को मिला। दरअसल, पुलिस कर्मी का सरकारी गाड़ी ईआरवी 112 से तेल निकालने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फाजिल्का पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

    एसएसपी (एसएसपी हेडक्वार्टर) लवदीप सिंह गिल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना थाना खुइयां सरवर के अंतर्गत आती चौकी कल्लरखेड़ा की है। वहां तैनात आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन ERV 112 (गाड़ी संख्या: PB 65 BN 8061) के ड्राइवर सीनियर कांस्टेबल रघबीर सिंह पर अपनी ही सरकारी गाड़ी की टंकी से तेल निकालने के आरोप लगे हैं।

    तय ड्यूटी के दौरान सीनियर कांस्टेबल रघबीर सिंह गाड़ी की तेल की टंकी से चुपके से तेल निकाल रहा था, तभी किसी ने उसकी इस करतूत का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और मामला सीनियर पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया।

    मामला ध्यान में आते ही डीएसपी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों ने वीडियो की सत्यता जांची और तुरंत प्रभाव से आरोपी पुलिसकर्मी रघबीर सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। फाजिल्का डीएसपी का कहना है कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।”

    पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में किसी भी स्तर की अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। अगर कोई भी कानून के नियमों को तोड़ता है या कोई गलत काम करता है, तो चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस का कोई बड़ा कर्मचारी, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • Punjab News: 3.90 लाख की ड्रग मनी और 1 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab News: 3.90 लाख की ड्रग मनी और 1 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    अबोहरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अमृतसर के 2 युवकों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी युवराज सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई है।

    युवराज सिंह, निवासी अंतरयामी कॉलोनी, रांझा दी हवेली, अमृतसर और जगजीत सिंह, निवासी झीते कलां, गोल्डन गेट के पास अमृतसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव पन्नीवाला महला के पास संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़-बीकानेर रोड के पास एक ढाबा खोल रखा था और कथित रूप से वहां पोस्त की तस्करी में भी शामिल था।

    इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के एक गुरुद्वारे में युवराज सिंह से हुई। इसके बाद उसने उसे अपने ढाबे पर काम पर रख लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हेरोइन की तस्करी की योजना बनाई थी। हालांकि अबोहर के पास कार्रवाई के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: AAP महिला से मारपीट मामले में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP महिला से मारपीट मामले में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले की राधा स्वामी कॉलोनी में आप पार्टी की एक महिला कोऑर्डिनेटर के कथित पिटाई के मामले का मामला सामने आया है। इस मामले में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सिटी पुलिस थाने ने भाजपा पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उसके वार्ड में हाल ही में चुने गए एक भाजपा पार्षद कथित तौर पर मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के लिए फॉर्म भरने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने जानकारी लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उन पर और उनके भाई पर हमला किया गया। घटना के बाद घायल महिला और उसके भाई को इलाज के लिए फाज़िल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। सिटी पुलिस स्टेशन ने भाजपा पार्षद सुरेश कुमार, रमण कुमार, साजन और एक अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वे दोनों पक्षों से संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज़ हो गई हैं।

  • Punjab News: तेल चोरी मामले में पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला, एक कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेल चोरी मामले में पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला, एक कर्मी घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के अरणीवाला क्षेत्र में पुलिस पर हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस चोरों को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    थाना अरणीवाला के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में लगातार ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाएं हो रही हैं और कुछ संदिग्ध लोग फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर 112 इमरजेंसी सेवा पर तैनात पुलिसकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक कार को रोकने का प्रयास किया। जब पुलिसकर्मी कार सवार लोगों को बाहर निकालने लगे तो आरोपियों ने वाहन भगा दिया।

    आरोप है कि कार चालक ने पुलिसकर्मी राकेश कुमार को काफी दूर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की तथा मौके से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के एसएमओ डॉ. एरिक ने बताया कि घायल के सिर पर चोट लगी थी, जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाने को भेज दी गई है। पुलिस अधिकारी परमजीत कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, माहौल तनावपूर्ण

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, माहौल तनावपूर्ण

    फाजिल्काः बल्लुआणा हलके के गांव बहादर खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई टकराव ने गांव का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। घटना के दौरान ईंटों और पत्थरों से हमला किये जाने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार रमन्‍दीप पुत्र कृष्ण अपने साले के बेटे विक्रम पुत्र राणा राम के साथ दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दूसरी तरफ के लोगों से उनकी कथित तौर पर तकरार हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दूसरी तरफ के लोगों ने उन पर अचानक ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच करीब आधा से पौना घंटा तक ईंट-पत्थर चले। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। मामले संबंधी थाना पुलिस के अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को आवेदन (एमएलआर) मिल गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संगत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: महिलाओं ने गुरुद्वारा साहिब में दिया वारदात को अंजाम, चुराए तांबे के बर्तन, देखें वीडियो

    Punjab News: महिलाओं ने गुरुद्वारा साहिब में दिया वारदात को अंजाम, चुराए तांबे के बर्तन, देखें वीडियो

    जलालाबादः फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव चक्क सड़ीयां में श्री गुरुद्वारा साहिब से दिनदहाडे़ सामान चोरी कर लिया गया। महिलाओं के एक ग्रुप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं श्री गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई और अंदर प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बड़े तांबे का बर्तन चोरी कर लिया। फिलहाल शिकायत पुलिस को की गई है।

    जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं गांव में आई, जो गांव की गलियों से होती हुई स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब ने दिनदिहाड़े दाखिल हुई और मौका लगते ही गुरुद्वारा साहिब के अंदर पड़े श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तांबे के बड़े बर्तन को कपड़े में छिपाकर चोरी कर लिया। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की गई तो पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द की आरोपी महिलाओं को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 10.95 किलो हेरोइन और हैंड ग्रेनेड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 10.95 किलो हेरोइन और हैंड ग्रेनेड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पुलिस और बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 2 अलग अलग मामलों के तहत भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। हैंड ग्रेनेड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि जलालाबाद की पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बीएसएफ चौकी गट्टी बीसो से एसी मुकेश कुमार ने सूचना दी कि गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के पास सीमा से सटे खेतों में एक संदिग्ध बोरा पड़ा है।

    डीएसपी जलालाबाद गुरसेवक सिंह को मौके पर बुलाया गया और बीएसएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बोरे से सफेद पारदर्शी पैकेटों में लिपटी हेरोइन की खेप बरामद हुई, जिसका कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान तीन आरोपी लखवीर सिंह उर्फ मंगा, गुरपिंदर सिंह उर्फ मन्ना और सुखविंदर सिंह उर्फ लब्बी को गिरफ्तार किया।

    तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक और साथी सलीम का नाम उजागर किया, जो ग्रेनेड लाने के लिए उनके साथ अमृतसर गया था। पुलिस ने सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना अरनीवाला में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ मंगा के खिलाफ पहले से ही पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

     

  • Punjab News: 90 की स्पीड में बोलेरो ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, हवा में उछले लोग, दादी-पोते सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 90 की स्पीड में बोलेरो ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, हवा में उछले लोग, दादी-पोते सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    फाजिल्काः अबोहर में 90 की स्पीड से बोलेरो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला, पोते और ई-रिक्शा के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं महिला की बहू और पोती घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गांव रामसरा के रहने वाले हैं। इस हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो से टक्कर के बाद लोग उछलकर सड़क पर गिरते हुए दिख रहे हैं। रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय देवकी, उनकी बहू पूनम और उनके दो बच्चे 4 वर्षीय परमीश व डेढ़ वर्षीय रितिका अबोहर के अजीमगढ में एक शोक सभा में शामिल होने गए थे। वे वहां से अपने गांव रामसरा लौट रहे थे।

    वापस लौटते समय वे दीपक स्वामी के रिक्शा में सवार हो गए। जब वे गांव रामसरा के पास पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो का संतुलन सड़क पर बने गड्ढे के कारण बिगड़ गया। बोलेरो सीधे ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इस हादसे में देवकी, उनके पोते परमीश और ई-रिक्शा ड्राइवर दीपक स्वामी निवासी कंधवाला रोड की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी बच्ची रितिका को मामूली चोटें आईं।

    वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बोलेरो ड्राइवर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतकों के परिजनों ने बोलेरो के ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रिक्शा ड्राइवर दीपक की 3 बेटियां है, जिनमें से एक बेटी अभी करीब 15 दिन पहले ही पैदा हुई थी। वह रिक्शा चलाकर अपनी पत्नी, बूढ़े मां बाप और बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस हादसे से 3 बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

    गाड़ी का ड्राइवर ललित कुमार हरियाणा में कैथल के जनकपुरी रोड का रहने वाला है। वह कैथल से आ रहा था। ललित अबोहर में गैस पाइपलाइन के ठेकेदारों के पास काम करता है। हादसे में उसे कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे बहाववाला पुलिस थाना के प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने कहा कि वाहन कब्जे में लिए हैं। मृतक के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। जांच करके गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ ब्लास्ट, 4 दुकानें और एक मकान क्षतिग्रस्त, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ ब्लास्ट, 4 दुकानें और एक मकान क्षतिग्रस्त, 3 घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः पटेल पार्क इलाके में देर रात गली नंबर 6 में विज हॉल के नजदीक दुकान में जोरदार धमाका हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में बड़े स्तर पर पटाखों व अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट के कारण पास की 4 दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं एक मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट में राधा चुग और दुकान संचालक के कुछ कर्मचारी घायल हो गए। घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया।

    हादसे के कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लोगों ने सिलेंडर फटने की आशंका जताई है, जबकि अन्य इसे पोटाश या पटाखों के कारण हुआ विस्फोट बता रहे हैं। देर रात तक पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा रहा और आग बुझाने का काम जारी रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुकान में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण क्यों किया गया था। वहीं पटेल पार्क देर रात हुई घटना के बाद आज सुबह एसएसपी गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ जांच करने पहुंचे है। जहां उन्होंने लोगों से बात की और स्थिति का जायजा लिया।