Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर युवक की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर युवक की मौत

    फाजिल्काः जिले के गांव करनीखेड़ा के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। वहीं घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 2 युवक गांव ठगनी की ओर जा रहे थे।

    रास्ते में अचानक एक ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बहन आरती रानी ने बताया कि गुरविंदर साथी के साथ किसी काम से फाजिल्का गया था और वहां से वापस गांव ठगनी लौटते समय यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता पहले ही नहीं रहे और गुरविंदर ही घर का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

    आरती रानी ने बताया कि उनका परिवार फिरोजपुर से फाजिल्का के गांव ठगनी में एक रिश्तेदारी में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने आया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य ट्रेन से आए थे, जबकि गुरविंदर सिंह बाइक से आया था। पिछले दो दिनों से वे सभी गांव में ही ठहरे हुए थे। वहीं, मौके पर मौजूद सरपंच लाभ सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने अचानक वाहन को फार्म हाउस की ओर मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: वृंदावन हादसे में अब तक 11 की मौत, मामा के साथ गया नौजवान अभी भी लापता

    Punjab News: वृंदावन हादसे में अब तक 11 की मौत, मामा के साथ गया नौजवान अभी भी लापता

    फाजिल्काः उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब तक 11 लोगों के शव बरामद हुए है। वहीं आज जगराओं में सीएम भगवंत मान मृतक लोगों के परिजनों से दुख सांझा करने पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।इस दौरान सीएम मान ने बताया कि अभी भी 4 लोग लापता है, जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी प्रशासन की टीम के साथ पंजाब की टीम भी लगी हुई है। वहीं पंजाब के जलालाबाद का एक युवक अभी भी हादसे में लापता है। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय पंकज मल्होत्रा अपने मामा और मामी के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा गए थे। बताया जा रहा है कि वे जगराओं में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए थे। हादसे के समय सभी लोग नाव में सवार थे, तभी केसी घाट के पास नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में पंकज मल्होत्रा के मामा और मामी की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि पंकज अभी तक लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मथुरा के लिए रवाना हो गए, ताकि अपने बेटे की खोज में प्रशासन की मदद कर सकें।

    स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बचाव अभियान लगातार जारी है और गोताखोरों के साथ पुलिस तथा राहत दल यमुना नदी में तलाश कर रहे हैं। जलालाबाद के पुलिस अधिकारी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि पंकज मल्होत्रा लापता लोगों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर दो सदस्यों की मौत से परिवार गहरे शोक में है, वहीं पंकज के लापता होने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। परिवार को उम्मीद है कि उनका बेटा सुरक्षित मिल जाएगा। इलाके के लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि खोज अभियान तेज किया जाए और लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

     

     

  • Punjab News: नगर निगम के विदाई समारोह में हुआ धमाका, आंखों में तेजाब पड़ने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के विदाई समारोह में हुआ धमाका, आंखों में तेजाब पड़ने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः नगर निगम में जेनरेटर की बैटरी फटने से जोरदार धमका हुआ। इस घटना में 2 कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि निगम के 5 साल पूरे होने पर चल रहे समागम के दौरान बैटरी फटने से यह हादसा हुआ है। दरअसल, जेनरेटर की बैटरी फटने से उससे निकला तेजाब आंखों में पड़ने के कारण 2 कर्मचारी घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नगर निगम परिसर में कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली की आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर चलाने की कोशिश की गई।

    जेनरेटर के स्टार्ट न होने पर निजी कर्मचारी संजय और राजू उसे ठीक करने में जुट गए। इसी दौरान जेनरेटर सेट की बैटरी निकालकर जांच करते समय अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे बैटरी का हिस्सा फट गया। विस्फोट के साथ निकला तेजाब सीधे दोनों कर्मचारियों की आंखों में जा गिरा, जिससे वे दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे।

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों और समाजसेवी बिट्टू नरूला ने तुरंत प्राथमिक सहायता देते हुए उनकी आंखों को पानी से धुलवाया, ताकि तेजाब का असर कम किया जा सके। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है और नेत्र विशेषज्ञों को बुलाकर उनकी आंखों की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

     

     

     

  • Punjab News: 4 घंटे में सुलझी Honeytrap मामले की गुत्थी, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 घंटे में सुलझी Honeytrap मामले की गुत्थी, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में पुलिस ने फर्जी फिरौती मांगने वाले गिरोह को काबू करके 4 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर लिया। इसी के साथ व्यक्ति को गैंग के गिरोह से छुड़वाया। इस संबध में जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त गिरोह द्वारा भोले भाले लोगों को हनीट्रैप के जरिए अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपए ऐंठने की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

    हालांकि पुलिस का कहना है कि हाल ही में उक्त लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को न सिर्फ अपने जाल में फंसाया, बल्कि उसे किडनैप कर लाखों की फिरौती की मांग की और उस पर झूठा केस दर्ज करने की धमकियां भी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि ढाणी सीतो गुन्नों का रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पिता सुबह करीब 10 बजे काम धंधे के लिए सीतो गुणों गया था, लेकिन घर वापिस नहीं आया।

    जिसके बाद दोपहर को उसके भतीजे अनुज कुमार के पास उसके पिता के मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसने किसी और व्यक्ति के साथ अपने फोन से बात करवाई। जिस व्यक्ति ने कहा कि उसका पिता उनके कब्जे में है और उन्हें छुड़वाने के लिए ढाई लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। हालांकि कुछ समय बाद उसके पिता के नंबर से दोबारा फोन आया और फिर एक महिला बोली। जिसने कहा कि उसका पिता उनके गिरोह के कब्जे में है। वह जो खाता नंबर भेज रहे हैं उस खाते में पैसे जमा करवा दे नहीं तो वह और उसकी सहेली उसके पिता पर रेप का इल्जाम लगाकर झूठे केस में फंसा देंगे और साथ ही धमकी भी दी कि उक्त व्यक्ति का बुरा हाल किया जाएगा और इसको दुनिया के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे।

  • Punjab News: इस मामले में ASI को किया सस्पेंड

    Punjab News: इस मामले में ASI को किया सस्पेंड

    फाजिल्का: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फाजिल्का में अनाज मंडी में रैली के दौरान सुरक्षा और जनहित प्रबंधन में लापरवाही बरतने और लोगों के साथ खराब व्यवहार करने के आरोपों के तहत पुलिस ने तुरंत प्रभाव से थाना अध्यक्ष (ASI) को सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन के मौके पर सहायक थाना अध्यक्ष हंस राज (संख्या 01/फ़ाजिल्का) की ड्यूटी पब्लिक पार्किंग में लगाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त कर्मी ने अपनी ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ अत्यंत खराब व्यवहार (बदसलूकी) किया। दरअसल, रैली में पहुंचने के लिए सरकारी रोडवेज बसों पर सवार होकर आए लोग अनाज मंडी में तो पहुंचे लेकिन सड़कों पर खड़ी बसों को लेकर एक पुलिस कर्मचारी द्वारा न सिर्फ बसों की फोटो की जा रही थी।

    बल्कि रोडवेज कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उक्त पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना को पुलिस महकमे के अनुशासन का उलंघन मानते हुए उच्च अधिकारियों ने इस पर कड़ा नोटिस लिया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सहायक थाना अध्यक्ष हंस राज को तुरंत सस्पेंड कर पुलिस लाइन, फाजिल्का भेज दिया गया है। सस्पेंड के दौरान उसे सिर्फ आधी तनख्वाह और भत्ते मिलेंगे। कर्मी को अपनी बेल्ट और असलहा तुरंत जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी के रूप में डीसीपी लवदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे 90 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पुलिस प्रशासन के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि ड्यूटी के दौरान जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब रोडवेज कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अनाज मंडी ही पार्किंग बनाई गई थी जहां सरकारी बसों में आए लोगों को उतार बसें पार्किंग में लगाई गई थी कि मुक्तसर डिपो की बसों की पार्किंग को लेकर पुलिस कर्मचारी हंस राज ने उनसे दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और बसों की फोटोज करने लगे।

    हालांकि जब कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें उक्त पुलिस कर्मचारी ने चलान करने की धमकी दी लेकिन रोडवेज कर्मचारी एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस के इस रवैये के खिलाफ रोष जाहिर किया। हालांकि मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्हें उनके द्वारा उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दी गई कि बेवजह रोडवेज कर्मचारियों को ह्रास किया जा रहा है । जबकि वह सीएम की रैली ने आने वाले लोगों को लेकर पहुंचे है। मौके का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

  • Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्ची पर 8 कुत्तों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्ची पर 8 कुत्तों ने किया हमला, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के विजय कॉलोनी में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। जहां 9 वर्षीय बच्ची पर गली में बैठे 8 कुत्तों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने दोस्त के घर खेलने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में बैठे कुत्तों ने उसे घेर लिया। डर के कारण बच्ची भागने लगी, लेकिन कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर हमला करते हुए काट लिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी और तुरंत हस्तक्षेप कर बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया।

    जिसके बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी टांग पर कुत्तों के नोचने से चोट आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्ची गली से गुजरती है, कुत्ते अचानक उसकी ओर दौड़ते हैं। बच्ची घबराकर भागती है, लेकिन कुत्ते उसे पकड़ लेते हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक बच्ची गली में बैठे कुत्तों से डर कर भागने लगती है।

    सभी कुत्ते बच्ची के पीछे पड़ जाते है और उसकी टांग पकड़ लेते है। इस कारण बच्ची गिर जाती है। इसके बाद सभी आवारा कुत्ते उस पर धावा बोल देते है। हालांकि मौके पर पहुंचे एक शख्स ने बच्ची को बचाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसकी टांग को नोच देते हैं। घायल बच्ची को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा का कहना है कि नगर कौंसिल में पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगा, जहां करीब तीन हजार आवारा कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था से कुत्तों की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

  • Punjab News: सूखी रोटियों के थैले में छिपाए थे डेढ़ लाख, मां ने पैसे सहित कबाड़िये को थमा दिया बैग, देखें वीडियो

    Punjab News: सूखी रोटियों के थैले में छिपाए थे डेढ़ लाख, मां ने पैसे सहित कबाड़िये को थमा दिया बैग, देखें वीडियो

    जलालाबादः गांव फलियांवाला से आई तस्वीरें बताती हैं कि एक अनोखा मामला सामने आया, जिसमें गांव के कमरे में रहने वाले एक नौजवान की माँ ने अनजाने में जो किया, उसके बाद नौजवान का दिल ही बैठ गया। असल में सेलर के रूप में काम करने वाले इस नौजवान ने अपने पैसों को चोरों से छुपाने के मकसद से सूखी रोटियों के ढेर वाले थैले में रखना शुरू किया था। डेढ़ साल से यह व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई सूखी रोटियों वाले थैले में रख रहा था। जब नौजवान काम पर गया तो पीछे उसकी मां ने यह थैला कबाड़िये वाले को दे दिया। कबाड़िये वाले ने इसे आगे कबाड़ी को बेच दिया और फिर कबाड़ी ने इसे डेयरी वालों को बेच दिया।

    उक्त नौजवान जब घर वापस आया तो उसने अपनी मां से पूछा कि वह सूखी रोटियों वाला थैला कहां है? माँ ने कह दिया कि वह तो कबाड़िये वाला ले गया। इसके बाद नौजवान की शादी की सारी हवा उड़ गई। नौजवान ने बेचैन होकर फेरिए की खोज की, फिर वह कबाड़ी के पास पहुंचा और कबाड़ी ने ईमानदारी दिखाते हुए डेयरी वालों तक पहुंच कर वह अमानत वापस दिलवाई। गौरतलब है कि नौजवान के घर से गया थैला तीन जगहों पर बिक गया था पर किसी ने भी उसे खोलकर नहीं देखा। फिलहाल नौजवान को उसकी डेढ़ लाख रुपये की रकम कबाड़ी की ओर से वापस कर दी गई है। इसके बाद नौजवान भावुक हो गया और कहता है, मैंने ईंट-पत्थर उठाकर यह पैसा जमा किया था।

  • Punjab News: पौधे का फल खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत बिगड़ी, एक ही हालत गंभीर

    Punjab News: पौधे का फल खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत बिगड़ी, एक ही हालत गंभीर

    फाजिल्काः जिले के गांव मुरादवाला दल सिंह में खेल मैदान में खेल रहे बच्चों द्वारा पौधे का फल खा लिया गया। इस दौरान अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस मामले को लेकर घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के निवासी यादविंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टियों के चलते बच्चे गांव के खेल मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चों ने अनजाने में मैदान के पास लगे एक पौधे के बीज या फल का सेवन कर लिया। शुरुआत में किसी को इसका अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में बच्चों को परेशानी महसूस होने लगी। परिजनों के अनुसार बच्चों को उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं।

    जैसे ही इसकी जानकारी घर वालों को मिली, वे घबरा गए और तुरंत बच्चों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में कुल 7 बच्चों को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। राहत की बात यह रही कि 6 बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं एक बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए फरीदकोट भेजा गया है। सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एरिक ने बताया कि परिजनों के अनुसार बच्चों ने किसी अज्ञात पौधे का फल खाया था, जिसके कारण यह समस्या हुई।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल छह बच्चों की हालत सामान्य है और वे निगरानी में हैं। एक बच्चे को सावधानी के तौर पर फरीदकोट भेजा गया है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को अनजान पौधों या फलों से दूर रखें, क्योंकि कई जंगली पौधे जहरीले हो सकते हैं। गांव में भी इस घटना के बाद लोगों में चिंता का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: दिनदहाड़े घर से LPG Cylinder लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदहाड़े घर से LPG Cylinder लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें CCTV

    फाजिल्काः पंजाब भर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। यही कारण है कि एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है। वहीं एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच सिलेंडर चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला गरीब चंद धर्मशाला के नजदीक गली में घर से सिलेंडर चोरी का सामने आया है। जहां युवक ने घर में दाखिल होकर दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी कर लिया और साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दोनों चोर सिलेंडर लेकर फरार होते दिखाई दे रहे है। मामले की जानकारी देते हुए मकान मालिक रूपेश बांसल ने बताया कि उनके घर में एक गैस सिलेंडर रखा था। दोपहर दो युवक बाइक पर सवार होकर गली से गुजरे। जिन्होंने देखा कि घर में गैस सिलेंडर रखा है।

    दोनों युवक पहले घर के बाहर रैकी करते रहे, जब उन्हें लगा कि उन्हें कोई नहीं देख रहा तो मौके का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने शातिराना ढंग से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। एक युवक बाइक पर घर के बाहर ही खड़ा रहता है, जबकि दूसरा युवक घर में घुसता है और सिलेंडर चोरी लाता है। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो जाते हैं। मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई। रुपेश बांसल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर मे लगी आग, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर मे लगी आग, 5 की मौत, देखें वीडियो

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां निजी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। घटना के दौरान बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीएम संजय कुमार और रावतसर पुलिस ने बचाव कार्यों का जायजा लिया।
    पुलिस अधिकारी धर्मेंदर और अन्य टीमों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही प्रभावित परिवारों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए एसडीएम अस्पताल पहुंचे और मरीजों से बातचीत की। वहीं डॉक्टरों से मरीजों को हर संभव उपचार के लिए अपील की है।