Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः सरकार को बच्चे के दस्तावेज़ सौंपने के बाद मूसेवाला के पिता का आया बयान

    मानसाः पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नवजात बच्चे से जुड़े सभी दस्तावेज प्रदेश सरकार को सौंप दिए हैं। बलकौर सिंह के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उन्हें सरकार का नोटिस मिला था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सरकार और जानकारी मांगेगी तो वे उसे भी उपलब्ध करवा देंगे। सिद्धू मूसेवाला के पता बलकौर सिंह ने कहा कि IVF ट्रीटमेंट को विदेश में इस्तेमाल किया गया। बच्चे का सिर्फ जन्म पंजाब में हुआ है। IVF से प्रेग्नेंट होने के बाद जरूरी ट्रीटमेंट भी सरकारी अस्पताल से लिए गए। मूसेवाला की मां ने IVF तकनीक के जरिए 17 मार्च को बच्चे को जन्म दिया था।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर पंजाब सरकार को लेटर लिख रिपोर्ट मांगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से पंजाब के हेल्थ सेक्रेटरी को भेजे गए लेटर में असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला दिया गया। इसमें बताया गया है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से बच्चा पैदा करने के लिए महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए, लेकिन सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 की उम्र में इस तकनीक से प्रेग्नेंट होकर बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में पंजाब सरकार ने हेल्थ सेक्रेटरी अजॉय शर्मा को नोटिस जारी किया है।

    उनसे जवाब मांगा गया है कि उन्होंने कैसे बिना मुख्यमंत्री भगवंत मान और चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा के ध्यान में लाए, बलकौर सिंह व उनके परिवार से जानकारी मांगी। उन्हें ये जवाब 2 हफ्ते में देना होगा। नोटिस के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को गुस्सा भी फूट था। उन्होंने वीडियो जारी कर सरकार पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। बलकौर सिंह ने साफ किया कि वे पूर्व फौजी हैं और कानून की रिस्पेक्ट करते हैं। अगर उन्हें हाथ डालना है तो पक्का हाथ डालिए। पहले FIR कीजिए और फिर जांच। वे पूरे सबूत पेश करेंगे। इतना ही नहीं, वे आरोपों से साफ बच भी जाएंगे।

  • पंजाबः दिल्ली के बाद अब यहां शराब घोटाले की भाजपा ने जताई आशंका, देखें वीडियो

    मांग पत्र लेकर चुनाव आयोग के पास भाजपा पहुंचेगे भाजपा प्रधान

    चंडीगढ़ः दिल्ली में हुए शराब घोटाले के मामले के बाद अब भाजपा ने पंजाब में आप पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बीते दिन प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब में भी उसी पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए। जिसके बाद उन्होंने बीते दिन कहा कि उन्होंने पंजाब में भी शराब घोटाले की आशंका है, जिसको लेकर वह शनिवार यानी आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के पास इस मामले की मांग पत्र लेकर जाएंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात करने वाला है। दरअसल, कल बीजेपी ने आरोप लगाया था कि पंजाब की शराब नीति भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर चल रही है। ईडी को पंजाब शराब नीति की भी जांच करनी चाहिए।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि चुनाव संहिता लागू हो चुकी है और अब कोई भी विभाग सीधे तौर पर सरकार के अधीन नहीं है। इसलिए वे आज अपना मांग पत्र लेकर चुनाव आयोग के पास जायेंगे। बता दें कि सुनील जाखड़ पहले भी पंजाब की शराब नीति पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पंजाब में भी दिल्ली सरकार की शराब नीति है। अगर यहां 100 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आ सकता है तो इससे भी बड़ा घोटाला सामने आएगा। जाखड़ ने आरोप लगाया है कि शराब नीति घोटाले का पैसा सरकार अपनी सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव में इस्तेमाल करेगी। 

  • पंजाबः आप पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछारे, देखें वीडियो

    इस जगह धारा 144 लागू

    मोहालीः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है।दिल्ली के साथ मोहाली और चंडीगढ़ में भी आप का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आप के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ सीमा को सील कर दिया है। इसके साथ ही सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पार्टी नेताओं को मोहाली से गवर्नर हाउस तक विरोध प्रदर्शन करना है। नेताओं ने कहा कि केजरीवाल अकेले ऐसे नेता हैं जो हर बात पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हैं और इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बहुत कुछ करना होगा और लोग सब कुछ बदलेंगे। नेताओं ने कहा कि वे केजरीवाल साहब की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। विरोध कर रहे पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में जनता प्रधानमंत्री मोदी को इसका जवाब देगी।

    वहीं बैरिकेडिंग से आगे जाने पर पुलिस द्वारा पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के साथ ही प्रशासन द्वारा दंगा रोधी वाहनों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा को बढ़ाते हुए सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की तरफ मोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी मृदुल ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जा रही है। वहीं हरियाणा में आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हलका लाठीचार्ज का भी प्रयोग किया गया है। 

  • अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे CM भगवंत मान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मामले में देर रात प्रवर्तन निदेशालय ईडी की तरफ से गिरफ्तार किया गया। वहीं आप पार्टी में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर आप पार्टी द्वारा नारेबाजी की जा रही है। आप पार्टी पंजाब और दिल्ली में यह प्रदर्शन कर रही है। वहीं पंजाब के 2 मंत्रियों को पुलिस ने दिल्ली में हिरासत में ले लिया है।

    दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत दिल्ली के लिए सुबह रवाना हो गए थे। वहीं अब वह अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए है, जहां वह अब अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करेंगे। खबर है कि दोपहर 2 बजे सीएम मान प्रेस काफ्रेंस करेंगे। बता दें कि इससे पहेल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर ट्वीट कर केजरीवाल का समर्थन किया गया।मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा,” अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे… अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं…” इंकलाब जिंदाबाद।

  • पंजाबः सेहत और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के सीएम और पंजाब के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और दिल्ली में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री बलबीर सिंह को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने दिल्ली मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी गुंडागर्दी है। अरविंद केजरीवाल को घरवालों को नजरबंद किया गया है।

    उनके परिवार से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। केजरीवाल की मां एक दिन पहले अस्पताल से आईं थीं। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे रोका जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद कर दिया। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होली घर जाने वाले और खरीदारी के लिए निकले लोग भी जाम में फंस गए। 

  • केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद पंजाब भर में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाबभर में आप के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है।  अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कल रात से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में गुस्से की लहर है। जिसके बाद बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और नेता मौजूद है, आज मोहाली पहुंच रहे है। जहां अरविंद केजरीवाल के पक्ष में और बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया गया

     अमृतसर स्थित आम आदमी पार्टी मुख्यालय से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में एक बड़ा काफिला चंडीगढ़ मोहाली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आप नेताओं ने कहा कि जिस तरह से आधी रात को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, यह बात यहीं से साबित होती है कि बीजेपी पूरी तरह से डरी हुई है। उन्हें लगता है कि 2024 में बीजेपी की हार होने वाली है।

    जिसके चलते उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक संस्था नहीं है, अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं। आज लाखों की संख्या में मोहाली में इकट्ठा होकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, कानूनी टीम भी अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट जा रही है और आज वे मोहाली भी जाएंगे और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद पंजाब भर में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता और विधायक अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिनके साथ लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी भी रवाना हुए है। इस बीच गुरप्रीत गोगी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के डर से केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, लेकिन देश की जनता उन्हें जवाब देगी। आज आपके द्वारा एक प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • ‘सोने दे कंगणा’ गाना गाते नजर आए CM मान, विपक्ष ने किया ट्रोल

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी माहौल में खुद को तरोताजा रखने के लिए पंजाबी गीत ‘सोने दे कंगणा’ गाते नजर आए। एक कार में जब मुख्यमंत्री गीत गा रहे थे तब उनके साथ प्रसिद्ध गायक सुखविंदर भी मौजूद थे। सुखविंदर ने न केवल मान की आवाज के कायल नजर आए बल्कि उनके जमीन से जुड़ने की बात भी कही। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को संगरूर में थे और इस दौरान ही वे अपने दोस्त सुखविंदर से मिले और दोनों एक ही कार में बैठ निकले थे। वीडियो में कार की अगली सीट पर बैठे मान को सुखविंदर पंजाबी गीत ‘सोने दे कंगणा’ सुनाने को कहते हैं। सुखविंदर के कहने पर मान बेहद सुरीली आवाज में गीत को गाते हैं तो गायक सुखविंदर उनकी आवाज की तारीफ करते हुए कहते हैं कि कैसे एक मुख्यमंत्री डाउन टू अर्थ (जमीन से जुड़ा) है।

    बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की ओर से चंडीगढ़ में रखी पार्टी में भी पंजाबी लोकगीत छल्ला सुनाकर हैरान कर दिया था। उधर, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने लिखा कि भगवंत शाह आपने गाया तो ठीक है। पंजाब में कानून व्यवस्था के जो हालात हैं किसी को विश्वास नहीं रहा। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि भगवंत मान जी आप मुख्यमंत्री हैं और जब आपके अपने जिले में जहरीली शरीब पीने से आठ लोगों की मौतें हो चुकी हों तो आपका इस तरह गाना शोभा नहीं देता।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 2 सासंद इस पार्टी में हो सकते है शामिल 

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं में जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 2 सासंद भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा हैकि दोनों सासंद भाजपा के संपर्क में है। हालांकि कांग्रेस को पहले आप पार्टी झटका दे चुकी है। दरअसल आप पार्टी में होशियारपुर से कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल पार्टी में शामिल हुए थे। उससे पहले गुरप्रीत जीपी भी कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो चुके है।

    खास बात यह हैं कि इनमें से एक की नजर पंजाब से बाहर की लोकसभा सीट पर भी टिकी है। उक्त सांसद की प्राथमिकता वही सीट है मगर ऐसा न हुआ तो वह बाकी 2 सीटों में से किसी एक पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर ‘कमल’ थामने को आतुर दूसरे सांसद की नजर अपनी परंपरागत सीट पर ही है। वह भाजपा की ओर से सशर्त उम्मीदवार बनना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो वह अकाली दल के साथ बिना गठबंधन किए चुनाव लड़ने के हक में हैं। 

  • पंजाबः क्या बदलेगी चुनाव की तारीख, विपक्ष ने की ये मांग 

    मोहालीः पंजाब में लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर विवाद हो गया है। दअरसल, निर्वाचन आयोग ने पंजाब में 7वें चरण में मतदान करवाने का शेड्यूल जारी कर दिया हुआ है। शेड्यूल के मुताबिक 1 जून को राज्य में मतदान होगा, जबकि 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बात को लेकर राजनीतिक दल और किसान अंतिम चरण में चुनाव को साजिश बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता दलील दे रहे हैं कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। उस समय किसान अपने काम में व्यस्त होंगे। इससे मतदान का प्रतिशत गिरेगा।

    कांग्रेस के सीनियर प्रताप सिंह बाजवा ने तो चुनाव की तारीख बदलने की मांग निर्वाचन आयोग से की है। ताकि इन चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से करवाया जा सकें। साथ ही एक पार्टी को इसका फायदा न मिल पाए। कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना पंजाब की एक ही कैश क्रॉप धान है। ऐसे में जब चुनाव की तारीख रखी गई है, उस समय पंजाब के 70 फीसदी किसान व खेत मजदूर अपने खेतों में व्यस्त होंगे। यह सब एक साजिश के तहत यह सब किया गया है। पंजाब में धान का सीजन मई के तीसरे हफ्ते से शुरू होकर जुलाई के दूसरे हफ्ते तक चलता है। जून एक में तो किसान अपने खेतों में होंगे।

    इस वजह से चार से पांच फीसदी किसान वोटिंग कम करेंगे। इसका फायदा एक पार्टी को मिलेगा। वहीं, उस पार्टी के नेता भी सभी राज्यों को निपटाकर यहां आ जाएंगे। ऐसे में वह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। किसान नेता व यूनियन पहले दिन से कह रहे हैं कि जानबूझकर चुनाव का शेड्यूल लटकाया गया है। किसान नेता स्वर्ण सिंह पंधेर का कहना है कि जून के महीने में किसान अपने कामों में व्यस्त हो जाता है। जबकि इस बार किसानों का संघर्ष भी चल रहा है। ऐसे में इस वजह से भी देरी हुई है। हालांकि उनका कहना है कि हमारा संघर्ष चलता रहेगा। 10 जून तक जो भी नई सरकार आ जाएगी इस बार चुनाव को 44 दिन मिले हैं, जबकि गत बार 39 दिन मिले थे।

  • पंजाबः स्कूलों का बदलेगा समय, इस दिन को 19 हजार स्कूलों में मेगा PTM

    चंडीगढ़ः पंजाब में अप्रैल से स्कूलों में शुरू होने वाले नए सेशन के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार कड़े इंतजाम किए हैं। स्कूल में पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है। वहीं, 28 मार्च को राज्य के 19 हजार स्कूलों में मेगा PTM संपन्न होगी। जबकि, एक अप्रैल से स्कूलों का समय बदलेगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक एक अप्रैल से स्कूल लगने का समय भी बदल जाएगा।

    शिक्षा विभाग के विद्यक कैलेंडर के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक रहेगा। जबकि मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समय भी आठ से दो बजे रहेगा। सितंबर महीने तक समय ऐसा ही चलेगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के सभी स्कूलों में 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। 20 मार्च तक सभी स्कूलों काे रिजल्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। वहीं, अब 28 मार्च को मेगा PTM रखी गई है। PTM का समय सुबह नौ बजे से दो बजे तक रहेगा। वहीं, पेरेंट्स भी मौजूद रहेंगे।