Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में संगत के सामने युवक ने ग्रंथी पर तवे से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में संगत के सामने युवक ने ग्रंथी पर तवे से किया हमला, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के गांव बहक खास स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी पर युवक ने तवे से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी स्वर्ण सिंह अरदास कर रहे थे, तभी एक युवक हाथ में तवा लेकर पहुंचा। उसने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पीछे से ग्रंथी के सिर पर तवे से वार किया। ग्रंथी ने सिर पर दस्तार (पगड़ी) बांधी हुई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया।

    हमले के तुरंत बाद, ग्रंथी और उनके साथियों ने मौके पर ही हमलावर युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ग्रंथी ने जैसे ही माइक पकड़ा तो पीछे से युवक आया और उसने सिर पर तवे से हमला कर दिया।

    लाधुका पुलिस चौकी के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान गांव बहक खास निवासी सुनील सिंह पुत्र चिमन सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि युवक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह हमला ग्रंथी पर किया गया था और इसमें बेअदबी (अपमान) का कोई मामला सामने नहीं आया है।

     

     

  • Punjab News: घर से मोटर लेकर चोर फरार, चप्प्ल लेने के लिए लौटा वापिस, देखें CCTV

    Punjab News: घर से मोटर लेकर चोर फरार, चप्प्ल लेने के लिए लौटा वापिस, देखें CCTV

    अबोहरः घर के बाहर रखी मोटरों को भी अब चोर निशाना बनाने लग गए। वहीं फाजिल्का के तेलियां वाली गली में घर के बाहर से पानी वाली मोटर चोरी लेकर चोर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात के दौरान चोर की चप्पलें रास्ते में उतर गई। जिसके बाद चोर मोटर रखने के बाद दोबारा से चप्पलें वापिस लेने के लिए आया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मोटर चोरी कर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

    लेकिन आरोपी का चेहरा उस वक्त कैमरे में कैद हो गया जब भागते समय उसके पैरों से चप्पलें उतर गई। फिलहाल पुलिस को शिकायत की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, देर रात एक युवक गली में दाखिल हुआ और एक घर बाहर लगी पानी वाली मोटर चोरी कर ले गया। हालांकि मोटर चुराने के बाद उसका पता न चले तो वह तेज रफ्तार से मौके से भागा। हालांकि भागने के चक्कर में उसके पैरों से चप्पलें उतर गई।

    जब आरोपी चप्पलें लेने आया तो उसका चेहरा भी कैमरे में कैद हो गया। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। उधर सिटी थाना के पुलिस अधिकारी एसएचओ सचिन कंबोज का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार 3 युवकों की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार 3 युवकों की मौत

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर में देर रात करीब 1 बजे रोटी चौक के पास भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। मृतकों की पहचान उदय, विशाल (दोनों सगे भाई) और उनके साथी रमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तीनों की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    कार में सवार अन्य दो युवक अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक और घायल सभी युवक अबोहर के पास स्थित गांव बलुआणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

  • Punjab News: 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 4 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 4 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिला पुलिस ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में चार नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब अबोहर में एक मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदार को फोन करके 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि चारों नाबालिग हैं, और स्कूल में पढ़ते हैं। इनके द्वारा ही मोबाइल संचालक को फोन कर धमकी दी गई और 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले थाना बहाववाला के गांव अमरपुरा के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत में उसने बताया कि अबोहर में उसकी मोबाइल की दुकान है। उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि क्या राजेंद्र बोल रहा है। जिस पर उसने कहा कि हां मैं राजेंद्र बोल रहा हूं, तो फिर उसने फोन काट दिया।

    इसके बाद फिर उसे दोबारा फोन आया और कॉलर ने उससे 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और कहा गया कि अगर पैसे न दिए गए तो उसके परिवार का नुकसान होगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल ओर सिम भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी का कहना है कि पकड़े जाने वाले चारों नाबालिग हैं, जिनमें तीन एक ही स्कूल के छात्र हैं, जबकि एक अन्य स्कूल का छात्र है।

  • Punjab News: 10 तोले गहने और 1 लाख की नगदी लेकर चोर फरार

    Punjab News: 10 तोले गहने और 1 लाख की नगदी लेकर चोर फरार

    फाजिल्काः जिले के अबोहर में नई आबादी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। जहां प्रवासी के घर से अज्ञात चोर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। दरअसल, घटना के दौरान घर में ताला लगा हुआ था और परिवार कोलकाता गया हुआ था। मामले की जानकारी देते हुए कोलकाता के शेख जैसमल ने कहा कि वह पिछले 4 साल से नई आबादी की गली नंबर 11 में रहते हैं। वह अबोहर की फर्म शिवलाल ज्वेलर्स में काम करते हैं।

    उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को अपनी बीमार मां से मिलने कोलकाता गए थे। आज सुबह घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। जैसमल ने बताया कि जहाज में वह भारी मात्रा में गहने और नगदी लेकर नहीं जा सकते है। ऐसे में वह घर में करीब 10 तोले सोना, एक लाख रुपए नकद और एक टैबलेट छोड़कर गए थे। पीड़ित के अनुसार टिकट न मिलने के कारण उन्हें वापस आने में देरी हुई और वह बीकानेर वाली ट्रेन से अबोहर पहुंचे।

    घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बाहर का दरवाजा तो ठीक था, लेकिन अंदर के दरवाजे खुले थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से 15 लाख रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चुराकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से थाना नंबर 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रूकी लड़की का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद, आंखों पर बंधी थी पट्टी , देखें वीडियो

    Punjab News: बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रूकी लड़की का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद, आंखों पर बंधी थी पट्टी , देखें वीडियो

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर में मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास स्थित एक पंजाब होटल में लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में होटल के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। युवती की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। होटल कर्मियों द्वारा युवती बॉयफ्रेंड के साथ आई थी। घटना की सूचना होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड सचिन के साथ होटल में ठहरी थी।

    सचिन जोमैटो से खाना लाने का बहाना बनाकर होटल से बाहर गया और फिर वापस नहीं लौटा। घटना के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कमरे में युवती का गर्दन कटा हुआ शव, अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, जिससे हत्या की नृशंसता और गहराई से साजिश की आशंका जताई जा रही है। शाम करीब 7 बजे तक कमरे से कोई हलचल न होने पर कर्मियों को शक हुआ। इसके बाद होटल कर्मियों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कमरा नहीं खुला। जब उन्होंने मास्टर चाभी से दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर लड़की की लाश पड़ी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतका के पिता जयलाल और माता गुड्डी देवी ने बताया कि आरती महज 17 साल की थी और पिछले करीब छह महीने से सचिन नाम के युवक के संपर्क में थी। वह उससे फोन पर बातचीत करती थी, लेकिन रिश्ते की गंभीरता की उन्हें जानकारी नहीं थी। परिजनों ने बताया कि वे पिछले करीब 20 साल से एक गौशाला में रह रहे हैं। मंगलवार को गौशाला में एक शादी समारोह था और आरती दोपहर तक वहीं मौजूद थी। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह वहां से कब और कैसे होटल पहुंची।

    देर शाम पुलिस से फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह अमानवीय और शर्मनाक है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सब्जी विक्रेताओं पर लुटेरों ने किया हमला, छीनी नगदी

    Punjab News: सब्जी विक्रेताओं पर लुटेरों ने किया हमला, छीनी नगदी

    फाजिल्काः फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर लूट की घटना सामने आई है। जहां सब्जी बेचकर लौट रहे 2 लोगों पर लुटेरों ने पहले पत्थरबाजी की और उसके बाद उनके साथ मारपीट करके घायल कर दिया। घायलों की पहचान बलदेव सिंह और जगजीवन सिंह के रूप में हुई है। दोनों लोगों को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह लाधुका से सब्जी बेचकर घर को वापस लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली के नजदीक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर पत्थर बरसाने के साथ मारपीट की और आरोपियों ने उनसे हजारों रुपए की नगदी भी लूट ली।

    घायल बलदेव सिंह और जगजीवन सिंह ने बताया कि वह टैंपू पर सब्जी बेचने का काम करते है। वह सब्जी बेचकर लाधुका से वापिस फाजिल्का घर लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली मोड़ के पास अचानक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान उनका टैम्पू बंद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें खींच कर नीचे ले गए। इसलके बाद न सिर्फ उनसे मारपीट की गई बल्कि उनसे करीब 5 हजार रुपए की नगदी छीन ली गई। उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया।

    जिसके बाद उन्होंने टैम्पू स्टार्ट किया और मौके से भागे और आगे आकर अपने मालिक को फोन किया। मालिक ने मौके पर पहुंच उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। राज कुमार ने बताया कि दोनों लोग उनके पास काम करते है। जो उनके यहां से सब्जी लेकर बचने जाते है। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है। मालिक ने आरोप लगाया कि सरेआम उनके लोगों को लूट लिया गया जिसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं डाक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। जबकि पुलिस का तर्क है कि एमएलआर थाना मोसूल होने के बाद मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: उधार पैसे मांगना पड़ा महंगा, किया तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: उधार पैसे मांगना पड़ा महंगा, किया तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर में स्थित गांव भागसर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रह्लाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रह्लाद ने किसी व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे अपने घर बुला लिया और वहां तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में मृतक का एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई विनोद ने बताया कि बीते दिन उसका भाई प्रहलाद अपने दोस्त जग्गा के साथ गांव में ही उसे छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान, कथित तौर पर उन्हीं युवकों ने एक साजिश के तहत दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जग्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमलावरों ने प्रहलाद को पीट-पीटकर मार डाला। शोर सुनकर विनोद मौके पर पहुंचा और परिजनों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

    डॉक्टरों ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि जग्गा सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रह्लाद अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना बहाववाला के प्रभारी दविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अबोहर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

     

  • Punjab News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल

    Punjab News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल

    CIA इंस्पेक्टर सहित 2 की हालत गंभीर

    फाजिल्काः जिले के मलोट हाईवे पर बेकाबू गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। घटना के दौरान गाड़ी में करीब 6 लोग सवार थे, जोकि हादसे में घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक घायल 6 लोगों में से 3 पुलिस कर्मचारी हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बठिंडा अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की पहचान अंग्रेज सिंह वासी सिरसा हरियाणा और हरमिंदर सिंह सीआईए इंस्पेक्टर मोहाली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज देवी दयाल का कहना है कि वह अपनी टीम सहित ड्यूटी पर थे कि उन्हें सूचना मिली कि अरनीवाला के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है । वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी में छह लोग सवार थे। इसमें से चार को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया । जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है।  
  • Punjab News: शादी समारोह में DJ के दौरान चली गोली, नौजवान की मौत, मातम में बदली खुशियां

    Punjab News: शादी समारोह में DJ के दौरान चली गोली, नौजवान की मौत, मातम में बदली खुशियां

    फाजिल्काः जिले के जलालाबाद में शादी की खुशियां उसे वक्त मातम में बदल गई, जब दुल्हन की बारात घर पहुंचने पर डीजे पर नाच रहे परिवार से झगड़ा हो गया। इस घटना में शादी समारोह में चली गोली के दौरान डीजे वाले के साथ आए युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद के बाहमणी रोड स्थित रेलवे फाटक के पास घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दुल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर पर लौटा था। जहां पर डीजे बजाया जा रहा था और परिवार की महिलाएं नाच रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक नोट फेंक रहे थे। परिवार द्वारा इसपर आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए महिला गुरमीत कौर ने बताया कि उसके बेटे की शादी थी। वह शादी समारोह के लिए गांव गुमानीवाला के नजदीक पैलेस में गए हुए थे। जब डोली लेकर वापस घर लौटे तो घर में नाचगाना चल रहा था। परिवार की लड़कियां नाच रही थी। इसी दौरान पड़ोस से आए युवकों द्वारा लड़कियों पर नोट फेंकना शुरू कर दिए। आरोपी युवकों को ऐसा करने से मना किया गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों सहित उनके यहां आए। उन्होंने न सिर्फ ईंट- पत्थर बरसाए, बल्कि गाड़ियों की तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा भी किया। इस दौरान आरोपी युवकों ने फायरिंग भी की। फायरिंग के दौरान डीजे वाले के साथ आए एक युवक को गोली लग गई।

    बताया जा रहा है कि 300 रुपए पर मजदूरी के लिए नोट उठाने के लिए लड़का डीजे वाले के साथ आया हुआ था, जिसे गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को फरीदकोट रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सूचना पुलिस को मिली है और पुलिस मौके पर पहुंची है जिनके द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।