Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः स्कूलों में फिर बढ़ सकती है छुट्टियां, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब में कोहरा और बर्फीली हवा से लोग ठिठुर रहे है। वहीं मौसम विभाग ने 25 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है। वहीं आज स्कूल खुल गए है।इस कड़ाके की ठंड में आज छोटे बच्चे स्कूल गए हुए है। ऐसे में स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। वैसे तो पंजाब में 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस है और 27 को प्रशासन की ओर से छुट्टी घोषित की जाती है। वहीं कहा जा रहा हैकि कड़ाके की ठंड को लेकर विभाग की ओर से छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए छुट्टियों को 28 जनवरी तक किया जा सकता है। 

    दरअसल, शीत लहर ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। कोल्ड डे और कोहरे के बीच शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी हुई एडवाइजरी से साफ हो रहा है कि अगला सप्ताह ठिठुरन भरा रहने वाला है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने से अति घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और शीत लहर से एहतियात बरतने को कहा गया है।विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इसके चलते विशेष सावधानी अपनाने व हाईवे पर संभलकर चलने का परामर्श जारी किया गया है। सुबह व रात को कोहरे का असर अधिक रहेगा।

  • पंजाब : सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

    मलोट: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला श्री मुक्तसर साहिब आयोध्या में आयोजित होने वाले श्रीराम लला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। ताकि स्कूल स्टाफ और शिक्षक इस ऐतिहासिक समारोह को लाइव देख सकें। जिला अध्यक्ष विक्की नरूला, मलोट ब्लाक अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा, गिद्दड़बाहा ब्लॉक अध्यक्ष राजवंत सिंह गिल, लंबी ब्लाक अध्यक्ष गुरा सिंह ने बताया कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने जीवन में यह समय देखने का अवसर मिला है। सरकार को 22 जनवरी को राम दीवाली अवकाश घोषित करना चाहिए।

    22 जनवरी को जब भगवान श्री राम की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी तो भारत समेत पूरी दुनिया में दीवाली के रूप में मनाई जाएगी। जहां भी राम भक्त, सनातनी हिंदू समाज या भारत माता से प्रेम करने वाले लोग बैठे होंगे, वे सभी दीपमाला करेंगे, कीर्तन करेंगे और टीवी चैनलों पर विभिन्न चैनलों पर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण देखेंगे। भारत में हर शहर और हर गांव में लोग उस दिन दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने के लिए मंदिरों या सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र हो रहे हैं।

    सरकार को यह बताना चाहिए कि अगर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय खुले रहेंगे तो पांच सौ साल के संघर्ष के बाद मनाई जाने वाली यह दीवाली कैसे मनाई जा सकती है। पंजाब सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की तरह 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    अबोहर :  ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव बीलां पटी निवासी एक युवक ने बीती रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय सेतिया करीब 27 साल का था और अविवाहित था। कल उसने गांव के ही किसी व्यक्ति की बाइक ली और खुइयां सरवर जाने को कहा लेकिन शाम तक घर नहीं आया। रात होने पर परिजन उसे ढूंढते रहे। यहां रात करीब एक बजे आलमगढ़ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हुई।

    सुबह उसका शव लाइन पर पड़ा देखकर लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना प्रभारी दीदार सिंह व एएसआई सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर की मदद से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।  रेलवे लाइन पर शव मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर आने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर अजय के परिजन और गांव के सरपंच रोशन लाल अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि अजय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाब : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    अबोहर : उपमंडल के गांव बजीतपुर कट्टियांवाली और मम्मूखेड़ा के बीच डिजायर कार बेकाबू होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में बैठी 11वीं कक्षा छात्रा घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार बाद दोपहर दिल्ली नंबर की एक डिजायर कार गांव बजीतपुरा से मम्मूखेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव मम्मूखेड़ा निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा ने कार चालक से लिफ्ट मांगी और वह भी कार में सवार हो गई।

    गांव से निकलते ही उक्त डिजायर कार रास्ते में अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा कर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार छात्रा घायल हो गई। घटना का पता चलते ही लोगों ने छात्रा को अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसकी पहचान गांव मम्मूखेड़ा निवासी शालू के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान सौरभ निवासी घल्लू के रूप में बताई जा रही है। छात्रा की हालत भी काफी गंभीर है, क्योंकि उसके सिर में काफी चोटें आई है।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ+त

    अबोहर : गांव खुईयां सरवर में 2 दिन पहले रेलवे लाइन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने 3 सगी बहनों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया था।  मृतक युवक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। ये तीनों बहनें गांव बीलां पटी की रहने वाली बताई जा रही हैं।

    जीआरपी के एसआई दीदार सिंह व एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि सप्पांवाली निवासी मृतक महेंद्र के बड़े भाई ने ने रवींद्र​​​​​​ बताया कि मेरा भाई पास के गांव की शादीशुदा लड़की से फोन पर बात करता था। इस बात का पता चलने पर लड़की की 2 अन्य बहनें महेंद्र को ब्लैकमेल करने लगीं। इससे वह काफी समय से मानसिक रूप परेशान था।

    इसी कारण  महेंद्र ने खुईयां सरवर के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रवींद्र​​​​​​ के बयान के आधार पर तीनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक तीन बहने महेंद्र को परेशान कर रही थी। जिसके चलते महेंद्र ने आत्महत्या का कदम उठाया है। जिस पर तीनों बहनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाब : अध्यापकों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : मेन चौंक से अलग अलग बज़ार में मुखमंत्री खोज यात्रा निकाली गई। हाथों में काले झंडे पकड़कर कंप्यूटर अधियापकों ने रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए अधियापकों ने कहा के काफी लंबे समय से हमारी मांगे पूरी नही की जा रही है। जिस में कंप्यूटर अधियापकों को रेगुलर किया जाए। 100 के करीब जिन अध्यापकों की मौत हो चुकी है उनके परिवारों को सीएसआर के तहत सहायता दी जाए।

    पंजाब में 7000 के करीब जो अध्यापक हे जो आज आपनी मांगो को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे है। वही उन्होंने कहा के कई बार हमारी शिक्षा मंत्री से मुलाकात भी हुई, परंतु हमे हर बार ही लारा लगा दिया गया। कई बार मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश भी की, पर उनसे बात नही हो पाई। आज हम मोगा के मेन बजार में लोगों को अपील कर रहे है। हमारा साथ दे और मुख्यमंत्री खोज यात्रा मेंं हमारा साथ दें।

  • पंजाब: HDFC​​​​​​​ बैंक को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    अबोहर : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन चोरी की वारदातों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है जहां चोरों ने बीती रात सीतो गुन्नो की HDFC बैंक शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सुबह घटना की जानकारी होने पर बहाववाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि बीती रात चोरों ने बैंक के शौचालय की दीवार तोड़ कर बैंक को पूरी तरह से खंगाल डाला और एक नकाबपोश चोर ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, हालांकि इस घटना में बैंक में कोई चोरी नहीं हुई।

    उन्होंने बताया कि रात 12 बजे से शाम 4 बजे तक पुलिस गश्त पर थी और सायरन सुनकर चोर वहां से भाग गये। पुलिस को वहां से कुछ सुराग मिले हैं जिससे चोर जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। दुकानदार संदीप कुमार ने आज सुबह इसकी पूरी जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस बैंक मैनेजर सतवीर कौर के बयान पर कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाब: 4 पुलिस मुलाजिमों के निधन के बाद 2 RTO कर्मियों की हुई मौ’त

    फाजिल्का: जिले में भयानक सड़क हादसे 2 आरटीओ कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य कर्मचारी जख्मी हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार कर्मचारी गाड़ी में आरटीओ के साथ कर्मचारी डयूटी पर निकले थे। इस दौरान फाजिल्का के पास सड़क हादसे में उनकी गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में  2 आरटीओ कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा किसी अन्य वाहन को बचाते समय हुआ है। दूसरी और हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना को लेकर जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले आज सुबह मुकेरिया में पुलिस बस का खड़ी ट्रॉली के साथ हादसा हो गया था। जिसमें एएसआई सहित चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

  • पंजाबः फिर बढ़ सकती हैं सुखपाल खैरा की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को भले ही जमानत मिल गई है, लेकिन उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को जमानत देने के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कल सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान सुखपाल खैरा की ओर से इस मामले में कैविएट अर्जी भी दाखिल की गई है, हालांकि पंजाब सरकार ने कैविएट अर्जी का विरोध किया था। पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा।

  • पंजाबः स्कूल शिक्षा बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट में हुआ बदलाव, आदेश जारी  

    चंडीगढः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। जिला बरनाला में 19.01.2024 को होने वाली प्री-बोर्ड और टर्म-2 परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। जारी आदेशों में कहा गया है कि 19 जनवरी, 2024 को शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला जी के शहीदी दिवस को लेकर छुट्टी है। इसके चलते जिला बरनाला में 19-01-24 को होने वाली प्री-बोर्ड/टर्म-2 परीक्षा 29-01-2024 को दोपहर बाद आयोजित की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब ने इस संबंध में जिला शिक्षा अफसर बरनाला को पत्र लिखकर आदेश जारी किए हैं।