Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित हथियारों का बड़ा जखीरा किया बरामद

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित हथियारों का बड़ा जखीरा किया बरामद

    फाजिल्काः जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि को लेकर मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान आर्मी जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग करते हुए तारबंदी के उस पार से भारत की ओर हथियार और नशे की खेप फेंकने की योजना को नाकाम कर दिया। दरअसल, देर रात बीओपी जी-जी-3 के इलाके में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हथियारों की बड़ी खेप भारत में भेजने की कोशिश की गई। बीएसएफ जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों पर करीब 60 राउंड चलाए गए।

    जहां तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस और बीएसएफ द्वारा संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च के दौरान पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों और हेरोइन का भारी जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने 23160 किलो हेरोइन (4 पैकेट),11 ग्लॉक पिस्टल व 22 मैगजीन, 1 बरेटा पिस्टल व 1 मैगजीन, 5 जिगाना पिस्टल व 10 मैगजीन, 3 नॉरिंको पिस्टल व 5 मैगजीन, 1 गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल व 1 मैगजीन, कुल 20 पिस्टल, 39 मैगजीन, एक गन और लगभग 310 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी तस्कर अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के उस पार से भारत की ओर हथियार और नशे की खेप फेंकने की फिराक में थे। पहले से अलर्ट बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देख तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी और उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह सारा सामान दो बैगों में बंद था, जिसे सीमा पार से फेंका गया था। फिलहाल स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसे सीमा पार से की जा रही संगठित तस्करी की बड़ी कोशिश मान रही हैं।

     

     

  • Punjab News: अब इस जगह चाइना डोर से बाइक सवार का कटा गला, लगे 15 टांके

    Punjab News: अब इस जगह चाइना डोर से बाइक सवार का कटा गला, लगे 15 टांके

    अबोहरः पंजाब में बसंत पंचमी पर चाइना डोर से घायल होने की घटनाएं सामने आ रही है। संगरूर में चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार का गला कट गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अब ताजा मामला फाजिल्का के अबोहर शहर से सामने आया है। जहां चाइना डोर की चपेट में आने से नौजवान का गला बुरी तरह कट गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान पंजपीर नगर निवासी 27 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार भूपेंद्र अपने पिता मदन लाल को बाइक पर सवार होकर अबोहर बस स्टैंड से घर लेकर आ रहा था। जब वह धर्मनगरी गली नंबर 7 के पास से गुजर रहा था, तभी सड़क पर लटकी हुई तेज धार वाली चाइना डोर अचानक उसके गले में फंस गई। डोर के लगते ही उसका गला कट गया और वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने युवक के गले में 15 टांके लगाए हैं और हालत नाजुक होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए रैफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घाव काफी गहरा था और समय रहते इलाज न मिलता तो जान का खतरा भी हो सकता था।

    खास बात यह है कि जिला प्रशासन द्वारा चाइना डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद शहर में इसका खुलेआम प्रयोग हो रहा है। इस घटना ने प्रशासन और पुलिस के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें सख्ती से कार्रवाई की बात कही जाती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अबोहर में चाइना डोर की बिक्री चोरी छिपे जारी है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • Punjab News: गैंगस्टर के खिलाफ मुहिम में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    Punjab News: गैंगस्टर के खिलाफ मुहिम में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    फाजिल्का: पंजाब सरकार और पुलिस की ओर से गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी गई है। फाजिल्का में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आरनीवाला के नजदीक बदमाशों का एनकाउंटर किया। पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ के दौरान एक वांटेड आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में आरोपी को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल आरोपी की पहचान प्रीतपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अरनीवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीतपाल सिंह एक हत्या के मामले में वांटेड था और पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक पुलिस एक घायल नौजवान को अस्पताल लाई थी, जिसके पैर में गोली लगी हुई थी।

    अस्पताल में उसे प्राथमिक इलाज देने के बाद हालत देखते हुए फिरोजपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। इस मामले को लेकर आज फाजिल्का के एसएसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी सांझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: ओट सेंटर में भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कंप्यूटर लेकर चोर फरार

    Punjab News: ओट सेंटर में भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कंप्यूटर लेकर चोर फरार

    फाजिल्काः जिले के अरनीवाला ब्लॉक के अंतर्गत आते गांव डबवाला कलां के ओट सेंटर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात चोर सेंटर से करीब 6825 नशा छुड़ाने वाली गोलियां और एक कंप्यूटर सिस्टम चुराकर फरार हो गए। घटना का सुबह स्टाफ के सेंटर पर पहुंचे के दौरान पता चला। इस घटना को लेकर स्टाफ ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है।

    वहीं मौके पर पहुंची थाना अरनीवाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चोरी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर कविता सिंह ने बताया कि चोरों ने दवाओं के साथ-साथ रिकॉर्ड रखने वाला कंप्यूटर भी चोरी किया है, जो एक गंभीर विषय है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. कविता सिंह ने एसएसपी फाजिल्का को लिखित पत्र भेजकर ओट सेंटर पर स्थायी पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

    उन्होंने अंदेशा जताया है कि इतनी बड़ी मात्रा में चोरी हुई दवाओं का समाज में गलत इस्तेमाल हो सकता है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन दवाओं को अवैध हाथों में जाने से रोकना और भविष्य में ओट सेंटर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दूसरी ओर, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: कार और कैंटर में हुई भीषण टक्कर, आधा किमी. तक सुनी आवाज, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और कैंटर में हुई भीषण टक्कर, आधा किमी. तक सुनी आवाज, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब में घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं गांव काला टिब्बा के पास देर रात एक कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कैंटर ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि जब दोनों वाहन काला टिब्बा के पास पहुंचे, तो उनमें टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

    बताया जा रहा है कि कार में एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं केंटर एक खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर रुक गया। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 हेल्पलाइन और सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रभारी रविंद्र सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    वहीं पुलिस के अनुसार, यह हादसा कार ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। जानकारी मिली है कि केंटर का ड्राइवर धूम सिंह राठौर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह कलरखेड़ा से किन्नू लोड करने के बाद यूपी जा रहा था। वहीं, कार ड्राइवर दिलबाग सिंह जो महेंद्रगढ़, हरियाणा का रहने वाला है। अबोहर की ओर से अपने गांव जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: ट्राली और कार की टक्कर में खुले एयरबैग, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्राली और कार की टक्कर में खुले एयरबैग, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अबोहर: पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी धुंध छाई रही। इसी के चलते फाजिल्का के अबोहर में घने कोहरे के कारण तूड़ी लदी ट्राली से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि समय पर कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों यात्रियों की जान बच गई, अन्यथा यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। इस घटना में कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों की पहचान दयालचंद और साजन के रूप में हुई है। इस हादसे में एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे डॉक्टरों द्वारा अमृतसर के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इस घटना में दयालचंद का उपचार फाजिल्का में ही चल रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जा जानकारी के अनुसार, फाजिल्का निवासी साजन अपने रिश्तेदार दयालचंद के साथ अबोहर से फाजिल्का की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार समीपवर्ती गांव डंगर खेड़ा के पास तूड़ी से भरी एक ट्राली से टकरा गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गई। हादसे की मुख्य वजह क्षेत्र में छाया घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके कारण दृश्यता कम थी और कार अनियंत्रित होकर ट्राली में जा घुसी। स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में कोहरे और बिना रिफ्लेक्टर वाली ट्रालियों के कारण इस मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

     

     

     

  • Punjab News: हार्ट अटैक से 14 बच्चे की मौत, 3 बहनों का था इकलौता भाई

    Punjab News: हार्ट अटैक से 14 बच्चे की मौत, 3 बहनों का था इकलौता भाई

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर से दुखद घटना सामने आए है। जहां फुटबॉल खेलते समय 14 वर्षीय खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी एक स्थानीय प्राइवेट स्पोर्ट्स क्लब के टूर्नामेंट में खेल रहा था, तभी वो जमीन पर जा गिरा। मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और आयोजकों ने उसे उठाया और तुरंत एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जस्सू उर्फ जसप्रीत निवासी गांव आलमवाला, मलोट के रूप में हुई है।

    घटना के दौरान मौके पर ही गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता पुरुषोत्तम ने जानकारी दी कि इससे पहले खिलाड़ी पूरी तरह सेहतमंद था। वहीं वाल्मीकि स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी बिन्दर सिंह ने बताया कि गांव के आसपास की टीमों को साथ लेकर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।

    मैच के दौरान ही बच्चा खेलते समय अचानक गिर पड़ा था। जस्सू अपनी तीन बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था। उसके पिता पुरुषोत्तम गांव में मजदूरी करते हैं। मृतक के पिता ने कहा कि भगवान से तीन लड़कियों के बाद एक लड़के की अरदास लगाई थी, तब जाकर जस्सू हुआ था। वो हमारे लिए अनमोल था और उसकी मौत के बाद परिवार में गहरा सदमा है। जसप्रीत के ताऊ अशोक कुमार ने मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे पहले बच्चे को कभी ऐसी कोई शारीरिक समस्या तक नहीं आई थी।

    जसप्रीत रोज खेलने जाता था, पढ़ाई में भी अच्छा था और फुटबॉल का शौकीन था। आज दोपहर वह यह कहकर घर से निकला था कि “मैं जल्दी आ जाऊंगा।” कुछ समय बाद उसके दोस्तों का फोन आया। जब हम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामले की जांच कर रहे थाना सदर के एएसआई गुरमीत सिंह हैं ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा।

  • Punjab News: माइनर में कार गिरने से मां-बेटी की मौत

    Punjab News: माइनर में कार गिरने से मां-बेटी की मौत

    अबोहरः लंबी से दुखद घटना सामने आई है, जहां गांव आलमवाला के पास अबोहर माइनर में कार गिरने के कारण एक महिला और उसकी 3 साल की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का पति कार की खिड़की खुलने के कारण बाल-बाल बच गया। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय सिमरन कौर और 3 साल की तक़दीर कौर के रूप में हुई है, जो गांव जंडवाला भीमेशाह, जिला फाजिल्का की रहने वाली थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

    बताया जा रहा है कि हादसा गांव आलमवाला के पास नहर के पुल के निकट एक तीखे मोड़ पर हुआ, जहां कार चालक संतुलन खो बैठा और कार सीधे माइनर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आलमवाला गांव के गुरुद्वारे से स्पीकर से सूचना (होका) के माध्यम से ग्रामीणों से मौके पर पहुंचने की अपील की गई। सूचना पर थाना कबरवाला की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए मां और बेटी के शवों को नहर से बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट भेज दिया गया है।

    मृतका का पति साहिल खेड़ा, निवासी गांव जंडवाला भीमेशाह, अपनी पत्नी सिमरन कौर और बेटी तकदीर कौर के साथ स्विफ्ट कार में सिरसा से घर लौट रहा था। आलमवाला के पास तीखे मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए मृतका के पति को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि साहिल अपनी स्विफ्ट कार से पत्नी और बच्ची के साथ जा रहे थे। जब वह सिरसा के मेन रोड से उतरकर अरनियांवाला से गांव आलमवाल की तरफ नहर की पटरी से जाने लगे तो ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही वे नहर की तरफ दौड़े। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आई। जब तक वह पहुंचे ड्राइवर झाड़ियां पकड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला।

     

  • Punjab News: निशान साहिब का चोला बदलते 100 फीट हवा में लटके युवक का किया रेस्क्यू, 6 घंटों बाद नीचे उतारा, देखें वीडियो

    Punjab News: निशान साहिब का चोला बदलते 100 फीट हवा में लटके युवक का किया रेस्क्यू, 6 घंटों बाद नीचे उतारा, देखें वीडियो

    फाजिल्का: अबोहर के नज़दीकी गांव गिद्धड़वांवाली के गुरुद्वारा साहिब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 100 फुट ऊंचे निशान साहिब पर चोला चढ़ाने गया युवक तार टूट जाने के कारण ऊपर ही फंस गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 6 घंटे तक प्रशान के चले रेस्क्यू अभियान के भी सही सलामत लड़के को प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से नीचे उतारा गया।

    जिसके बाद 20 वर्षीय नौजवान को अबोहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा नौजवानी की जांच की जा रही है। हैरानी की बात यह रही कि जब प्रशासन और फायर ब्रिगेड से संपर्क किया गया तो उनके पास इतनी ऊंचाई से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कोई समुचित प्रबंध नहीं था। जिसके बाद गांव वासियों ने स्वयं हिम्मत दिखाई और मोर्चा संभाला।

    गांव के लोगों ने शटरिंग का सामान इकट्ठा करके और सीढ़ियां लगाकर युवक को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं। युवक पिछले 6 घंटों से लगातार 100 फुट की ऊंचाई पर लटका रहा। गांव वाले लगातार उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे। दूसरी ओर, युवक की सलामती के लिए गुरुद्वारे में अरदासें की जा रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को पकड़ अधिकारी द्वारा नीचे उतारा जा रहा है। युवक के नीचे उतरने के दौरान लोगों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

  • Punjab News: गोली लगने से NRI की हुई मौत, कुछ दिनों पहले विदेश से लौटा था मृतक, देखें CCTV

    Punjab News: गोली लगने से NRI की हुई मौत, कुछ दिनों पहले विदेश से लौटा था मृतक, देखें CCTV

    फाजिल्काः अबोहर के हलका बल्लूआना के ढाणी सुच्चा सिंह में गोली चलने से एनआरआई की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर में सोफे पर बैठे एनआरआई से लोडेड पिस्टल से अचानक गोली चल गई और गोली उसकी पेट में लग गई। इस घटना में घायल एनआरआई को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह के रूप मे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे कीक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सदर के प्रभारी रविंद्र शर्मा ने मृतक के पिता दर्शन सिंह के बयान दर्ज कर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।

    हरपिंदर सिंह उर्फ सोनू कुछ समय पहले ही विदेश से लौटकर यहां बसा था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वह शादीशुदा था और उसकी 2 साल की एक बेटी है। घटना के बाद थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने मृतक के घर जाकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखा कि हरपिंदर अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ सोफे पर बैठा था। उसकी कमर पर एक लोडेड पिस्टल टंगा हुआ था।

    जैसे ही वह सोफे से उठा, पिस्टल चल गई और गोली उसके पेट में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता और ग्रामीण सरकारी अस्पताल पहुंचे। विधायक मुसाफिर ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिवार को सांत्वना दी। गौरतलब है कि मृतक के पिता दर्शन सिंह ने हाल ही में पंचायत समिति का चुनाव जीता है।