Punjab News: निशान साहिब का चोला बदलते 100 फीट हवा में लटके युवक का किया रेस्क्यू, 6 घंटों बाद नीचे उतारा, देखें वीडियो

Written by

in

फाजिल्का: अबोहर के नज़दीकी गांव गिद्धड़वांवाली के गुरुद्वारा साहिब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 100 फुट ऊंचे निशान साहिब पर चोला चढ़ाने गया युवक तार टूट जाने के कारण ऊपर ही फंस गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 6 घंटे तक प्रशान के चले रेस्क्यू अभियान के भी सही सलामत लड़के को प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से नीचे उतारा गया।

जिसके बाद 20 वर्षीय नौजवान को अबोहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा नौजवानी की जांच की जा रही है। हैरानी की बात यह रही कि जब प्रशासन और फायर ब्रिगेड से संपर्क किया गया तो उनके पास इतनी ऊंचाई से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कोई समुचित प्रबंध नहीं था। जिसके बाद गांव वासियों ने स्वयं हिम्मत दिखाई और मोर्चा संभाला।

गांव के लोगों ने शटरिंग का सामान इकट्ठा करके और सीढ़ियां लगाकर युवक को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं। युवक पिछले 6 घंटों से लगातार 100 फुट की ऊंचाई पर लटका रहा। गांव वाले लगातार उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे। दूसरी ओर, युवक की सलामती के लिए गुरुद्वारे में अरदासें की जा रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को पकड़ अधिकारी द्वारा नीचे उतारा जा रहा है। युवक के नीचे उतरने के दौरान लोगों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *