Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाब: रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान आज माल पटवारी हरजीत सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी के खिलाफ यह मामला गांव मलकपुर तहसील डेरा बाबा नानक निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी जमीन की विरासत के बदले पहले ही 5,000 रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वह नामांतरण स्वीकार करने के बदले में 5000 रुपये और देने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली है।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने के बाद, अमृतसर रेंज की सतर्कता इकाई ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में उक्त राजस्व कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब : तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 12 तहसीलदारों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

    .

  • पंजाबः हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, दिए ये आदेश 

    पंजाबः हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, दिए ये आदेश 

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी न करने के मामले में चुनाव आयोग को फटकार लगाई। इस मामले की सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट की बैंच ने कहा कि कल तक हर हालत में शेड्यूल पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किसी भी कारण से नहीं होता तो फिर कमिश्नर खुद चुनाव की रिपोर्ट लेकर कोर्ट में पेश होंगे। पंजाब की एक पंचायत पर उपचुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए थे।

    जब किन्हीं कारणों ने चुनाव नहीं हो पाए तो कोर्ट में सरकार के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की गई थी। उक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ा रुख दिखाया है। हाईकोर्ट में सुनवाई करते हुए कहा गया कि पंजाब सरकार ने आश्वासन दिया था कि सभी पंचायत चुनाव कुछ समय के भीतर करवा लिए जाएंगे। इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अभी तक चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। अभी तक ये नहीं बताया गया कि चुनाव कब होंगे और उसका कार्यक्रम क्या होगा, किसी को नहीं पता। ऐसे में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब चुनाव आयुक्त को चुनाव का पूरा ब्योरा पेश करने का आदेश दिया है।

  • पंजाबः राज्यपाल और सरकार में फिर हुई तकरार! अब राष्ट्रपति को भेजे 3 बिल

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर राज्यपाल और सरकार आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विधानसभा से पारित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को सुरक्षित रख लिया है। राजभवन ने जानकारी दी है कि इन बिलों पर राष्ट्रपति के साथ चर्चा की जाएगी। जिन तीन विधेयकों को राज्यपाल ने सुरक्षित रखा है, उनमें पंजाब यूनिवर्सिटी नुकसान संशोधन बिल, सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक और पंजाब पुलिस संशोधन विधेयक शामिल हैं। ये सभी बिल जून में विधानसभा से पास हो गए थे।

    मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने पिछले 5 महीने से लंबित तीन विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इन तीनों विधेयकों को स्वयं पारित करने के बजाय राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया है। इसका मतलब है कि इन बिलों में कुछ समय की देरी हो सकती है।

    बता दें कि 19 और 20 जून को बुलाए गए विधानसभा सत्र में सरकार ने चार विधेयक पारित किए थे, जिनमें से एक विश्वविद्यालय सेवा संशोधन विधेयक था, जिसे हाल ही में पारित किया गया था। जबकि तीन विधेयक पंजाब यूनिवर्सिटी कानून संशोधन विधेयक, सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक 2023 और पंजाब पुलिस संशोधन विधेयक 2023 राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी पर व्यक्ति ने किया हमला

    मोहाली : गांव सिल में स्थित गुरुद्वारा साहिब से बड़ी घटना का मामला सामने आया है, जहां सिल के गुरुद्वारा रामदासिया साहिब में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की परिक्रमा करने के बाद ग्रंथी पर हमला कर दिया और पाठ करते हुए ग्रंथी को आरोपी घसीटता हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे ले आया और गुरु की हजूरी में ही मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों आपस में गुत्थम-गुत्थी हुए। ग्रंथी ने इसका विरोध किया।

    इसी दौरान आरोपी ने गुरु की हजूरी में कपड़े उतारने शुरू कर दिए और अपने पूरे कपड़े उतार दिए।  फिलहाल अभी इस उक्त घटना की कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। उक्त घटना वहां गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गुरुद्वारा साहिब में आरोपी की इस हरकत को लेकर  गांव के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है।

    मामला काफी गरमाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंची। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की हैं। मामला काफी संदिग्ध लग रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि जब गुरुद्वारा साहिब में सुबह के समय घटना हुई तब वहां ज्यादा लोग नहीं थे। 

  • पंजाब : Gold medal जीत कर लौटी बेटी का हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    नंगल : नयां नंगल की बेटी व ब्लू बेल्ट प्राप्त अरूण शर्मा व सुषमा शर्मा की होनहार बेटी दिव्या शर्मा ने 3 दिसंबर को राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल और एक लाख रूपए का पुरस्कार प्राप्त कर अपने अभिभावकों, क्षेत्र व पंजाब का नाम रौशन किया। दिव्या शर्मा की इस उपलब्धि से अभिभावकों में खुशी की लहर पाई जा रही है। लोग इस होनहार बेटी की उपलिब्ध पर परिवार को बधाई देने पंहुच रहे है। राष्ट्रपति से सम्मानित होकर नंगल लौटी दिव्य का आज ढोल नगाड़ों और फूल मलाएं पहना कर भव्य स्वागत किया। बता दें कि दिव्य की आंखों की रौशनी 75 प्रतिशत से भी अधिक कम है और उसे वर्ष 2016 में भी प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

    पंजाब विश्वविद्यालय से अग्रेजी की एसए कर चुकी दिव्या लैपटॉप  पर स्क्रीन रोडर को सुन कर पूरा काम करती है। दिव्या की माने तो कक्षा सातवीं में उसकी आंखों की रौशनी कम होने के कारण स्कूल से निकाल दिया था और उसके बाद की पूरी शिक्षा घर बैठ कर ही की।दिव्या ने आन रोडियो ‘उड़ान’शुरू किया। जो आज 115 से भी अधिक देशों में सुना जा रहा है। अप्रैल 2014 में उमंग फाऊंडेशन नामक समाजसेवी संस्था ने दिव्या को शिमला में प्रेस कोसिल को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।

  • पंजाबः शादी की सालगिरह मना रहे परिवार के घर पर बदमाशों ने किया पत्थरों से हमला

    पटियालाः अबचल नगर में हमलावारों द्वारा एक घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त घर में परिवार शादी की सालिगरह मना रहा था कि इस दौरान हमलावारों द्वारा उनके घर के बाहर पत्थराव किया गया। इसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि अबचल नगर में रहने वाले टिंकू कुमार और उनकी पत्नी सुदर्शना देवी घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे। जहां कुछ नकाबपोश युवक उनके घर के बाहर आए और घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

    जिसकी तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं और पुलिस ने इस पर मामला भी दर्ज कर लिया है। टिंकू कुमार का कहना है कि मेरी पत्नी गर्भवती है। हम उन लड़कों को जानते हैं जिन्होंने हमारे घर पर पत्थर और ईंटों से हमला किया, वे हमारे पड़ोस में घर के बगल में रहते हैं और कबूतर उड़ाते हैं। वे सारा गंदा सामान हमारे घर पर फेंक देते हैं इसलिए हमने उनके घर जाकर ही उन्हें समझाया। जिसके चलते युवक अपने दोस्तों के साथ हमारे घर पर हमला करने आया था। वहीं, अनाज मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते मिल्क प्लांट का मैनेजर गिरफ़्तार

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने मिल्क प्लांट के मैनेजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उनकी टीम ने मिल्क प्लांट मोहाली में तैनात मैनेजर (मिल्क कलेक्शन) मनोज कुमार श्रीवास्तव को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दूध प्लांट में एक निजी फर्म से दूध एकत्रित करने वाले टैंकरों की देखभाल करने वाले सुखबीर सिंह की शिकायत पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने विवरण देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि राज्य सहकारी विभाग का उक्त कर्मचारी रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

    शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त प्रबंधक इस संबंध में पहले ही 50,000 रुपये ले चुका है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड यूनिट, मोहाली ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करते हुए एक जाल बिछाया, जिसके तहत उक्त आरोपी मैनेजर को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में उपरोक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब, मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब: किसानों ने धोखाधड़ी मामले में पेट्रोल पंप पर दिया धरना

    बरनालाः किसानों द्वारा पेट्रोल पंप के बाहर धरना लगाया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले एक किसान की ATM कार्ड को चुरा कर कुछ लोगों ने पैसे निकाल लिए, जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगरहा ने पेट्रोल पंप पर धरना दिया। मामले की जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने कहा कि पिछली 26 तारीख को गांव जवांधा पिंडी के एक किसान एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गया था। वहां पर कुछ लुटेरों ने उसे नशा सूंघकर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और एटीएम पासवर्ड चुरा लिया था।

    उसी एटीएम कार्ड से उन्होंने दो पेट्रोल पंप से कैश एंट्री करवा कर पैसे निकलवा लिए। किसान नेताओं ने कहा कि पेट्रोल पंप इस तरीके से किसी के एटीएम से कैश निकाल कर नहीं दे सकता क्योंकि यह कोई एटीएम या बैंक नहीं है। यह चोर और पंप वालों की मिलीभगत के तहत हुआ है। इसी के तहत बरनाला के लुधियाना रोड पर एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगरहा द्वारा मोर्चा लगाया गया है। इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप संचालकों से धोखाधड़ी कर किसान के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि किसान से धोखाधड़ी के मामले को लेकर विरोध शुरू कर दिया गया है। जब तक गरीब किसान को न्याय नहीं मिल जाता, वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी पेट्रोल पंप कर्मियों ने किसान के एटीएम का उपयोग दूसरे पेट्रोल पंप पर किसान से धोखाधड़ी की थी। पिछले पेट्रोल पंप मालिकों से संघर्ष के कारण किसानों का लूटा हुआ पैसा वापस मिल गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन ठग लुटेरों के साथ मिलकर गरीबों का पैसा इसी तरह लूटा जा रहा है। धरना प्रदर्शनकारी किसान नेताओं से पुलिस प्रशासन ने मौके पर बातचीत करने के दौरान पूरे मामले की जांच करते कहा कि किसानों को पंप मालिकों से उनका पैसा वापस दिलवा दिया गया है और आगे पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, 19 IAS और PCS अफसरों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    इस IAS अधिकारी को मिली MCJ कमिशनर की जिम्मेवारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 19 19 IAS और PCS अफसरों के तबादलें हुए है। जालंधर के नगर निगम की कमान 2015 बैच के आईएएस आदित्य उप्पल को सौंपी गई है। इससे पहले वह पटियाला नगर निगम में सेवाएं दे रहे थे।देखें लिस्ट