Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है कि पंजाब के 19 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में जल्द ही ऑनलाइन ​उपस्थिति शुरू की जाएगी। उन्होंने लिखा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब जल्द ही शिक्षा क्रांति में एक और उपलब्धि हासिल करेगा और जल्द ही सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन ​उपस्थिति शुरू की जाएगी। इस संबंध में अभिभावकों को  SMS Alert मिलेंगे, जब भी उनका बच्चा स्कूल से गैर हाजिर होगा। 

  • पंजाब: इस दिन हो सकती है बारिश, बढ़ेंगी ठंड

    चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम करवट बदल रहा है। 25 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पंजाब में 27 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है। साथ ही कोहरे का कहर भी बढ़ेगा। फिलहाल पंजाब में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है लेकिन बारिश के बाद कोहरा घना होने की संभावना है। 

    हालांकि बीते कई दिन से बारिश नहीं हो रही है। बावजूद इसके तीन दिन में रात के तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। जबकि अधिकतम तापमान में बीते तीन दिनों में 1.4 डिग्री और बीते पांच दिन में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अब नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना प्रबल है। उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में भी गिरावट आएगी। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण साफ हो जाएंगे।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਨੇ ਅੰਡਰ 14 ਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਿਲ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਰਾਏਕੋਟ: ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਚਚਰਾੜੀ ਵਲੋਂ ਅੰਡਰ 14 ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਤੋਂ ਕੁੱਲ 33 ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ ਸੀ । ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਚਚਰਾੜੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜਦਕਿ ਸੁਰਜੀਤ ਅਕੈਡਮੀ ਨਾਲ ਹੋਏ ਮੈਚ ਚ ਪਛੜ ਕੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ।

    ਇਲਾਕਾ ਵਸਿਆ ਨੇ ਟੀਮ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਿੱਤ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਵਿੱਚ ਲੱਡੂ ਵੀ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਅਕੈਡਮੀ ਦੀ  ਜਿੱਤ ‘ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਜ਼ਾਹਿਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕੋਚ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ  ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਨੈਸ਼ਨਲ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਚਾਰ ਖਿਡਾਰੀ ਚੁਣੇ ਗਏ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਸਾਡੀ ਅਕੈਡਮੀ ਦੀ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः एयर टैंक फटने से 23 वर्षीय युवक की मौ’त

    संगरूरः सुनाम उधम वाला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह सुनाम-नामोल रोड पर स्थित लुक प्लांट में एयर टैंक फटने से एक युवक की मौत हो गई। थाना सुनाम शहरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपिंदर पाल सिंह जेजी ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक पीटर रेहड़े पर फीट की गई एयर वाली टैंकी लेकर ट्रक का पंचर लगाने के लिए गया था। इसी दौरान जब वह ट्रक के टायर में हवा भर रहा था तो अचानक हवा भर जाने के कारण टैंक फट गया और 23 वर्षीय बब्बनजीत सिंह पुत्र निक्का सिंह निवासी गुजा पीर बस्ती सुनाम की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर दीपिंदर पाल सिंह जेजी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः आरोप, अस्पताल से निकालकर मरीजों को सड़क पर फैंक गई Ambulance, एक की मौ’त

    मानसाः पंजाब के सरकारी अस्पतालों में रोजाना मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मानसा के सरकारी अस्पताल से सामने आया है। जहां आरोप लगे है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के कहने पर लावारिस मरीजों को एंबुलेंस ड्राइवर ने अस्पताल से निकालकर लावारिज जगह पर घिरा दिया। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जबकि दूसरे मरीज को उठाकर दोबार मानसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल के इस कारनामे पर समाजसेवियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं मानसा के सरकारी अस्पताल के सीएमओ ने जांच की बात कही है।

    बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दो मरीज लावारिस हालत में अस्पताल में भर्ती थे, जो एचआईवी और काले पीलिये व टीबी से पीड़ित हैं। जिनकी देखभाल निजी एम्बुलेंस के चालक कर रहे थे। कल डॉक्टरों ने इन मरीजों के अस्पताल से भागने की रिपोर्ट दर्ज की थी और कुछ देर बाद एक मरीज का शव सरकारी अस्पताल पहुंचा और दूसरे की तलाश की तो दूसरा मरीज यहां की सुनसान सड़क पर कब्रों के सामने मिला। जिसे दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना का पता चलने के बाद देखभाल करने वाले ड्राइवर और मानसा के सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता माणिक गोयल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

    इस मामले में एंबुलेंस चालक काका सिंह का आरोप है कि उसे अस्पताल के डाॅ. आशु और मैडम गुरविंदर कौर ने उनसे लावारिस जगह पर मरीज को छोड़ने के लिए कहा था। एबुलेंस चाल का आरोप है कि डॉ. आशु ने 400 रुपये देकर एक व्यक्ति को उनके साथ भेजा था। वहीं इस मामले को लेकर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि मानसा के एसएमओ ने इस घटना के लिए जांच कमेटी बनाने की बात कही है।

  • पंजाबः किसानों द्वारा हाईवे जाम करने को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर किसानों का रवैया यही रहा तो यूनियन वालों को धरना देने के लिए लोग नहीं मिलेंगे। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ”मैं किसान यूनियनों से अनुरोध करता हूं कि वह सड़के रोककर आम लोगों को अपने विरूद्ध ना करें… सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ पंजाब भवन, सेक्रेटरिएट, खेतीबाड़ी मंत्री का कार्यालय और मेरा दफ्तर और घर है….” ना की सड़कें… अगर यही रवैया रहा तो वो दिन दूर नहीं जब धरना देने के लिए लोग नहीं मिलेंगे..लोगों की भावनाओं को समझें।

  • ਪੰਜਾਬੀ ਸੂਫ਼ੀ ਗਾਇਕ ਕੰਵਰ ਗਰੇਵਾਲ ਦੇ ਘਰ ਸ਼ੋਕ ਦੀ ਲਹਿਰ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ : ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਜਾਬੀ ਸੂਫੀ ਗਾਇਕ ਕੰਵਰ ਗਰੇਵਾਲ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਸਦਮਾ ਲੱਗਿਆ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ ਗਾਇਕ ਦੇ ਮਾਤਾ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਤਾ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ‘ਤੋਂ ਬਿਮਾਰ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿਤਾ।

    ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਕੰਵਰ ਗਰੇਵਾਲ ਇਨ੍ਹੀਂ ਦਿਨੀਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੌਰੇ ’ਤੇ ਹਨ। ਮਾਤਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਕੰਵਰ ਗਰੇਵਾਲ ਦੇ ਇਥੇ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਤਾ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • युवती का आरोप, प्रेमी धोखा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, देखें वीडियो

    शिकायत करने पर दे रहा जान से मारने की धमकियां

    मोहालीः पहले प्यार फिर शादी का झांसा देकर जीवन भर जीने मरने की कसम खाने वाले लडके ने लडकी को 12 साल बाद अपनी जिदंगी से बाहर निकालते हुए उसे धोखा दिया। इस दौरान अब पीड़ित युवति ने इसका विरोध कर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित युवती का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद अब लड़का उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस मामले को लेकर पीड़िता आज मीडिया के सामने आई और प्रैसवार्ता के दौरान युवती काल्पनिक नाम दिप्पी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसका युवक के साथ स्कूल के टाइम से प्यार है और उसने आरोपी मनीष कुमार नाम के लड़के के साथ प्यार किया और लगभग कॉलेज के बाद भी लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

    पीड़ित युवती का कहना है कि जब उसने मनीष को शादी करने को कहा तो उसने अभी नहीं सही समय आने पर विवाह करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पिछले 12 सालों के बीच आरोपी प्रेमी उसका गर्भ गिराने के लिए गोलियां इस शर्त पर खिलाता रहा है कि अभी हमें बच्चा नहीं चाहिए और विवाह करने के बाद बच्चे के बारें में सोचेगें। पीड़ित युवती ने आरोप लगाए है कि आरोपी ने एक बार नहीं पूरे 12 बार उसका गर्भ गिरवाया। जिसमें आरोपी लड़के की भाभी  भानू, माथा प्रोमिला और उसका भाई और स्वंय आरोपी प्रेमी भी शामिल रहा। पीड़िता का कहना है कि हद तो तब हो गई जब लड़के मनीष जो कि सन्नी खरड़ का निवासी है अब उसे उसकी जिदंगी से निकाल दिया और विदेश जाने की तैयारी कर रहा है।

    पीड़िता ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई है लेकिन संबंधित थाने की पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है और उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। पीडिता का कहना है कि दूसरी ओर प्रेमी लड़का उसको जान से मारने की धमकियां दे रहा है और उसे और उसके परिवार को जातिसूचक शब्द से गालियां दे रहा है। पीडिता ने बताया कि वह एससी/ एसटी जाति से संबंधित है और इंसाफ के लिए पुलिस के पास गुहार लगा रही है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पीड़िता ने बताया कि यदि उसे इंसाफ ना मिला तो वह जल्द ही मोहाली के एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ जाएगी और अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी। पीड़ित युवती ने यह भी आरोप लगाए कि लड़का आरोपी बड़ी पहुंच वाला होने की धमकियां दे रहा है और उसे उसकी जान को खतरा भी है, इसलिए आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਲਾਏ ਰਿਸਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਏਕੋਟ :  ਪਿੰਡ ਤੁੰਗਾ ਹੈੜੀ ਵਿਖੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਅਜੀਬੋ ਗਰੀਬ ਮਾਮਲਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੰਢਾਂ ਚੁੱਕਣ ਉਪਰੰਤ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਲੱਗੇ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਕੁਝ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਲਾਤ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮੇ ਵਾਲੇ ਬਣ ਗਏ ਜਦੋਂ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਉਕਤ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਤੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ। ਕਿਸਾਨ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੜੂੰਦੀ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 100 ਏਕੜ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੰਡਾਂ ਬਣਵਾ ਕੇ ਪਰਾਲੀ ਵੇਚੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਜਦੋਂ ਹੁਣ ਉਹ ਇਸ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਚਕਵਾਉਣ ਉਪਰੰਤ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਈ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਕੁਝ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆ ਕੇ ਉਨਾਂ ਤੋਂ ਅਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗੀ।

    ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਤਨਾਵ ਪੂਰਵ ਹੁੰਦਾ ਦੇਖ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਰਾਏਕੋਟ ਦੀ ਨੈਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਮਨਵੀਰ ਕੌਰ ਵੀ ਪੁੱਜੀ।  ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਪੱਖਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣੀ। ਉਧਰ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਜਿੱਥੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਉੱਪਰ ਲਗਾਏ ਗਏ, ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦਾ ਖੰਡਨ ਕੀਤਾ। ਉੱਥੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਨਾਇਬ ਤਹਸੀਲਦਾਰ ਰਾਏਕੋਟ ਮਨਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਉਹਨਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀ ਉੱਪਰ ਲਾਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸਾਂ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਵੀ ਕਹਿਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाबः कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मीत हेयर सहित मंत्रियों के बदले विभाग, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट मंत्री में बड़ा फेरबदल किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मीत हेयर, जौड़ामाजरा सहित 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए। इस आदेश की लिस्ट भी सामने आई है। जिसमें कुछ विभाग को सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा है। दरअसल, पहले माइनिंग विभाग जोकि पहले मीत हेयर के पास था, उसे अब वापस ले लिया गया है तथा अब यह विभाग कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा को सौंप दिया गया है। गौर हो कि गुरमीत मीत हेयर के पास 3 विभाग थे, जिनमें से 2 विभाग वापस ले लिए गए हैं। वहीं चेतन सिंह जौड़ा माजरा को 7 विभाग सौंप कर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। सिर्फ स्पोर्ट्स विभाग की गुरमीत मीत हेयर के पास रहेगा। बाकी विभागों में फेरबदल नहीं किया गया है। वहीं सीएम के पास विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण मंत्रालय रहेगा।