Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबी रैपर Honey Singh का हुआ तलाक, देनी पड़ी मोटी रकम

    नई दिल्लीः पंजाबी सिंह और रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार तलाक फाइनल हो गया है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को मंजूर दे दी है। पिछले साल शालनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने अपनी 20 साल की शादी तोड़ दी है। 

    वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने हनी सिंह से एलिमनी के लिए 10 करोड़ की मांग की थी। लेकिन अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये की एलिमनी पर समझौता हुआ है। बता दें कि शालिनी न हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा भी दिया है। रैपर का दूसरी महिलाओं के साथ भी शारीरिक संबंध था। इतना ही नहीं, शालिनी ने ये दावा भी किया था कि रैपर ने मानसिक और शारीरिक तौर पर उनका शोषण भी किया है। 

    वहीं इन आरोपों पर हनी सिंह ने कहा था कि ‘कई बार मेरे गानों का मजाक बनाया गया। अपनी हेल्थ को लेकर निगेटिवर खबरों को लेकर भी मैंने कभी कोई बयान नहीं दिया। लेकिन इस तरह के आरोपों पर चुप्पी साधना मुझे ठीक नहं लगा। मेरे खिलाफ इतने गंभीर आरोप लगने से मं बहुत ज्यादा दुखी हूं।’ बता दें कि पिछले कुछ समय से हनी सिंह मॉडल का नाम मॉडल टीना ठडानी से जोड़ा जा रहा है।

  • पंजाबः रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम के दौरान एसबीएस नगर जिले के थाना बलाचौर सदर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) लेख राज को 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। यह प्रगटावा करते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को बलाचौर तहसील के गाँव मोहरां के निवासी चरण दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके बताया है कि दोषी पुलिस मुलाजि़म उसके पुत्र की झगड़े के बारे पुलिस शिकायत के सम्बन्ध में उसे 1000 रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव डाल रहा है जबकि यह मामला गाँव में हुए झगड़े से सम्बन्धित थे, जिसका पहले ही पंचायती समझौता हो चुका है।

    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास दोष लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके और उसके लडक़े के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर 5 हज़ार रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे थे और इसमें से 3000 पेशगी ले चुका है और अब उसने 1000 रुपए और रिश्वत देने के लिए कहा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जालंधर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई लेख राज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी एएसआई के खि़लाफ़ विजीलैंस के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • पंजाबः डीसी दफ्तरों में आज से कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे कर्मी, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन और डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने आज से कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बता दें कि 8 नवंबर से 13 नवंबर तक छंटनी हड़ताल रहेगी। त्योहारी सीजन में लोगों को काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी कुछ मांगे रखी है। इसमें पुरानी पेंशन स्कीम, 12 फीसदी डीए, नई भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। 

  • पंजाब में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

    पंजाब में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

    रूपनगरः पंजाब में बुधवार रातभूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.2 रही। वहीं राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के अनुसार अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके 1 बजकर 13 मिनट पर महसूस किए।  भूकंप के झटके महसूस करते ही घरों में सो रहे लोगों की नींद टूट गई और कुछ जगह लोग अपने घरों से बाहर सड़क पर उतर आए।

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि पंजाब के रूपनगर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई 10 किमी थी। लोग अभी भी दहशत में हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि झटके लगभग 1:13 बजे आए और भूकंप की गहराई 10 किमी थी। ट्वीट में लिखा गया कि भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है।  

    बता दें कि मंगलवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके तीव्रता 3.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक, भूकंप मंगलवार शाम 6.52 बजे आया था। भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था।

  • पंजाब: खेतों में युवक की मिली ला’श

    नवांशहरः बंगा के नजदीक गांव गुनाचौर के खेतों में रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान साहिल निवासी मोहल्ला कोट रानी के फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के पिता सरबजीत ने बताया कि उनका बेटा साहिल मोटरसाइकिल पर मजारा नो आबाद राजा साहिब के दर्शन करने आया था। उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    आज उसकी लाश मिलने की उन्हें सूचना मिली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि उनके लड़के के मुंह से झाग निकल रही था। इस मौके पर मुकंदपुर पुलिस ने कहा कि मृतक युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम  की रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा। पुलिस पिता के बयानों के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः शादी के बंधन में बंधे कैबिनेट मंत्री गुरमीत हेयर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब के एक और मंत्री मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेरठ की गुरवीत कौर संग सात फेरे लिए। चंडीगढ़ में दोनों की शादी हुई। हेयर आप सरकार में शादी करने वाले तीसरे मंत्री हैं। उनकी शादी में पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची। गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरवीन का परिवार स्वतंत्रता से पहले के पश्चिम पंजाब का रहने वाला है और विभाजन के बाद मेरठ में बस गया।

    उनके पिता, भूपेंद्र सिंह बाजवा, भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं और चीन में एशियाई खेलों के दौरान भारतीय दल के लिए शेफ डी मिशन थे। बाजवा वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। हेयर शादी करने वाले पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तीसरे मंत्री हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री मान ने गुरप्रीत कौर से विवाह किया था। इस साल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव से शादी की। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

  • पराली जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पंजाब सहित इन राज्यों को दिए आदेश

    चंडीगढ़ः दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (7 नवंबर) सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस कौल ने पंजाब, हरियाणा, UP और राजस्थान सरकारों को सख्त आदेश दिया है कि पराली जलाना तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा- प्रदूषण को देखते हुए हमारा सब्र खत्म हो रहा है, अगर हमने एक्शन लिया तो हमारा बुलडोजर रुकेगा नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी निर्देश दिया कि नगर निगम शहर का ठोस कचरा खुले में न जलाए, क्योंकि दिल्ली को हर साल प्रदूषण से जूझने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है।

    जस्टिस कौल ने केंद्र से कहा कि वह किसानों को सब्सिडी देने और दूसरी फसलों की पैदावार के लिए प्रेरित करे, ताकि ठंड से पहले पराली जलाना बंद हो सके। मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।यह फैसला दिल्ली में वायु प्रदूषण के लगातार खतरनाक स्तर को कम करने के लिहाज से अहम है। यहां की हवा पिछले 8 दिनों से बेहद खराब है। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 470 था। 31 अक्टूबर को कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को निर्देश दिया था कि वे एक हफ्ते में हलफनामा दाखिल कर बताएं कि उन्होंने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं। साथ ही कहा था कि कोर्ट इस बात की निगरानी करेगा कि मामले में क्या हो रहा है।

    कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग दिल्ली एनसीआर रीजन (CAQM) की रिपोर्ट देखने के बाद चार्ट के रूप में और डीटेल्ड रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही दिल्ली एनसीआर रीजन के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से था कहा कि वह प्रदूषण की समस्या शुरू होने का ड्यूरेशन और AQI के साथ खेतों में पराली जलाने की जमीनी स्थिति बताते हुए सारी चीजें चार्ट के रूप में पेश करे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण के आकलन के लिए जिला स्तर पर एक स्थायी विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग वाली जनहित याचिका दाखिल हुई। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह पूरी तरह से नीतिगत मामला है। उन्होंने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि अगर देश भर के सभी जिलों में समितियां होंगी तो प्रदूषण खत्म हो जाएगा।’ बाद में याचिकाकर्ता के वकील ने जनहित याचिका वापस ले ली।

  • पंजाबः लक्खा सिधाना को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सर्वहितकारी विद्या मंदिर में बाहर प्रदर्शन कर रहे लक्खा सिधाना को पुलिस ने काबू किया है। दरअसल, लक्खा सिधाना कल एक में गए थे। दरअसल, बीते दिन लक्खा सिधाना की स्कूल के प्रिंसीपल के साथ बहस भी हुई थी। इस दौरान लक्खा सिधाना ने आरोप लगाया कि स्कूल छात्रों को पंजाबी नहीं सिखा रहा है। स्कूल द्वारा पंजाबी बोलने वाले छात्रों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज लक्खा सिधाना द्वारा स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने लक्खा सिधाना को काबू कर लिया और अपने साथ ले गई।

    इस मामले की वीडियो भी सामने आई है। जहां लोगों द्वारा पुलिस को धक्के ना मारने के लिए कहा जा रहा है। लक्खा सिधाना के साथ भारी संख्या में लोग स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लक्खा सिधाना को हिरासत में ले लिया। लक्खा सिधाना का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के पंजाबी बोलने पर जुर्माना लगाया जाता है। कड़ा पहनने पर मना किया गया है, बच्चों को नाइट क्लासें लगाने के लिए कहा जा रहा है।  यहां तक कि परिजनों ने कहा कि बच्चे की पगड़ी तक स्कूल में उतरवा दी गई।

    जिसके चलते बच्चों के परिजन स्कूल के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले लक्खा सिधाना स्कूल में प्रिंसिपल के दफ्तर पहुंचा जहां उसने प्रिंसिपल को एक किताब दी और वीडियो बनानी शुरू कर दी कहा कि आप पंजाबी का ‘ऊड़ा-एड़ा’ पढ़ कर सुनाओ तो इस पर प्रिंसपील ने कहा कि उन्हें ‘ऊड़ा-एड़ा’ नहीं आता जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद बच्चों के अभिभावक भड़के हुए हैं।  वहीं डीएसपी ने कहा कि किसी भी तरह लोगों को मुश्किलें नहीं आने दी जाएगी। लॉ एंड आर्डर को ध्यान में रखते हुए  ट्रैफिक जाम नहीं होने दिया जाएगा न ही हुल्लड़बाजी करने दी जाएगी। डीएसपी ने कहा कि स्कूल की मैनेजमेंट के साथ बात करें, रास्ता रोकने से कुछ नहीं होगा। 

  • पंजाब में बैन हुआ Glue Trap, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब में चूहे पकड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लू ट्रैप (गोंद वाले पिंजरे) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा ग्लू ट्रैप बैन लगा दिया गया है। पंजाब में इसके निर्माण, बिक्री व प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगा दिया गया है। दरअसल, ग्लू ट्रैप में एक बोर्ड पर गोंद की परत लगी होती है। चूहों को पकड़ने पर खाने का सामान रख दिया जाता है। इस पर आकर चूहे चिपक जाते हैं और अधिकतर चूहों की मौत हो जाती है। बता दें कि इस ग्लू ट्रैप को पशु प्रेमियों ने क्रूरता बताया था और ये मामला पशु कल्याण बोर्ड में रखा था। इसके बाद ग्लू ट्रैप को बैन कर दिया गया है और ऐसा करने वाला पंजाब 17 वां राज्य बन गया है। 

    इसके साथ ही पंजाब देश का 17वां राज्य बन गया है जिसने यह प्रतिबंध लगाया है। पशु प्रेमियों का कहना है कि जब चूहा गोंद से चिपक जाता है तो लोग उसे खुले में फेंक देते हैं। पक्षी चूहे से चिपक रहे हैं और उसे खाने की कोशिश में मर रहे हैं। इसके बाद इस पर रोक लगा दी गई है। पशुपालन विभाग ने डीसी दफ्तरों को आदेश भेज दिए हैं। 2011 में पशु कल्याण बोर्ड के एक निर्देश के बाद, पंजाब, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कुछ अन्य राज्य इस प्रथा पर प्रतिबंध में शामिल हो गए हैं।

  • अहम खबरः 35 दिन तक पंजाब नहीं आएंगी ये ट्रेनें 

    चंडीगढ़ः सिटी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से लखनऊ, पाटलीपुत्र और फिरोजपुर (पंजाब) जाने वाली 3 ट्रेनें 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक (35 दिन) यहां से नहीं चलेंगी। इनमें से दो ट्रेनों चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस और चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए यात्रियों को अंबाला स्टेशन जबकि चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस के लिए लुधियाना स्टेशन जाना पड़ेगा। वापसी में यह ट्रेनें इन्हीं स्टेशनों तक आएंगी।
    दरअसल, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। इसी के चलते रेलवे ने इन तीनों ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ से 35 दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है। यह जानकारी रेलवे प्रवक्ता की ओर से दी गई है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि आठ नवंबर से 12 दिसंबर तक प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 के काम को पूरा किया जाएगा। इसके चलते इन प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से नहीं हो पाएगा।

    रेलवे की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (15012) आठ नवंबर से अंबाला रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। वहीं वापसी में लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) चंडीगढ़ तक न आकर अंबाला रेलवे स्टेशन तक ही आएगी। इसी तरह पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22335) 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक अंबाला स्टेशन तक आकर यात्रा समाप्त कर देगी। वापसी में चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (22356) अंबाला स्टेशन से अपनी यात्रा आरंभ करेगी। वहीं चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (4629 ) लुधियाना से अपनी यात्रा शुरू करेगी जबकि फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को (4630) लुधियाना से फिरोजपुर तक चलाया जाएगा। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यात्री ट्रेनों की बदली व्यवस्था के मुताबिक अपनी यात्रा सुनिश्चित कर लें।

    अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि अन्य ट्रेनों का संचालन अभी बाधित नहीं होगा। शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन अपने निर्धारित समय पर बहाल है। इसमें अभी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 का काम पूरा करने के बाद ही अन्य प्लेटफार्म के काम को पूरा किया जाएगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे वर्ल्ड क्लास निर्माण कार्य के तहत 8 नवम्बर से प्लेटफार्म नंबर-4 व 5 को 34 दिनों के लिए ब्लॉक किया गया है। 12 दिसम्बर तक इन प्लेटफार्म पर ना ट्रेन आएगी और ना ही जाएगी। अंबाला मंडल के डी. आर. एम. मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आर.एल.डी.ए.) द्वारा कार्य चल रहा है, जिसके तहत दोनों प्लेटफार्म को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया गया है। प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 से करीब 8 ट्रेनों का अवागमन होता था, लेकिन बंद होने के कारण केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अमृतसर सुपरफास्ट, गरीब रथ, ऊंचाहार, साईं नगर, डिब्रूगढ़, हावड़ा और चंडीगढ़ बांद्रा को सुविधानुसार दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया जाएगा।