Category: Chandigarh

  • Punjab News: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए Sub-inspector रंगे हाथों काबू

    Punjab News: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए Sub-inspector रंगे हाथों काबू

    चंडीगढ़ः विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव गोहावर, थाना गोराया,  जालंधर की निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उक्त एसआई अमनदीप सिंह इस मामले में उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी फंसाने तथा उनकी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकियां दे रहा था। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी एसआई पहले ही उससे अलग-अलग मौकों पर 6.50 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका है और उसकी भाभी को मामले में नामजद होने से बचाने के लिए 2 लाख रुपये और मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने उक्त पुलिस कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। और रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी एसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल मनिंदर सिंह,  जो आरोपी एसआई के साथ था,  वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।    
  • Chandigarh Medical Shop पर हुई Firing मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    Chandigarh Medical Shop पर हुई Firing मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    कुमार ब्रदर्स थे मेन टारगेट, 2 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

    चंडीगढ़ः सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकोस में 13 जून को हुई सनसनीखेज फायरिंग और कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस बाबत चडीगढ़ में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि शूटर्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके इस हत्या को अंजाम दिया था। चंडीगढ़ पुलिस ने इस केस को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।

    शुरुआती जांच में यह पता चला कि हमलावरों का मुख्य निशाना कुमार ब्रदर्स थे, लेकिन फायरिंग के दौरान गोली कुमार मेडिकोस के कैशियर जानकी दास को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर सन्नी मेहरा था।

    आईजी ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार सनी मेहरा और आर्यन शर्मा को गिरफ्तार किया है तीसरा आरोपी अमित अभी भी फरार है। जिसको पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी हैं। मामले में अभी भी जांच जारी है।

    तीसरे आरोपी की तलाश जारी
    पुलिस के अनुसार मामले में अमित कुमार नामक तीसरे आरोपित की भूमिका की भी जांच की जा रही है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: धर्म पर गरमाई सियासतः CM MANN का आया बयान, बनाई गई मेरी फर्जी वीडियो, देखें Live

    Punjab News: धर्म पर गरमाई सियासतः CM MANN का आया बयान, बनाई गई मेरी फर्जी वीडियो, देखें Live

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो से जुड़ी 2 जांच रिपोर्ट जारी कीं। दरअसल, आज सुबह ही रिपोर्ट वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिशें रची जा रही हैं। वहीं अब सीएम मान ने लाइव होकर कहा कि इस वीडियो में उनका कद मेल नहीं खाता है। सीएम मान ने लोगों से अपील की है कि झूठे झांसे में ना आए। बता दें कि धर्म को लेकर सियासत गरमा गई है।

    जहां विपक्ष इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है और धार्मिक भावनाएं आहत होने का कह रहा है। वहीं सीएम मान ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि उनके द्वारा 2 लैब से इसकी जांच करवाई गई है, जिसमें यह वीडियो उनकी नहीं पाई गई। सीएम मान कहा कि वह फेक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि जब से वह राजनीति में आए है, तभी से वह लोगों की सेवा करने में लगे हुए है। छोटे साहिबजादों को हिस्ट्री में कभी पार्टियामेंट में श्रद्धाजंलि नहीं दिलाई गई थी। लेकिन गुरु साहिब ने उनसे सेवा ली गई और पहली बार सासंद में छोटे साहिबजादों को श्रद्धाजंलि दी गई।

    इसके बाद पंजाब के सीएम बनने के बाद उनके पास गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के टेक्स माफ ना होने का मामला सामने आया। इस दौरान सेवा करते हुए पालकी साहिब की सभी गाड़ियों का टेक्स माफ किया गया। 350 साल के शहीदी पूर्व पर पंजाब में बढ़ियां प्रबंध किए गए और लोगों ने काफी तारीफ भी की। इसके बाद आनंदपुर साहिब में स्पेशल सेशन रखा गया और तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा दिया गया, जिसके आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। इसके बाद बेअदबी कानून को लेकर पहले आरोपी जेलों से बाहर आ जाते थे, लेकिन अब सख्त कानून बनाने पर लोग तारीफ कर रहे है।

    सीएम मान ने कहा कि वह हैरान है कि धर्म के कुछ ठेकेदारों द्वारा उनके नाम लगाकर फेक वीडियो जारी की गई। वीडियो में व्यक्ति उसकी तरह काम कर रहा है और उसकी पता नहीं कहां से जांच करवाई और उसे पंथ का दोषी करार दिया जा रहा है। इस दौरान कहा जा रहा है कि सीएम भगवंत मान को मुंह ना लगाया जाए। सीएम मान ने कहा कि यह उनके खिलाफ सरेआम राजनीति बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि 2 रिपोर्ट उनके पास है, जोकि पंजाब से बाहर की लैब से संबंधित है। इस वीडियों की रिपोर्ट में पाया गया कि उनके कद से वायरल वीडियो के व्यक्ति के कद से एक इंच का अतंर है। सीएम मान ने कहा कि यह वीडियो कब की है और किसने बनाई है और कहां की है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। सीएम मान ने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

     

  • Chandigarh Medical Shop पर हुई Firing मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    Chandigarh Medical Shop पर हुई Firing मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-11 में मेडिकल शॉप पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ की ऑपरेशन सेल की टीम और जम्मू-कश्मीर की पुलिस के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए दोनों को अरेस्ट किया गया है। इस मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के सभी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस कांड की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों ग्रोपु ने ऑडियो वायरल करके ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ में हुई किसी वारदात में इस गन का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। यह हथियार तुर्किये में बना है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 8 लाख रुपए तक है। इससे पहले इस पिस्टल का इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में किया गया था।

    जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाले हमलावर कजहेड़ी स्थित जी अमर होटल में ठहरे हुए थे। कमरा लेने के दौरान उन्होंने अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जमा कराए थे। आधार कार्ड पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी का पता था । हालांकि, जांच के दौरान मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस ने होटल का पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया था।

    होटल रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच होटल पहुंचे थे। होटल में कमरा लेने के बाद वे शाम को बाहर गए और कुछ समय बाद वापस लौट आए। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 12:55 बजे तीनों ने होटल से चेकआउट किया। होटल का ₹800 किराया चुकाने के बाद वे वहां से चले गए। पुलिस को तीनों हमलावर आइडेंटिफाई हो गए थे।

    मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है। हैरानी की बात यह है कि कुमार मेडिकल स्टोर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, उसके बावजूद भी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।

  • आप नेता संदीप दहिया के नेतृत्व में सुषमा वैलेंसिया के प्रतिनिधिमंडल ने दीपक चौहान से की मुलाकात

    आप नेता संदीप दहिया के नेतृत्व में सुषमा वैलेंसिया के प्रतिनिधिमंडल ने दीपक चौहान से की मुलाकात

    चंडीगढ़ः सुषमा वैलेंसिया सोसाइटी के 700 परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने संदीप दहिया के नेतृत्व में दीपक चौहान (बड़े पैमाने के औद्योगिक बोर्ड के अध्यक्ष) से ​​मुलाकात की।आप नेता संदीप दहिया ने दीपक चौहान को बताया कि ये परिवार पिछले तीन महीनों से बिजली कनेक्शन और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

    भीषण गर्मी और उमस के कारण ये परिवार दयनीय परिस्थितियों में रह रहे हैं। दीपक चौहान ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस मामले से संबंधित शिकायत और अदालती आदेश प्राप्त कर सुषमा वैलेंसिया सोसाइटी के निवासियों के हित में काम शुरू कर दिया है।

    संदीप दहिया ने आगे बताया कि अजय सिंहरोहा इस मामले पर लगातार उनसे संपर्क में हैं। साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष अधिवक्ता गुरिंदर सिंह भी उनके संपर्क में हैं। सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य संदीप दहिया के नेतृत्व में अनिल सिंहरोहा, अभिनव, मनोज (उपाध्यक्ष),  मनिंदर कौर, विक्रम, गुरनाम सिंह, हिमांशु मौजूद रहे।

     

     

  • चंडीगढ़ में इतिहास का पहला भ्रमित मेयर देखने को मिल रहा हैः संदीप दहिया

    चंडीगढ़ में इतिहास का पहला भ्रमित मेयर देखने को मिल रहा हैः संदीप दहिया

    चंडीगढः आम आदमी पार्टी के नेता संदीप दहिया ने बताया कि वार्ड 12 के स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के महापौर हैं, चुने जाने के दिन से ही अपने वार्ड की उपेक्षा कर रहे हैं। आज महापौर ने सुबह 9:30 बजे सेक्टर 15 के सामुदायिक केंद्र में वार्डवार गहन सफाई अभियान के शुभारंभ के लिए निवासियों को आमंत्रित किया है। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि निमंत्रण पत्र पर वार्ड 11 का उल्लेख है। यदि यह कार्यक्रम वार्ड 11 से संबंधित है,  तो यह वार्ड 11 में क्यों नहीं हो रहा है?  शायद स्थानीय पार्षद,  जो अब महापौर हैं,  वार्ड 12 को फिर से भूल गए हैं,  इसी वजह से उन्होंने वार्ड 11 का जिक्र किया है।

    संदीप दहिया ने बताया कि यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि न तो वार्ड 11 के पार्षद का नाम निमंत्रण पत्र में है और न ही वार्ड 11 में कोई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संदीप दहिया ने आगे बताया कि यह सामुदायिक केंद्र मरम्मत के अधीन था और आम जनता के साथ-साथ वार्ड 12 के निवासियों के लिए भी बुकिंग बंद थी। लेकिन जब स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के महापौर हैं, अपने लिए कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, तो सामुदायिक केंद्र उनकी इच्छा के अनुसार खोल दिया गया है।

    संदीप दहिया ने बताया कि स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के महापौर हैं, पूरी तरह से भ्रमित हैं। एक तरफ वे ग्रुप में संदेश भेजकर वार्ड 12 के निवासियों को सेक्टर 15 में काम शुरू होने की सूचना दे रहे हैं, जबकि निमंत्रण पत्र के अनुसार यह कार्यक्रम वार्ड 11 से संबंधित है। यह आश्चर्य की बात है कि यदि स्थानीय पार्षद अपना वार्ड नंबर भूल सकते, तो वे वार्ड 12 के निवासियों की समस्याओं को कैसे याद रख पाएंगे। इसी वजह से हर कोई कह रहा है कि वे पहले स्थानीय पार्षद के रूप में असफल रहे, अब चंडीगढ़ के महापौर के रूप में भी असफल हो रहे हैं।

    महापौर होने के नाते वे बैठक नहीं बुला रहे हैं, जिसके कारण अन्य 34 पार्षदों को दिन-प्रतिदिन परेशानी हो रही है। महापौर द्वारा मासिक बैठक न बुलाने के कारण अन्य सभी 34 पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य करने में असमर्थ हैं। सभी कार्यसूची अभी भी लंबित हैं।

    संदीप दहिया ने बताया कि चंडीगढ़ के नगर आयुक्त और प्रशासक को मासिक बैठकों के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। साथ ही, वे चंडीगढ़ के सुधार और विकास के लिए मासिक बैठक बुलाने के लिए अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं।

     

  • श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में राजौरी से आरोपी गिरफ्तार

    श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में राजौरी से आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को जम्मू  कश्मीर के राजौरी से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सनी मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

    जानकारी के अनुसार हमलावरों ने जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ में हुई किसी वारदात में इस गन का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। यह हथियार तुर्किये में बना है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 8 लाख रुपए तक है। इससे पहले इस पिस्टल का इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में किया गया था।

    जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाले हमलावर कजहेड़ी स्थित जी अमर होटल में ठहरे हुए थे। कमरा लेने के दौरान उन्होंने अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जमा कराए थे। आधार कार्ड पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी का पता है। हालांकि, जांच के दौरान मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस ने होटल का पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है।

    होटल रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच होटल पहुंचे थे। होटल में कमरा लेने के बाद वे शाम को बाहर गए और कुछ समय बाद वापस लौट आए। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 12:55 बजे तीनों ने होटल से चेकआउट किया। होटल का ₹800 किराया चुकाने के बाद वे वहां से चले गए। पुलिस को तीनों हमलावर आइडेंटिफाई हो चुके हैं।

  • Punjab News: युवाओं पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, अंगद सिंह को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    Punjab News: युवाओं पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, अंगद सिंह को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर हाईकमान द्वारा लगातार मीटिंग की जा रही है। कांग्रेस की निगाहें सत्ता में वापसी करने पर टिकी हुई है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से युवाओं को आगे लाने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मज़बूत करने के मकसद से अहम फ़ैसला लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राज्य चेयरमैन के तौर पर अंगद सिंह के नाम के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

    दूसरी ओर, पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाज़ी और हालात का पता लगाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा नियुक्त 3 वरिष्ठ राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने आज दिल्ली में पंजाब के नेताओं के साथ बहुत महत्वपूर्ण और अहम बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। हाई कमान द्वारा भेजे गए तीन पर्यवेक्षकों – अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव – की कोशिशों से राज्य की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी 19 जून को कोई बड़ा फ़ैसला लिया जा सकता है।

     

     

  • Cashier Murder Case मामले में नई फुटेज आई सामने, पहले Kumar Brothers Chemist में पहुंचे थे शूटर, देखें वीडियो

    Cashier Murder Case मामले में नई फुटेज आई सामने, पहले Kumar Brothers Chemist में पहुंचे थे शूटर, देखें वीडियो

    अमर होटल में ठहरे थे आरोपी, शूटरों के परिजनों से पूछताछ जारी, दुकानदारों का नया फरमान जारी

    चंडीगढ़ः सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग को लेकर दुकानदारों द्वारा नया फरमान जारी कर दिया गया है। दरअसल, फायरिंग के बाद सेक्टर 11 की मेडिकल मार्केट के दुकानदार अलर्ट हो गए। ऐसे में कई दुकानों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें मास्क, हेलमेट या चेहरा ढककर आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। दुकानदारों का कहना है कि घटना के बाद बाजार में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। वहीं, पिछले दो दिनों में कई व्यापारियों को धमकियां मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसके चलते आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। वहीं इस मामले को लेकर नई सीसीटीव फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर पहले कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप में पहुंचे थे। वहां वे करीब 10 सेकेंड तक रुके और काउंटर पर खड़े लोगों को ध्यान से देखते रहे। इसके बाद वे बिना किसी वारदात के वहां से निकल गए और सीधे श्री कुमार मेडिकल स्टोर पहुंच गए, जहां उन्होंने कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर किसी खास व्यक्ति की तलाश में थे। माना जा रहा है कि उनके पास किसी की फोटो हो सकती थी और वे पहले दुकान में उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे थे। हमलावरों ने जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ में हुई किसी वारदात में इस गन का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। यह हथियार तुर्किये में बना है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 8 लाख रुपए तक है। इससे पहले इस पिस्टल का इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में किया गया था। इधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें राजोरी पहुंची हैं। पुलिस इन हमलावरों का पंजाब में नेटवर्क खोजने में भी लगी है। जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाले हमलावर कजहेड़ी स्थित जी अमर होटल में ठहरे हुए थे। कमरा लेने के दौरान उन्होंने अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जमा कराए थे। आधार कार्ड पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी का पता है। हालांकि, जांच के दौरान मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस ने होटल का पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। होटल रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच होटल पहुंचे थे। होटल में कमरा लेने के बाद वे शाम को बाहर गए और कुछ समय बाद वापस लौट आए। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 12:55 बजे तीनों ने होटल से चेकआउट किया। होटल का ₹800 किराया चुकाने के बाद वे वहां से चले गए। पुलिस को तीनों हमलावर आइडेंटिफाई हो चुके हैं। उनके परिवार के सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। वारदात के बाद तीनों हमलावर दोपहर के बाद 3 बजे कजहेड़ी स्थित केसला गारमेंट्स पहुंचे थे। यहीं 15 से 20 मिनट रुके। यहां उन्होंने तीन टी-शर्ट, एक लोअर और बाद में एक परफ्यूम खरीदा। इस दौरान करीब 1,850 रुपए चुकाए और वहां से चले गए।  
  • Punjab News: SC कमीशन के सामने अब इस दिन पेश होंगे केंद्रीय मंत्री बिट्टू, राजा वडिंग और प्रताप बाजवा, देखें वीडियो

    Punjab News: SC कमीशन के सामने अब इस दिन पेश होंगे केंद्रीय मंत्री बिट्टू, राजा वडिंग और प्रताप बाजवा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को आज पंजाब एससी कमीशन की ओर से तलब किया गया था। इस मामले से संबंधित जानकारी लेकर संगरूर के एसपी राजेश सिंह छिब्बर भी आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। वह आज व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए। मामले से जुड़े उनके वकील दस्तावेज और रिकॉर्ड आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया। इससे पहले भी रवनीत बिट्टू को तलब किया गया था, लेकिन उस समय भी उनकी ओर से वकील पेश हुए थे। उन्होंने व्यक्तिगत पेशी के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी।

    मामले की जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि रवनीत बिट्टू द्वारा जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में सूटो-मोटो नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में रवनीत बिट्टू ने जनता के समक्ष माफी मांगी है। वहीं बिट्टू द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा गया था। जिसको लेकर 15 जून का समय तय किया गया था। आज रवनीत बिट्टू की ओर से कहा गया कि वह केंद्रिय मीटिंग में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाएंगे। ऐसे में अगली तारीख को लेकर समय मांगा गया। जसबीर गढ़ी ने कहा आज एसपी हेड क्वाटर बिट्टू के मामले में पेश हुए। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू को अब 24 जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया, अगर वह 24 जून को पेश नहीं होते तो 25 जून को एससी आयोग बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई करेंगा।

    इसी के साथ अगला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा एक शिकायत दी गई थी, जिसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा द्वारा मंत्री को लेकर बयान दिया गया था। जिसमें राजा वडिंग द्वारा गलत टिप्पणी की गई थी। इस मामले में आज पुलिस रिपोर्ट मांगी गई और पुलिस ने 15 दिन का समय मांगा गया। ऐसे में 15 दिन का समय देने के बाद कार्रवाई के लिए पुलिस को 2 जुलाई तक का समय दिया गया है।