Category: Chandigarh

  • Hotel की आड में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार

    Hotel की आड में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार

    चंडीगढ़: गांव बुड़ैल में होटल चलाने की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वाले शख्स को सैक्टर-34 थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहां महाराजा होटल चला रहा था। वहीं पुलिस ने होटल में मौजूद 3 लड़कियां व महिलाओं को भी वहां से रैस्क्यू करवा लिया गया। आरोपी की पहचान बनारसी प्रसाद के रूप में हुई है। जिसका पुलिस ने कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं पुलिस ने तीनों लड़कियों व महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें नारी निकेतन भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रात के समय पुलिस को सूचना मिली कि बुड़ैल के होटल महाराजा में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

    सूचना मिलने के बाद डीएसपी साऊथ दलबीर सिंह भिंडर ने एसएचओ बलदेव कुमार व बुड़ैल चौकी इंचार्ज नवीन सहित पुलिस टीम बनाई। पुलिस ने अपना फर्जी कस्टमर बनाकर वहां भेजा, तो सामने आया कि जो पुलिस को सूचना मिली, वह पूरी तरह से ठीक है। जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दी और इसी दौरान पुलिस ने आरोपी बनारसी प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस जांच में सामने कि आरोपी ने यह होटल साल 2009 में किराए पर लिया था। सिर्फ उसने कोरोना के समय कुछ देर होटल बंद किया था और उसके अलावा यह 2009 से लगातार यह गलत काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दलबीर सिंह भिंडर, डीएसपी साऊथ ने कहा कि सूचना के अधार पर की गई रेड में 28 से 38 साल की तीन लड़कियों व महिलाओं को होटल से रेस्क्यू करवा लिया गया और होटल चलाने वाले बनारसी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • कांग्रेस उम्मीदवार ने लगातार दूसरी बार की जीत हासिल

    कांग्रेस उम्मीदवार ने लगातार दूसरी बार की जीत हासिल

    चंडीगढ़ः लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी और भाजपा के संजय टंडन के बीच कड़ा मुकाबला चला। इस कड़े मुकाबले में लोकसभा सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के संजय टंडन को 3800 वोटों से मात दी। वोटों की गिनती चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में की जा रही है। मतगणना में सुरक्षा के मद्देनजर 900 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 1 जून को यहां वोटिंग हुई थी, जिसमें 67.98% वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले 2.56 प्रतिशत और 2014 के मुकाबले 5.71 प्रतिशत कम है।

    बता दें कि मनीष तिवारी के पिता वीएन तिवारी पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं और मां अमृत तिवारी पीजीआई चंडीगढ़ में ओरल हेल्थ सेंटर में प्रोफेसर एवं प्रमुख रही थीं। ऑपरेशन ब्लू स्टार से पहले मनीष तिवारी के पिता की वर्ष 1984 में सेक्टर-24 में आतंकियों ने हत्या कर दी थी। तिवारी ने पंजाब विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की है और लंबे समय से चंडीगढ़ के मुद्दों पर संसद से लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष जनता की बात उठाते आए हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-4 में रहते हैं।

    मनीष तिवारी चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। वह कई साल से अपने लिए यहां सियासी जमीन तैयार कर रहे थे। वर्ष 2022 की शुरुआत में जब चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण की खबर आई तो तिवारी ने इसे लेकर संसद में सवाल उठाया। पूछा कि जब विभाग फायदे में है तो उसे बेचा क्यों जा रहा है। फरवरी 2022 में जब शहर में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट हुआ था तो तिवारी ने सांसद किरण खेर पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री से दखल की मांग की थी। कॉलोनी नंबर-4 को तोड़े जाने का भी उन्होंने विरोध जताया था। यही नहीं, तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब से सांसद होते हुए भी अपने एमपीलैड फंड से लाखों रुपये बापूधाम, धनास, मनीमाजरा में ओपन एयर जिम और कैमरे लगाने पर खर्च किए।

    चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। तिवारी को टिकट मिलने के पीछे यह भी बड़ा कारण है कि वह गठबंधन के मानकों पर पूरी तरह फिट बैठ रहे थे। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर आप का दामन थाम चुके हैं। प्रदीप छाबड़ा और चंद्रमुखी शर्मा का नाम उनमें प्रमुख है। चंद्रमुखी शर्मा बेशक आप में शामिल हो गए हों लेकिन तिवारी से उनकी दोस्ती कभी कम नहीं हुई। ऐसे ही आप के कई अन्य नेताओं से मनीष तिवारी की अच्छी बनती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी तिवारी को लेकर माहौल बनाया।

  • चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, इस नेता के गुट को दिखाया बाहर का रास्‍ता, मचा बवाल

    चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, इस नेता के गुट को दिखाया बाहर का रास्‍ता, मचा बवाल

    चंडीगढ़ः चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने अपने कई नेताओं पर कार्रवाई की है। आरोप है कि यह वह नेता जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा कई नेताओं को पदमुक्त कर दिया गया है। यह सभी पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के समर्थक हैं। मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने और बंसल को टिकट न मिलने से वह नाराज रहे। यह नेता शुरू से ही चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। नाराज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा भी दिया था। इन नेताओं का आरोप था कि कांग्रेस अध्यक्ष लकी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खिलाफ टिप्पणी की है।

    पवन बंसल ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा। वह सिर्फ पार्टी हाईकमान के कहने पर सिर्फ दिखावे के लिए प्रियंका गांधी की रैली में आए, लेकिन यहां पर भी उन्हें आम आदमी पार्टी की दो महिला पार्षदों ने धक्के मारे तो इस मामले को बंसल गुट ने खूब तूल दिया और प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस का चंडीगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी के साथ गंठबधन करना एक बड़ी भूल है। हाई कमान से मंजूरी लेकर बंसल गुट के 10 से ज्यादा सीनियर नेताओं पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पार्टी में बवाल मचा है। यह कार्रवाई हाई कमान की ओर से लोकसभा चुनाव में नियुक्त ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर की गई है। जिन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है उनमें महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे, साहिल दुबे, अभिषेक शर्मा, हाफिज अनवर उल हक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रवि ठाकुर का नाम शामिल है।

    जिन नेताओं को पद से हटाया गया है उनमें पूर्व मेयर हर फूलचंद कल्याण विनोद शर्मा मनोज गर्ग प्रवक्ता सतीश कैद और हाकम सर्दी का नाम शामिल है। यह सभी पवन बंसल के गरीबी है और प्रदेश कार्यकारिणी के सीनियर पदाधिकारी है। पार्टी के अनुसार चुनाव में इन नेताओं को मनाने का काफी प्रयास भी किया गया था। पार्टी की इस कार्रवाई से बंसल अच्छा एकजुट हो रहा है। यह सभी मंगलवार को आने वाले चुनाव परिणाम पर नजर रखे हुए हैं। अगर चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत जाती है तो यह सभी नेता चुप्पी सादे रखेंगे अगर पार्टी चुनाव हार जाती है तो अध्यक्ष लकी के खिलाफ यह नेता मोर्चा खोलते हुए सड़क पर आ जाएंगे।

  • Verka के बाद अब Amul ने भी बढ़ाए दूध के दाम, देखें लिस्ट

    Verka के बाद अब Amul ने भी बढ़ाए दूध के दाम, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार से यानी आज से (3जून) देशभर में दूध की कीमतों में करीब दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो जाएंगे। जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जीसीएमएमएफ ने देर रात जारी बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से अधिकतम खुदरा मूल्य में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि होगी जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। मूल्य वृद्धि की घोषणा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई है। जीसीएमएमएफ ने कहा कि फरवरी 2023 से उसने दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है।

  • Online Part time Job का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे पैसे

    Online Part time Job का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे पैसे

    चंडीगढ़: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने टैलीग्राम के जरिए मौली जागरां के विकास नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से 19 लाख 26 हजार 776 रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत अश्वनी कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में 39 साल के अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर-133-134-135 में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आया, जिसने खुद को ब्राइटकॉम ग्रुप के एचआर डिपार्टमैंट का चंदा अचार्या नाम बताया। उसने कहा कि हमारे भेजे गए एड्रेस पर 5 स्टॉर रेटिंग देकर रोजाना 1 हजार से 3 हजार रुपए घर बैठे कमा सकते हो।

    जब वह जॉब करने के लिए तैयार हुए तो उन्होंने टेलीग्राम ज्वॉइन करने के लिए एक लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद सारा नाम के टेलीग्राम पर चैट शुरू हो गई। उसने उसे एक टैलीग्राम वीआईपी ग्रुप ज्वॉइन करवाया। उस ग्रुप में फिर लिंक आने शुरू हो गए। जब वह लिंक खोलकर 5 स्टार रेटिंग करते रहे, तो उनके खाते में प्रति लिंक के 50 रुपए आने शुरू हो गए। उसके बाद उन्हें मैसेज आया कि अगर यह जॉब को आगे भी करनी है, तो मनी टॉस्क करना पड़ेगा, जो 2 हजार से शुरू है। जिसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपए लगा दिए। 2 हजार लगाते ही उनके खाते में 3 हजार रुपए आ गए। उन्हें लगा कि यह टॉस्क अच्छी है, जिसके चलते उन्होंने 5 हजार रुपए और लगा दिए और फिर 15 हजार लगा दिए।

    यह 20 हजार लगाते ही उनके खाते में 27 हजार 500 रुपए आ गए। फिर उन्हें कहा गया कि अगला टॉस्क पूरा करने के लिए कम से कम 50 हजार रुपए लगाने होंगे। जब 50 हजार रुपए लगा दिए तो उन्हें रुपए आने बंद हो गए। फिर कहा गया कि 50 हजार रुपए से ज्यादा तब आएंगे, जब टॉस्क में और रुपए लगाने होंगे। जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कर 19 लाख 29 हजार 776 रुपए लगा दिए और साथ ही टॉस्क भी पूरे किए, लेकिन उनको मुनाफा तो क्या होना था, बल्कि उनके द्वारा लगाए गए 19 लाख 29 हजार 776 रुपए भी वापस नहीं आए। जिसके चलते उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • Sheetla Mata मंदिर के पास से स्टूडियो की दुकान से दवा की पेटियां बरामद

    Sheetla Mata मंदिर के पास से स्टूडियो की दुकान से दवा की पेटियां बरामद

    चंडीगढ़ः बापूधाम में शीतला माता मंदिर के पास से एक स्टूडियो की दुकान से 20 से अधिक खांसी की दवा कोरेक्स की पेटी बरामद की है। पुलिस अभी इनकी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के एक दवाइयों के दुकानदार ने फोटो स्टूडियो के अंदर यह गोदाम बनाकर पेटियां रखी हुई थी। अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। व्यवसायिक मात्रा होने के कारण पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि जो यह खांसी की दवा पकड़ी गई है। इसका जो मालिक है वह एक स्थानीय नेता का काफी करीबी है। उनकी तरफ से यह दवा महंगे दामों पर युवाओं को बेची जाती थी। क्योंकि कुछ युवा इस दवा का उपयोग नशा करने के लिए करते हैं। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना भी स्थानीय निवासियों ने ही दी थी। इस इलाके में आज अरविंद केजरीवाल का रोड शो होने के कारण पुलिस इलाके में ही सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए घूम रही थी।

     

  • Roadways Bus की ब्रेक फेल होने पर गैरेज से टकराई, सवारियों में मची चीख पुकार

    चंडीगढ़ः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस खदान में उतर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में 40 से ज्यादा सवारी थी। हादसे में कुछ सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। इस दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। कुरूक्षेत्र डिपो की बस पिपली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इसमें 40 से 45 सवारियां बैठी थीं। बस शाहाबाद के गांव रतनगढ़ के पास पहुंची तो ड्राइवर ने बस को शाहबाद की तरफ मोड़ा था। उसने बस आगे बढ़ाई तो बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।

    इसके बाद बस सड़क से नीचे खदान में उतर गई। बस एक कार गैरेज से टकरा गई। इससे गैरेज में खड़ी कार व दुकान का शेड टूट गया। ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर से सूझबूझ से काम लेते हुए बस को सड़क से नीचे खदानों में उतार दिया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कुछ सवारियों को चोटें आईं हैं, मगर कोई गंभीर नहीं है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं रोडवेज विभाग मामले की जांच में जुटा है। बस कंडक्टर विक्की ने बताया कि सवारियों को दूसरी बस की व्यवस्था करके चंडीगढ़ भेजा गया। बता दें गत सप्ताह जीटी रोड पर समानी के निकट रोडवेज की बस ट्रक से टकराकर पुल के नीचे लटक गई थी। इस हादसे में बस ड्राइवर मुकेश की मौत हो गई थी, जबकि परिचालक समेत 18 सवारियों को चोटें आईं थी।

  • Punjab: चुनावों के दौरान सिग्रेट, बीड़ी और तम्बाकू के सेवन पर रहेंगी पाबंदी

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनजर राज्य के सभी पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित घोषित किया है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर सिग्रेट, बीड़ी और अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर सख्त पाबंदी होगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर लगाई गई इस पाबंदी को यकीनी बनाने के लिए हर पोलिंग बूथ के प्रीजाईडिंग अफसर को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम सेहतमंद जीवनशैली को उत्साहित करने के साथ-साथ वोटरों के लिए सुरक्षित और रचनात्मक माहौल यकीनी बनाने के लिए दफ़्तर, मुख्य निर्वाच अधिकारी की वचनबद्धता को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित क्षेत्र घोषित करने का मंतव्य तम्बाकू का सेवन न करने वालों को इसके धुओं के संपर्क से बचाना और लोगों को तंदरुस्त सेहत के प्रति उत्साहित करना है।

    उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी तम्बाकू के प्रयोग को घटाने और इसके सेवन के साथ होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारियां, फेफड़ों के गंभीर रोग और अंधेपन आदि पर काबू पाने के लिए चलाईं जा रही व्यापक जन स्वास्थ्य मुहिमों और कानूनी और अन्य स्तरों पर किये जा रहे यत्नों का भी हिस्सा है।

  • सिक्को में तौलते समय BSP उम्मीदवार हुई घायल, देखें वीडियो

    सिक्को में तौलते समय BSP उम्मीदवार हुई घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर रितु सिंह आज गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसा उस समय हुआ, जब ड्डू माजरा में उन्हें सिक्को से तौला जा रहा था। सिक्कों से तौलते समय अचानक ही कांटा टूट गया और रितु सिंह गिर गई। उनके सर पर कांटे का एक भाग लगा। जिससे उनके सर पर गहरी चोट आई। चुनाव प्रचार के दौरान साथ मे मौजूद समर्थको ने उनके सर से खून निकलता देख उसे कपड़े से ढक दिया व उन्हें हॉस्पिटल ले गए।

  • चंडीगढ़ का निर्माण कांग्रेस की सरकार में हुआ: प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ का निर्माण कांग्रेस की सरकार में हुआ: प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव  का अब बस सातवां यानि आखिरी चरण बचा है जिसके लिए 1 जून को पंजाब में मतदान होना बाकी है। इसी क्रम में चंडीगढ़ की एक सीट पर भी इस दिन वोट डाला जाना है। आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां पर कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान न्याय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के पक्ष में चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा- चंडीगढ़ शहर का सपना नेहरू जी ने देखा था। उन्होंने विदेश से आर्किटेक्ट बुलाकर इस शहर का निर्माण करवाया। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने यहां कोई विकास नहीं कराया।

    मोदी जी ने पहला चुनाव 15 लाख रुपए देने के वादा कर चुनाव लड़ा था। दूसरे चुनाव में उन्होंने सेवा का सहारा लिया। अब तीसरे चुनाव में ये हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं, अगर उन्होंने देश में कुछ विकास किया होता तो उन्हें हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते थे, लेकिन अब उन्हें चुनाव के लिए मंगलसूत्र की बात करनी पड़ रही है। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो किसी महिला का मंगलसूत्र छीन सके। वे जनता को गुमराह करने के लिए बेमतलब की बातें कर रहे हैं। वे लोगों से कह रहे हैं कि अगर आपके पास 2 भैंस हैं तो कांग्रेस वाले आपकी एक भैंस लेकर मुसलमान को दे देंगे।