Category: Chandigarh

  • श्री हनुमान जी का गदा लेकर पुलिस दफ्तर पहुंचे गुरसिमरन मंड, सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

    श्री हनुमान जी का गदा लेकर पुलिस दफ्तर पहुंचे गुरसिमरन मंड, सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड श्री हनुमान जी का गदा लेकर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को ज्ञापन सौंपकर सेक्टर-11 में हुए दिन-दहाड़े हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंड ने कहा कि सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल में हुई हत्या ने पूरे शहर में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच तथा गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों और रंगदारी तंत्र के खिलाफ पूरी स्वतंत्रता (फ्री हैंड) देकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शहर में कानून का राज कायम रहे और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो सके। गुरसिमरन मंड ने कहा कि हर हिंदू को शास्त्रधारी होना चाहिए और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को अपराध और आतंक फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। ज्ञापन में कुल 11 प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

    जिनमें हत्याकांड के सभी आरोपियों और साजिशकर्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी, शहर के बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार, व्यापारियों के लिए विशेष सुरक्षा योजना, प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आधुनिक सुरक्षा चेक पोस्ट स्थापित करने, अंतरराज्यीय समन्वय मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों का सुरक्षा ऑडिट कराने, पुलिस गश्त बढ़ाने, खुफिया तंत्र को सक्रिय करने तथा व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने जैसी मांगें शामिल हैं। ज्ञापन में उम्मीद जताई गई है कि चंडीगढ़ पुलिस इस गंभीर मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोषियों को जल्द कानून के कठघरे में लाएगी और शहर की शांति, सुरक्षा एवं गौरव को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।

     

     

  • तोता नामक का बेहरमी से कत्ल, साथी घायल, 15 सैकेंड में 8 बार किए वार, देखें CCTV

    तोता नामक का बेहरमी से कत्ल, साथी घायल, 15 सैकेंड में 8 बार किए वार, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः विकास नगर के मौली जागरां में युवक का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान तोता नाम के रूप में हुई है। इस घटना में नाता का दोस्त आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 से 12 हमलावरों ने दोनों युवकों पर हमला किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तोता को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान मिले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसकी छाती पर वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    47 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मृतक तोता अपने दोस्त के साथ गली से गुजर रहा था। तभी बदमाश वहां पहुंचे और आते ही दोनों पर हमला शुरू कर दिया। हमले से बचने के लिए तोता भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। नीचे गिरते ही बदमाशों ने उसके सिर और छाती पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। महज 15 सेकेंड में उस पर 8 वार किए गए। इसके बावजूद तोता किसी तरह उठकर दोबारा भागने लगा, लेकिन आगे जाकर अन्य बदमाशों ने उसे फिर पकड़ लिया। इसके बाद सभी बदमास उस पर लगातार वार करते रहे। फुटेज में तोता पर 16 से अधिक वार होते दिखाई दे रहे हैं। आखिर में वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद भी बदमाश नहीं रुके और उस पर वार करते रहे। जब बदमाशों को यकीन हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है, तब वे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश युवक पर तेजधार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं। वह बचने के लिए दौड़ा। लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिराकर उसे तेजधार हथियार से वार किए। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। जांच अधिकारी मृतक और घायल युवक के पुराने विवादों की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस परिवार और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
  • Chandigarh में मेडिकल स्टोर पर हत्या मामले की Goldy Dhillon ने ली जिम्मेदारी, Audio Viral

    Chandigarh में मेडिकल स्टोर पर हत्या मामले की Goldy Dhillon ने ली जिम्मेदारी, Audio Viral

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ सेक्टर-11 के कुमार मेडिकल स्टोर के मर्डर मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिसमें एक गोल्डी ढिल्लों की आडियो क्लिप वायरल हुई है। क्लिप में गोल्डी गोल्डी ढिल्लों चंडीगढ़ सेक्टर-11 में मेडिकल स्टोर में हुई हत्या मामले की जिम्मेदारी लेता है। आडियो क्लिप में कहा गया कि मर्डर की जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई राणा ढिल्लों लेते है। आगे हमने जिसको कॉल किसा उसने गौर न किया तो अब उसके दिमाग में गोली चले गई। आगे से कोई भी मेडिकल स्टोर पर बैठता है या वहां पर काम करता है वह अपनी तैयारी रखे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम ऐसा ही कुछ करेंगे। बाकि लॉरेंस के गुर्गे जो इस वक्त टप रहे है इनको भी जल्दी बताएंगे। हम कौन है। चंडीगढ़ में जो भी लॉरेंस को पैसे देगा। उसका हम नुकसान करेंगे।
    चर्चित कुमार मेडिकल स्टोर  में कैशियर को गोलियों से भून दिया। ओटोमैटिक गन से करीब एक सेंकंड में 13 राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद कैशियर को घायल हालात में पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी चंडीगढ़ ने मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब की यह घटना है। दो बदमाश चेहरे पर मास्क लगाकर ग्राहक के तौर पर दुकान में आए और फिर दोनों ने गन निकाली और कैशियर को गोलियों से भून दिया। घटना के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. इसमें भागने से लेकर गोली मारने की घटना वीडियो में कैद हो गई है।
             
  • Kumar Medical Store फायरिंग मामले की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट कर दी धमकी

    Kumar Medical Store फायरिंग मामले की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट कर दी धमकी

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कैशियर की मौत हो गई। इसके बाद फायरिंग मामले को लेकर सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों ग्रुप नाम के पेज पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि जो भी लोग हमारी और हमारी गैंग के लोगों की कॉल नहीं उठाएंगे उनके साथ ऐसा ही होगा। वहीं उन्होंने लिखा कि जो भी लॉरेंस को पैसे देगा उसके साथ भी ऐसा ही होगा वह अपनी तैयारी करके रखें।

    ये था पूरा मामला

    सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कैशियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जानकीदास निवासी हिमाचल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहाकि घटना को अंजाम 3 व्यक्तियों द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि ढाई बजे मास्क पहने दो व्यक्ति दुकान के कर्मी जानकीदास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान तीसरा आरोपी बाइक पर बाहर बैठा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि दुकानदार को कोई थ्रेट कॉल नहीं आई थी। इस घटना में एक की मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला है कि 13 के करीब फायरिंग की गई। जानकीदास कैशियर के पद पर तैनात था। घटना को लेकर आसपास लगे फुटेज खंगाले जा रहे है। वहीं जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। बता देंकि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है, मुंह पर मास्क पहने 2 नौजवान दुकान में आते है और सीधे फायरिंग कर देते है।

    घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। जिसमें मेडिकल स्टोर के मैनेजर और कैशियर जानकीदास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे मार्केट ब्लॉक को सील कर दिया और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे।

     

     

     

  • Kumar Medical Store पर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Kumar Medical Store पर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कैशियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जानकीदास निवासी हिमाचल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहाकि घटना को अंजाम 3 व्यक्तियों द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि ढाई बजे मास्क पहने दो व्यक्ति दुकान के कर्मी जानकीदास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान तीसरा आरोपी बाइक पर बाहर बैठा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि दुकानदार को कोई थ्रेट कॉल नहीं आई थी। इस घटना में एक की मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला है कि 13 के करीब फायरिंग की गई। जानकीदास कैशियर के पद पर तैनात था। घटना को लेकर आसपास लगे फुटेज खंगाले जा रहे है। वहीं जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। बता देंकि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है, मुंह पर मास्क पहने 2 नौजवान दुकान में आते है और सीधे फायरिंग कर देते है।

    घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। जिसमें मेडिकल स्टोर के मैनेजर और कैशियर जानकीदास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे मार्केट ब्लॉक को सील कर दिया और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे।

  • सरेआम Kumar Medical Store पर नौजवानों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें CCTV

    सरेआम Kumar Medical Store पर नौजवानों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कैशियर की मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है मुंह पर मास्क पहने 2 नौजवान दुकान में आते है और सीधे फायरिंग कर देते है। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर के मैनेजर और कैशियर जांकी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे मार्केट ब्लॉक को सील कर दिया और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे।

    मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है। हैरानी की बात यह है कि कुमार मेडिकल स्टोर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, उसके बावजूद भी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।

  • पुलिस नाके से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर एक्टिवा सवार फरार, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पुलिस नाके से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर एक्टिवा सवार फरार, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चली गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना पीजीआई अस्पताल के पास हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    डीसएपी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और घटना स्थल के एरिये को सील कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे। मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है। हैरानी की बात यह है कि कुमार मेडिकल स्टोर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, उसके बावजूद भी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।

  • 15 दिन से परेशान वार्ड 12 (सेक्शन 15ए) के निवासी, न तो प्रशासन और न ही मेयर उनकी परवाह कर रहे हैः संदीप दहिया

    15 दिन से परेशान वार्ड 12 (सेक्शन 15ए) के निवासी, न तो प्रशासन और न ही मेयर उनकी परवाह कर रहे हैः संदीप दहिया

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के नेता संदीप दहिया ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 15-ए स्थित मकान संख्या 229-238 और 301-310 के निवासियों से शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने 6 दिन पहले वहां जाकर प्रशासक,  डीसी चंडीगढ़,  नगर आयुक्त और नगर निगम को ट्विटर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। निवासियों की आवश्यकता के अनुसार उन्होंने वहां चल रहे सीवरेज लाइन के काम के कारण हो रही गंभीर असुविधा का जायजा लिया। संदीप दहिया ने बताया कि यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि 6 दिन पहले शिकायत दर्ज कराने के बाद भी न तो प्रशासन और न ही चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर ने सेक्टर 15-ए के निवासियों की स्थिति पर ध्यान दिया है। इसी वजह से कल रात हुई बारिश के बाद नगर निगम के सीवरेज विभाग द्वारा उनके घरों के सामने बनाए गए गड्ढों में उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। संदीप दहिया ने बताया कि पिछले 10 दिनों से सड़क खुदी हुई है और निवासियों के लिए अपने घरों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। 20 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। बुजुर्ग निवासी, स्कूली बच्चे और कामकाजी लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए उचित मार्ग न होने के कारण दैनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। संदीप दहिया ने आगे बताया कि ठेकेदार ने सड़क पर रेत, ईंटें, पाइप और अन्य निर्माण सामग्री डाल दी है, जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया है। निवासियों के पास अपने वाहन पार्क करने के लिए कोई उचित स्थान नहीं है और उन्हें क्षेत्र में वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही है। संदीप दहिया ने बताया कि निरंतर खुदाई और निर्माण कार्य से अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे वायु प्रदूषण हो रहा है और निवासियों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। धूल हमारे घरों में घुस रही है और बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। संदीप दहिया ने बताया कि साइट पर कार्यरत कर्मचारियों से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, निवासियों के आवागमन, वाहनों की आवाजाही, पार्किंग या धूल नियंत्रण के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। संदीप दहिया ने कहा कि इसलिए चंडीगढ़ के प्रशासक और चंडीगढ़ नगर निगम के नगर आयुक्त से निम्नलिखित बिंदुओं पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया जाता है:
    1. प्रभावित घरों तक तत्काल पहुंच प्रदान करें।
     
    1. वाहनों की आवाजाही और पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
     
    1. सड़क पर पड़े अनावश्यक निर्माण सामग्री को हटाएँ।
     
    1. नियमित रूप से पानी छिड़ककर धूल प्रदूषण को नियंत्रित करें।
     
    1. सीवरेज का काम जल्द से जल्द पूरा करें और सड़क की मरम्मत करें।
     
    1. सभी प्रभावित निवासियों को मुआवजा दें।
         
  • Punjab News: बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News: बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः शहर में लुटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आये दिन लुटेरे बेखौफ वारदातों अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक शुक्रवार सुबह बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर एक युवक फरार हो गया।

    वारदात उस समय हुई जब महिला दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता महिला की पहचान सेक्टर-37 निवासी अमरजीत कौर (72) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

     

     

  • Punjab News: आज से 3 दिन के दौरे पर आएंगे Arvind Kejriwal, CM Mann के साथ करेंगे मेगा रोड शो

    Punjab News: आज से 3 दिन के दौरे पर आएंगे Arvind Kejriwal, CM Mann के साथ करेंगे मेगा रोड शो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियां में हलचल शुरू हो गई है। सभी पार्टियों के नजरें आगामी चुनावों में जीत हासिल करके सत्ता में आने पर टिकी हुई है। जहां हाल ही में भाजपा की ओर से चुनावों से पहले पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों को नियुक्त किया गया, वहीं कांग्रेस की ओर से भी चुनावों को लेकर लगातार मीटिंग जारी है।

    दूसरी ओर आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 3 दिवसीय पंजाब के दौरे पर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार आज पंजाब दौरे के दौरान वह बठिंडा में सीएम मान के साथ मेगा रोड शो करेंगे। इसी के साथ ही आम लोगों को संबोधित करने के कार्यक्रम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के आप नेताओं के साथ मंथन भी होगा।