पुलिस नाके से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर एक्टिवा सवार फरार, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चली गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना पीजीआई अस्पताल के पास हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

डीसएपी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और घटना स्थल के एरिये को सील कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे। मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है। हैरानी की बात यह है कि कुमार मेडिकल स्टोर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, उसके बावजूद भी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *