Category: Chandigarh

  • पंजाब : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने किया तलब 

    चंडीगढ़ : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक पुराने केस में मजीठिया को पंजाब पुलिस ने तलब किया है।  2021 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में एस.आई.टी. ने मजीठिया को सम्मन भेजा है तथा उन्हें 18 दिसम्बर को पटियाला में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं। यह केस चन्नी सरकार के समय एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें मजीठिया कुछ देर जेल भी रह चुके हैं तथा बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

    लेकिन पंजाब पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है, जिसके तहत एस.आई.टी. ने एक बार फिर मजीठिया को तलब किया है। वहीं एस.आई.टी. द्वारा सम्मन भेजे जाने के बाद मजीठिया ने पंजाब सी.एम. भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने कहा कि मजा तो तब आता, जब यह सम्मन खुद सी.एम. मान भेजते और सबके सामने दो-दो हाथ होते। क्यों पुलिस द्वारा उन्हें सम्मन भेजे गए। सम्मन जारी होने के बाद मजीठिया ने कहा कि पंजाब पुलिस का लव लैटर उन्हें मिला है तथा पुलिस ने पेश होने को कहा है। लेकिन मजा तब आता, जब खुद सी.एम. मान उन्हें सम्मन भेजते। 

    मजीठिया ने कहा कि उन्हें एक बार फिर पंजाब सी.एम. के कहने पर ही पंजाब पुलिस ने तलब किया है। बता दें कि मजीठिया को इस मामले में फिलहाल जमानत मिल चुकी है लेकिन इस मामले में जो एस.आई.टी. बनाई गई थी, उसके द्वारा एक बार फिर मजीठिया को सम्मन भेजे गए हैं। एस.आई.टी. ने मजीठिया से पूछताछ के लिए दोबारा पेश होने को कहा है।

  • DAV COLLEGE की एलुमनी स्टूडेंट्स की लिस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम! उठने लगे सवाल

    चंडीगढ़ः डीएवी कॉलेज की एलुमनी स्टूडेंट्स की लिस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल है। इस पर कालेज प्रशासन का कहना है कि ये नाम उनकी तरफ से नहीं डाला गया है और इसके खिलाफ वो कार्रवाई करेंगे। पंजाब NSUI के नेता इसरप्रीत सिंह ने इस लिस्ट को ट्वीट करते हुए कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का नाम कॉलेज की एलुमनी लिस्ट में आना यूथ पर गलत प्रभाव डालेगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के पूर्व छात्रों (एलुमनी) की लिस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम तीसरे नंबर पर आ रहा है।

    गूगल सर्च के दौरान मुख्य पेज पर ये लिस्ट दिखाई दे रही है। जिसमें पहले नंबर पर नीरज चोपड़ा, दूसरे नंबर पर विक्रम बत्रा और तीसरे नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम है। इस लिस्ट में क्रिकेटर युवराज सिंह, कपिल देव और एक्टर आयुष्मान खुराना जैसे कई बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं। लॉरेंस बिश्नोई चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई के दौरान साल 2011-12 में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन SOPU का अध्यक्ष भी रहा है। ब‍िश्नोई के बारे में 12 फरवरी 1993 को जन्मे बिश्नोई स्नातक हैं और पंजाब के फिरोजपुर के निवासी हैं।

    बिश्नोई के पिता 1992 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने पांच साल बाद अपनी नौकरी छोड़ दी और खेती शुरू कर दी। बिश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और अवैध गतिविधियों में शामिल होना शुरू कर दिया। उनके खिलाफ कुछ शुरुआती मामले चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में दर्ज किए गए थे। बताया जाता है कि बिश्नोई और उसका गिरोह, जिसमें पेशेवर निशानेबाज शामिल हैं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं और उनका नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है।

    उसके साथी संदीप उर्फ ​​काला जत्थेदी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामले में 5 लाख रुपये के इनामी के साथ गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में बंद है। 2009 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बिश्नोई पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन से जुड़ा और उनकी मुलाकात अध्यक्ष गोल्डी से हुई। गोल्डी से मिलने और विश्वविद्यालय की राजनीति में आने के बाद बिश्नोई ने अपराध करना शुरू कर दिया. बिश्नोई गिरोह शराब माफिया, पंजाबी गायकों और अन्य प्रभावशाली लोगों से पैसे वसूलता है।

  • 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में आप पार्षद का पति गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 25 में युवक अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर 16 से आप पार्टी की पार्षद पूनम के पति संदीप को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग पिछले 2 दिनों से उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की कुछ टीमें दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। सेक्टर 11 के थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इससे पहले परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस तैनात किया गया। परिवार मामले में असली हत्यारों को पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगा रहा है। इसी के चलते परिवार ने बुधवार को भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

    मृतक के शव को चंडीगढ़ पीजीआई की मॉर्च्युरी में रखा गया है। इस मामले में सेक्टर 25 के ही रहने वाले अजय कुमार उर्फ कालू को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने अजय को पहले फोन कर किसी काम का बहाना लगा कर बुलाया था। सोमवार-मंगलवार रात करीब 1:45 पर जब वह बाइक पर सवार होकर पहुंचा तो उन्होंने काले रंग की गाड़ी से उसे टक्कर मार दी। वह उठने लगा तो युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। घायल हालत में उसे PGI में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए थे। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

    पुलिस ने मोहाली के नयागांव के रहने वाले धर्मेंद्र, सेक्टर 25 कॉलोनी के रहने वाले अजय उर्फ कालू, साबू और सपाटी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अजय की मौत के बाद केस में हत्या की धारा जोड़ी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि थनास की EWS कॉलोनी निवासी प्रवेश उर्फ बाबा पर पिछले महीने घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से अमरजीत उर्फ तोता ने साथियों के साथ हमला किया था। बाबा के दोनों पैरों पर काफी चोट लगी थी। पैर की हड्डी टूट जाने पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा और वह कई दिनों तक अस्पताल में दाखिल रहा। सहारनपुर थाना पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ तोता समेत अन्य पर मामला दर्ज किया था। हमले में अजय के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था, जबकि पीड़ित का परिवार इलाके के पार्षद के पति पर हत्या का आरोप लगा रहा है।

  • लैंटर तोड़ते समय हुआ हादसा, महिला सहित 2 बच्चे घायल, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक इमारत को गिराकर नई इमारत बनाने की तैयारी के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी बनी इमारात का लैंटर तोड़ते समय हुए हादसे एक महिला सहित 2 बच्चे गंभीर घायल हो गए। इस हादसे का पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

    बताया जा रहा है कि इस दौरान घायल महिला की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है जबकि 2 बच्चे सैक्टर-32 के अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक जब इमारत के पुराने लैंटर को तोड़ा जा रहा था को इस दौरान स्कूल से वापिस आ रहे 2 बच्चे और एक महिला मलबे नीचे आ गए, जिन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • पंजाबः फर्जी ट्रैवल एजेंटों को लेकर High Court ने सरकार से मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा में बढ़ रहे फर्जी ट्रैवल एजेंटों को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक PIL पर सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से 12 दिसंबर तक जवाब मांगा है। ट्रैवल एजेंट के लिए पंजाब सरकार कोई रेगुलर अथॉरिटी बना रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि अपने ट्रैवल एजेंट को रजिस्टर करने के लिए कोई कमिश्नर का गठन किया है या नहीं।

    इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक क्या फर्जी ट्रैवल एजेंट को लेकर काम हुआ है, इसका जवाब अगली तारीख में दिया जाए। दरअसल, 2017 से लेकर 2019 तक पंजाब के अंदर 2140 मामले दर्ज किए गए जो फर्जी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थे। वहीं हरियाणा में भी ऐसे मामले सामने आए तो इस मुद्दे को लेकर अब पंजाब सरकार से जवाब मांगा गया है जो हाईकोर्ट में 12 दिसंबर तक पंजाब सरकार को देना होगा कि वह पंजाब के अंदर ट्रैवल एजेंट की रोकथाम के लिए क्या-क्या कदम उठा रही है और क्या इस मामले पर कोई कमीशन बनाने का विचार पंजाब सरकार के अधीन है या नहीं।

  • चंडीगढ़ में हुए मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: मंगलवार की सुबह तीन दोस्तों में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने घातक रूप धारण कर लिया। इस घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड का है, जहा तीन दोस्तो ने पहले तो इकट्ठे मौज मस्ती की उसके बाद तीनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बहसबाजी ने विकराल रूप धारण कर लिया। मृतक अभिषेक विज के दोस्तों ने उस पर हेलमेट और डंडो से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सुचना मिलते ही पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में अभिषेक को सेक्टर 16 अस्पताल में दाखिल कराया। जहा इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया | सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

    इस मर्डर के आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी केतन बंसल की निगरानी में डीएसपी क्राइम उदयपाल की अध्यक्षता  में एक टीम गठित की गई। टीम ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान हैल्लोमाजरा के रहने वाले 28 वर्षीय विजय कुमार, मनीमाजरा टाउन निवासी 19 वर्षीय हरी के रूप में हुई हैं।

  • पंजाबः कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में आई गिरावट, येलो अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज जालंधर सहित कई जिलों में रुक रूककर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने वीरवार को पश्चिमी मालवा को छोड़ अन्य पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावनाएं जताई है। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है। सुबह से कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर और रोपड़ में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इन जिलों में मौसम विभाग ने सचेत रहने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी। इस बारिश से आने वाले दिनों में अब पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड व ठिठुरन बढ़ेगी। इतना ही नहीं, पंजाब में दूसरे फेज की धुंध भी शुरू होगी, जो खुले व बाहरी इलाकों के बाद घनी आबादी वाले इलाकों में भी देखने को मिलेगी। इस बारिश के बाद अब मौसम साफ होने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जो अभी सामान्यता 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

  • Girls PG के बाथरूम में युवती ने लगाया हिडन कैमरा, 2 गिरफ्तार

    मोहालीः चंडीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने पीजी के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा साथी लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि यह कैमरा गीजर के ऊपर छुपाया हुआ था। जिससे युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर अपने बॉयफ़्रेंड को भेज सके। जैसे ही इसका पता चला तो कैमरा देखने वाली लड़की ने PG के मालिक को बताया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने वहीं साथ रहने वाली एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही 3 दिन पहले यह कैमरा उसे लगाने को दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354 C, 509 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। पुलिस यह पता कर रही है कि यहां से कितने वीडियो बने और वह कहां स्टोर किए गए हैं या किसे भेजे गए हैं। वहीं इसका पता चलते ही दूसरी लड़कियों के मां-बाप वहां पहुंचे और PG खाली कर उन्हें घर ले गए हैं। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 22 में एक मकान के टॉप फ्लोर पर PG बना हुआ है। इस इलाके में और भी काफी PG हैं। यहां पर एक पीजी में 5 लड़कियां रहती हैं। यह लड़कियां कॉमन बाथरूम यूज करती हैं। जिस लड़की ने हिडन कैमरा लगाया, वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह भी इनके साथ ही रहती है। पुलिस को शिकायत देने वाली लड़की ने बताया कि वह अंधेरे में बाथरूम यूज करने गई थी।

    तभी उसने देखाा कि गीजर के ऊपर कुछ चमक रहा है। उसने गौर से देखा तो उसे वह कैमरा लगा। उसने तुरंत दूसरी लड़कियों को बुलाया। सबने चेक किया तो वह हिडन कैमरा निकला। उन्होंने तुरंत PG के मालिक को बुलाया। उन्होंने भी कैमरा देखकर सेक्टर 17 की पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चल गया कि किस लड़की ने यह कैमरा लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़की ने सब बता दिया। उसने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड अमित हांडा सेक्टर-20 में रहता है। उसके कहने पर ही उसने यह हिडन कैमरा लगाया। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले में वीडियो को लेकर जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं कि कोई वीडियो बना या नहीं। अगर वीडियो बने हैं तो कितने बने हैं और वह किसे भेजे गए। इसको लेकर दोनों के मोबाइल की फॉरेंसिक लैब से जांच कराई जा रही है।

  • आज राज्यपाल से मिलेंगी किसान जत्थेबंदियां, राकेश टिकैत ने किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पिछले तीन दिन से चल रहे किसानों के महापड़ाव का आज अंतिम दिन है। किसानों का प्रतिनिधि मंडल आज राज्यपाल से मुलाकात करेगा। किसानों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा। पंजाब के किसानों द्वारा बैठक के बाद जो फैसला लिया जाएगा, वह हरियाणा के किसान भी मानेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार अपने वादे से मुकर गई है और मांगें मनवाने का आंदोलन 3 दिन में नहीं जीता जा सकता। चंडीगढ़ बॉर्डर के पंचकूला किनारे पहुंचे टिकैत ने मीडिया से कहा कि यह आंदोलन लंबे समय तक चल सकता है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के आगे झुकते हुए 3 काले कानून वापस ले लिए हैं, लेकिन एमएसपी पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि फसलों पर एमएसपी के लिए एक बड़ा आंदोलन होना चाहिए जो हर राज्य की राजधानी में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भी संगठन तैयार कर रही है जिसके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा को लड़ना होगा।

    बता दें कि राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है। ये प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से बातचीत करने के लिए जाएगा। पुलिस की ओर से आंदोलन को देखते हुए चार जिलों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं लगभग 1000 किसान पंचकूला में एकत्रित हुए हैं। किसानों के धरनास्थल के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर और बार्डर एरिया पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    किसानों के महापड़ाव को देखते हुए सरकार की ओर से किसानों को बातचीत का न्यौता दिया गया है। किसानों को 18 नेताओं के नाम देने के लिए कहा है, जोकि अपनी मांगों को राज्यपाल के समक्ष रख सकते हैं। किसानों को सुबह 12 बजे का समय दिया गया है। किसान यूनियनों की ओर से लिस्ट तैयार की जा रही है और सरकारी नुमाइंदे को यह लिस्ट सौंपी जाएगी। अगर बातचीत सफल नहीं रही, तो किसान अगली रणनीति तय करेंगे।

    दूसरी ओर मोहाली और यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं को आज सुबह 12 बजे पंजाब के राज्यपाल से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। मोर्चे ने पंजाब सरकार को लिखित में भेजी गई मांगों का मुख्यमंत्री द्वारा जवाब न देने पर कड़ा नोटिस लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की चुप्पी की कड़ी निंदा की है।

  • पंजाबः मौसम में हुआ बदलाव, मौसम विभाग अनुसार आज बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम बदलाव देखने को मिला। आज कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने खास तौर से सुबह के समय लोगों के वाहन सावधानी के साथ चलाने की सलाह दी है। मंगलवार से मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा।

    रविवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक 26.4 डिग्री का तापमान पठानकोट का रहा। वहीं, सबसे कम 10 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद एक्यूआई के स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद बारीक धूल के कण साफ हो जाएंगे। गौरतलब है कि भले ही बीते कुछ दिनों से पंजाब में पराली जलाने के मामले बड़ी संख्या में कम हुए हैं, लेकिन पंजाब की आबोहवा में अभी भी प्रदूषित है। ज्यादातर शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में आ रहा है।