Category: Chandigarh

  • चंडीगढ़ः करवा चौथ और दिवाली पर लगाई विशेष प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः करवा चौथ और दिवाली पर लगाई विशेष प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: ‘करवा चौथ और दिवाली पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। किसान भवन में इस सीज़न की पहली प्रदर्शनी है जो करवा चौथ और दिवाली के मद्देनजर लगाई गई है। करवा चौथ के लिए महिलाओं के लिए करवा थाली और ट्रेंडी त्योहार थीम वाले डिजाइनर परिधान भी उपलब्ध है। कश्मीर घाटी की एक सदियों पुरानी कला को कश्मीर शॉलों में देखा जा सकता है। ये शॉल अत्यंत गर्म और मुलायम होती है। इन्हें विशेष रूप से पश्मीना बकरियों के ऊन से बनाया जाता है।

    ये शॉल दो प्रकार की होती है। कानी कर शॉल तथा कढ़ाई वाले शॉल।मूल कश्मीरी सूट और शॉल विभिन्न कला कृतियों जैसे – पेपर माचे, सोज़नी कढ़ाई डिजाइन और कानी वर्क में जम्मू और कश्मीर के स्थानीय कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित की प्रदर्शनी भी लगी है। यहां हस्तनिर्मित आभूषण और जूतियां की प्रदर्शनी लगी हुई है। इस प्रदर्शनी में औषधीय जड़ी-बूटियों से बने प्राकृतिक हस्तनिर्मित त्वचा और शरीर देखभाल उत्पाद भी है।

  • पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी मिली है। एक शो के लिए दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें जान से मारने का फोन आया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले ने गायिका को धमकी देते हुए जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का जिक्र किया था। अमेरिका में रहने वाली सैंडलस का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम है। उनको धमकी के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग किया गया। पुलिस ने सैंडलस को उनके होटल में सुरक्षा मुहैया करा दी है और जांच चल रही है।


    बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में ठहरी हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस गायिका जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आए धमकी भरे कॉल की भी लगातार जांच कर रही है। इस पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कई बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी है। हालांकि, सिंगर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

  • 9वीं की छात्र ने की खुदकुशी

    9वीं की छात्र ने की खुदकुशी

    चंडीगढ़: मनीमाजरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने 9वीं के छमाही परीक्षा में नंबर कम आने की वजह से शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 15 वर्षीय जिगर के तौर पर हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में छात्र की बहन और माता-पिता के बयान के आधार पर 9वीं की परीक्षा में नंबर कम आने से परेशान होने की बात सामने आई है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मनीमाजरा थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

    जानकारी के अनुसार जिगर 9वीं का छात्रा था। उसके छमाही परीक्षा का रिजल्ट आया था। उसके बाद वह तीन-चार दिन से स्कूल नहीं जा रहा था।वह पैरेंट्स मीटिंग के दौरान भी स्कूल नहीं गया था। शुक्रवार को घर में अकेला होने के समय उसने कमरे में कपड़े को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर फंदे पर लटक गया। दोपहर तकरीबन तीन बजे उसके पिता घर पर खाने आए तो बेटे को फंदे पर लटका देखकर आसपास के लोगों को बुलाया। 

    सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जिगर की बड़ी बहन ससुराल में रहती है। उसके पिता ज्वेलरी शाप में कारीगर और मां भी नौकरी करती है। जब माता-पिता ड्यूटी पर गए थे, तभी उसने सुसाइड करने का कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार जिगर पढ़ाई में कमजोर था। पहले उसकी दाखिला पंचकूला के गुरूकुल में करवाया गया था। मगर पढ़ाई में कमजोर होने के कारण उसे मनीमाजरा के सरकारी स्कूल में दोबारा से दाखिला करवाया पड़ा था।

  • SYL मुद्दे पीएम मोदी का आया बयान

    SYL मुद्दे पीएम मोदी का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब- हरियाणा व कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी विवाद पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान तंज कंसा। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए पंजाब- हरियाणा के बीच चल रहे SYL मुद्दे और कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर टिप्पणी की है। दरअसल, नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में घर-घर जल पहुंचाने की गारंटी दे दी। इसी दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात के मुख्यमंत्री था तो नर्मदा का पानी राजस्थान को देना था। आज हिंदुस्तान में देखिए, एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है। दो-दो राज्यों के बीच में लड़ाई होती है।

    उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी थी, अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है, राजस्थान को भी जरूरत है तो राजस्थान भी मेरा है। मैं राजस्थान को तरसता नहीं रख सकता हूं और नर्मदा का पानी कोई विवाद नहीं कोई कोर्ट-कचहरी नहीं। आज राजस्थान के कई जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है। ये मोदी की गारंटी होती है। सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। बीते बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।

    वहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विरोधी पार्टियों ने भी पंजाब सीएम भगवंत मान की सरकार को घेरना शुरू कर दिया। अकाली दल व कांग्रेस ने विवाद खड़ा किया कि सीएम मान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सही से मुद्दे को पेश नहीं किया। खुद कोर्ट में कहा कि वे नहर बनाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी दल उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं। जिसके बाद से ही विवाद गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को अकाली दल इस मुद्दे को लेकर गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिला भी है।

  • चंडीगढ़ः प्रशासन ने लोगों को दिया बड़ा झटका, त्यौहार पर सिर्फ 2 घंटे ही चला सकेंगे पटाखे

    चंडीगढ़ः प्रशासन ने लोगों को दिया बड़ा झटका, त्यौहार पर सिर्फ 2 घंटे ही चला सकेंगे पटाखे

    चंडीगढ़ः दीपावली के त्यौहार से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को बड़ा झटका दिया है। दीपावली पर पटाखों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों सिर्फ 2 घंटे की पटाखे चलाने की अनुमति दी है। प्रशासन ने इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए हैं। ऑर्डर के अनुसार गुरुपर्व पर सुबह 4 से लेकर शाम 5 तक पटाखे चलाने की लोगों को छूट मिली है।

    वहीं दीपावली में रात में 8 से लेकर 10 बजे तक पटाखे चला सकेंगे। साइलेंट जोन के लिए ऑर्डर में लिखा है कि 100 मीटर दूर ही पटाखे लोग चला पाएंगे। दशहरे पर पुतला दहन के दौरान सिर्फ पुतले में ही पटाखे डाले जा सकेंगे। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यदि इसका कोई भी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा जारी किए गए ऑर्डर में लिखा है कि इस साल भी शहर में दशहरा, दीवाली और गुरुपर्व के मौके पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति ही दी हैं। शहर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने और उसे कम करने के लिए यूटी प्रशासन द्वारा यह फैसला किया गया है। साथ में प्रशासन ने पटाखों के उपयोग के समय को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बढ़ते प्रदुषण के कारण इस साल भी पटाखे जलने पर काफी सख्ती रखी जाएगी और लोगों को प्रदूषण की समस्या के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

    23 अक्टूबर, 2018 को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश के तहत दशहरा या दिवाली जैसे अन्य उत्सवों में सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है। इसके अलावा, 1 दिसंबर, 2020 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT), नई दिल्ली ने निर्देश जारी किए थे जिसमें देश के उन शहरों में पटाखों की बिक्री बंद कर दी थी, जहां प्रदुषण सामान्य से ज्यादा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले साल त्योहारों के दौरान ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दी थी। महामारी के कारण, प्रशासन द्वारा 2020 और 2021 में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उपाय के रूप में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगा दिया था।

  • पंजाबः ड्रग्स रैकेट केस में बर्खास्त पूर्व SSP राजजीत हुंदल को मिली बड़ी राहत, सरकार को नोटिस जारी

    पंजाबः ड्रग्स रैकेट केस में बर्खास्त पूर्व SSP राजजीत हुंदल को मिली बड़ी राहत, सरकार को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः ड्रग रैकेट मामले में बर्खास्त पूर्व एसएसपी राजजीत हुंदल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत देते हुए दायर अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने अगस्त में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और जिसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस भी जारी किया है। हुंदल की तरफ से कपिल सिब्बल और पंजाब सरकार की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पेश हुए। 

    सुप्रीम कोर्ट ने राजजीत सिंह को अंतरिम जमानत देते हुए आदेश दिया है कि वे जांच अधिकारी के सामने रोजाना पेश होकर अपना पक्ष रखें और जांच में सहयोग दें।  उल्लेखनीय है कि राजजीत सिंह हुंदल फरार है। मोहाली की स्पेशल कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त महीने में बर्खास्त AIG की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

  • टैरेस गार्डन के समीप बूथ की छत गिरने एक मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    टैरेस गार्डन के समीप बूथ की छत गिरने एक मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    चंडीगढ़ः सेक्टर 33 टैरेस गार्डन के समीप में बूथ की छत गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 मजदूर दब गए, जिसमें एक मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस बूथ में मजदूर रिपेयरिंग का काम कर रहे थे, जहां छत गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर रेनोवेशन के दौरान बूथ की छत गिरने से हुए हादसे की चंडीगढ़ प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार सुरिंदर और बूथ किरायेदार आयुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में देर रात दोनों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। आयुष सेक्टर 32 का रहने वाला है। जांच के बाद मामले में कई अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

    इनमें घायल मजदूर अरुण तिवारी और छोटेलाल को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। इसलिए दोनों की जान बच गई। उन्हें सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीसरे मजदूर मंचन यादव को पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने कटर से मलबा काटकर बाहर निकाला। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंचन यादव ड्रिल मशीन से लिंटर में छेद कर रहा था। उसे हीटर के अंदर से एसी के बाहर तक पाइप लगाना पड़ा। जब वह लिंटर पर ड्रिल मशीन चलाने लगा तो बूथ का लिंटर नीचे गिर गया। इससे वह नीचे गिर गये।

    मिली जानकारी के मुताबिक जिस बूथ पर हादसा हुआ है, वह पिछले 6 महीने से खाली पड़ा था। जुलाई के दूसरे हफ्ते में हुई भारी बारिश के दौरान इसके बेसमेंट में भी पानी भर गया था। दो साल पहले भी इन बूथों पर शराब बेची जाती थी। ठेकेदार ने ही उनके बीच की दीवार हटाकर दोनों के लिए बूथ बना दिया था। जिसके लिए नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई। बताया जा रहा है कि इस बूथ में कॉफी हाउस खुलने वाला था। उसी को लेकर मरम्मत चल रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ है। दमकल कर्मियों और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम ने दो मजदूरों को जल्दी निकाल लिया था। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 

  • पंजाबः SYL मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः SYL मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण को लेकर एक बार फिस से राजनीतिक गरमा गई है। दरअसल, बीते दिन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान सामने आया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस मामले के बाद आज सीएम भगवंत सिंह मान ने अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा- आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई… बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर भी चर्चा हुई… किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी भी राज्य को नहीं दिया जाएगा… बैठक में जल्द ही मानसून बैठक बुलाने पर भी विचार किया गया।

    सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट है और पंजाब एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को देने की स्थिति में नहीं है। आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि 50 साल पहले पंजाब में जो पानी की स्थिति थी, अब वह नहीं है। आज पंजाब खुद पानी की समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले दिनों नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी कि पंजाब दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता। 

    पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के पास किसी को भी देने के लिए एक बूंद पानी नहीं है। कांग्रेस के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा है कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। बाजवा ने कहा कि इस एजेंडे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके। 

  • घर से निकले से पहले पढ़ें अहम खबर, ये फोरलेन हाईवे आज रहेंगा बंद

    घर से निकले से पहले पढ़ें अहम खबर, ये फोरलेन हाईवे आज रहेंगा बंद

    मनालीः चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज यानि गुरुवार को साढ़े 3 घंटे वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाईवे की मरम्मत के चलते सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से 5:30 बजे तक हाईवे को बंद रखने का फैसला लिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी जिले में छह मील नामक जगह पर बड़ी-बड़ी चट्टानें हवा में लटकी हैं। इस खतरे को भांपते हुए फोरलेन को बंद कर इन चट्‌टानों को हटाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह कुछ स्थानों पर फोरलेन हाईवे को अभी भी वन-वे चलाया जा रहा है।

    इन जगहों से भी मलबा वगैरह हटाकर हाईवे की दोनों लाइनों को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। मंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों को जाम से बचने के लिए अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही की सलाह दी है। फोरलेन पर जब यातायात बंद होगा, उस दौरान मंडी से कुल्लू के लिए छोटे वाहन वाया कमांद-कटोला-बजौरा सड़क से भेजे जाएंगे। इस सड़क से हैवी व्हीकल को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। बसें भी 32 सीटर या इससे कम यात्रियों वाली इस रूट से भेजी जाएगी। अन्य हैवी व्हीकल को फोरलेन बहाल होने तक का इंतजार करना होगा।

    कमांद-कटोला सड़क पर दोनों दिशाओं में ट्रैफिक दिन-रात चलता रहेगा। मानसून के दौरान भारी बारिश की वजह से मंडी के चार मील, छह मील और नौ मील भी कई बार फोरलेन बाधित हो गया था। बता देंकि 9 अगस्त की रात को चलती कार पर पत्थर गिरने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई थी। इसके बाद भी कई गाड़ियों पर चट्टानें गिरी। इसे देखते हुए NHAI अब खतरनाक चट्टानों को हटा रहा है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद होने से देश के विभिन्न भागों से मनाली आने वाले पर्यटकों को आज हल्की असुविधा हो सकती है। खासकर बड़ी बसों में आने वाले पर्यटकों को आज दिन में फोरलेन बहाल होने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं छोटे वाहनों में आने वाले पर्यटकों को अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही करनी होगी।

  • पंजाब: 20 हजार रुपए रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब: 20 हजार रुपए रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: ज़िला खन्ना के थाना मलोट में तैनात पुलिस सब- इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम ने  गिरफ़्तार किया गया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को हरदीप सिंह निवासी गाँव शेखां, तहसील पायल की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो दफ़्तर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 सितम्बर को उसका भाई जगतार सिंह अपने मोटरसाईकल पर सिविल हस्पताल मलौद में नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने गया था। दोपहर बाद  पता लगा कि उसके भाई जगतार सिंह के खि़लाफ़ थाना मलौद में एन. डी. पी. एस का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने गाँव वासी परमजीत सिंह के साथ थाने गया और उक्त एस. आई. को मिला, जिसने बताया कि जगतार सिंह के विरुद्ध एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 22 के अंतर्गत 28 सितम्बर 2023 को एफ. आई. आर. 101 दर्ज की गई है। 

    शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि एस. आई. जगजीत सिंह ने उसे भी इस केस में फंसाने की धमकी दी और उससे रिश्वत के तौर पर पहले ही 15,000 रुपए ले चुका है। 

    एस. आई. जगजीत सिंह ने बताया कि मोटरसाईकल के बारे अभी तक केस में ज़िक्र नहीं किया गया और इस मोटरसाईकल को केस में शामिल न करने के लिए रिश्वत के तौर पर 20,000 रुपए की माँग की। शिकायतकर्ता हरदीप सिंह ने रिश्वत न देकर  विजीलैंस ब्यूरो रेंज दफ़्तर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवा दी। 
     
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्राथमिक पूछताछ के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एस. आई. जगजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर नंबर 25 तारीख़ 4 अक्तूबर 2023 को मामला दर्ज किया गया है।