Category: Chandigarh

  • राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बध जाएंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। वहीं शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता पहुंची है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 20 सितंबर को सूफी नाइट रखी थी। उसमें भी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पार्टी में शामिल हुए थे। उनके अलावा, परिणीति की आंटी और प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा को भी राघव के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

    वहीं इस शादी से पहले ही पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शादी में पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हरसिमरत ने ट्वीट किया-शादी अरविंद केजरीवाल के चहेते की है लेकिन उनकी सेवा में पंजाब के सीएम भगवंत मान के सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर को लगाया गया है। वाह! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पंजाब के गवर्नर सही पूछ रहे हैं कि पंजाब के रुपये कहां हैं। पिछले 18 महीनों में लिए गए 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज खर्च किए जा चुके हैं।  

    कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंच गए हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंचे हैं। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।

  • आज शादी के बंधन में बधेंगे सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

    आज शादी के बंधन में बधेंगे सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

    चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को राजस्थान में शादी के बंधन में बधेंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए वीआईपी मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मेहमानों का बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंचे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंच गए। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    बता दें कि शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।
    परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। इनमें अभिनेत्री आमना शरीफ के भी शादी समारोह में पहुंचने की जानकारी है। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खबर है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कल उदयपुर पहुंच सकती हैं।

  • DAV College के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

    DAV College के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

    चंडीगढ़ः डीएवी कॉलेज के बाहर आज छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में दाखिले बंद होने के बावजूद अवैध तरीके से 200 से अधिक छात्रों के एडमिशन किए गए हैं। इसकी जानकारी सामने आने के बाद छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि दाखिला पाने वाले छात्रों की कटऑफ 60 फीसदी तक है और 95 फीसदी वाले इंतजार करते रह गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज ने दाखिला प्रक्रिया बंद होने की घोषणा के बावजूद 226 छात्रों के दाखिले अवैध तरीके से किए।

    एचएसए छात्र संगठन से जुड़े छात्र धरना दे रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज ने दाखिला प्रक्रिया चार अगस्त को बंद कर दी थी, लेकिन 226 छात्रों का दाखिला दे दिया गया और दाखिले के आवेदन करने वाले ज्यादा कट ऑफ वाले छात्र बिना दाखिले के रह गए। हालांकि कॉलेज की प्रधानाचार्या रीता जैन ने कानूनी राय की बात कही है। छात्र संघ चुनाव के दौरान भी कॉलेज से एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष नवदीप का दाखिला रद्द किया गया था। वह दाखिला भी गलत तरीके से किया गया था।

    नवदीप के पास पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त बीए की डिग्री थी और वह उन्हीं विषयों पर दोबारा दूसरे कॉलेज में दाखिला पाने में सफल हो गया था। डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 की प्रधानाचार्या प्रो. रीता जैन ने कहा कि ”अभी तक एक मामले की जानकारी है। दाखिला पहले हुआ था इसमें हस्ताक्षर 26 अगस्त को हुए होंगे। मैं फिर भी कानूनी राय लूंगी जिसके बाद निर्णय होगा। छात्र यदि मेरे उत्तर से खुश नहीं है तो कोर्ट जा सकते है”।

  • सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने की हड़ताल, सिर्फ इमरजेंसी चालू

    सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने की हड़ताल, सिर्फ इमरजेंसी चालू

    चंडीगढ़ः सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट हॉस्पिटल (GMCH) के करीब 240 डॉक्टर (पीजी जेआर) हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने ओपीडी और वार्ड की सेवाएं बंद कर दी हैं। सिर्फ इमरजेंसी में ही सेवाएं दी जा रही हैं। इससे मरीजों के लिए इलाज का संकट पैदा हो गया है। पोस्ट ग्रेजुएट जूनियर रेजिडेंट के काम बंद करने से हालात बिगड़ते देख सीनियर रेजिडेंट की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। जूनियर रेजिडेंट की हड़ताल होने के कारण सीनियर रेजिडेंट और कंसल्टेंट को काम पर लगाया है।

    वार्ड और ओपीडी में उनकी तरफ से मरीज देखे जा रहे हैं, लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण उनको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जूनियर रेजिडेंट और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच में पहले भी कई बार बैठक हो चुकी है, लेकिन चंडीगढ़ में अप्रैल से केंद्रीय वेतनमान लागू होने के बाद भी उन्हें अभी तक नहीं मिला है। GMCH-32 रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. उमंग गाबा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से उन्हें कई बार आश्वासन मिल चुका है।

    लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूरन उन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा है। अब प्रशासन की तरफ से लिखित आश्वासन और लागू करने की तिथि तय करने के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी। GMCH-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर जसविंदर कौर ने डॉक्टरों को हड़ताल से वापस आने के लिए आग्रह किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी कंसल्टेंट और सीनियर रेजिडेंट की छुट्टियां रद्द कर दी है। मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

  • पंजाब: सीएम मान ने सरकारी कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, लिस्ट जारी

    पंजाब: सीएम मान ने सरकारी कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, लिस्ट जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, विभाग द्वारा पत्र जारी कर विभिन्न श्रेणियों के सरकारी कर्मचारियों को एम.आर.आई. और सीटी स्कैन की मुफ्त सुविधा देने की घोषणा की  है। साथ ही अस्पतालों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें ये सेवा उपलब्ध है।

  • इस दिन Parineeti-Raghav Chaddha की होगी रिसेप्शन, रिसेप्शन कार्ड हुआ वायरल 

    इस दिन Parineeti-Raghav Chaddha की होगी रिसेप्शन, रिसेप्शन कार्ड हुआ वायरल 

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्मी अदाकारा परिणीति चोपड़ा इसी महीने शादी के शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवार इस समय शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच अब परिणीति और राघव का रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ है। इसके मुताबिक दोनों की शादी की रस्में उदयपुर तो रिसेप्शन सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में होगा। हालांकि उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की गई है। राघव अैर परिणीति इस महीने की 24 तारीख को झीलों के शहर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं।

    शादी पंजाब रीति-रिवाजों से संपन्न होगी। शादी के फंक्शन 22 सितंबर से शुरू हों जाएंगे, जो कि 24 सितंबर तक चलेंगे। जबकि दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रिसेप्शन कार्ड सामने आया है। व्हाइट और गोल्डन थीम के इस कार्ड में वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल लिखी गई है। 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन होगी। इससे पहले खबर थी कि यह गुरुग्राम में होगी। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान सहित अन्य वीआईपी हस्तियों को ठहराने के लिए उदयविलास में बुकिंग की गई है।

    इसके अलावा लीला पैलेस के नजदीक ही फतेह प्रकाश व ताज समूह की लेक पैलेस होटल में भी बुकिंग कराई जाने की बात सामने आ रही है। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस शादी में शामिल होंगे। इसी साल 13 मई को उनकी दिल्ली में सगाई हुई थी। सगाई के चार महीने बाद वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

  • PUSU के कैंपस में प्रेसिडेंट कैंडिडेट की हुई पिटाई, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

    PUSU के कैंपस में प्रेसिडेंट कैंडिडेट की हुई पिटाई, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है। वहीं, सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (PUSU) से अध्यक्ष पद के दावेदार देवेंद्र पाल सिंह की पिटाई की गई। यह पिटाई फार्मास्यूटिकल विभाग के बाहर प्रचार के दौरान की गई। पंजाब यूनिवर्सिटी में 6 सितंबर को छात्र संघ चुनाव है। जिसके लिए सोमवार प्रचार का अंतिम दिन था।

    जानकारों के अनुसार, देवेंद्र पाल सिंह चंद समर्थकों के साथ प्रचार के लिए फार्मास्यूटिकल विभाग में पहुंचा था। यहां पर अचानक 15 से 20 युवकों ने आकर देवेंद्र पाल सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद सभी छात्र संगठन पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर बैठकर धरना दे रहे हैं। धरने पर आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग CYSS को छोड़कर सभी छात्र संगठन मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सीवाईएसएस उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जाए।

  • पार्किंग को लेकर हुए विवाद दौरान युवक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

    पार्किंग को लेकर हुए विवाद दौरान युवक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः अटावा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह रास्ते से एक्टिवा हटाने की बात कहने पर एक शख्स द्वारा दूसरे शख्स की महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बात ज्यादा बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने एक्टिवा हटाने की बात कहने वाली महिला के बेटे सौरभ पर कट्टा चला दिया। गनीमत रही कि फायर मिस होने से सौरभ बाल- बाल बच गया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और वहां लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं अटावा में रहने वाली कुसुम ने बताया कि वह परिवार के साथ रहती है। उसके एक बेटा शिवम होटल चलाता है, जबकि दूसरा बेटा सौरभ सेक्टर-35 में एक ज्वैलरी शॉप पर नौकरी करता है। महिला ने बताया कि उसके घर से निकलने वाले रास्ते में कुछ महीने से एक-दो युवक बाइक खड़ी कर देते है। रात के समय रास्ते में बाइक खड़ी करने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। कुसुम ने आगे बताया कि सोमवार की सुबह रास्ते में एक्टिवा खड़ी होने के बाद उसके मालिक के पास जाकर दूसरी जगह खड़ी करने की बात की। इस दौरान आरोपी व्यक्ति गाली देकर बाहर निकला और दोनों बेटे सौरभ और शिवम से मारपीट करने लगा।

    इस दौरान आसपास के लोगों ने जमाकर होकर बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति घर के अंदर जाकर कट्टा ले आता है। उसने कट्टा से पहला फायर करने की कोशिश किया, लेकिन फायर मिस होने से गोली नहीं चली। इस दौरान आसपास के मौजूद लोगों ने उससे कट्टा छीनकर उसे भगा दिया। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है। 

  • बड़ी खबरः पंप पर पेट्रोल भरवाने आए 35 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर

    बड़ी खबरः पंप पर पेट्रोल भरवाने आए 35 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर

    चंडीगढ़ः सेक्टर-38 पर स्थित पेट्रोल पंप से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पंप पर पेट्रोल भरवाने आए युवक पर 10 से 15 अज्ञात हमलावारों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को ईलाज के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय बंटी निवासी ड्डूमाजरा के रूप में हुई है। पीड़ित पर हमला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था और हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी कमर, पेट, पैर और हाथ पर चाकुओं से कई वार किए गए। बताया जा रहा है कि पेट पर चाकू से किए गए हमले से उनके शरीर के अंदर के कुछ हिस्से पर गहरी चोटे आई है। 

    घायल युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा अज्ञात हमलावारों को ढूढंने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने रात में कई चिन्हित आरोपियों के घर पर छापेमारी की थी, लेकिन आरोपी घर पर मौजूद नहीं थे।

  • पंजाब : AAP के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं कांग्रेस

    पंजाब : AAP के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं कांग्रेस

    चंडीगढ़: इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के दो दौर की बैठक के बाद अब तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के नेताओं को भी यह संकेत दे दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाई कमान के सामने पंजाब कांग्रेस के नेताओं की एक भी नहीं चली। वहीं, कांग्रेस ने सीटों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया है ताकि जब सीट बंटवारे की बात आए तो वह अपना पक्ष रख सकें। वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थे। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सबसे ज्यादा इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने तो पार्टी के मंच से भी यह कह दिया था कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं की शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं। जबकि प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस मामले को लेकर शांत थे।

    राजा वड़िंग ने दिल्ली में अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध नहीं करने को लेकर आवाज बुलंद की थी। लेकिन बाद में वह भी हाईकमान के रुख को देखते हुए शांत हो गए थे। हालांकि, बाजवा लगातार इसका विरोध करते रहे थे। लेकिन न सिर्फ कांग्रेस ने अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी का साथ दिया बल्कि पंजाब और दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के विरोध को नजरंदाज भी किया। इसी क्रम में दिल्ली में आप के साथ समझौता करने का विरोध करने वाले प्रदेश कांग्रेस अनिल चौधरी को हटाकर अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश की कमान सौंप दी। माना जा रहा है कि दिल्ली में की गई कार्रवाई पंजाब के नेताओं को एक संकेत देना था। जानकारी के अनुसार हाईकमान ने पिछले दिनों प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा को भी समझौते के संकेत दे दिए थे। क्योंकि बाजवा कभी भी आप के साथ समझौते के हक में नहीं थे।

    इधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कांग्रेस के साथ समझौते के संकेत दिए हैं। मीडिया एक सक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी स्तर या फार्मूले पर कोई बात नहीं हुई है। हमने कांग्रेस से केवल दिल्ली आर्डिनेंस के लिए सहयोग मांगा था जो मिला भी। राज्यसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी बिल के विरोध में विपक्ष को 100 से अधिक वोट पड़े हों। उन्होंने समर्थन किया और हम आईएनडीआईए का हिस्सा बन गए। माना जा रहा है कि कांग्रेस 6 और आम आदमी पार्टी पंजाब में 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।