Category: Chandigarh

  • पंजाबः एक बार फिर से नशे को लेकर गर्वनर ने आप सरकार पर साधा निशाना

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशे को लेकर सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित में मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एक बार फिर राज्य में नशे के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान पंजाब में नशा तेजी से बढ़ा है।  राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। उन्होंने रविवार को राजधानी में एक समारोह में अपने संबोधन में नशे के मुद्दे को उठाया और पंजाब सरकार से एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नशा गांव-गांव में बिक रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

    राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुद लगता है कि नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, इस बुराई को खत्म करने के लिए हर नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना जरूरी हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि आज पंजाब का हर निवासी नशे की समस्या से गंभीर रूप से चिंतित है और मेरी चिंता का कारण भी यही है। कुछ प्राचार्य भी मुझसे आकर मिले और इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

    कुछ सफेदपोश लोग भी आसान पैसा कमाने के चक्कर में नशा तस्करी में शामिल हो जाते हैं और यह सरकार का कर्तव्य है कि ऐसे लोगों को ढूंढ़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल ने पंजाब में नशे का मुद्दा सार्वजनिक तौर पर उठाया हो, इससे पहले भी जब उन्होंने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था तो उन्होंने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाकर सरकार को घेरा था। राज्यपाल ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 

  • मजीठिया के बाद करीबियों पर SIT की कार्रवाही, नोटिस किया जारी

    चंडीगढ़ : करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT ने शिरोमिण अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी 4 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल है। इन लोगों में मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम का नाम शामिल है। इन लोगों को 2 फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले SIT मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था।

    मजीठिया केस में पुलिस की तरफ से नई SIT बनाई गई है। अब SIT की जिम्मेदारी पटियाला रेंज के DIG एचएस भुल्लर को दी गई है। ADGP मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद सरकार ने SIT का पुनर्गठन किया था। DIG भुल्लर के अलावा SIT में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धुरी के एसपी योगेश शर्मा व कुछ और अधिकारियों को शामिल किया गया था। इससे पहले मजीठिया को 15 जनवरी को बुलाया गया था, उनसे SIT ने 7 घंटे तक सवाल जवाब किए थे। हालांकि मजीठिया इस केस में जमानत पर चल रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

    पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला 2 साल पहले 20 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी को अदालतों ने दो महीने के लिए टाल दिया था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया आरोप लगा चुके हैं कि जिस मामले में वे जेल रह कर आए हैं उसमें अभी तक कोई चार्जशीट ही दायर नहीं हुई है। उन पर डाला गया ये अनोखा NDPS का मामला है, जिसमें पुलिस ने कोई रिकवरी ही नहीं की।

  • किक्रेटरों की किट से भारी मात्रा में शराब की बोतलें हुई बरामद 

    चंडीगढ़ः क्रिकेटरों की किट से शराब की बोतलें बरामद हुई। यह मामला एयरपोर्ट से सामने आया है। जहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) की अंडर-23 टीम के 5 क्रिकेटर्स की किट में से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर पकड़ी गई हैं। सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले के लिए एससीए की टीम चंडीगढ़ आई थी। मैच जीतने के बाद 25 जनवरी को टीम राजकोट के लिए रवाना हुईं। उसी दिन ये बोतलें बरामद हुईं। इस संबंध में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) को इत्तला कर दी गई है। कार्गो विभाग ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को इस बात की सूचना दी। जानकारी के अनुसार इनके नाम हैं- प्रशम राजदेव, समर्थ गज्जर, रक्षित महेता, पार्श्वराज राणा और स्मितराज झाला। चंडीगढ़ एयरपोर्ट कस्टम विभाग ने जांच के दायरे में आईं 5 क्रिकेटर की किट को रोककर अन्य की किट सहित सामान रवाना कर दिया। दूसरे दिन ये किट राजकोट के लिए रवाना की गईं।

    एयर कार्गो में शराब-बीयर की हेराफेरी ध्यान में आने पर कस्टम विभाग ने कार्गो का काम संभालने वाली एजेंसी को फटकार लगाई। इंडिगो के कार्गो विभाग ने गहन पड़ताल की तो पता चला कि किट 5 क्रिकेटर्स की हैं। सूत्रों के मुताबिक रणजी खेलने वाले एक क्रिकेटर ने पांच जूनियर खिलाड़ियों को ऐसा करने का निर्देश दिया था। सीनियर को खुश करने के लिए इन्होंने यह कोशिश की। शराब-बीयर की हेराफेरी करने वाले 5 जूनियर क्रिकेटर रसूखदार व सौराष्ट्र क्रिकेट में प्रभावी दखल रखने वाले परिवार की पृष्ठभूमि के हैं। दो खिलाड़ियों के परिजन एससीए में पदाधिकारी हैं।

    प्रशम राजदेव के दादा महेन्द्र पिच क्यूरेटर, स्मित राज झाला रणजी ट्राफी सौराष्ट्र के टीम मैनेजर मोहन सिंह जाड़ेजा के दोहित्र हैं। एक क्रिकेटर ने पांच जूनियर खिलाड़ियों को ऐसा करने का निर्देश दिया था। सीनियर को खुश करने के लिए इन्होंने यह कोशिश की। शराब-बीयर की हेराफेरी करने वाले 5 जूनियर क्रिकेटर रसूखदार व सौराष्ट्र क्रिकेट में प्रभावी दखल रखने वाले परिवार की पृष्ठभूमि के हैं। दो खिलाड़ियों के परिजन एससीए में पदाधिकारी हैं। प्रशम राजदेव के दादा महेन्द्र पिच क्यूरेटर, स्मित राज झाला रणजी ट्राफी सौराष्ट्र के टीम मैनेजर मोहन सिंह जाड़ेजा के दोहित्र हैं।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट कस्टम विभाग ने जांच के दायरे में आईं 5 क्रिकेटर की किट को रोककर अन्य की किट सहित सामान रवाना कर दिया। दूसरे दिन ये किट राजकोट के लिए रवाना की गईं। एयर कार्गो में शराब-बीयर की हेराफेरी ध्यान में आने पर कस्टम विभाग ने कार्गो का काम संभालने वाली एजेंसी को फटकार लगाई। इंडिगो के कार्गो विभाग ने गहन पड़ताल की तो पता चला कि किट 5 क्रिकेटर्स की हैं। सूत्रों के मुताबिक रणजी खेलने वाले सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हिमांशु शाह से अंडर-23 टीम के पांच क्रिकेटरों की किट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट कस्टम द्वारा शराब-बीयर पकड़ने के मामले संपर्क करने पर उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है।

  • पूर्व केंद्रीय व आप नेता का हुआ निधन

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय नागरिक उड़्डयन मंत्री हरमोहन धवन का शनिवार देर शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। धवन ने अंतिम समय तक आम लोगों के लिए संघर्ष किया। जनता के लिए वह कई बार जेल भी गए थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। हरमोहन धवन का जन्म 14 जुलाई 1940 को फतेहजंग जिला कैंबलपुर (अब पाकिस्तान में) हुआ था। भारत-पाक बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ अंबाला छावनी आ गए थे। वहीं से उन्होंने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की थी। वर्ष 1989 में धवन चंडीगढ़ के सांसद चुने गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में वह नागरिक उड्डयन मंत्री रहे।

    वह अपने पीछे पत्नी सतिंदर धवन और दो बेटों व बेटी सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। धवन ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से वनस्पति विज्ञान से बीएससी (ऑनर्स) किया था। उन्होंने वर्ष 1977 में राजनीति में प्रवेश किया और 1981 में चंडीगढ़ जनता पार्टी के अध्यक्ष बने। वह कांग्रेस, बसपा और भाजपा में भी रहे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के प्रदर्शन से प्रभावित होकर धवन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सांसद रहते हुए उन्होंने शहर के विकास में विशेष योगदान दिया। कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक दिलाया। रेहड़ी-फड़ी वालों को पक्के बूथ दिलवाए। कॉलोनी और गांव के लोगों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। सेक्टर-32 का जीएमसीएच हरमोहन धवन के प्रयासों से ही बन पाया। उनके निधन पर शहर के कई नेताओं समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • चंडीगढ़: 8 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: पुलिस ने 8 साल की बच्ची के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाला आठवीं फेल हत्यारे को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर प्रैस कांफ्रेस के दौरान एसपी सीटी मृदूल ने बताया की 19 जनवरी से लापता आठ साल की बच्ची का शव 22 जनवरी को कूडे के ढेर में मिला था। 

    चंडीगढ पुलिस ने हत्यारे को बिहार के आरा जिले से काबू किया है। आरोपी ने बच्ची को समान लेने के बहाने बुला कर कुकर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 511, 376, 376ए, बी और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का हुआ निधन

    चंडीगढ़: यु.टी की राजनीति में अच्छी पैंठ रखने के नाम से जाने जाते पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का हो गया है। हरमोहन धवन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। फिर बाद में वह कांग्रेस, बसपा और बीजेपी  में शामिल हुए थे। लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। 

    बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री धवन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  83 वर्ष की उम्र में उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। धवन को लोग राजनीती गलियारों में तो पसंद करते ही थे। इसके साथ ही उनकी  मतदाताओं पर भी अच्छी पकड़ थी।

  • पंजाब : जब CM मान ने गाया ‘छल्ला’, राज्यपाल भी तालियां बजाने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन के एट होम कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और दर्शकों के सामने छल्ला गीत गाया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को भी तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

    इस दौरान बड़ी संख्या में लाेग उपस्थित रहे। बता दें कि, छल्ला एक प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत है। वर्तमान भारत-पाक सीमा के दोनों ओर के पंजाब में कई गायकों ने कई अवसरों पर यह गीत गाया है। सीएम भगवंत मान राजनीति में आने से पहले कई मशहूर कॉमेडी शोज में देखे गए।‌ वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे। सीएम मान पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

  • सड़क हादसे में पंजाबी गायक की पलटी ‘Rubicon’ गाड़ी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता सिप्पी गिल के कनाडा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में उनकी गाड़ी ‘रूबिकॉन’ पलट गई है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वह प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा गए थे। इसी बीच उनके दोस्तों ने उनके कमरे में रुकने का फैसला किया। 

    जिसके चलते वह अकेले ही ऑफ-रोडिंग करने निकल पड़े। जब वह अपनी रूबिकॉन कार से जा रहे थे तो उनकी गाड़ी पलट गई, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं और उनकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक अंग्रेज ने उनकी मदद की और गाड़ी निकालने में मदद की। इस दुर्घटना के बारे में उस अंग्रेज ने यह भी बताया कि प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते समय ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

  • पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में ED की रेड

    चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) में कथित फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत आज चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में कई स्थानों और हिमाचल प्रदेश में एक स्थान पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी इन शहरों में लगभग 18 परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भी एक स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी के एक मामले से संबंधित है जो हुडा में कथित 70 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़ा है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी इन शहरों में लगभग 18 परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भी एक स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी के एक मामले से संबंधित है जो हुडा में कथित 70 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़ा है। हुडा को अब ‘हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण’ के नाम से जाना जाता है। हुडा के कम से कम छह अधिकारियों की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है।

    ईडी द्वारा कई प्रॉपर्टी डीलरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पंचकूला के सेक्टर 20 में ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। पंचकूला के सेक्टर 20 सनसिटी परिक्रमा में ईडी की टीम पहुंची है। यह मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के भ्रष्ट्राचार से जुड़ा हुआ है। 2015 से 2019 तक गलत तरीके से पैसों की उगाही के मामले में करोड़ों रुपए के रिफंड घोटाले का मामला बताया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएनएलडी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार था। अवैध खनन मामले में INLD नेता अभय चौटाला के समधी दिलबाग सिंह के घर ईडी की रेड पांच दिनों तक चली थी। एजेंसी ने चार जनवरी को उनके और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह के यहां छापेमारी की थी।

  • बड़ी खबरः स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, इस दिन खुलेंगे स्कूल

    चंडीगढ़ः यूटी चंडीगढ़ के स्कूलों ने फिर छुट्टियां बढ़ा दी हैं। ठंड और घने कोहरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए 23, 24 और 25 तारीख को यूटी चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की फिजिकल कक्षाएं नहीं होंगी. इन कक्षाओं के लिए स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

    छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए 22 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान को देखते हुए, स्कूल फिजिक्ल मोड के विपरीत, 23, 24 और 25 जनवरी 2024 को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, यदि स्कूल छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए भौतिक कक्षाएं शुरू करने का विकल्प चुनता है, तो स्कूल को यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए कि कोई भी बच्चा स्कूल में या स्कूल से आने-जाने के दौरान ठंडे मौसम के संपर्क में न आए। 23, 24 और 25 जनवरी 2024 को, यूटी चंडीगढ़ के स्कूल किसी भी भौतिक कक्षा के लिए सुबह 9.30 बजे से पहले छात्रों के लिए नहीं खुलेंगे।