पंजाब : जब CM मान ने गाया ‘छल्ला’, राज्यपाल भी तालियां बजाने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन के एट होम कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और दर्शकों के सामने छल्ला गीत गाया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को भी तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लाेग उपस्थित रहे। बता दें कि, छल्ला एक प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत है। वर्तमान भारत-पाक सीमा के दोनों ओर के पंजाब में कई गायकों ने कई अवसरों पर यह गीत गाया है। सीएम भगवंत मान राजनीति में आने से पहले कई मशहूर कॉमेडी शोज में देखे गए।‌ वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे। सीएम मान पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *