Category: Chandigarh

  • पंजाबः भारतीय किसान यूनियन की सरकार को चेतावनी, लगाएंगे पक्का मोर्चा

    चंडीगढ़ः किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि अगर चंडीगढ़ प्रशासन मोर्चा लगाने के लिए जगह नहीं देता है, तो हम पंजाब के पानी की रक्षा के लिए 18 जनवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएंगे। किसान भवन में पांच किसान संगठनों ने बैठक के दौरान 18 जनवरी से शुरू होने वाले धरने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल), एआइकेएफ, किसान संघर्ष कमेटी, भारतीय किसान यूनियन (मानसा) व आजाद किसान संघर्ष कमेटी शामिल थी।

    भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हम अपना हक मांग रहे हैं और अब हम दिल्ली संघर्ष की तर्ज पर ये स्थायी मोर्चे स्थापित करेंगे बलबीर सिंह राजेवाल, परेम सिंह भंगू, कंवलप्रीत सिंह पन्नू, बौघ सिंह मानसा और हरजिंदर सिंह टांडा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बहाने पंजाब के पानी को लूटने के लिए एक-दूसरे से मिलीभगत कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को आमंत्रित करने के लिए पुनर्गठन अधिनियम, 1966 की धारा 78, 79 और 80 को बेईमानी से जोड़ा गया है। इसलिए इन धाराओं को निरस्त किया जाना चाहिए। नदी जल के संबंध में पिछले सभी समझौतों की समीक्षा की जानी चाहिए क्योंकि वे अवैध और असंवैधानिक हैं। किसानों ने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित कर दिया जाए क्योंकि पुनर्गठन अधिनियम के तहत हरियाणा को अपनी राजधानी स्थापित करने के लिए पांच साल का समय दिया गया है।

    लेकिन 57 साल बाद भी केंद्र ने चंडीगढ़ का मसला अनसुलझा रखा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ट्रिब्यूनल गठित करने, एसवाईएल की जगह वाईएसएल की मांग करने और सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के मामले को प्रभावी ढंग से पेश नहीं करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।  यदि उनकी मांगों पर संविधान के अनुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो 18 जनवरी को इन मांगों के समाधान के लिए चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। राजेवाल ने कहा कि चूंकि पानी राज्यों की सूची की प्रविष्टि संख्या 17 पर सूचीबद्ध एक राज्य का विषय है, इसलिए केंद्र के पास कोई कार्यकारी आदेश पारित करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इसके अलावा एमएसपी, स्वामीनाथन रिपोर्ट व लखीमपुर खीरी के आरोपितों की सजा को लेकर चर्चा की गई।

  • चुनावों से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी को दी बड़ी जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य के पूर्व विधानसभा स्पीकर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा केपी सिंह पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअल, कांग्रेस ने क्लस्टर वाइज स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। राणा को पार्टी की ओर से बिहार-झारखंड की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। राणा केपी बड़े हिंदू चेहरे के रूप में जानते है। राणा केपी सिंह का संबंध महाराणा प्रताप के वंशजों से जुड़ा।

    उनके पुत्र एडवोकेट विश्वपाल सिंह राणा का रिश्ता राजस्थान के बोएड़ा राज परिवार में हुआ है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। जोकि चुनाव में उतारे जाने वाले चेहरों की तलाश करेगी। पार्टी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच समूहों में विभाजित किया है। लोकसभा चुनाव आगामी अप्रैल-मई में होने हैं। इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

  • स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी 

    चंडीगढ़: कड़ाके की ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। 9 से 13 जनवरी तक स्कूल सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी।

  • बस चालकों ने की हड़ताल, कई रूट प्रभावित होने से यात्री हुए परेशान

    चंडीगढ़ः यूटी में ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) के बस ड्राइवरों ने मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि 40 बसों के करीब 100 ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। ड्राइवरो के हड़ताल पर चले जाने से बसों के चंडीगढ़ के 6 रूट प्रभावित हो चुके हैं। जिसकी वजह से हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी ड्राइवर अपना वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांगे न मानने तक प्रदर्शन की घोषणा की है।
    ​​​​​​​ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें CTU में डायरेक्ट कांटेक्ट के नाम पर भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें किसी निजी कंपनी के जरिए रखा गया है। अब वह कंपनी ड्राइवरों का शोषण करती है। अगर कोई ड्राइवर अपने हक की मांग करता है, तो कंपनी उसे नौकरी से निकाल देती है। यही नहीं उसकी जगह बिना क्वालिफिकेशन टेस्ट के नए ड्राइवर को नौकरी पर रख लिया जाता है। 

    वहीं ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें डीसी रेट 25000 रुपए प्रति महीना देने का कहकर रखा था। लेकिन अब उन्हें 16000 रुपए प्रति महीना मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने CTU की तरफ से हरियाणा में करवाए क्वालिफिकेशन टेस्ट के बाद भर्ती किया गया था। उस समय उन्हें डीसी रेट देने का ही भरोसा दिया था, लेकिन अब बार-बार कहने के बाद भी उन्हें उनका पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है।

    ​​​​​​​ड्राइवरों का कहना है कि CTU की इन इलेक्ट्रिक बसों में कई प्रकार की खामियां हैं। यह चलते-चलते ब्रेक लगा ही बंद कर देती हैं। इसकी जानकारी भी कई बार कंपनी को दी गई है, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब भारत सरकार द्वारा लाए नए हिट एंड रन कानून के बाद उनकी और मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है। 16000 रुपए में नौकरी करने वाले अगर कोई हादसा होता है, तो 7 लाख रुपए कहां से देंगे। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

  • मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की चाकू मारकर ह’त्या

    चंडीगढ़ः सेक्टर 19 में चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील निवासी धनास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो दुकान कर्मियों के बीच में झगड़ा हो गया था। जब तीसरा दुकान कमी उन्हें बचाने की कोशिश में लगा तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां अभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले में दुकान पर काम करने वाले राहुल का एक दूसरे दुकान कमी के साथ झगड़ा हो गया था।

    उसे दुकान कर्मी ने राहुल से बदला लेने के लिए बाहर से कुछ लड़के बुला लिए थे। उन लड़कों ने राहुल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। यह देखकर सुनील उनके बीचबचाव करने चला गया। इस पर वह बदमाश भड़क गए और सुनील को चाकू मार दिया। इसे देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में दाखिल कर दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • बड़ी खबरः अब कैब ड्राइवरों ने की हड़ताल 

    चंडीगढ़ : ट्राइसिटी के कैब ड्राइवरों ने आज अचानक हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल से जहां आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं ड्राइवर केंद्र सरकार द्वारा पारित नए हिट एंड रन कानून पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद देश के अलग अलग राज्यों में पेट्रोल पंप पर संकट छा गया। पंजाब में बीते दिन कई जगहों पर पेट्रोल पंप सुख गए। पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी। हालात यह हो गए कि सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जिससे आम जीवन बहुत प्रभावित हुआ। लेकिन प्रशासन की मदद से हालात को काबू किया गया और पेट्रोल पंप पर पहले की तरह पेट्रोल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया।

    बता दें कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। जिस वजह से इस कानून को बदलने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) की अगली बैठक 10 जनवरी को होगी। इसमें फैसला लिया जाएगा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, तो किस तरह से सरकार के सामने अपना पक्ष रखा जाए। AIMTC के अध्यक्ष अमृत मदान ने कहा कि हिट एंड रन के मामलों में कड़े कदम उठाने की जरूरत जरूर है। इस नए कानून के पीछे सरकार का इरादा अच्छा है, लेकिन प्रस्तावित कानून में कई खामियां हैं। इन पर दोबारा सोचने की जरूरत है। 10 साल की सजा के प्रावधान के बाद अब ट्रक ड्राइवर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

  • पेट्रोल और डीजल को लेकर आई राहत भरी खबर, पहुंचा तेल का टैंकर

    चंडीगढ़ :  रात 11 बजे तेल का पहला टैंकर पहुंच गया। इसके बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। वहीं सिटको ने अपने सभी पेट्रोल पंप से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है कि उनके पास कितनी मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है। विभाग के सेक्टर 17, सेक्टर 9, सेक्टर 38, सेक्टर 56, इंडस्ट्रियल एरिया, धनास और रायपुर कला में पंप है। कल शाम तक अधिकतर पंपों पर भीड़ उमड़ी रही। लेकिन अब हड़ताल खत्म होने के बाद दोबारा से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

    कल चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पेट्रोल में कैंपिंग के आदेश दे दिए थे। इसमें दोपहिया वाहन के लिए 2 लीटर और चार पहिया वाहन के लिए 5 लीटर पेट्रोल की सीमा निर्धारित कर दी थी। आज सप्लाई शुरू होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से नए आदेश जारी किए जा सकते हैं। जिसमें इन आदेशों में छूट दी जा सकती है।

    मंडी में पहुंचे 8 ट्रक

    ​​​​​​​​​​​​​​चालकों की हड़ताल का असर सब्जी मंडी में भी देखने को मिला। यहां पर सिर्फ सब्जी वाले सिर्फ आठ ट्रक ही पहुंचे हैं। जबकि सामान्य दिन में 15 से 20 ट्रक तक पहुंचाते हैं। आढ़ती संगठन के प्रधान बृजमोहन ने कहा कि अभी हालात सामान्य है। अब अगर हड़ताल खुल गई है तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर यह हड़ताल लंबी चलती तो परेशानी थी।

  • चंडीगढ़ में युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: विकास नगर मौली जागरण में उस समय हड़कंप मच गया। जब सरेराह युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस इलाकों को  चंडीगढ़ और पंचकूला का बोर्डर भी खा जाता है। इस घटनास्थल पर हर समय राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। जिसके बावजूद आरोपी पुलिस से बेखौफ खुलेआम वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि विकास नगर के पार्क शाम को लगभग 26 वर्षीय युवक पर हत्यारो ने चाकू गोद दिया। जिससे युवक घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।  पुलिस घटना की जाँच  कर रही है। 

  • पंजाबः हड़ताल नहीं हुई खत्म! यूनियन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में केद्र सरकार के खिलाफ हिट एंड सन के कानून को लेकर यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते पंजाब में कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके है। जिसके चलते लोगों को तेल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

    हालांकि जालंधर, लुधियाना सहित कई जिलों के डीसी ने यूनियन के साथ मिटिंग कर हड़ताल को खत्म करने का एलान किया था और लोगों से पैनिक ना होने कि अपिल की था। प्रशासन के इस फैंसले के बाद ही विभिन्न यूनियन के सदस्यों ने प्रैस वार्ता करते हुए कहा कि सरकार को इस कानून का जल्द ही कोई हल करना चाहिए। नहीं तो यूनियन को मजबूरन ऐसा रास्ता चुनना पड़ेगा ,जिससे देश और लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। फ़िलहाल हड़ताल चालू या ख़त्म करने को लेकर यूनियन ने खुल कर नहीं बोला। लेकिन यूनियन के सदस्य दबे हुए शब्दों में सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल को ही आखरी विकल्प मान रहे है।  

  • पंजाब: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को लेकर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पंजाब में डीजल और पेट्रोल के वितरण की निगरानी के लिए राज्य और जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद ब्योरा सांझा करते हुए पंजाब के गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 4100 के.एल. पेट्रोल की खपत की तुलना में राज्य भर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक लगभग 22,600 के.एल. है और समय-समय पर इसकी पूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 10000 के.एल. डीजल की खपत करता है और वर्तमान में फिलिंग स्टेशनों पर स्टॉक 30,000 के.एल. से अधिक है, और 90000 के.एल. विभिन्न टर्मिनलों पर भी उपलब्ध है। सभी टर्मिनल संबंधित रिफाइनरियों के साथ पाइपलाइनों के माध्यम से जुड़े हुए हैं और इन टर्मिनलों पर पेट्रोलियम उत्पादों का निरंतर प्रवाह होता है।

    कुछ फिलिंग स्टेशनों में पेट्रोल/डीजल की भारी कमी के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए, गृह सचिव ने कहा कि किसी भी समय सभी फिलिंग स्टेशनों में स्टॉक एक समान नहीं होता है, जबकि कुछ फिलिंग स्टेशन शून्य स्तर पर हो सकते हैं जबकि अन्य के पास पूरा स्टॉक हो सकता है इसलिए राज्य में कुल स्टॉक स्थिति को इंगित करने के लिए कुछ फिलिंग स्टेशनों की स्टॉक स्थिति का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। गृह सचिव ने लोगों से अपील की कि वे घबराकर खरीदारी करने से बचें क्योंकि ठंड के मौसम में वे खुद को अनावश्यक परेशानी में डाल रहे हैं। बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को सतर्क रहने और राज्य भर में पेट्रोल और डीजल ट्रकों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्हें हड़ताली ट्रांसपोर्टरों के वर्ग के साथ बैठकें करने के लिए भी कहा गया ताकि उनकी शिकायतों का निवारण किया जा सके। राज्य भर में डीजल/पेट्रोल की सुचारू और निर्विघ्न आवाजाही और बिक्री को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को भी कहा गया है।