Category: Chandigarh

  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस चौक पर लगाई गई 15 फीट ऊंची ई साइकिल, देखें वीडियो

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस चौक पर लगाई गई 15 फीट ऊंची ई साइकिल, देखें वीडियो

    4 महीने में तैयार की गई ढाई टन की यह साइकिल

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस): द सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को साफ सुथरा, वेल प्लेनेड कायदे कानून की पालना करने वाले शहर के नाम से जाना जाता है और यह शहर कई बार सफाई के मामले में अपना परचम लहरा चुका है। इस शहर में कई जगहों को उनके चौकों के नाम से भी जाना जाता है। जैसे कि स्टेडियम चौक मटका चौक किसान भवन चौक और अब चंडीगढ़ में एक और नया चौक बनने जा रहा है। इस चौक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की ई साइकिल बनाकर ऐसे सेक्टर 50 और सेक्टर 49 मैं बड़े चौक पर लगा दिया गया है। फिलहाल अभी स्टाफ की रखरखाव तैयार किया जा रहा है। 

    स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट ई साइकिल को बनाने वाले कलासगर के विजयपाल गोयल और महेंद्र पाल कौर  साइकिल को 4 महीने में तैयार किया यह साइकिल 15 फीट ऊंची और इसका भार ढाई टन बताया जा रहा है। साइकिल को बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उन्हें कबाड़ की वस्तुएं दी गई और इस चैलेंज को उन्होंने स्वीकार करते हुए स्ट्रीट पोल , हाई सिस्टम टैंक पाइप से चिमटा बनाया, केबल पाइप रोले , स्क्रैप टुकड़े , ड्रेसिंग पॉट , वेल्डिंग पेंटिंग कर इसे तैयार किया गया।

    स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के चलते ई साइकिल बनने के बाद अब साइकिल को प्रशासन द्वारा चौक पर रखवा दिया गया है हालांकि इस साइकिल को चौक के बीच में लगने के बाद आने जाने वाले लोग इसे देखते है और कुछ नहीं तो इसे साइकिल चौक का नाम भी देना शुरू कर दिया है। विजयपाल गोयल और महेंद्र पाल कौर की मेहनत को देख दोनों खुशी से फूले नहीं समा रहे क्योंकि प्रशासन द्वारा दिए गए इस चलो देखो इन दोनों ने बखूबी पूरा कर प्रशासन को बता दिया है कि अगर इंसान अपनी मेहनत और लगन से कुछ भी कर सकता है।

  • एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाइजीरियन को हेरोइन सहित किया काबू 

    एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाइजीरियन को हेरोइन सहित किया काबू 

    पंचकूला ( अजीत झा ) : एंटी नारकोटिक्सल सेल नें नाइजीरियन हेरोइन तस्कर को 15.56 ग्राम सहित किया काबू। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचकूला में नशे की रोकथाम व नशा तस्करो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु एंटी नारकोटिक्स सेल स्थापित किया गया था। जिस सेल का नेतृत्व उपनि सुरेन्द्र पाल सिंह किया जा रहा है। जिसके नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कल दिनांक 12 फरवरी को अवैध नशीला पदार्थ हैरोईन 15.56 ग्राम सहित नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान नोशू एसेजोमा उर्फ अमेका पुत्र अवाशकाचुक वासी अडेयेमी नाईजेरिया हाल गोल्डन काम्पलेक्श जिला अम्बाला उम्र 29 साल के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक दिनांक 09.02.2023 को एटीं नारकोटिक्स सेल की टीम नें अमरटैक्स शोरुम के पास से एक व्यकित सूरजपाल सिहं उर्फ रोबिन पुत्र भूपेन्द्र सिहं वासी मुल्तानी कालौनी सिरसा हाल किरायेदार जीरकपुर मोहाली उम्र 34 साल को अवैध नशीला पदार्थ 8.78 ग्राम हेरोईन सहित गिरफ्तार किया गया था। जिस व्यकित के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    जो आरोपी नें पुछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ उपरोक्त आरोपी नाइजेरियन के पास से खरीद कर लाया था। जो नाइजीरियन व्यकित दिल्ली से हेरोइन लाकर यहा पर आसपास क्षेत्र में सप्लाई करता है जिस बारे सूचना प्राप्त एटीं नारकोटिक्स सेल की टीम नें कल दिनांक 12 फरवरी को नशीला पदार्थ हेरोइन 15.56 ग्राम सहित काबू किया। नाईजेरियन आरोपी नें बताया कि वह मुलाना (अम्बाला) स्थित कॉलेज में बी-फार्म की पढाई कर रहा है और वह बराडा में किराए पर रह कर नशीला पदार्थ हेरोइन की सप्लाई करता है। जिस आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल नें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

  • Cow Boy Radio Club ने 8वीं सालगिराह पर सेक्टर 9 में लगाया लंगर, देखें वीडियो

    Cow Boy Radio Club ने 8वीं सालगिराह पर सेक्टर 9 में लगाया लंगर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/अजीत झा : काऊ बॉय क्लब की 8 वीं सालगिरह  पर क्लब की ओर से  सेक्टर 9 में  लंगर वितरण किया गया। इस मौके पर प्यारे लाल, मनोज जैन, मनवीर कैरल, कांग्रेस पार्षद सचिन गालव, करण खुराना, दीपक कैरल, हरियाणा युथ कांग्रेस के महासचिव प्रदीप गुज्जर, आकाश राणा आदि उपस्थित रहे। मनोज जैन एवं क्लब के एमडी मनवीर कैरल ने कहा क्लब पिछले 8 साल से सुचारु रूप से चल रहा हैं।

    हर साल समाज सेवा कार्यों में योगदान कर जैसे गरीब लड़कियों की शादी करना, खाना वितरण करना आदि ऐसे कार्य कर सालगिराह मनाते हैं। जैन ने समाजसेवी संस्थाओ से कहा कि समाज के उत्थान में वह भी अपना अहम योगदान दे रहे ताकि किसी जरूरतमंद कि मदद हो सके। कांग्रेस पार्षद सचिन गालव ने कहा काऊ बॉय क्लब समाज के प्रति हमेशा तत्पर रहता हैं। पीजीआई में कैंसर मरीजों को खाना पहुंचाना या फिर जरुरतमंदो की मदद करना ही इस क्लब के संचालकों का अहम लक्ष्य रहा है।

  • इंसाफ मोर्चे में हुई झड़प के बाद पुलिस अलर्टः तैयार किए बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    इंसाफ मोर्चे में हुई झड़प के बाद पुलिस अलर्टः तैयार किए बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब में कोई समय होता था, जब आतंकवाद से लड़ने के लिए पुलिस के साथ-साथ मिलिट्री के लोग भी मुकाबला करते थे। इस दौरान उनके पास बख्तरबंद गाड़ियों से लेकर बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर तक होते थे। वैसे ही ट्रैक्टर आज मोहाली में भी बुला लिए गए हैं। क्योंकि यह ट्रैक्टर 2017 में तैयार हुए हैं और ऐसे 17 ट्रैक्टर तैयार किए गए हैं और 24 स्कॉर्पियो गाड़ियां तैयार की गई थी जो बुलेट प्रूफ है। उनके ऊपर 47 करोड रुपए की लागत आई थी। अब पंजाब में कई जगह पर गैंगस्टर या आतंकवाद की बात करें तो उसके खिलाफ लड़ने के लिए ट्रैक्टरों को उतारा जाता है।

    जो कि मोहाली में भी आ चुके हैं और यहां पर सिख जत्थेबंदियों की तरफ से कौमी इंसाफ मोर्चे के तहत धरना दिया जा रहा है। वहीं पर ये ट्रैक्टर लाकर खड़े कर दिए गए हैं। क्योंकि 8 फरवरी को जो हिंसा हुई थी उसी को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले जब 90 के दशक में पंजाब में आतंकवाद का दौर चल रहा था तब ऐसे ट्रैक्टर तैयार किए गए थे। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि किसी सिटी में ऐसे ही ट्रैक्टर को लाया गया। गौर हो कि पंजाब बॉर्डर सटेट होने के कारण यहां पर आतंकबाद का पहले का भी दबदबा रहा है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में पहुंचे शिक्षा मंत्री, बच्चों का लिया मॉब टेस्ट, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी स्कूल में पहुंचे शिक्षा मंत्री, बच्चों का लिया मॉब टेस्ट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेश: पंजाब के शिक्षा मंत्री द्वारा सरकारी स्कूल में शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में बच्चों का मोब टेस्ट लिया गया। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में आप देख सकते है कि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस सरकारी स्कूल में बच्चों को मोब टेस्ट ले रहे है। इस दौरान वह बच्चों को शाबाशी भी दे रहे है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल में कई बच्चों का टेस्ट लिया। 

  • लेस्बिन, गै, ट्रांसजेंडर द्वारा चंडीगढ़ में प्राइड वॉक का किया आयोजन, देखें वीडियो

    लेस्बिन, गै, ट्रांसजेंडर द्वारा चंडीगढ़ में प्राइड वॉक का किया आयोजन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः लंबे समय के अंतराल के बाद दोबारा लेस्बिन/गै/बाई सेक्सुअल/ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में प्राइड वॉक का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ में एलजीबीटी द्वारा गर्वोत्सव नामक यह प्राइड वॉक प्रत्येक वर्ष की जाती है लेकिन कोरोना काल के दौरान यह स्थगित कर दी गई थी।

    लेकिन इस बार चंडीगढ़ में यह प्राइड दोबारा से शुरू कर दी गई है। इस प्राइड वॉक का मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत के एलजीबीटी समुदाय को एक मंच पर एकत्रित करना है। उत्तर भारत में दिल्ली के बाद चंडीगढ़ एकमात्र ऐसा शहर है जो इस तरह की अनोखी और अनूठी पहल 2013 में शुरू की है।

  • जिला अदालत में आज दोबारा वर्क सस्पेंड करने का एलान

    जिला अदालत में आज दोबारा वर्क सस्पेंड करने का एलान

    चंडीगढ़ः बीते दिनों जो कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर हुड़दंग में मचाया गया था। उसमें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एक एफ आई आर दर्ज की गई थी। जिसमें दो वरिष्ठ वकीलों का नाम अमरजीत सिंह चहल और दिलशेर सिंह सामने आ रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत के वकीलों ने वर्क सस्पेंड की घोषणा की थी। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन की एक मीटिंग हुई।

    इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन के सीनियर एडवोकेट पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिलवाया गया था कि  एफआईआर से एडवोकेट अमरजीत सिंह चहल का नाम  बाहर निकाल दिया जाएगा। एडवोकेट्स द्वारा करीब 2 घंटे बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया था। परंतु आज फिर से चंडीगढ़ जिला अदालत के वकीलों द्वारा वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी है और आज दोबारा से वर्क सस्पेंड का एलान कर दिया है।

  • SHO की बेटी के शादी समारोह में हुआ हादसा: DGP व उनकी पत्नी और DSP को लगी चोटें

    SHO की बेटी के शादी समारोह में हुआ हादसा: DGP व उनकी पत्नी और DSP को लगी चोटें

    चंडीगढ़: डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) प्रवीर रंजन और उनकी पत्नी एक एक्सीडेंट में घायल हो गए। चंडीगढ़ के लेक क्लब में एक मैरिज फंक्शन के दौरान यह एक्सीडेंट हुआ। यहां लगा टेंट तेज हवाओं के चलते पिलर समेत नीचे आ गिरा। इसके लगने से डीजीपी, उनकी पत्नी और डीएसपी गुरमुख सिंह घायल हो गए। यहां पर चंडीगढ़ के एक एसएचओ की बेटी की शादी का फंक्शन चल रहा था।

    हादसे के बाद डीजीपी समेत उनकी पत्नी और डीएसपी को तुरंत पहले सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया। यहां ट्रामा सेंटर में डीजीपी व उनकी पत्नी का इलाज चला। डीजीपी के सिर में 12 टांके आए और उनकी पत्नी मालविका के भी 4 टांके लगे हैं। बाद में दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं डीजीपी गुरमुख सिंह के सिर, कंधे और पीठ में चोटें आई।

    सेक्टर 3 थाना एसएचओ सुखदीप सिंह की बेटी की शादी के फंक्शन में यह हादसा हुआ। उन्होंने डीजीपी और उनके परिवार को न्योता दिया हुआ था। जानकारी के मुताबिक लेक क्लब में कैटरिंग से लेकर टैंट आदि का प्रबंधन बाहरी कांट्रैक्टर से करवाया गया था। खुले में टैंट लगे होने और हवा के तेज दबाव से टैंट उखड़ गया और यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस घटना में लापरवाही के एंगल को लेकर भी जांच कर रही है।

  • पंजाब: 1 IPS सहित 3 PPS अधिकारियों को सौंपा गया Additional चार्ज, देखें लिस्ट

    पंजाब: 1 IPS सहित 3 PPS अधिकारियों को सौंपा गया Additional चार्ज, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा एक आई.पी.एस. व 3 पी.पी.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन अधिकारियों में आई.पी.एस. अधिकारी कुमार यादव को, जोकि आई.जी.पी. टैक्नीकल स्पोर्ट्स सर्विस पंजाब चंडीगढ़ में तैनात थे, को फिरोजपुर व बठिंडा में ओवरआल सुपरविजन एस.टी.एफ. रेंज का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

    इसी तरह से पी.पी.एस. अधिकारी हरप्रीत सिंह को एस.टी.एफ. रेंज जालंधर, पी.पी.एस. स्नेहदीप शर्मा को एस.टी.एफ. बार्डर रेंज अमृतसर तथा गुरप्रीत सिंह को एस.टी.एफ. रेंज फिरोजपुर का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

  • पंचकूला पुलिस द्वारा स्पेशल चेकिंग अभियान : अंडर एज वाहन चालकों के खिलाफ चलाया अभियान

    पंचकूला पुलिस द्वारा स्पेशल चेकिंग अभियान : अंडर एज वाहन चालकों के खिलाफ चलाया अभियान

    पंचकूला (अजीत झा): पंचकूला पुलिस द्वारा स्पेशल चेकिंग अभियान : अंडर एज वाहन चालकों के खिलाफ चलाया अभियान | पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की Acp ममता सौदा ने  जानकारी देते हुए बताया कि आईजी ट्रैफिक हरदीप सिंह धुन के निर्देशानुसार सभी जिलो लेंन चेंज व अंडर एज ड्राईविंग करनें वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है | जिस अभियान के तहत शहर पंचकूला में डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एसीपी ट्रैफिक श्रीमति ममता सौदा के नेतृत्व में नाकाबंदी करके ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करनें वालें वाहन चालकों के चालान काटे गये | इसके अलावा विशेषकर अडंर एज ड्राईविंग करनें वाले वाहन चालको के चेकिंग करके मोटर वाहन अधिनियम 1988 के 8 व्यक्तियो के चालान काटे गये इसके अलावा ट्रैफिक नियमों बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट तथा गल्त रास्तो का प्रयोग करना , वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, सार्वजनिक स्थान पर वाहन को पार्क करना इत्यादि नियमों की उल्लंघन करनें वालें करीब 133 वाहन चालकों पर जुर्माना किया गया | 

    एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा नें बताया कि यातायात नियमों के अनुसार, मोटर वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और 16 से 18 वर्ष तक की उम्र के छात्र-छात्राएं 50 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के दो पहिया वाहन ही चला सकते हैं और 15 वर्ष या उससे कम उम्र के छात्र-छात्राएं इन वाहनों को भी नहीं चला सकते | लेकिंन कई बार देखा जाता है कि इस नियम का पालन नहीं किया जाता है |  इसलिए सभी माता-पिताओं से अपील है कि वे अपनें बच्चो को 18 वर्ष की आयु के बाद ड्राईविग लाईसेंस बनवानें के बाद ही वाहन चलानें की इजाजत दें |  इसके अलावा कहा कि माता-पिता अपनी सहुलियत को देखकर बच्चो को स्कूल जाते समय या कोचिंग इत्यादि जाते समय इत्यादि अन्य काम हेतु  स्कूटी, स्कूटर या मोटरसाईकल चलानें की इजाजत मत दें क्योंकि ऐसा करके आप खुद को जोखिम में डाल रहे है और अपनें बच्चो के साथ धोखा कर रहे हो | इसलिए एक जिम्मेदार माता-पिता होनें के नाते बच्चों की तरफ ध्यान देते हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चो को वाहन चलानें की इजाजत बिल्कूल ना दें और अगर बच्चा 16 से 18 वर्ष है तो वह सिऱ्फ 50 सीसी क्षमता वालें इजंन वाले दो पहिया वाहन का चला सकता है इसके साथ ही एसीपी ट्रैफिक नें कहा कि अंडर एज वाहन चालको की चेकिंग हेतु जिला में लगातार चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई है जिस अभियान के तहत लगातार चेकिंग अभियान जारी है |