Category: Chandigarh

  • 400 करोड़ रूपये के रेत खनन घोटाले को लेकर अकाली दल ने सीबीआई से की जांच की मांग

    400 करोड़ रूपये के रेत खनन घोटाले को लेकर अकाली दल ने सीबीआई से की जांच की मांग

    आरोपः वाहनों से मिलने वाली राॅयल्टी का आधा हिस्सा जाता आप पार्टी को 

    चंडीगढ़ (ए.एन.एस):  पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पिछली कांग्रेस सरकार से जुड़े दो रेत खनन माफिया सरगनाओं के अनुबंधों को समाप्त करने के एक महीने बाद ही नवीनीकृत करने के लिए आम आदमी पार्टी के खिलाफ पंजाब में रेत और बजरी ले जाने वाहनों से राॅयल्टी वसूल करने के 400 करोड़ रूपये के घोटाले में शामिल होने के लिए ‘कटटर इमानदार’ सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। अकाली नेता ने मुख्यमंत्री  पर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर राॅयल्टी घोटाले की अगुवाई करने का आरोप लगाते हुए रसीदें दिखाई, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे रेत पर सरकार द्वारा घोषित 7 रूपये प्रति क्यूबिक फीट राॅयल्टी का केवल एक अंश ही राज्य सरकार द्वारा इकटठा किया गया, जिससे आप पार्टी द्वारा अंतर-राज्यीय वाहनों से वसूली का संकेत मिलता है।

    उन्होने यह भी खुलासा किया कि कैसे नई खनन नीति ने मुख्यमंत्री को अंतरराज्यीय वाहनों पर राॅयल्टी तय करने का अधिकार दिया और बताया कि इस खाते से एकत्रित अधिकांश फंड राज्य के खजाने के बजाय सीधे आम आदमी पार्टी को जा रहा हॅै। उन्होने कहा, ‘‘ रेत और बजरी से भरे 2000 से अधिक ट्रक पड़ोसी राज्यों से पंजाब मे आते हैं, उससे मिलने वाली राॅयल्टी का कम से कम आधा हिस्सा ‘‘ आप ’’ द्वारा हड़प लिया जाता है’’। बिक्रम सिंह मजीठिया ने यह भी दावा किया कि दो खनन माफिया सरगना राकेश चैधरी और अशोक चांडक को आप पार्टी के लिए पैसा इकटठा करने के एकमात्र मकसद से एक गुप्त सौदे में पंजाब में खनन का प्रभार दिया गया था। उन्होने कहा कि पिछले साल 21 दिसंबर को मोहाली और रोपड़ जिलों में रेत खनन के चैधरी के अनुबंध को खत्म करने के बाद आप पार्टी की सरकार ने इस साल 27 जनवरी को उन्हे वही जोन देकर अनुबंध को नवीनीकृत कर दिया था।

    उन्होने कहा, ‘‘ यह अनुबंध रोपड़ जिले में चैधरी के खिलाफ चार मामले दर्ज होने के बावजूद किया गया, इसके अलावा चैधरी द्वारा लगाए गए ‘‘गुंडा टैक्स’’ का खुलासा होने के बाद उच्च न्यायालय द्वारा चिहिंत सीबीआई जांच के बावजूद ऐसा किया गया। सरदार मजीठिया ने कहा कि दूसरे ठेकेदार अशोक चांडक, जो कांग्रेस आलाकमान के बेहद करीबी थे, का भी पिछले साल 21 दिसंबर को उनका अनुबंध को समाप्त कर दिया गया था, तथा पिछले महीने 31 जनवरी को नवीनीकृत कर दिया गया । उन्होने कहा कि चांडक को लुधियाना, जालंधर और नवांशहर के वही इलाके दिए गए , जहां से वह पहले कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रेत का खनन करता था।

    इन दोनो घोटालों को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से भी बड़ा करार देते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘ अब यह स्पष्ट हो गया है कि मान सरकार बेईमान सरकार है, जो पंजाब के खजानेे की कीमत पर आप पार्टी के चुनाव अभियानों के लिए पैसा इकटठा कर रही है’’।  अकाली नेता ने कहा यही कारण है कि आप पार्टी की सरकार जानबूझकर पिछले 11 महीनों से खनन नीति नही लेकर आई है। उन्होने कहा, ‘‘यह खनन माफिया के साथ सौदा करना चाहता है और अब ऐसा ही किया है’’। उन्होने कहा आप पार्टी की सरकार ने इस सौदे के बीच कुछ भी नही आने दिया- यहां तक कि मोहाली में अवैध खनन में लिप्त होने के लिए राकेश चैधरी को जारी 26 करोड़ रूपये की वसूली का नोटिस तक नही दिया गया और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सवाल किया गया कि उसके खिलाफ अभी तक आपराधिक कार्रवाई शुरू क्यो नही की गई।

    सरदार मजीठिया ने यह भी सवाल किया कि आप पार्टी की सरकार बार बार रेत की कीमतें तय करने में क्यों विफल रही है? उन्होने कहा कि आप पार्टी की सरकार ने सबसे पहले अगस्त में कांग्रेस सरकार द्वारा निर्धारित 5.50 रूपये प्रति क्यूबिक फीट से बढ़ाकर 9 रूपये प्रति क्यूबिक फीट कीमत की और फिर हाल ही में पुरानी कीमत कर दी गई। उन्होने कहा कि स्पष्ट हो गया है कि खनन माफिया के साथ समझौता के तहत किया गया है , और इसकी जांच की जानी चाहिए।

    अकाली नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर अवैध खनन राज्य के खजाने के साथ साथ नौजवानों को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होने कहा, ‘‘  जैसा कि उच्च न्यायालय ने कहा है कि अंतराष्ट्रीय सीमा के साथ  नदी के तल में अवैध खनन कर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है। उन्होने कहा कि  अरविंद केजरीवाल के दावों के बावजूद कि आप पार्टी की सरकार अकेले रेत खनन से सालाना 20 हजार करोड़ रूपये एकत्र करेगी। उन्होने कहा कि  सरकार रेत खनन से कोई फंड जुटाने में नाकाम रही है, इससे स्पष्ट होता है कि इसने खनन माफिया के साथ सौदा किया  है।

  • इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक पुलिसकर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक पुलिसकर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़/अजीत झाः यूटी में एसएसपी ने तमाम थानों के इंस्पेक्टर सहित कांस्टेबलों के तबादले कर दिए है। उनकी लिस्ट इस प्रकार से हैः-

  • 27 साल पुराने कम्युनिटी सेंटर को लेकर आप कार्यकर्ता ने किया खुलासा, देखें वीडियों

    27 साल पुराने कम्युनिटी सेंटर को लेकर आप कार्यकर्ता ने किया खुलासा, देखें वीडियों

    चंडीगढ़/ अजीत झा : आए दिन आपने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती देखी होगी, लेकिन आज आपको 27 साल बाद की एक वीडियो दिखने जा रहे हैं जो कि बीते दिन आप कार्यकर्ता यैंकी कालियां द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इस दौरान आप कार्यकर्ता ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटर तो बनाया पर सीढ़ी बनाना भूल गए। इस वायरल वीडियो का जब हमने सच जानना चाहा तो यह बिलकुल सही निकला। बता दें कि ये कम्युनिटी सेंटर मनीमाजरा में हैं।

    आप कार्यकर्ता यैंकी कालिया ने चंडीगढ़ नगर निगम पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए। तो वही इस वायरल वीडियो सच कहा जानने के लिए एनकाउंटर न्यूज़ के रिपोर्टर अजीत झा ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा से बात की तो उन्होंने कहा यह कम्युनिटी सेंटर को करीब 27 वर्ष हो चुके हैं और इसका जल्द ही अत्याधुनिक व्यवस्था के साथ नवीकरण होगा।

  • 28 किलो चुरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    28 किलो चुरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    पंचकूला ( अजीत झा ) : पंचकूला पुलिस ने 28 किलो चुरा पोस्त सहित 2 को काबू किया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देसानुसार नशे की रोकथाम हेतु कडी कार्रवाई करते हुए प्रबंधक थाना पिन्जोर हरविन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई रिषिपाल के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र नाथा राम वासी गांव कसेपुर मुलाना अम्बाला तथा दया कृष्ण पुत्र महेन्द्र प्रताप वासी गाँव मगौटी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई ।

    जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 15 फरवरी 2023 को पिन्जोर थाना की टीम गस्त पडताल करते मल्लाह मोड पिंजौर की तरफ मोजूद थी तभी पुलिस की टीम ईआरवी नें एचएमटी गेट के पास से दो व्यक्तियो को गाड़ी सहित काबू किया जो गाडी में अवैध नशीला पदार्थ चुरा पोस्त दो अलग-अलग पॉलिथिन में मिले जो दोनो पॉलिथिन के वजन कुल 28 किलो 500 ग्राम हुआ।

    दोनो व्यक्तियों नें अपना नाम पता अमरजीत सिंह पुत्र नथा राम वासी गांव कांसेपुर थाना मुलाना तहसील मुलाना जिला अम्बांला उम्र 42 वर्ष तथा दया कृष्ण पुत्र महेन्द्र प्रताप वासी गांव मगोटी तहसील कसोली जिला सोलन हिमाचल प्रदेश बतलाया दोनो आरोपियान के पास से नशीला पदार्थ चुरा पोस्त बरामद करके दोनो आरोपियो के खिलाफ थाना पिन्जोर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये दोनो आरोपियों को पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

  • पंजाबः चेयरमैन पद संभालने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः चेयरमैन पद संभालने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ / प्रवेश : पंजाब राज महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पंजाब सरकार की तरफ से उनको ओहदे से हटा दिया गया था लेकिन कल कोर्ट में फैसला आने के बाद आज उन्होंने फिर से पंजाब राज महिला कमीशन के चैयरपर्सन के तौर पर अपने दफ्तर में ज्वाइन किया ।

    1998 का कमीशन बना हुआ है । पहिली बार मुझे एक्सटेंशन नही दी गई । मैंने 2018 में जॉइन किया था । लेकिन लेटर में भेज गया के मुझे रिमूव कर दिया गया है वह मुझे बहुत बुरा लगा फिर मैंने अपने मान व सम्मान की लड़ाई लड़ी ओर जीत कर उसे बहाल रखा । जब से कमीशन बना है तब से लेकर सभी चेयरपर्सन को यह एक्सटेंशन दी गई है । मैं हाईकोर्ट का और चेतन मितल  वकील और पंजाब सरकार का सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरा मान सम्मान कायम रखा ।

    मेरे लिए रेजिग्नेशन देना तो बहुत बड़ी बात नहीं है मैं इस चेयर पर रहूं या ना रहूं लेकिन मैं ऐसे ही लोगों के लिए काम करती रहूंगी मैंने चार पांच बार पहले भी मुख्यमंत्री से टाइम मांगा है लेकिन मुझे नहीं मिला मुझे लगता है कि बिजी होने के बावजूद जाम हो जाए और सेवा करने के लिए जरूर टाइम देंगे ।

    कोई भी मंत्री हो मुख्यमंत्री हो मैं सभी का सम्मान करती हूं और अपने दायरे में रहकर ही बात करते हैं पहले कुछ राजनीति और जरूर हुई है जिसके तहत मुझे भी शिकार होना पड़ा । मनीषा गुलाटी ने यह भी कहा कि मैं किसी पद नहीं थी तब भी मुझे लोगों के एसएमएस फोन कॉल और व्हाट्सएप ऐसे रहे हैं और पन 40 हजार के करीब मेरे पास अभी मैसेज आ चुके ऐसे ही उन्होंने कहा कि 32 के करीब लोग अपनी कंप्लेंट वापसी ले चुके हैं वह कहते हैं कि मनीषा गुलाटी आएगी तभी ही कम कंप्लीट को हल करवाना चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के साथ कोई मतभेद नहीं है मैं सब के साथ मिलकर और सरकार के सहयोग के साथ ही आगे का काम करना शुरू कर दें

  • जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज का हुआ निधन

    जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज का हुआ निधन

    मोहाली ( अजीत झा ) : पंजाब के हिन्दू नेता जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज का मोहाली के अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक पंचानंद गिरी महाराज कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इस दुखद सुचना से हिन्दुओं में शोख की लहर छा गई है। पंचानंद गिरी हमेशा हिन्दुओं के हित में बात करते थे। वह कामाख्या मंदिर एवं पटियाला काली मंदिर के पीठादीश्वर भी थे।

    हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 45 स्थित सनातन धर्म मंदिर का भी पुर्ननिर्माण कराया था और मूर्ति स्थापित थी। पंजाब में लाखों की संख्या में हिन्दू समर्थक उनके साथ थे। 18 तिथि की शिवरात्रि में पटियाला में विशाल शोभायत्रा निकालनी थी। जिसकी देख रेख भी जगतगुरु पंचानंद गिरी जी की अगुवाई में होनी थी। सूत्रों के मुताबिक मोहाली के मैक्स अस्पताल में भारी संख्या में हिन्दू समर्थक पहुंच रहे हैं।

  • इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

    इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

    चंडीगढ़ः यूटी में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन के गृह विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी साझा की गई है। बता दें कि प्रशासन ने 16 दिसंबर 2022 की अपनी अधिसूचना में आंशिक बदलाव करते हुए शिवरात्रि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। महाशिवरात्रि के दौरान चंडीगढ़ के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

  • नेशनल हाईवे पर केमिकल टैंकर की वाहन से टक्कर के बाद टैंक हुआ लीक, चालक ही हालत गंभीर 

    नेशनल हाईवे पर केमिकल टैंकर की वाहन से टक्कर के बाद टैंक हुआ लीक, चालक ही हालत गंभीर 

    सड़क पर केमिकल गिरने से बाल-बाल बचीं सवारियों से भरी रोडवेज बसें 

    हरियाणा/प्रवेशः सोनीपत जिले के गन्नौर के नजदीक नेशनल हाईवे 44 पर एक केमिकल टैंकर हादसे का शिकार हो गया। केमिकल टैंकर की किसी अन्य वाहन के साथ ऐसी तेज टक्कर हुई कि टैंकर के आगे से परखच्चे उड़ गए, वहीं दूसरी तरफ पीछे भरा केमिकल लीक हो गया। थोड़ी ही देर में केमिकल हाईवे की सड़क पर बुरी तरह से फैल गया और इस दौरान अन्य कई हादसे भी हुए।

    यहां से गुजर रहे कई दो पहिया वाहन केमिकल में फिसलते नजर आए। इसके साथ ही रोडवेज बसों सहित अन्य कई बड़ी गाड़ियां भी फिसलने से बाल-बाल बचीं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं इस दौरान हाईवे पर गाड़ियों का जाम भी लग गया। हाईवे से गाड़ियों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। कई गाड़ियों को डाइवर्ट होकर जाने को कहा गया। इधर, हाईवे से फिसलन खत्म करने के लिए फायर बिर्गेड की गाड़ी द्वारा केमिकल पर पानी डाल उसे साफ़ करने की कोशिश हुई। पानी के साथ केमिकल पर रेत-मिटटी भी डाली गई।

    बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर की जान तो बच गई है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल टैंकर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सरपंच एसोसिएशन 20 फरवरी को प्रदेश भर में निकालेंगे जुलूस, इस दिन करेंगे सीएम के आवास का घेराव, देखें वीडियो

    सरपंच एसोसिएशन 20 फरवरी को प्रदेश भर में निकालेंगे जुलूस, इस दिन करेंगे सीएम के आवास का घेराव, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : सरपंच एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ने ई-टेंडरिंग, परिवार पहचान पत्र की मांग पर आपत्ति करते हुए आज यहां कहा कि इससे प्रदेश की जनता को परेशानी हो रही है। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष, रणबीर समैन ने कहा कि राइट टू रिकॉल का नियम आम आदमी पर नहीं, सबसे पहले तो सांसदों और विधायकों पर लागू होना चाहिए। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, रणबीर समैन ने कहा कि उन्होंने सरकार से मांग की है कि संविधान की 11वीं सूची में ग्राम पंचायतों को प्रदत्त सभी 29 अधिकार दिए जाने चाहिए। ग्राम सभा के अधिकारों को समाप्त करने पर पंचायतों का महत्व ही खत्म हो जाएगा। इसलिए ठेकेदारी प्रथा फिर से लागू नहीं होनी चाहिए। 

    सरपंच एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन में हरियाणा में 20 फरवरी को जगह-जगह जुलूस निकालने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि 21 फरवरी तक मांगें नहीं मानी गईं और विधानसभा में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई तो कड़े निर्णय लिए जाएंगे और 1 मार्च को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। कांफ्रेंस में संतोष बेनीवाल (उपाध्यक्ष), ईशम सिंह (महासचिव), आशीष, रविंदर काजल (प्रेस प्रवक्ता), राकेश (आई टी सेल हेड) , संदीप गुलिया ( मेंबर ) और नरेंदर कादयान (सचिव) भी उपस्थित थे।

    रणबीर समैन ने कहा कि मनरेगा की ऑनलाइन हाजिरी लगाने का नियम भी परेशानी खड़ी कर रहा है, क्योंकि अनेक स्थानों पर नेटवर्क नहीं आता है जब इस तरह की हाजिरी में परेशानी होती है। प्रदेश के 90 विधायक ग्रामीण वोटों से ही चुनकर जाते हैं, लेकिन जब ग्रामीणों को उनकी जरूरत होती है तब वे नदारद रहते हैं। एसोसिएशन की धमकी है कि जो विधायक अपने चुनाव क्षेत्र की अनदेखी कर रहे हैं उन्हें गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा और ऐसे विधायकों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। यदि एसोसिएशन की बातें न मानी गईं तो आगामी चुनावों का भी विरोध किया जाएगा। बैठक में एक सुर से कहा गया कि सरकार को सरपंचों के अधिकार वापस देने चाहिए।

  • आप का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    आप का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    पंचकूला/अजीत झाः सेक्टर 5 रैली ग्राउंड में आज आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अनुराग ढांडा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। हरियाणा भर से पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचकूला सेक्टर 5 रैली ग्राउंड से चंडीगढ़ राज्यपाल भवन के लिए कूच किया।

    पंचकूला से चंडीगढ़ राजभवन के लिए निकले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस द्वारा डबल बेरी गेटिंग कर रोक लिया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश की गई लेकिन पंचकूला पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोका गया और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई लोगों को हल्की चोटें भी आई।

    आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अनुराग ने बताया कि खट्टर सरकार महिला सुरक्षा के मामले में कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं और महिलाओं के मामले में हरियाणा को पीछे धकेल दिया है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में 27% महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया है और हरियाणा की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को हरियाणा ओलंपिक संघ का अध्यक्ष मंत्री बना रखे हैं।  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त किया जाए । उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाम पर आज हरियाणा में कोई भी नहीं है, विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने चुप्पी साध रखी है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस मोन है और कोई भी राजनीतिक पार्टी महिला खिलाड़ी के लिए आवाज नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महिला खिलाड़ी को इंसाफ दिलाने के लिए पहले दिन से आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है । उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहाकि वह तक हम चुप नहीं बैठेंगे जब तक संदीप सिंह को पद से हटाया नहीं जाता । उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सुनने के लिए तैयार नहीं सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं और इसलिए हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है।