Category: Chandigarh

  • मोहालीः Khalsa College में अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस किया गया आयोजित

    मोहालीः Khalsa College में अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस किया गया आयोजित

    मोहाली/ रवि शर्मा: फेस 3 ए स्थित खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज में अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस  कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी के नेतृत्व में किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया।

    इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मातृ दिवस संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इसके इतिहास व महत्ता के बारें में प्रकाश डाला।  कॉलेज प्रिंसीपल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कभी भी हमें अपनी मातृ भाषा के प्रति हीन भाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपनी मातृ भाषा पर गर्व करना चाहिए। इतना ही नही बसंत ऋतु का स्वागत करते हुए इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पतंगबाजी भी की और हवा में अनोखे अंदाज में पतंग उड़ा कर खूब मनोरंजन किया।

    इस बीच पतंगबाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रिंसीपल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।  इसके अलावा  प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विजयी प्रतिभागियों को कॉलेज प्रिंसिपल ने सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर 94.3 एफएम से आये रेडियो जोकीज़ ने विद्यार्थियों के बीच मनोरंजक खेल आयोजित करवा कर उनका खूब मनोरंजन किया और खेल के बीच में ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।

  • संत जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज की समाधि के दौरान चली गोली, संगत में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    संत जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज की समाधि के दौरान चली गोली, संगत में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पुलिस ने पिस्टल कब्जे में लेकर की जांच शुरू

    चंडीगढ़ (अजीत झा) : सेक्टर 45 स्थित जवाला जी मंदिर में आज स्वर्गीय जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज की समाधि दी जा रही थी। इस अवसर पर देश भर से हजारों की तादाद में संतगण और गुरु के शिष्य चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये थे। इस दौरान जूना अखाड़ा से हरी गिरी माहराज लोगों को संबोधित कर रहे थे। भीड़ जायदा होने के कारण हरी गिरी महाराज ने सभी को बैठने के लिए कहा। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई।

    जिसके बाद मंदिर हॉल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बरहाल किसी की जाल्माल का नुक्सान नहीं हुआ। गोली चलने की सुचना पाते ही ब्रेल चौंकी इंचार्ज सुदेश कुमार, थाना प्रभारी देवेंदर सिंह एवं फोरेंसिंक टीम, क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक यह पता चला हैं की यह गोली लाइसेंसी पिस्टल से चली हैं। पुलिस ने पिस्टल और लाइसेंस को अपने कब्जे में ले लिया हैं और पिस्टल धारक को थाने में ले जाकर गहनता से जांच की जा रही हैं। इस मामले को लेकर हमने पुलिस के कई आधिकारी से भी बात करनी चाही पर उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।

  • चलती बस में ड्राइवर को आया Heart Attack, कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    चलती बस में ड्राइवर को आया Heart Attack, कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः फेज-4 स्थित मदनपुरा चौक पर एक बस चालक ने चंडीगढ़ नंबर कार को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है बस दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज की थी, जो रोजाना की तरह स्टॉफ को छोड़ने मोहाली आई थी। पुलिस से पूछताछ में यह बात सामने आई कि बस चालक को अचानक माइनर हार्ट अटैक आया और बस अनियंत्रित होकर कार से टकराई।

    घटना के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और बस चालक को लेकर अस्पताल गई। घटना के बाद मदनपुरा चौक पर चारों तरफ गाड़ियां ही गाड़ियां खड़ी हो गई, जिससे जाम लग गया। उसके बाद पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहनों को चौक से हटाया। बस में सवार कॉलेज स्टाफ ज्योति शर्मा ने कहा उसे फेज-4 उतरना था, लेकिन एकाएक बस ड्राइवर को अटैक आ गया।

    इसके बाद बस हादसाग्रस्त हो गई। ज्योति ने पिछले स्टाप पर उतरी किरणजीत कौर को फोन कर मामले की जानकारी दी और उसने पुलिस कंट्रोल रूम से मदद मांगी। फेज-1 थाना पुलिस के एसएचओ सुमित मोर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। ड्राइवर अभी बयान देने के काबिल नहीं था। बयान दर्ज करने उपरांत जो बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

  • GMSH में डॉक्टरों की कमी के कारण मनोरोगियों के इलाज में भारी दिक्कत

    GMSH में डॉक्टरों की कमी के कारण मनोरोगियों के इलाज में भारी दिक्कत

    चंडीगढ़ः सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH) में मनो चिकित्सकों की कमी के चलते चंडीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मनोरोगियों को इलाज में काफी दिक्कत हो रही है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 16 अस्पताल के अंतर्गत आते बाकी तीन सिविल अस्पताल में भी कोई मनो चिकित्सक नहीं है। ऐसे में शहर भर में अनेकों मनोरोगियों का अच्छे से इलाज नहीं हो पा रहा है। GMSH-16 में सिर्फ 2 ही मनो चिकित्सक हैं। इस अस्पताल में रोजाना लगभग 150 मनोरोगी आते हैं। वहीं कई मरीज टेली-कंसलटेशन के जरिए भी इलाज ले रहे हैं। हालांकि इन सभी मरीजों को अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।

    मनोरोगियों की मानसिक स्थिति को समझने और टेस्ट आदि में काफी वक्त लगता है। ऐसे में कई मरीज इलाज के अभाव में ही लौट जाते हैं। एक मरीज की परेशानी और मानसिक दिक्कत को अच्छे से समझना पड़ता है। ऐसे में सिर्फ 2 मनो चिकित्सकों द्वारा इतने मरीजों को देख पाना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे मनोरोगी इलाज के अभाव में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर खुद के लिए और कई बार समाज के लिए भी खतरा बन जाते हैं। यह आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकते हैं।


    यूटी हेल्थ विभाग नियमित मनो चिकित्सकों की भर्ती के लिए प्रयास कर रहा है मगर कई बार विज्ञापन जारी करने के बावजूद अभी तक यह पद नहीं भरे जा सके हैं। प्रशासन को विज्ञापन जारी करने के बावजूद रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कई डॉक्टर्स इंटरव्यू के लिए आते हैं मगर वह ड्यूटी जॉइन नहीं करते। वहीं कई प्राइवेट सेक्टर्स का रुख कर लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, मनो वैज्ञानिक काफी कम हैं और कई प्रकार की बिहेवियरल थैरेपी जानने वाले प्राइवेट सेक्टर्स में जा रहे हैं। चंडीगढ़ की डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि सेक्टर 16 अस्पताल में 4 मनो चिकित्सक और तीनों सिविल अस्पताल में 1-1 मनो चिकित्सक होना चाहिए।

  • गमाड़ा पर आरोपः विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं मिल रहा मुआवजा, देखें वीडियो

    गमाड़ा पर आरोपः विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं मिल रहा मुआवजा, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः पंजाब के मोहाली जिले के गांव वासियों द्वारा गमाडा में पटवारियों और अन्य कर्मचारियों की कमी को लेकर मीडिया के सामने रूबरू हुए। प्रदीप सिंह ने इस दौरान बताया कि गमाडा द्वारा 2021 में कई गांवों की ज़मीन अधिकृत की गई थी। जिनके मुआवजे को रकम अभी तक अदा नहीं की गई।

    जबकि अब 2023 में गमाडा की तरफ से कई अन्य गांवों की ज़मीन अधिकृत करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार और गमाडा पहले विभाग में कर्मचारियों की भर्ती पूरी करे ताकि भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो सके और गांव वासियों को उनका बनाता हक मिल सके।

  • पंजाबः पूर्व DSP ने गिरफ्तारी से पहले NIA Chief, पूर्व DGP और सुप्रीम कोर्ट के जज को लेकर किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व DSP ने गिरफ्तारी से पहले NIA Chief, पूर्व DGP और सुप्रीम कोर्ट के जज को लेकर किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को हाईकोर्ट में बड़ा झटका देते हुए अरेस्ट वारंट जारी कर दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने बलविंदर सिंह को उनके आवास से अरेस्ट कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी से पहले पूर्व डीएसपी ने एक वीडियो जारी की है। उन्होंने कहा कि ड्रग के खिलाफ जो मैंने आवाज उठाई थी, उसके अभी लिफाफे खुलने बाकी है। उन्होंने गिरफ्तारी से पहले कहा कि सरकार इस मामले में साथ मिली हुई है।

    पू्र्व डीएसपी ने एनआईए चीफ दिनककर गुप्ता, पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा और एक सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सारी कार्रवाई यह तीनों मिलकर खेल रहे है। मेरे साथ किसी भी किस्म का नुकसान होता है तो यह जिम्मेदार होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल में और भी कई लोग शामिल है। पू्र्व डीएसपी ने कहा कि पंजाब में नशे कि खिलाफ जंग जारी रहेगी। 

    बता दें कि राज्य में बढ़ रहे नशे को लेकर सेखों ने हाईकोर्ट में याचिका लगा रखी है। जिसमें उन्होंने पंजाब के दो पूर्व डीजीपी व अकाली दल सहित कई पार्टियों के नेताओं द्वारा नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। सेखों का कहना था कि अदालत की और से इस मामले में एक्शन नहीं लिया जा रहा और पंजाब की जवानी को बर्बाद किया जा रहा है। 

  • पावरकाम विभाग में ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत, यूनियन ने धरना लगाकर किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    पावरकाम विभाग में ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत, यूनियन ने धरना लगाकर किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पावरकाम विभाग में ठेका कर्मचारी की डयूटी दौरान करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मियों ने मृतक के परिवार को मुआवजे और परिवारिक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर घेरा केबिनेट मंत्री अनमोल गागन मान का दफ्तर का घेराव किया है। पावरकाम और ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान बलिहार सिंह ने बताया कि बिजली का कार्य करते समय पावर कॉम और सी एच बी एवम् डब्ल्यू कर्मियों के साथ अक्सर ड्यूटी दौरान करंट लगने के हादसे हो रहे हैं।

    इसी तरह आज बिजली विभाग के सीएचबी कर्मचारी संजीव कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। संजीव कुमार बिडाली फीडर और बिजली सप्लाई रखने के लिए 11000 वोल्ट के लिए काम कर रहा था। सीएचबी संजीव कुमार करंट लगने के कारण खंभे से नीचे गिर गया था। जिस कारण जख्मी हो गया और अस्पताल में उपचाराधीन था।

    संजीव कुमार को 31 जनवरी को करंट लगा था। जिसका आज देहांत हो गया। प्रदेश प्रधान बलिहार सिंह ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है अनेकों ही ऐसे मामले हैं जिनमे यूनियन आश्रितों को मुआवजा दिलवाने के संघर्षरत हैं। उन्होंने बताया कि आज संजीव कुमार के आश्रित परिवार को 50 लाख नगद राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर धरना लगाया गया है।

    खरड़ के एस्टेट ऑफिसर और उप कप्तान मौके पर पहुंचे और दिवंगत परिवार के साथ बातचीत कर धरना प्रदर्शन को हटाने की कोशिश में लगे हुए। परंतु परिजन और यूनियन का कहना है या तो विद्युत मंत्री या कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान या मुख्यमंत्री से मीटिंग करवाई जाए। जबकि सूत्रों की मानें तो पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दे दिया गया है।

  • काम से घर जा रहे व्यक्ति का चाकू मारकर कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    काम से घर जा रहे व्यक्ति का चाकू मारकर कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पंचकूला (अजीत झा) :  चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला में मर्डर की वारदात हुई है। पंचकूला के सेक्टर-19 के नजदीक एक शख्स को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है। फिलहाल, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के एक जानकार के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही मृतक की लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दी जाएगी।

    मृतक शख्स की पहचान शिव कुमार (30 साल के करीब) के रूप में हुई है। शिव कुमार शादीशुदा था और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। शिव कुमार की मौत से उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक मृतक शिव कुमार एक खाली मैदान में खून से लथपथ पड़ा था। जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताक्ष करते आगामी कार्रवाई की।

    जानकारी के मुताबिक शिव कुमार पीर मुछल्ला में मजदूरी का काम करता था और बीती देर रात वह अपने काम से ही घर वापिस लौट रहा था। लेकिन इस दौरान उसका मर्डर हो गया। शिव कुमार जैसे ही सेक्टर 19 के नजदीक पहुंचा तो यहां उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी चाकू गोदने के बाद खून से लथपथ हालत में शिव कुमार को तड़पता छोड़ गए और उसकी मौत हो गई। बरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पुलिस हर एंगल से मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुट गयी।

  • नगर निगम की सख्तीः गीला-सूखा मिक्स कचरा देने पर होगी कार्रवाई, काटे जाएंगे चालान, देखें वीडियो

    नगर निगम की सख्तीः गीला-सूखा मिक्स कचरा देने पर होगी कार्रवाई, काटे जाएंगे चालान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस): नगर निगम आज से सूखे और गीले कचरे को बिना सेग्रिगेट किए आगे गार्बेज कलेक्टर को देने पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा का कहना है कि वह तेजी से चालान करना शुरू करेगी। मित्रा ने कहा कि निगम 100 प्रतिशत वेस्ट प्रोसेसिंग को लेकर प्रतिबद्ध हैं मगर इसके लिए 100 प्रतिशत सेग्रिगेटिड वेस्ट की जरूरत है। वहीं पाया गया है कि मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी(MRF) और प्रोसेसिंग प्लांट, जहां पर गीला कचरा पहुंचता है वहां काफी सूखा कचरा भी पहुंच रहा है। इससे कंपोस्टिंग का काम प्रतिकूल ढंग से प्रभावित हो रहा है।

    निगम का कहना है कि बिना सेग्रिगेट किए कचरा आगे देने पर सख्ती से कार्रवाई कर चालान किए जाएंगे।  बता दें कि निगम ने 4 प्रकार के कचरे को अलग-अलग कर देने के आदेश दिए हुए हैं। इनमें गीला, सूखा, सैनिटरी और घरेलू खतरनाक कचरा शामिल है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना होगा कि लोग अपने स्तर पर अपने कचरे को सेग्रिगेट करें। 

    गार्बेज कलेक्शन व्हीकल ट्रैक होंगी

    निगम अपनी इस विशेष ड्राइव के दौरान हर गार्बेज कलेक्शन व्हीकल को फिजिकली ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए सुपरवाइज़र्स की मदद ली जाएगी। वहीं घरों से गाड़ियों तक पहुंचने वाले कचरे की भी जांच की जाएगी कि क्या लोगों ने हर कचरा सेग्रिगेट कर दिया है या मिक्स कचरा गाड़ियों तक पहुंच रहा है। वहीं डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन की परफॉर्मेंस भी देखी जाएगी। कमिश्नर ने कहा है कि लोगों के सहयोग के बिना चंडीगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण में 12वें रैंक से पहले रैंक पर नहीं लाया जा सकता।  

    2016 के रुल्स के तहत कार्रवाई

    चंडीगढ़ में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल्स, 2016  के तहत आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़  में अभी भी कई शहरवासी 2 से 4 बाल्टियों पर नहीं आए हैं। कुछ शहरवासी तो एक ही बाल्टी में घर का पूरा कचरा दे रहे हैं। अभी भी सिर्फ सूखा और गीला कचरा ही लोग निगम की गाड़ियों में डंप करवा रहे हैं।

    यह प्रक्रिया अपनानी होगी

    शहरवासियों को 4 तरह का कचरा अलग कर गार्बेज कलेक्टर्स को देने को कहा गया है। इनमें सूखा कचरा, गीला कचरा, जहरीला कचरा और सैनिटरी वेस्ट शामिल है। ड्राई वेस्ट में पेपर, प्लास्टिक, लकड़ी, कपड़ा, थर्माकोल, धातु एवं रबड़ शामिल है। सैनिटरी वेस्ट में सैनिटरी नैपकिन, डिस्पोजेबल डायपर, बैंडिज और खून के संपर्क में आने वाला मटेरियल शामिल है।

    गीले कचरे में खाने का पका भोजन, बिना पका भोजन, सब्जियां और फल, चाय की पत्ती समेत सभी प्रकार का किचन वेस्ट शामिल है। जहरीले वेस्ट में पेंट, कॉस्मैटिक्स, दवाइयां, थर्मामीटर, सिरिंज, बैटरी, ट्यूब लाइट, बल्ब, प्लग, तारें, इलेक्ट्रिक वेस्ट आदि शामिल हैं।

    उल्लंघना करने पर यह जुर्माना

    गीला, सूखा और जहरीला कचरा अलग करके न देने पर रिहायशी घरों को 232 रुपए जुर्माना प्रत्येक चूक के लिए लगाया जाएगा। इसी तरह 5 हजार वर्ग फीट से कम वाले मैरिज/पार्टी/फेस्टिवल हॉल, प्रदर्शनी हॉल, क्लब्स, सिनेमा हॉल, कम्युनिटी हॉल, मल्टीपर्पस हॉल आदि को 11,576 रुपए जुर्माना, अन्य गैर-रिहायशी संस्था जिसका एरिया 5 हजार वर्ग फीट से कम हो उसे 1,158 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

    वहीं स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट का रिहायशी इलाके में चालान 232 रुपए, गैर-रिहायशी में 579 रुपए, ठोस कचरे को खुले में जलाने, खुले में फेंकने, बहाने और दबाने पर अतिक्रमणकारी पर 5,789 रुपए एवं गंदगी फैलाने वाले पर 11,576 रुपए का जुर्माना लगेगा। नगर निगम 4 प्रकार के कचरों को अलग करने के लिए जागरूकता वाले पोस्टर और बोर्ड शहर भर में लगा रहा है। इस पर एक क्यूआर कोड भी दिया हुआ है। इसके जरिए ज्यादा जानकारी प्राप्त की जा सकती है। निगम ने कचरा फैलाने की शिकायत देने का भी विकल्प दिया हुआ है।

  • हथियारों और ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

    हथियारों और ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ (अजीत झा): मौलीजागरां पुलिस ने एक नशा तस्कर को देर रात हथियारों और ड्रग्स के साथ मौलीजागरां में नाके पर दबोचा। आरोपी चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया था। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय वीरेंद्र सैनी के रूप में हुई हैं जो की मनीमाजरा के बैंक कॉलोनी का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपी से कुल 820 नशीली टेबलेट्स बरामद की हैं।

    सभी टैबलेट्स नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रतिबंध हैं। आरोपी से नशीली दवाइयों की 105 शीशी भी बरामद हुई हैं। यही नहीं आरोपी के कब्जे से पिस्टल और एयर गन भी मिली हैं। पुलिस ने बताया की पिस्टल में 6 कारतूस थे। वही कुछ अन्य कारतूस भी बरामद हुए हैं। मौलीजागरां थाना प्रभारी जयवीर राणा ने कहा उन्हें गुप्त सुचना मिली थी की एक व्यक्ति हौंडा अमेज कार में ड्रग्स के साथ आ रहा हैं। यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी के पास हथियार भी हो सकता हैं। जिसके बाद मौलीजागरां थाना पुलिस ने नाका लगाया।

    पुलिस को जानकारी मिली थी कि पंचकूला के राजीव कॉलोनी रोड से मौलीजागरां थाना चौंक वाली रोड से गाड़ी आ रही हैं। आरोपी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया हैं। आरोपी से गहन पूछताछ कर उसका पुराण अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जायेगा। वह मूलरूप से हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला हैं। वही पुलिस ने कहा की हिसार पुलिस से भी आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी जयवीर राणा ने बताया की चंडीगढ़ नंबर की जिस गाड़ी में आरोपी सवार था वह उसी के नाम से रजिस्टर्ड हैं वह खुद भी ड्रग्स अडिक्ट हैं।