Category: Chandigarh

  • कोर्ट में वकीलों ने 2 घंटे के लिए बंद किया कामकाज, देखें वीडियो

    कोर्ट में वकीलों ने 2 घंटे के लिए बंद किया कामकाज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/ प्रवेशः कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा बीते दिनों जो चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर हुड़दंग में मचाया गया था। उसमें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एक एफ आई आर दर्ज की गई थी। जिसमें दो वरिष्ठ वकीलों का नाम भी सामने आ रहा था और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा 7 लोगों को ऐरेस्ट भी किया गया था। शुक्रवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत के वकीलों ने घोषणा की कि आज हड़ताल रहेगी जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन की एक मीटिंग हुई।

    इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन के के सीनियर एडवोकेट पहुंचे । चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिलवाया गया कि  एफ आई आर से एडवोकेट अमरजीत सिंह चहल का नाम  बाहर निकाल दिया जाएगा । एडवोकेट्स द्वारा करीब 2 घंटे बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एडवोकेट रविंदर बसी ने बताया कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा और चंडीगढ़ पुलिस के बीच जो हिंसा हुई थी।

    उसमें हमारे एडवोकेट अमरजीत सिंह चहल और दिलशेर सिंह का एफ आई आर में नाम दर्ज किया गया था। पर जिस समय यह अहिंसा हुई उस समय वे वकील वहां पर मौजूद ही नहीं थे । हमने आज हड़ताल की कॉल की थी पर चंडीगढ़ पुलिस के साथ हमारी एक मीटिंग हुई जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि हम अमरजीत सिंह चहल का नाम एफ आई आर से नाम बाहर निकाल देंगे । करीब 2 घंटे हड़ताल चलने के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया।

  • मेयर ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को सौंपे चेक, देखें वीडियो

    मेयर ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को सौंपे चेक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, (अजीत झा): डोर टू डोर कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारियों को एरियर मिला। मेयर अनूप ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को चैक सौंपे। डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के प्रधान धर्मवीर राणा ने कहा आप सभी गार्बेज कलेक्टर को जानकर बहुत ही प्रसंता होगी कि डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के चेयरमैन भाई ओम प्रकाश सैनी और डोर टू डोर के अध्यक्ष धरमवीर राणा और उनकी टीम की मेहनत आज रंग लाई है।

    जो आप का पिछले 2 साल से गुड़ तेल साबुन पेंडिंग पड़ा था। वह नए सिरे से आपको 1 महीने का आप लोगों को मिल चुका है और आपकी जनवरी की सैलरी में आपका 10% भी बढ़कर आ चुका है। आज दिनांक 9 फरवरी 2023 को हमारे 10 साथियों को मेयर साहिब अनुप गुप्ता व ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज के हाथों एरियर के चेक दिलवाए गए हैं। इसके लिए समस्त डोर टू डोर की टीम चंडीगढ़ की कमिश्नर आनंदिता मित्रा ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज जी और स्वास्थ्य अधिकारी विनय मोहन, विवेक मेहता और सभी हेल्थ सुपरवाइजर एवं सभी उच्च अधिकारियों का तह दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे गार्बेज कलेक्टर की मांग पर गौर किया और हमारे गार्बेज कलेक्टर साथियों को पिछले साल का 10% का एरिया दिया और उनका 10% मासिक तनखाह के साथ बढ़ाकर दिया।

    यह गुड तेल साबुन लागू करवाया। डोर टू डोर की समस्त टीम मेयर साहब मैडम कमिश्नर का तहे दिल से धन्यवाद करती है। डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्मवीर राणा व उनकी टीम ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को विश्वास दिलाते कहा कि शहर को नंबर वन बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। ओम प्रकाश सैनी चेयरमैंन, अध्यक्ष धर्मवीर राण, बिजेंदर डुलगच, महासचिव रोशन डुलगच, बिशन पुहाल, विनोद लोहट, दीपक, नेपाली, कर्म सिंह घावरी, भजनलाल, सुरजीत, रामपाल बिरला, संजू लोहट, विकास बहोत, बाल किशन, कर्मवीर बाला,  नरेश लोहट, रमेश सारसर और सभी हमारे डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर आदि मौजूद रहे।

  • होलीडे होम को सिल करने की प्रक्रिया शुरू, भारी मात्रा में पुलिस तैनात

    होलीडे होम को सिल करने की प्रक्रिया शुरू, भारी मात्रा में पुलिस तैनात

    चंडीगढ़,(ए.एन.एस): सेक्टर 15 स्थित इंदिरा होलीडे होम को सिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार इंदिरा होलीडे होम पर कोर्ट केस चल रहा था। जिसके चलते आज सुबह 10:00 बजे से ही स्थानीय पुलिस भारी मात्रा में तैनात हो गई और इंदिरा होलीडे होम को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बता दें कि कि बाहर कुछ लोग धरने पर बैठे हैं। इंदिरा होलीडे होम एक मात्र ऐसा संस्थान है जिसमें चैरिटी पर लैब फैसिलिटी उपलब्ध है।

  • मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियारों से हमला

    मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियारों से हमला

    चंडीगढ़ः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं सेक्टर-29 में 20 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को सेक्टर-32 के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जिसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई। घायल व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह निवासी सेक्टर-29 के रूप में हुई है।

    अस्पताल में पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप सिंह ने बताया कि एक युवक गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान जब उसने उक्त युवक को गाली गलौज करने से रोका तो उसने पीछे से आकर तेजधार हथियार से उसकी छाती पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

  • निजी जेट विमान हायर करने जा रही मान सरकार, जानें कितने लाख रुपए होगा पायलट का वेतन

    निजी जेट विमान हायर करने जा रही मान सरकार, जानें कितने लाख रुपए होगा पायलट का वेतन

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के लिए हवाई सेवाओं के बेड़े में जल्द ही एक 10 सीटर निजी जेट विमान शामिल होगा। सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से एयर चार्टर सेवा प्रदाताओं से मांगी गई निविदाएं पहुंच चुकी हैं। प्रदेश की भगवंत मान सरकार जल्द 8 से 10 सीटर चार्टर विमान किराए पर लेगी। सरकार की ओर से इसे लेकर 27 जनवरी तक निविदाएं मांगी गई थीं। सूत्रों के अनुसार विमान के पायलट को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे।

    बता दें कि पहले पंजाब सरकार 19-20 सीटर हाईटेक फाल्कन-2000 एयरक्राफ्ट किराए पर लेने जा रही थी, लेकिन फिजूलखर्ची को लेकर विपक्ष के निशाने पर आने के बाद सरकार ने छोटा जेट किराए पर लेने का मन बनाया। सरकार अब जल्द ही निर्धारित नियम-शर्तों और बेहतर ऑफर के आधार पर किसी एक कंपनी का चयन करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर के अलावा निजी फिक्स्ड विंग जेट भी पंजाब के आसमान से अन्य राज्यों में जाता दिखाई देगा। चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने पंजाब सरकार के सिविल एविएशन के डायरेक्टर ऑफिस में अपने बेहतर ऑफर के साथ आवेदन भेजे हैं। 

    सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के निजी विमान के पायलट को 3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ चार लाख रुपये मासिक वेतनमान देगी। इसके अलावा 25 हजार मासिक फिक्स्ड हाउस रेंट अलाउंस और दो हजार मासिक फिक्स्ड मोबाइल अलाउंस भी मिलेगा। ऐसे में पंजाब सरकार की ओर से पहले ही बैंकों से लिया गया भारी-भरकम कर्ज और सरकारी विभागों की बकाया राशि समेत साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आर्थिक बोझ पहले से कहीं अधिक बढ़ने का अनुमान है।

  • केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सुखबीर बादल, रखी ये मांग

    केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सुखबीर बादल, रखी ये मांग

    चंडीगढ़ः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रिय मंत्री से फिरोजपुर बाईपास के निर्माण के साथ-साथ फिरोजपुर-मुक्तसर-मलोट की10 मीटर चौड़ी सड़क के बारे में मांग रखी। जिसके बाद केंद्रिय मंत्री ने उन्हें जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इस बातचीत दौरान सुखबीर बादल ने धैर्यपूर्वक उनकी मसलों को सुनने और परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए गडकरी का आभार व्यक्त किया।

  • पंजाबः कांग्रेस की ‘गलत नीति’ के चलते निजी ड्रग रिहैब सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंचे, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस की ‘गलत नीति’ के चलते निजी ड्रग रिहैब सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंचे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेश : पंजाब ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स यूनियन (पीडीआरसीयू) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि उन्हें कांग्रेस शासन के दौरान बनाई गई बाधक नीति से मुक्त किया जाए, जिसके चलते निजी क्षेत्र के नशामुक्ति रिहैब केंद्र बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। यूनियन चाहती है कि मुख्यमंत्री इस नीति की समीक्षा करें और समीक्षा लंबित रहने तक इसके कार्यान्वयन पर रोक लगाएं।

    इस समस्या के समाधान के लिए पीडीआरसीयू द्वारा गठित एक विशेष समिति के सदस्यों ने इस मुद्दे के बारे में यहां एक प्रेस कांफ्रेंस की। समिति के सदस्य ड्रग रिहैब  केंद्रों के मालिक हैं और इनमें से ज्यादातर पहले खुद नशे के आदी थे, जो कि अब मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। सदस्यों ने कहा कि पीडीआरसीयू ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से नीति को रद्द करने के लिए कई अनुरोध किये है। बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप पर 2011 में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स में इन-हाउस काउंसलरों की सुविधा होना आवश्यक है।
     
    समिति के एक वरिष्ठ सदस्य, कुणाल लखनपाल ने कहा, “2020 में पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार ने 2011 के उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों की अनदेखी करते हुए निजी प्लेयर्स द्वारा चलाए जा रहे ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स पर एक नई नीति लागू की थी। उसके अनुसार हर रिहैबिलिटेशन सेंटर में एक स्थायी मनोचिकित्सक, एमबीबीएस डॉक्टर और एक नर्स होनी चाहिए। यह अतार्किक है क्योंकि इन केंद्रों पर कोई दवा नहीं दी जानी है। हम डिटॉक्सीफिकेशन के बाद लोगों को भर्ती करते हैं। ऐसे लोगों की काउंसलिंग की जानी है। आइडिया यह है कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाए ताकि वे फिर से ड्रग्स का शिकार न हों।”

  • बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान

    बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: बंदी सिंहों की रिहाई और बेअदबी मामलों के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा को वामपंथी किसान संघों का समर्थन मिल गया है। भारतीय किसान यूनियन की उगराहां के बाद अब बीकेयू क्रांतिकारी ने भी मोर्चे को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा भी मैदान में उतर गया है।

    बीकेयू क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि 20 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल कौमी इंसाफ मोर्चा को समर्थन देने चंडीगढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमारा उनको समर्थन है। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा सरकार कर रही है। डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि कौमी मोर्चे के लोगों की बात सुनी जाओ और उन्हें न्याय मिले। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों को रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में किसान आंदोलन लंबे समय तक चला, उसी तरह कौमी इंसाफ मोर्चा का आंदोलन भी लंबे समय तक चल सकता है। इस मोर्चे को लोगों का समर्थन मिल रहा है। लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होकर वहां जाएंगे।

  • शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल के NSS Unit Students ने गांव अटावा का किया दौरा

    शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल के NSS Unit Students ने गांव अटावा का किया दौरा

    चंडीगढ़: शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल सेक्टर 43 के एन एस एस यूनिट के स्टूडेंट्स ने  “नो सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक” के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्कूल द्वारा अडॉप्टड गांव अटावा  का दौरा किया और गांववासियों को प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के इस्तेमाल न किये जाने के बारे में जागरूक किया । इस अवसर पर एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी, डॉक्टर विनय भगत (स्वास्थ्य चिकित्सा प्रमुख), सावस्थ इंस्पेक्टर महेंद्र पाठक ,हरविंदर सिंह, बूटा सिंह ,पवन सिंगला, मंजीत ,जे ई गगनदीप और स्कूल शिक्षक हेमंत आदि लोग मौजूद रहे।

    शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल सेक्टर 43 द्वारा 7 फरवरी से 13 फरवरी तक 7 दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। इस सात दिवसीय एनएसएस कैंप के दौरान बच्चे स्वच्छता, स्वास्थ्य और “नो सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक”  के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

    एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी  ने कहा कि आज 09 फरवरी को शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल सेक्टर 43 के एन एस एस यूनिट के स्टूडेंट्स ने उनके वार्ड के अधीन आते गांव अटावा में विजिट के गांववासियों को “प्लास्टिक का उपयोग नहीं” के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने लोगों को पलास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी अवगत करवाया। डॉक्टर विनय भगत ने गांववासियों से संकल्प लिया है कि  समाज हित और आने वाली पीढ़ियों के हित में कभी भी प्लास्टिक या इससे बनी वस्तु का इस्तेमाल नही जारेंगे।

  • धरना लगाकर सड़क पर बैठी कौमी इंसाफ मोर्चा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो 

    धरना लगाकर सड़क पर बैठी कौमी इंसाफ मोर्चा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो 

    मोहालीः चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आज फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आज फिर सिख संगठनों के 31 मेंबरों के जत्थे ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। उन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान के घर की तरफ कूच किया था। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया है। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ पुलिस भारी फोर्स के साथ बैरिकेड लगाकर तैनात है। जिसके बाद सिख संगठन वहीं सड़क पर बैठ गए हैं। वहीं कल हुई हिंसा के बाद पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। मौके पर मीडिया को एक साइड कर दिया गया है।

    बता दें कल प्रदर्शनकारियों ने रोके जाने पर पुलिस वालों को तलवार और डंडों से पीटा था। चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर में पुलिस का दावा है कि उनके हथियार और टियर गैस गन भी लूटी गई। पुलिस ने यह भी कहा कि धरना देने वालों में 12 प्रो खालिस्तानी संगठन है। जिन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए। पुलिस ने प्रदर्शन के प्रबंधकों पर हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।