Category: Chandigarh

  • मेयर चुनावः आप पार्टी में कांग्रेस की रावत के शामिल होने को लेकर सच आया सामने 

    मेयर चुनावः आप पार्टी में कांग्रेस की रावत के शामिल होने को लेकर सच आया सामने 

    चंडीगढ़ः नगर निगम के मेयर चुनाव की वोटिंग से पहले सियासत और गरमा गई है। हाल ही में मेयर चुनाव में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने मना कर दिया था। जिसके बाद आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। वहीं आज मेयर चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस की गुरबख्श रावत का आप पार्टी में शामिल होने का मामला सामने आया था। वहीं कांग्रेस के प्रदीप छाबड़ा ने इसको एक अफवाह बताया है । दरअसल, मेयर चुनावों में वोटिंग से ठीक पहले एक फोटो वायरल हुई है। इसमें कांग्रेस की सीनियर नेता और मौजूदा काउंसलर गुरबख्श रावत आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता प्रदीप छाबड़ा, विधायक कुलवंत सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

    सोशल मीडिया पर इस फोटो को वायरल करते हुए अफवाह उड़ाई गई कि गुरबख्श रावत आप में शामिल हो गई हैं। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यह फोटो लगभग 1 महीना पुरानी है और वह पार्टी में शामिल होने के बाद बैकआउट कर गई थी। गुरबख्श रावत ने कहा है कि वह कांग्रेस में ही हैं। वह कहीं नहीं गई हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस ने कहा है कि चंडीगढ़ आप ने फर्जी न्यूज चलाई है कि कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत आम आदमी पार्टी जॉइन कर गई है। इसका चंडीगढ़ कांग्रेस खंडन करती है और चंडीगढ़ कांग्रेस आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की पहले ही साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह विपक्ष में बैठ कर शहर की जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी के सभी 6 काउंसलर्स अभी तक आउट ऑफ स्टेशन हैं।

    बता दें कि आज नगर निगम के मेयर का चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस वोटिंग प्रक्रिया से दूर रही। वहीं सांसद किरन खेर ने पहला वोट डाला है। मेयर की पोस्ट को लेकर दोपहर 12.20 पर 16 वोट डल चुकी थी। कुछ ही देर में शहर को नया मेयर मिल जाएगा। वहीं मेयर चुनावों से पहले आप और भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जीतेगी। इससे पहले 11 बजे तक भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद हाउस में पहुंच गए थे। प्रिजाइडिंग अथॉरिटी अमित जिंदल ने डमी वोटिंग करवाई। सबसे ज्यादा काउंसलर्स भाजपा के पास हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल का वोट भी इसे जा सकता है। ऐसे में भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।

  • कुत्तों को खाना खिला रही युवती को थार ने रौंदा, देखें CCTV

    कुत्तों को खाना खिला रही युवती को थार ने रौंदा, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः फर्नीचर मार्केट किनारे स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रही 25 साल की युवती तेजस्विता कौशल को तेज रफ्तार थार गाड़ी रौंदते हुए चली गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता फुटपाथ किनारे स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी। उसी दौरान फेज-2 मोहाली की तरफ से राॅन्ग साइड आकर एक थार ने उसे टक्कर मारी। टायर ऊपर चढ़ गया। तेजस्विता इस समय जीएमएसएच-16 में उपचाराधीन है और उसके सिर के दोनों तरफ टांके लगे हैं। उसे होश आ गया है।

    घरवालों के अनुसार वह बात कर रही है और ठीक है। मामले में सेक्टर-61 पुलिस चौकी ने डीडीआर दर्ज की थी। हादसे की फुटेज भी घायल युवती के पिता ओजस्वी कौशल ने ही निकलवाई है। टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि उनकी बेटी आर्किटेक्ट में ग्रेजुएट है और अभी यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह रोज रात के समय अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाने जाती थी। रात भी अपनी मां मंजिंदर कौर के साथ गई थी।

    फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता दो-तीन डॉग्स को खाना खिला रही है। तभी काले रंग की थार आई और इतनी खुली सड़क होने के बावजूद सीधा तेजस्विता को टक्कर मारी। आवाज सुनकर मां भागती है और बेटी को खून में लथपथ देख चिल्लाना शुरू कर देती है। कोई राहगीर नहीं रुकता तो सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम और फिर अपने पति को कॉल कर तुरंत मौके पर आने के लिए कहती हैं। वहीं पुलिस की मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने दिया इस्तीफा 

    पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने दिया इस्तीफा 

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.राज कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के चांसलर जगदीप धनखड़ ने प्रो. राज कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनके स्थान पर डॉ.रेणू विज को कार्यकारी वाइस चांसलर बनाया गया है।

  • स्कूलों में 21 जनवरी तक बढ़ीं छुट्टियां

    स्कूलों में 21 जनवरी तक बढ़ीं छुट्टियां

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ के स्कूलों में 8वीं क्लास तक के छात्रों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़ जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 8वीं तक की क्लास की 21 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। वहीं क्लास 9 से 12वीं तक के लिए स्कूल पिछले निर्देशों के अनुसार ही चलेंगे।

    स्कूल नौ बजे से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सर्दियों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को फैसला लिया है। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रहेंगी. वहीं आठवीं तक के शिक्षकों की ड्यूटी चाइल्ड मैपिंग में लगाई गई है, ताकि छुट्टियों में ही सर्वे का काम पूरा करवाया जा सके। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जारी किए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में लगातार पड़ रही ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं।

  • पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में SSP को जारी किया नोटिस

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में SSP को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सेक्टर-17 में दुकानदार से मारपीट में एसएसपी चंडीगढ़ को नोटिस जारी किया है। दरसल, ज्ञानचंद की याचिका पर चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सेंटर), सेक्टर 17 पुलिस थाने के एसएचओ ओम प्रकाश, एसआई कर्मवीर सिंह, सेक्टर 33 निवासी सुभाष आनंद और मोहाली मुंडी खरड़ निवासी गुरमीत सिंह को नोटिस जारी कर 28 मार्च 2023 तक ज्ञानचंद की पिटिशन पर रिप्लाई दायर करने के लिए कहा है। 20 जून 2022 को गुरमीत सिंह और सुभाष आनंद ने दर्जी का काम करने वाले ज्ञानचंद की दुकान में ना सिर्फ जबरदस्ती प्रवेश किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

    सुभाष आनंद सेक्टर 17 आनंद कंपलेक्स के मालिक हैं जबकि गुरमीत सिंह, सुभाष आनंद के दोस्त हैं। इस मारपीट में ज्ञानचंद बुरी तरह घायल हो गए, जिस कारण ज्ञानचंद को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में ले जाना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में पहले तो ज्ञानचंद पर लगातार दबाव बनाया कि वह समझौता कर ले परंतु जब आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए बार बार कहते रहे तो पुलिस ने 9 जुलाई, 2022 को शिकायतकर्ता और गुरमीत सिंह के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत कार्रवाई कर दी।

    इस मामले में गुरमीत सिंह को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सेंटर) की अदालत में पेश कर दिया गया। जबकि सुभाष आनंद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरी में शिकायतकर्ता ज्ञानचंद ने चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी का दरवाजा खटखटाया परंतु उसके बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला। जिस कारण उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सेंट्रल) ओमप्रकाश इंस्पेक्टर, एएसआई करमबीर सिंह, सुभाष आनंद और गुरमीत सिंह के खिलाफ याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट में इन सभी को नोटिस जारी कर 28 मार्च 2023 से पहले जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

  • आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गैंगस्टर काबू

    आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गैंगस्टर काबू

    चंडीगढ़ः अपराधियों को पकड़ने गई चंडीगढ़ पुलिस पर फायरिंग करने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल की टीम इंस्पेक्टर अमनजोत की अगुवाई में ट्रैप लगाकर अपराधियों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान सामने से फायरिंग की गई। मौके पर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक सुखना लेक के पीछे गोल्फ क्लब टर्न के पास फिरोजपुर के गगन जज गैंग से जुड़े मेंबर ने चंडीगढ़ पुलिस पर फायरिंग कर दी। खुशक़िस्मती से फायरिंग में चंडीगढ़ पुलिस की टीम बच गई।

    मामले में सेक्टर 26 थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के दिलदीप उर्फ लस्सी और शिवा के रुप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि दिलदीप दो मर्डर केसों में शामिल है। वहीं शिवा पर एक हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। दिलदीप से 32 बोर की 1 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं शिवा से एक देसी पिस्टल और 3.15 बोर के 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस दोनों अपराधियों से हथियारों का सोर्स पता लगाएगी और इनकी संभावित अपराध को लेकर प्लानिंग के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।

    बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इन अपराधियों की चैकिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी उनके पास पहुंची तो उनमें से एक ने पिस्टल निकाल पुलिस पार्टी पर एक राउंड फायरिंग कर दी। वहीं जब वह दूसरा राउंड फायरिंग करने लगा तो पिस्टल लॉक हो गई। ऐसे में एकदम कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सेल की टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

    जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सेल को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि पुरानी आपराधिक वारदातों में शामिल और फिरोजपुर के गगन जज गैंग के साथ जुड़े दो अपराधी सुखना लेक के पिछली तरफ मौजूद हैं। वह गैंगस्टर्स से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस को पता चला था कि वह किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके तहत पुलिस ने काबू करने के लिए वहां पर गई थी।

  • मेयर चुनावः भाजपा और आप ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

    मेयर चुनावः भाजपा और आप ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः शहर में होने वाले मेयर चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वीरवार को जहां आम आदमी पार्टी द्वारा मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप 
    पार्टी द्वारा मेयर पद के लिए जसबीर सिंह लाडी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    जबकि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए तरुणा मेहता और डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन अमित शर्मा के नामों की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कंवर राणा और डिप्टी मेयर के लिए हरजीत सिंह के नाम का सामने आया है। 

  • सदिंग्ध परिस्थितियों में इंस्पेक्टर लापता

    सदिंग्ध परिस्थितियों में इंस्पेक्टर लापता

    चंडीगढ़ः यूटी में पुलिस डिपार्टमेंट में तैनात इंस्पेक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवेश किसी काम के लिए बाहर गया था लेकिन अचानक लापता हो गया है। इस मामले को लेकर परिजनों ने थाना-34 में शिकायत भी दर्ज करवा दी हुई है। परिजनों के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवेश बुधवार को सेक्टर-46 स्थित अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

    इस दौरान वह अपने दोनों फोन भी घर पर ही छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो दिन से गायब इंस्पेक्टर को अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। इंस्पेक्टर प्रवेश वर्तमान में पुलिस कंट्रोल में तैनात हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश जारी है। उधर, इंस्पेक्टर की तरफ से भी कोई बातचीत नहीं की गई। 

  • घने कोहरे के कारण प्रशासन ने बढ़ाई छुट्टियां, जाने कब खुलेंगे स्कूल

    घने कोहरे के कारण प्रशासन ने बढ़ाई छुट्टियां, जाने कब खुलेंगे स्कूल

    चंडीगढ़ः यूटी में प्रसाशन ने घने कोहरे के कारण स्कूलों में चल रही छुट्टियों को लेकर ऐलान किया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों की छुट्टियां 9 जनवरी से बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दी है। प्रशासन ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई गई है, जबकि 9वीं से 12वीं तक के छात्र 9 जनवरी से 9 बजे से स्कूल आएंगे।

  • अब FASTag से कटेगा पार्किंग चार्ज, नए साल पर निगम जारी कर सकता नए फीचर्स 

    अब FASTag से कटेगा पार्किंग चार्ज, नए साल पर निगम जारी कर सकता नए फीचर्स 

    चंडीगढ़ः नए साल पर चंडीगढ़ शहर में निगम की 89 पेड पार्किंग को स्मार्ट बनाने की योजना है। हाईवे पर टोल की तर्ज पर गाड़ियां पार्किंग में जब दाखिल होंगी तो बूम बैरियर ऑटोमैटिकली उठ जाएंगे। फास्टैग के जरिए पार्किंग का चार्ज वसूला जाएगा। वहीं स्मार्ट ऐप भी लॉन्च करने की तैयारी है, जिससे व्यक्ति को पार्किंग में उपलब्ध पार्किंग स्पेस का पता लग सकेगा।इस मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उपलब्ध स्पेस की रियल-टाइम ट्रैकिंग हो पाएगी। इस प्रस्ताव को लेकर एजेंडा निगम की हाउस मीटिंग में जनवरी में रखे जाने की संभावना है। नए फीचर्स के साथ पार्किंग शुरू करने पर रेट निगम में तय होंगे। बता दें कि शहर में पार्किंग कॉन्ट्रैक्ट अगले महीने जनवरी में खत्म हो रहे हैं। 2 फर्म को यह कॉन्ट्रैक्ट दिए गए थे।

    नए सिस्टम में बूम बैरियर किसी गाड़ी के पार्किंग में दाखिल करते ही ऑटोमैटिकली ऊपर हो जाएंगे। इस दौरान कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं गाड़ी के पार्किंग से एग्जिट करने पर फास्टैग के जरिए खुद ही कट जाएगा। वहीं जिनके पास यह सुविधा नहीं होगी वह पेटीएम, गूगल पे या अन्य स्कैनर्स से पार्किंग की पेमेंट कर पाएंगे। निगम के मुताबिक पार्किंग में यह सुविधा शुरू किए जाने से यहां एंट्री और एग्जिट पर वाहनों की कतारें नहीं लगेंगी और लोगों को राहत मिलेगी। वहीं पार्किंग में पारदर्शिता भी आएगी। इसके साथ निगम का रेवेन्यू भी बढ़ेगा।

    शहर की 89 पेड पार्किंग में हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की नंबर प्लेट्स को स्कैन करेंगे ताकि उन पर ट्रैक रखा जा सके। इन्हें सेक्टर 17 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा। मौजूदा पार्किंग कॉन्ट्रैक्ट में बूम बैरियर लगाए जाने और पार्किंग के स्मार्ट फीचर्स का प्रावधान है। हालांकि यह सभी सेवाएं शहर की पार्किंग में उपलब्ध नहीं हैं। निगम अब पार्किंग में नया सिस्टम शुरू करने और सुविधाओं की निगरानी करेगा।

    इस तरह कटेगा चार्ज फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग शुरू होने से पार्किंग के बूम बैरियर खुल जाएंगे। इससे पार्किंग स्लिप लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लंबी लाइन भी नहीं लगेगी। वहीं गाड़ी की पार्किंग से एग्जिट पर फास्टैग के जरिए जितने देर गाड़ी खड़ी है उसके हिसाब से पैसे कट जाएंगे। वहीं जिन गाड़ियों में फास्टैग की सुविधा नहीं होगी वह स्कैनर्स के जरिए भी पेमेंट कर पाएंगे।