Category: Chandigarh

  • किराए पर रहने आए कांग्रेस नेता ने बुजुर्ग महिला की कोठी पर किया कब्जा, बाप-बेटा गिरफ्तार

    किराए पर रहने आए कांग्रेस नेता ने बुजुर्ग महिला की कोठी पर किया कब्जा, बाप-बेटा गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरसल, पार्टी के नेता आए दिन विवादों में घिरते जा रहे है। वहीं चंडीगढ़ से कांग्रेसी नेता का मामला सामने आया है। दरअसल, मूलरूप से चीन की महिला वर्तमान में भारत की नागरिकता ले चुकी 74 वर्षीय बुजुर्ग की चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में कोठी है। बुजुर्ग महिला जेनिली की कोठी की दूसरी मंजिल को जबरदस्ती कब्जाने वाले पंजाब कांग्रेस नेता व पूर्व प्रवक्ता गुरविंदर सिंह बाली और उसके बेटे विश्वजीत सिंह बाली को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों बाप बेटा पंचकूला सेक्टर-7 स्थित घर से गिरफ्तार किए गए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों पर वर्दी उतरवाने का लगाया आरोप

    आरोपियों को जब पुलिस टीम गिफ्तार करने पहुंची थी तो दोनों ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। पुलिसकर्मी ने बाली पर वर्दी उतरवाने की धमकी देने व बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। बावजूद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। जिला अदालत में पेश करने के बाद दोनों बाप बेटे को 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 

    किराए पर रहने आया था कांग्रेसी नेता बाली

    74 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला जेनिली की कोठी की दूसरी मंजिल तकरीबन चार साल पहले कांग्रेसी नेता गुरविंदर सिंह बाली किरायेदार के तौर पर रहने आया था। इसके बाद उसने बेटे के साथ साजिश कर कोठी पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद महिला ने चंडीगढ़ पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी। 

    आरोपियों ने किए थे फर्जी दस्तावेज तैयार

    ईओडब्ल्यू की टीम की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसमें फर्जी स्टैम्प, फर्जी क्रास स्टैम्प, पेपर में गड़बड़ी सहित कई तरह की खामियां मिली हैं। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा के एसपी केतन बंसल के निर्देशानुसार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार समेत पुलिस टीम दोनों को पंचकूला स्थित उनके घर से  गिरफ्तार किया है। 

  • चंडीगढ़ः  सरकारी स्कूल में मीड-डे-मिल बनाते हुए हुआ धमाका, कई झुलसे

    चंडीगढ़ः  सरकारी स्कूल में मीड-डे-मिल बनाते हुए हुआ धमाका, कई झुलसे

    चंडीगढ़ : गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-10 में आज सुबह धमाका हुआ है। सुबह करीब 5 बजे स्कूल के मीड डे मिल किचन में कुकर फटने से एक कर्मचारी झुलस गया और साथ काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को भी हल्की चोटें आई। गनीमत रही कि किचन में रखे गैस सिलेंडर में आग नहीं लगी, नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशएलिस्ट हॉस्पिटल सेक्टर-16 में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी भी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन बराड़ ने बताया कि हादसे में घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

    एक कर्मचारी का चेहरा झुलसा है जबकि अन्य कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। कर्मचारियों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और घटना की जांच करवाई जाएगी। इसके लिए कमेटी बनाई जा सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल हेड कुक को जीएमएसएच-16 से डाक्टरों ने PGI के लिए रेफर कर दिया है। हेड कुक का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया है, जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

  • चंडीगढ़ः प्रशासन ने वाहनों की स्पीड को लेकर नए नियम किए लागू, नहीं तो कटेगा चालान 

    चंडीगढ़ः प्रशासन ने वाहनों की स्पीड को लेकर नए नियम किए लागू, नहीं तो कटेगा चालान 

    चंडीगढ़ः प्रशासन ने शहर में वाहनों की गति सीमा के नए नियम लागू कर दिए हैं। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी करते हुए नए नियम भी लागू हो गए हैं। ऐसे में अब वाहन चालकों को संभलकर ड्राइविंग करनी होगी। स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और अस्पताल चंडीगढ़ की लगभग सभी सड़कों पर हैं। स्कूल सेक्टरों की अंदरूनी रोड पर हैं तो अस्पताल और हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मुख्य मार्गों पर हैं। इससे परेशानी बढ़ेगी।

    इससे मुख्य मार्गों पर इन संस्थानों के पास वाहनों की धीमी गति से लंबी कतारें लगेंगी। सबसे ज्यादा परेशानी मध्य मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को होगी। मध्य मार्ग पर जीएमएसएच-16, पीजीजीसी-11, जीसीजी-11, होम साइंस कालेज-10, पीजीआइ और पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे बड़े शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान हैं। अगर एक वाहन मध्य मार्ग पर पीयू पीजीआइ के सामने से 25 की स्पीड पर निकलेगा तो चौक पार करते ही जैसे ही स्पीड बढ़ेगी आगे सेक्टर-11 के कालेज शुरू हो जाएंगे। दो कालेज लगातार आएंगे। अगले चौक के बाद जीएमएसएच-16 शुरू हो जाएगा। थोड़ा आगे होम साइंस कालेज-10 आ जाएगा। ऐसे में पीजीआइ के चौक से मटका चौक तक वाहनों को 25 की स्पीड पर चलना होगा।

    इसी तरह से दक्षिण मार्ग पर भी जीएमसीएच-32, एमसीएम डीएवी कालेज, देव समाज कालेज जैसे संस्थान आने से स्पीड 25 रखनी होगी। यह स्पीड लिमिट चार, तीन और दो पहिया वाहनों के लिए होगी।चंडीगढ़ प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सोमवार को नई गति सीमा की अधिसूचना जारी कर दी। ट्रांसपोर्ट कम होम सेक्रेटरी नितिन कुमार यादव के साइन होने पर अधिसूचना जारी हो गई। 

    अप्रैल 2022 में ही चंडीगढ़ ने स्पीड लिमिट संबंधी नियमों में संशोधन कर नए नियम लागू किए थे। नए नियमों के मुताबिक आठ पैसेंजर तक की क्षमता वाले वाहनों के लिए डिवाइडर वाली सड़क पर स्पीड लिमिट अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा रखी गई है। शहर की अंदरूनी सड़कों (सिंगल रोड) पर 50 किमी और सेक्टर के अंदर की सड़कों पर 40 किमी की रफ्तार तय की गई है। नौ लोगों से अधिक की क्षमता वाले वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी और सिंगल रोड व सेक्टर के अंदर की सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।

    दोपहिया और तीन पहिया वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 45 किमी, सिंगल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वाहन के लिए डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी, सिंगल रोड व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार तय की गई है। अब अधिकतर चालान आनलाइन कैमरों के माध्यम से ही हो रहे हैं। 27 मार्च से अब ओवरस्पीड के एक लाख से ज्यादा चालान हो चुके हैं। 

  • पार्सल के देने के बहाने पिस्तौल लेकर कारोबारी के घर घुसा लुटेरा, घटना सीसीटीवी में कैद

    पार्सल के देने के बहाने पिस्तौल लेकर कारोबारी के घर घुसा लुटेरा, घटना सीसीटीवी में कैद

    चंडीगढ़ः चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। दिन-दिहाड़े बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज सेक्टर-35 में मनी एक्सचेंज कारोबारी सुनील बजाज के पार्सल के देने के बहाने चोर पिस्तौल के बल पर घर में घुस गया। मामले की जानकारी देते हुए कारोबारी सुनील बजाज ने बताया कि आरोपी ने पार्सल देने के बहाने घर की घंटी बजाई और कहा कि उनका पार्सल आया है। घर में मौजूद एक महिला ने दरवाजा खोला।

    इतने में आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और घर में दाखिल हो गया। इस दौरान घर में सुनील बजाज की पत्नी, पोता, दो बहुएं और नौकर मौजूद थे। पिस्टल देखते ही सभी लोग घबरा गए। इस बीच मौका देखते ही दरवाजे के पास खड़ा 12 वर्षीय पोता बाहर दौड़ता हुआ आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। लूटेरा पकडे जाने के डर से तेजी से भागता हुआ वह मुख्य द्वार के पास पहुंचा और उसे गेट फांदकर भाग गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोपहर लगभग पौने तीन बजे आरोपी हरे रंग के एक ऑटो में बैठकर सुनील के घर के पास आया। हालांकि चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के घरों और चौराहे पर लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस अनुसार यह वारदात एक मिनट के अंदर हुई है। लेकिन 12 वर्षीय बच्चे की बहादुरी की वजह से चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पुलिस का एक ये भी रूपः सब-इंस्पेक्टर ने दुकान से चुराए सिगरेट के पैकेट, घटना सीसीटीवी में कैद

    पुलिस का एक ये भी रूपः सब-इंस्पेक्टर ने दुकान से चुराए सिगरेट के पैकेट, घटना सीसीटीवी में कैद

    चंडीगढ़ः पुलिस अक्सर चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश देती है, लेकिन पंचकूला जिले के सेक्टर 17 में वही सीसीटीवी कैमरा चंडीगढ़ पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के गले की हड्डी बन गया। क्योंकि हाईटेक माने जाने वाले चंडीगढ़ पुलिस का सब-इंस्पेक्टर एक दुकान से सिगरेट के दो पैकेट चुरा ले गया। 

    सब-इंस्पेक्टर दुकान से सिगरेट के दो पैकेट चोरी करने के बाद थाने पहुंचा ही था कि दुकान मालिक उसकी शिकायत करने थाने आ गया। दरअसल, दुकान मालिक ने देखा कि उसकी दुकान के काउंटर पर रखे सिगरेट के दो पैकेट गायब थे। दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने उसकी दुकान से सिगरेट चुराई है।

    जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर से बात की गई तो वह सिगरेट लौटाने या पैसे देने दुकान पर आ गया। ऐसे में उनकी बातचीत भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी पहले दुकान में रखे सामान को देखता नजर आ रहा है। इसके साथ ही दुकान मालिक के बाहर आते ही उसने काउंटर से सिगरेट के 2 पैकेट उठाकर जेब में रख लिया। दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पुलिसकर्मी पकड़ा गया।

    दुकानदार ने बताया कि उसने मौलीजागरां थाने के प्रभारी को भी इस पुलिसकर्मी की हरकत की जानकारी दी गई। हालांकि गोयल ने कहा कि वह नहीं चाहते कि पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई हो। यह उसके लिए एक सबक है। गोयल ने बताया कि एक माह पूर्व भी यह पुलिसकर्मी दुकान से कॉफी का डिब्बा ले गया था।

  • ओवर स्पीड BMW स्कूल में घुसी, गाड़ी के खुले एयरबैग 

    ओवर स्पीड BMW स्कूल में घुसी, गाड़ी के खुले एयरबैग 

    चंडीगढ़ः सेक्टर 52/53 की सड़क पर 15 अगस्त की रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू सरकारी स्कूल की दीवार से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि कार दीवार को तोड़ती हुई अंदर जा घुसी। हादसे में जोरदार धमाके के साथ कार के बीएमडब्ल्यू के सभी एयरबैग खुल गए। आसपास के लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकल गए। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

    चालक की तालाश में जुटी पुलिस

    हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे। क्योंकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गाड़ी के अंदर कोई भी सवार नहीं था। कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की पीबी 10 डीएच 1501 बीएमडब्ल्यू कार सवार चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जा रहा था। अचानक सरकारी स्कूल के पास चालक गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा। 

    ओवर स्पीड गाड़ी के कारण हुआ हादसा

    ओवर स्पीड बीएमडब्ल्यू स्कूल की दीवार से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि मोटी ईंटों की दीवार भी गिर गई और गाड़ी दीवार को तोड़ती हुई वह अंदर जाकर रुकी। गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक संबंधित थाना पुलिस को मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। कार को अपने कब्जे में लेकर हादसे के समय मौजूद कुछ लोगों के बयान लिए जायेगे। इसके साथ मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

  • पंजाबः साथियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला ने पुलिस को दी खुलेआम धमकी

    पंजाबः साथियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला ने पुलिस को दी खुलेआम धमकी

    चंडीगढ़। अपने चार साथियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला ने फेसबुक पर पोस्ट कर पुलिस को खुलेआम धमकाया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि पुलिस अवैध रूप से हमारे साथियों का अतिक्रमण कर रही है, अब हम पुलिस के अंदाज में पुलिस को जवाब देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि तीन जगह मिले बमों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली से गिरफ्तार साथियों के पास नहीं है ग्रेनेड, पुलिस ने अवैध रूप से हैंडग्रेनेड की बरामदगी दिखाई है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले पुलिस ने अर्श डल्ला के चार साथियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इनके पास से 3 ग्रेनेड, 9 एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।

    अराश डल्ला ने पोस्ट में लिखा कि दीपक मोगा और सनी इसापुर, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उनके पास 9 एमएम की दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस थे लेकिन कोई बम या ग्रेनेड नहीं था. पुलिस किसी मासूम पर अपने नंबर और स्टार के लिए पर्चा डालने के बारे में सोचती भी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह पर्चा डाला है, अगर वे सच्चे हैं तो पूरी टीम अपने बच्चों के साथ मीडिया के सामने आकर गुरु के घर जाकर शपथ लें।

    डल्ला ने कहा कि पुलिस मुझे और मेरे साथियों को बिना वजह आतंकवादी बना रही है, ये लोग मुझे बताएं कि क्या मैंने आज तक कोई विस्फोट किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे साथ तीसरी बार है। पहले फाजिल्का फिर गुरदासपुर की तरफ अब मोहाली का तीनों जगहों पर इन बमों से कोई लेना-देना नहीं था। गैंगस्टर ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि अगर ये लोग नहीं हट सकते हैं तो एक अधिकारी मुझे सीधे फोन करके कह दें कि हमने अवैध गतिविधियां बंद करना नहीं छोड़ना, तो मैं भी उसी अंदाज में जवाब दूंगा क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जेल से पर्चे डाल रहे हैं।

  • चंडीगढ़ में बना वर्ल्ड रिकार्ड, 7500 स्टूडेंट्स ने बनाया ह्यूमन फ्लैग, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ में बना वर्ल्ड रिकार्ड, 7500 स्टूडेंट्स ने बनाया ह्यूमन फ्लैग, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज अनोखा नजारा देखने को मिला। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 7500 लोगों ने एकसाथ खड़े होकर ह्यूमन फ्लैग बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। यह रिकार्ड गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो सकता है। शहर के सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे शहरवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ह्यूमन फ्लैग बनाया।

    इसके लिए 7500 लोग एकसाथ तिरंगे की शकल में दिखे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोग ह्यूमन फ्लैग बनाने के लिए जुटे थे। इस इवेंट में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हवा में तिरंगा उड़ने जैसी आकृति बनाई। यह अपने आप में एक खास पल था। इस दौरान पूरा क्रिकेट स्टेडियम चौके छक्कों के शोर नहीं बल्कि भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से गुजने लगा। इस नजारे को देखकर लोगों ने देशभक्ति की भावना जागृत हुई। 

    चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। जबकि विदेश एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहीं। यह कार्यक्रम यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर आयोजित किया। इस इवेंट को के लिए लगभग डेढ़ महीने से तैयारी चल रही है।

    बताया जा रहा है कि इस मौके पर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम भी मौजूद रही। बताते चलें कि इससे पहले साल 2017 में दुबई में 4130 लोगों ने ऐसा रिकार्ड बनाया था। 28 नवंबर 2017 को जीईएमएस एजुकेशन (यूई) की तरफ से आबुधाबी में लोगों ने इसी तरह का लहराता हुआ ह्यूमन फ्लैग बना यह रिकार्ड बनाया था।

  • आरोपः वेरका की दही में मिला मरा चूहा, लड़के की तबियत खराब

    आरोपः वेरका की दही में मिला मरा चूहा, लड़के की तबियत खराब

    चंडीगढ़ः कस्बा बलटाना में वेरका ब्रांड के दही के पैकेट में मरे चुहे निकलने का मामला सामने आया है। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैकेट में से 21 साल के युवक और उसकी बुआ ने को थोड़ा दही खाया था और बाद में उसे फ्रिज में रख दिया। सुबह दही खाने के दौरान जब पैकेट की छेद से दही नहीं निकला तो पैकेट काटने पर देखा कि उसमें से मरा हुआ चूहा निकला। मोहित कुमार नामक युवक के पिता संतोष कुमार ने बताया कि उनकी बहन और बेटा बलटाना में रहते हैं। वहां उनकी बहन लेडीज कपड़ों की दुकान चलाती है और बेटा उसके साथ बैठता है। वह खुद विकास नगर, मौलीजागरां में रहते हैं। आज सुबह उन्हें दही में चूहा मिलने की जानकारी मिली। इस दही के सेवन से बेटे को बुखार चढ़ गया और उसके गले में भी खराश है।

    संतोष के मुताबिक, वह दही के पैकेट पर दिए नंबर पर कई कॉल कर चुके हैं, मगर कोई जवाब नहीं आया। अपने आप में यह अनोखी घटना है। संतोष ने बताया कि वह चाहते हैं कि इस बैच का दही आगे न जाए और इसकी सप्लाई रुक जाए, ताकि कोई और बीमार न हो। वहीं संतोष घटना को लेकर वेरका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं।

    संतोष ने बताया कि उनके बेटे ने बलटाना से ही दही का पैकेट खरीदा था। शाम को पैकेट थोड़ा काटकर बेटे और बहन आरती ने दही का सेवन किया। इसके बाद फ्रिज में रखे पैकेट से सुबह दही निकाली ताे पैकेट से दही नहीं निकली। उन्हें लगा दही जम गया होगा, लेकिन जब कुछ अजीब-सी चीज अंदर महसूस हुई तो पैकेट काटने के बाद उसमें से मरा चूहा निकला।

  • बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद दिए आदेश

    बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद दिए आदेश

    चंडीगढ़: पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट की डबल बैंच ने मजीठिया को जमानत दे दी। मजीठिया के खिलाफ पिछली कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स केस दर्ज किया था। जिसके बाद 24 फरवरी से वह पटियाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। मजीठिया केस खारिज करवाने सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन वहां से उन्हें हाईकोर्ट जाने के ऑर्डर हो गए। मजीठिया की रेगुलर बेल पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने पहले जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस संदीप मौदगिल की बेंच बनाई थी। इनमें से जस्टिस मसीह ने सुनवाई से इनकार कर दिया।

    इसके बाद जस्टिस राव और जस्टिस अनूप चितकारा की बेंच को केस भेजा गया। हालांकि जस्टिस अनूप चितकारा ने सुनवाई से इनकार कर दिया। अब जस्टिस रामचंद्र राव और जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर की बेंच इसकी सुनवाई कर रही है। पिछले साल के अंत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले CM चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने मजीठिया पर केस दर्ज किया था। केस में कहा गया कि कनाडा के रहने वाले ड्रग तस्कर सतप्रीत सत्ता मजीठिया की अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी में भी ठहरते रहे। मजीठिया ने उसे गाड़ी और गनमैन दे रखा था । मजीठिया चुनाव के लिए नशा तस्करों से फंड लेते रहे। इसके अलावा दबाव डालकर नशा दिलवाते रहे। नशा तस्करों के बीच समझौते करवाने का भी उन्हें आरोपी बनाया गया है।