Category: Chandigarh

  • आप पार्टी ने चिराग योजना को लेकर मटका चौक में किया प्रदर्शन

    आप पार्टी ने चिराग योजना को लेकर मटका चौक में किया प्रदर्शन

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने चिराग योजना को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल हरियाणा आम आदमी पार्टी यूथ इकाई आज हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रही थी, लेकिन पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि इसके थोड़ी ही देर बाद जब कार्यकर्ताओं का एक और ग्रुप मटका चौक पर पहुंचा तो पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान कई आप कार्यकर्ता चोटिल भी हुए हैं।

    पुलिस ने कई आप कार्यकत्ताओं को लिया हिरारसत में

    हरियाणा आम आदमी पार्टी यूथ इकाई की ओर से आज चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने मटका चौक पर ही उनको रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए हुए थे। कार्यक्रम के मद्देनजर यहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। आज सुबह मटका चौक पर जैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धीरे-धीरे आने शुरू हुए तो पुलिस ने उन्हें ने हिरासत में लेना शुरु कर दिया।

    पुलिस और आप के कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की 

    इस बीच जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक और दल मटका चौक पर पहुंचा तो पुलिस और आप के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस धक्का-मुक्की के दौरान आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इन सभी को फोर्सफुली हिरासत में ले लिया।

    चिराग योजना, भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन

    विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या 100 से भी कम थी लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन किया उसको रोकने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही चिराग योजना, भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही थी।

  • गैंगस्टर विनीत गहलोत हथियारों सहित गिरफ्तार 

    गैंगस्टर विनीत गहलोत हथियारों सहित गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः जिलें की क्राइम ब्रांच ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विनीत गहलोत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तलाशी दौरान 7 अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद किए। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने ईनाम भी रखा हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी विनीत गहलोत मंजीत महाल गैंग का खास बताया जा रहा है। जो हरियाणा और यूपी में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है और अभी तक आरोपी फरार चल रहा था। जिसे आज चंडीगढ़ की क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • 7 मील के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 बंद, देखें वीडियो

    7 मील के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 बंद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मंडी जिले के 7 मील के पास एक पहाड़ी से मलबा गिरने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से मलबा गिरने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ये सीन कितना डरावना था। बता दें कि आज सुबह साढ़े 7 बजे पहाड़ी से यह मलबा गिरा। इसके बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

    दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने कटौला होते हुए चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली जाने वाले छोटे वाहनों को भेजना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, कुल्लू-मनाली से आने वाले छोटे वाहनों को पंडोह से गोहर-चालचोंक होते हुए भेजा जा रहा है।

    एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। जिससे सड़क को बहाल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोपहर तक सड़क पूरी तरह से यातायात के लिए बहाल हो जाएगी। बता दें कि फोर लेन सड़क बनाने के लिए पहाड़ों को काटने का काम चल रहा है, जिससे पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

  • Miss Universe हरनाज कौर संधू के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह किया केस दायर, देखें वीडियो

    Miss Universe हरनाज कौर संधू के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह किया केस दायर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया है। उपासना सिंह अपने वकील के साथ कोर्ट में पहुंची हुई थी। उपासना ने कहा है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही थी जिसमें पहले हरनाज कौर ने हामी भरी थी मगर अब उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास हरनाज कौर संधू के खिलाफ सबूत भी हैं। जिला अदालत में हरनाज कौर के खिलाफ सिविल सूट दायर किया गया है। उपासना के मुताबिक कोर्ट द्वारा उन्हें समन किया जाएगा। 

    इस वजह उपासना सिंह ने किया केस दायर 

    दायर केस के मुताबिक वर्ष 2020 में हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीता था। उस दौरान उसने संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ एक आर्टिस्ट एग्रीमेंट किया था। इस स्टूडियो को उपासना सिंह चलाती हैं और वह इसकी प्रोड्यूसर हैं। उपासना के मुताबिक उन्होंने ‘बाई जी कुटणगें’ नाम से पंजाबी फिल्म बनानी थी। इसमें उन्होंने हरनाज को लीड रोल देना था। एग्रीमेंट के तहत आर्टिस्ट को फिल्म की प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए उपलब्ध रहना था। इसमें फिजिकली और वर्चुअली मौजूद रहना शामिल था। हालांकि हरनाज ने भी व्यवसायिक और कांट्रेक्चुअल वादा तोड़ दिया। उसने खुद को कास्ट और क्रू से अलग कर लिया। 

    मिस यूनिवर्स बनने के बाद खुद को बड़ी स्टार समझने लग गई: उपासना

    उपासना ने कहा है कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद उपासना सिंह खुद को बड़ी स्टार समझने लग गई है। उसने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। उपासना सिंह ने इस फिल्म के माध्यम से अपने बेटे को लांच करना था। फिल्म के डायरेक्टर समीप कंग और प्रोड्यूसर्स ने भी हरनाज को संपर्क करने की कोशिश की मगर सब फेल रही। बता दें कि हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स-2021 बनी थी।

    इसके बाद उन्होंने एक भी मेल या टेक्सट का जवाब नहीं दिया। फिल्म को इसके डिस्ट्रिब्यूटर का नुकसान हुआ। इस फिल्म की रीलिज तारीख भी टालनी पड़ी। 27 मई, 2022 से फिल्म की रीलिज 19 अगस्त के लिए टल गई। फिल्म को काफी वितिय नुकसान हुआ। वहीं फिल्म की कास्ट और क्रू को भी मीडिया आदि के सामने फिल्म की देरी के चलते सवालों के जवाब झेलने पड़े और गलत इमेज बनी। इसके चलते मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ हुए नुकसान का क्लेम केस दायर किया गया है।

  • विजिलेंस ब्यूरो ने टैक्स चोरी घोटाले के आरोपी एजेंट सोढ़ी को किया गिरफ्तार, घर से लाखों रुपए बरामद

    विजिलेंस ब्यूरो ने टैक्स चोरी घोटाले के आरोपी एजेंट सोढ़ी को किया गिरफ्तार, घर से लाखों रुपए बरामद

    चंडीगढ़ : विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाने के उद्देश्य से चलाये गये अभियान के दौरान मुख्य एजेंट राजिंदर सिंह सोढ़ी उर्फ ​​लवली को आज अंबाला से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार सोढ़ी के घर से 21 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। आरोपी अधिकारियों की मिलीभगत से टैक्स की चोरी कर सरकारी खजाने को नुक्सान पहुंचाने के मामले में वांछित था।

    पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले से संबंधित एफआईआर संख्या 8 दिनांक 21.08.2020 आईपीसी धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी, 201 और भ्रष्टाचार रोक कानून की धारा 7, 7 (ए) और 8 के तहत विजीलेंस ब्यूरो मोहाली के उड़न दस्ता-1, पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान आबकारी एवं कर विभाग के कुछ अधिकारियों और एजेंटों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ये एजेंट विभाग के अधिकारियों को मासिक आधार पर मोटी रिश्वत देते थे।

    उन्होंने कहा कि आरोपी पासर राजिंदर सिंह सोढ़ी की गिरफ्तारी के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो 21,65,241 रुपए की नकदी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इस संबंध में और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की आगे की जांच के लिए सक्षम अदालत से 6 दिन का पुलिस रिमांड भी लिया है।

  • आयुष्मान योजना के मरीजों का PGI में नहीं होगा इलाज, जानें मामला 

    आयुष्मान योजना के मरीजों का PGI में नहीं होगा इलाज, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब में आयुष्मान भारत योजना का दिवाला निकल गया है। इस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजाब सरकार 7 महीने का बकाया 16 करोड़ पीजीआई चंडीगढ़ को नहीं दे सका। इस वजह से पीजीआई चंडीगढ़ ने पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया है। पीजीआई पंजाब के 1200 से 1400 मरीजों का इस योजना के तहत इलाज करता है। पंजाब के स्वास्थ्य सचिव अजय शर्मा ने कहा कि पीजीआई को एक हफ्ते में इसका भुगतान कर दिया जाएगा। अजय शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार का 300 करोड़ रुपये बकाया है। मामला वित्त विभाग के पास है और उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

    पंजाब के लोग एक अगस्त से योजना के पात्र नहींः डिप्टी डायरेक्टर

    पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर गौरव धवन ने कहा कि पंजाब के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी एक अगस्त से योजना के तहत लाभ के लिए पात्र नहीं हैं। नए प्रवेश पाने वाले किसी भी लाभार्थी को नियमित रोगियों की तरह उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा। योजना के लिए पीजीआई के नोडल अधिकारी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अन्य राज्यों के लाभार्थी हमेशा की तरह सेवाओं का लाभ उठाते रहेंगे।

    इन अस्पतालों का है बकाया

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 ने इस साल मार्च से पंजाब के मरीजों का इलाज 2.3 करोड़ रुपये बकाया होने के बाद रोक दिया था। पंजाब सरकार पर इस योजना के तहत जीएमसीएच सेक्टर 32, जीएमएसएच सेक्टर 16 और चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों का तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। आयुष्मान भारत सेहत बीमा योजना 20 अगस्त 2019 को शुरू की गई थी। इस योजना को पंजाब की कम से कम 65 प्रतिशत आबादी को वित्तीय सहायता को तहत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किया जाता है। यह प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का पात्रता-आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर है।

  • बुलेट सवार युवक के हेलमेट ना पहनने पर पुलिस ने डंडे से की पीटाई, कांस्टेबल सस्पेंड, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस की दादागिरी की घटना से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। दरअसल, कुछ पुलिस कर्मियों की हरकतों की वजह से पूरे विभाग पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है। कुछ ऐसी ही घटना चंडीगढ़ पुलिस ने की है। चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने हेलमेट न पहनने पर बुलेट सवार युवक की डंडे से पिटाई कर दी।

    वीडियो वायरल होने कांस्टेबल सतीश सस्पेंड

    इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरे विभाग की किरकिरी हो रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने उस कांस्टेबल को ही निलंबित कर दिया है, जिसने युवक की डंडे से पिटाई की थी। कांस्टेबल सतीश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन में भेज दिया है। जबकि उसके साथ मौके पर तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों मुलाजिम आइटी पार्क थाने में तैनात थे।

    चालान काटने के बजाय कांस्टेबल सतीश ने की डंडे से पिटाई 

    पीड़ित युवक बिट्टू ने बताया कि शनिवार रात वह घर से अपनी बुलेट बाइक पर सब्जी लेने गया था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। घर लौटते समय रास्ते में ड्यूटी पर तैनात एसआइ महेंद्र और कांस्टेबल सतीश ने उसे रोक लिया। चालान काटने के बजाय कांस्टेबल सतीश ने उसकी डंडे से पिटाई शुरू की दी। वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी कांस्टेबल पिटाई करता रहा। बावजूद उससे जबरन लिखवाया लिया कि उसे चोट हादसे के कारण लगी है। घटना का किसी ने वीडियो बना दिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल सतीश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। वहीं एएसाई महेंद्र को लेकर जांच चल रही है।

  • पंजाब में कल रहेगा चक्का जाम, ये हाईवे रहेंगे बंद

    पंजाब में कल रहेगा चक्का जाम, ये हाईवे रहेंगे बंद

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा डिपुओं में खड़ी 500 के करीब बसों को चलाने के स्थान पर ठेके पर ली जा रही किलोमीटर स्कीम की बसों का रोडवेज-पनबस व पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने कड़ा विरोध करते हुए संघर्ष का ऐलान किया है जिसके तहत 1 अगस्त को पंजाब का नैशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल जालंधर के रामा मंडी व पी.ए.पी. का चयन किया गया है। वहीं, 2 अगस्त को पी.आर.टी.सी. हैड ऑफिस में भूख हड़ताल शुरू होगी। हाइवे जाम में पंजाब के 27 डिपुओं में से जालंधर के साथ लगते 7 डिपुओं के कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

    हाइवे जाम करने के बाद भी सरकार नहीं जागी तो पंजाब में 3 अलग-अलग स्थानों पर हाइवे जाम करने का फैसला लिया गया है। इसी संबंध में यूनियन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई जिसमें पंजाब के सभी डिपुओं के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे।

    वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज-पनबस व पी.आर.टी.सी. पिछले समय के दौरान घाटे में चल रही है लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा डिपुओं में धूल फांक रही बसों को चलाने के प्रति कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। सरकार पिछले 15-20 सालों से कच्चे तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के प्रति कोई कदम नहीं उठा रही है जिससे यूनियन में रोष व्याप्त है।

    जालंधर डिपो-1 के प्रधान गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिपो-2 के प्रधान सतपाल सिंह सत्ता, महासचिव रणजीत सिंह, चाणन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 219 बसें किलोमीटर स्कीम के जरिए डाली जा रही हैं, जिसका लाभ प्राइवेट ठेकेदार ले जाएंगे व विभाग को होने वाली इंकम का नुक्सान होगा।

  • Elante Mall में राइस मंचूरियन से निकला मरा कॉकरोच, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सबसे बड़े माल नेक्सस एलांते में उस समय हंगामा हो गया जब एक कस्टमर के खाने में मरा हुआ काकरोच निकल आया। एलांते की तीसरी मंजिल पर स्थित नी हाओ फूड कोर्ट में यह घटना हुई है। कस्टमर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कस्टमर अनिल कुमार की शिकायत पर  फूड सेफ्टी आफिसर को मौके पर बुलाया।

    राइस मंचूरियन की प्लेट से निकला काकरोच

    मौली कांप्लेक्स के रहने वाले अनिल कुमार अपनी पत्नी और बहन के साथ नी हाओ फूड प्वाइंट पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने राइस मंचूरियन आर्डर किया था। वह राइस मंचूरियन खा ही रहे थे कि उनकी प्लेट में से एक काकरोच निकला। इस पर उन्होंने फूड प्वाइंट के सुपरवाइजर कौशलेंद्र सिंह और कैशियर को बुलाया।

    हंगामा होने पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने लिए सैंपल

    इसके बाद फूड कोर्ट में जमकर हंगामा होने लगा। बहस होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने फूड प्वाइंट पहुंचकर फ्राइड राइस मंचूरियन के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाने में काकरोच पहले से था या सर्व करने के दौरान या फिर खाना बनाते समय यह काकरोच उसमें गिरा था।

    पहले भी माल के रेस्टोरेंट में हुई थी ऐसी घटना

    बता दें कि इससे पहले बीते महीने भी नेक्सस एलांते में ऐसी घटना हो चुकी है। बीते 14 जून को सागर रत्ना रेस्टोरेंट की छोले-भटूरे में अधमरा छिपकली का बच्चा मिला था। फूड अफसर ने टीम के साथ रेस्टोरेंट की किचन भी जांच भी की थी। वहीं सागर रत्ना का कहना था कि अगर फूड कोर्ट में कहीं दीवार आदि से छिपकली आकर खाने में गिर जाए तो इसमें उनका क्या क़सूर है। खाना खराब होने पर शिकायतकर्ता को रिप्लेस और रिफंड का ऑप्शन भी दिया गया था। सेक्टर-15 में रहने वाले डा. जगजीवन कुमार बंसल ने शिकायत पुलिस को दी थी।

  • टेंडर हार्ट स्कूल में LKG के बच्चे में मिले HFMD के लक्षण 

    टेंडर हार्ट स्कूल में LKG के बच्चे में मिले HFMD के लक्षण 

    चंडीगढ़ः सेक्टर 33 बी स्थित टेंडर हार्ट हाई स्कूल में एलकेजी कक्षा के बच्चे में फुट एंड माउथ बीमारी (HFMD) के लक्षण पाए गए। इस मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया गया है कि वीरवार दोपहर 1:20 पर एलकेजी के एक बच्चे में यह बीमारी पाई गई। ऐसे में प्ले ग्रुप क्लास, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी समेत क्लास 1 और 2 में 29 जुलाई को छुट्‌टी रहेगी। वहीं स्कूल में कल ऑनलाइन कक्षाएं रहेंगी। टाइम टेबल शाम को स्कूल द्वारा शेयर किया जाएगा। 29, 30 और 31 जुलाई के बाद स्कूल सामान्य रुप से 1 अगस्त से फंक्शनिंग करेगा।

    स्कूल ने जारी की एडवाइजरी

    वहीं स्कूल की तरफ से बच्चों के अभिभावकों को एक एडवाइजरी जारी की गई है। स्कूल ने बच्चों के अभिभावकों को घरों में अपने बच्चों पर नजर रखने को कहा है। बच्चों में इस बीमारी के कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें। 

    पहले भी दो स्कूलों के बच्चों में पाई गई ये बीमारी

    बता दें कि बीते दिन सेक्टर 40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और सेक्टर 26 स्थित सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के कुछ बच्चों में हैंड, फुट एंड माउथ बीमारी पाई गई थी। जिसके बाद सेंट कबीर ने 1 दिन और डीपीएस से 2 दिनों के लिए छोटे बच्चों की कक्षाएं बंद करने का फैसला किया था।