Category: Chandigarh

  • होने जा रहा ट्रैफिक नियमों में बदलाव, अब इन महिलाओं का भी कटेगा चालान

    होने जा रहा ट्रैफिक नियमों में बदलाव, अब इन महिलाओं का भी कटेगा चालान

    चंडीगढ़। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स लागू किए जा रहे हैं। इससे चंडीगढ़ में अब ट्रैफिक नियमों में बदलाव होने वाला है। यूं समझिए कि अब ट्रैफिक वायलेशन पर और ज्यादा सख्ती होने वाली है। बुधवार को हुई राज्य स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में प्रशासन ने यह फैसला लिया है। वहीं अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के भी विदआउट हेलमेट के चालान होंगे। चाहे उनका सरनेम कौर, गिल और ढिल्लों हैं। रोड काउंसिल की बैठक ने निर्णय लिया है कि अब केवल उन महिलाओं का चालान नहीं होगा जो पगड़ी धारक (टर्बन) हैं। ऐसे में टर्बन पहनने वाली महिलाओं को छोड़कर सभी महिलाओं के लिए टू व्हीलर पर हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

    सिख महिलाओं के लिए भी शहर में हेलमेट अनिवार्य करने के इस निर्णय का सिख संगठन और शिरोमणी अकाली दल विरोध कर रहे हैं। हालांकि पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की मंजूरी के बाद ही यह फैसला लागू किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले महीने अगस्त से यह नियम लागू हो जाएगा।

    चंडीगढ़ में इसी साल जनवरी महीने से महिलाओं के विदआउट हेलमेट के चालान काटे जा रहे हैं। पिछले 2 से 3 महीनों में महिलाओं चालानों में काफी तेजी आई है। अकेल जून महीने तक लगभग 7 हजार ऐसे चालान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों हैंडी कैमरा के जरिए किए हैं। ऐसे इन महिला टू व्हीलर चालकों को नोटिस और पोस्टल चालान भेजे जा रहे हैं। अभी तक पुलिस का कहना है कि जिन महिलाओं को लगता है कि उनका गलत चालान आ गया है या कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। प्रशासन के अनुसार केंद्र सरकार ने जो मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया है उसे ही केंद्रीय प्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में लागू किया जाएगा।

  • बापूधाम में भिड़े दो दुकानदार, एक ने चाकू मारकर की हत्या

    बापूधाम में भिड़े दो दुकानदार, एक ने चाकू मारकर की हत्या

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में बुधवार सुबह दो दुकानदारों के बीच हुई लड़ाई का मामला सामने आ है। मिली जानकारी के मुताबिक बापूधाम में भिड़े दुकानदारों में दुकानदार ने एक व्यक्ति के पेट में चाकू मार हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अवतार(37) के रूप में हुई है। वहीं जानकारी के मुताबिक आरोपी जय किशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया है। हमले में बीच बचाव के दौरान मृतक की पत्नी के भी चाकू लगा है। उसे भी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

    पहले भी दुकानदारी को लेकर हुआ था दोनों में झगड़ा

    मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या करने वाले और मृतक की बापूधाम में गिफ्ट शॉप हैं। इनमें आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पहले भी दुकानदारी को लेकर इनमें झगड़ा होता था। दोनों की दुकान साथ-साथ है। आज इनमें एक बार फिर से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ गया और जय किशन अवतार के पेट की एक तरह चाकू मार कर मौके से फरार हो गया। अवतार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    घटना के दौरान मृतक अवतार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। जानकारी मिलते ही सेक्टर-26 थाना और बापूधाम चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। हत्यारा और मृतक दोनों ही शादीशुदा थे। मृतक के तीन बच्चे हैं। उसका शव सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के बड़े भाई का एरिया में एक टेंट हाउस भी है। आरोपी की उम्र लगभग 35 साल बताई गई है। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।

  • चंडीगढ़ में 144 धारा लागू, गाड़ी में यह सामान रखने पर लिया जाएग एक्शन, जाने मामला

    चंडीगढ़ में 144 धारा लागू, गाड़ी में यह सामान रखने पर लिया जाएग एक्शन, जाने मामला

    चंडीगढ़: जिले में प्रशासन की ओर से नए आदेश जारी किए गए है। यह आदेश 15 अगस्त को लेकर जारी किए गए है। जारी आदेशों के मुताबिक अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं तो अब आप सड़क पर 5 लोगों को ज्यादा लेकर नहीं जा सकते और ना ही आप गाड़ी में चाकू या लोहे का कोई सामान रख सकते हैं। अगर आपने ऐसा किया तो प्रसासन की ओर से आप पर एक्शन लिया जा सकता है। यह आदेश चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह ने जारी किए हैं।

    होटल संचालकों को आदेश जारी

    डीसी विनय प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेशों में सभी होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और सराय संचालकों को रूम बुकिंग के दौरान व्यक्ति का आइडी प्रूफ लेना अनिवार्य कर दिया है। यानि कि अगर आपके पास आईडी प्रूफ नहीं है तो आप की एंट्री नहीं हो सकती है।

    यह दस्तावेज अनिवार्य

    इस दस्तावेजों को जारी आदेशों के मुताबिक रखना लाजमी बाताया गया है। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट व फोटो क्रेडिट कार्ड दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। यानि कि आप आईडी प्रूफ के लिए इनमें से किसी भी एक दस्वातेज को ले जा सकते हैं। इसके साथ पेइंग गेस्ट के अलावा पीजी संचालकों को टेनेंट का रिकार्ड वेरीफाई करने और डीसी आफिस के साथ टेनेंट एग्रीमेंट रजिस्टर कराने के निर्देश दिए हैं।

    गाड़ी में किसी प्रकार का हथियार मिलने पर होगी कार्रवाई

    जारी हुए आदेशों के मुताबिक अगर ड्राइविंग के दौरान आपकी कार या गाड़ी में किसी प्रकार की लोहे की रोड, चाकू या अन्य कोई हथियार मिलता हैं तो भी आप पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी की तरफ से यह पाबंदी लगाई गई है।

    15 अगस्त को लेकर निर्देश जारी

    वहीं धरना प्रदशर्न के लिए कर्मचारियों और यूनियनों को सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड में ही धरना करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 15 अगस्त को लेकर और सुरक्षा के इंतजामों को देखते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध सामान या व्यक्ति के देखे जाने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने की अपील की है।

  • चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़े ये ख़बर, ऐसा करने पर चालान के साथ हो सकता लाइसेंस डिसमिस

    चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़े ये ख़बर, ऐसा करने पर चालान के साथ हो सकता लाइसेंस डिसमिस

    चंडीगढ़ः जिलें में अब वाहन चालकों के चालान तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों से हो रहे हैं। इसलिए शहर की सड़कों पर वाहन लेकर निकलने से पहले नियमों को जान लें नहीं तो भारी भरकम चालान तो होगा ही साथ में लाइसेंस डिसमिस भी हो सकता है। बता दें कि पूरे शहर में 242 लोकेशन पर 2200 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक वायलेशन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसका मतलब यह है कि अगर वाहन चालक कहीं भी यातायात नियम की अनदेखी करता है तो उसका चालान कटना तय है। क्योंकि शहर के हर लाइट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल हैं और ये पूरी तरह के वर्किंग मोड में आ चुके हैं।

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया था उद्घाटन 

    बता दें कि चंडीगढ़ में 27 मार्च 2022 को  सेक्टर-17 स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) का केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया था। तब से अब तक सीसीटीवी कैमरों के जरिए 92,667 आनलाइन चालान काटे जा चुके हैं। इनमें 57,197 ओवर स्पीड और 34,770 रेड लाइट जंप के चालान शामिल हैं। गौरतलब है कि 18 जुलाई से इन सभी सीसीटीवी कैमरों पूरी तरह से काम करना शुरू कर दिया है। अब ड्राइविंग करते हुए वाहन चालक जितनी गलतियां करेंगे, अब एक साथ सभी का चालान काटकर पुलिस घर भेजेगी। एक बार में चालान कटने पर कैमरे की फुटेज में आने वाली सभी गलतियों का अलग-अलग चालान कटेगा।

    नियम तोड़ने पर भरना होगा चालान

    रेड लाइट जंप करने पर 1000 रुपये का चालान और ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड।
    ओवरस्पीड का पहली बार में एक हजार रुपये का चालान, दूसरी बार में दो हजार और तीसरी बार में 5 हजार का चालान। इसके बाद पकड़े गए तो ड्राइविंग लाइसेंस डिसमिस।
    विद आउट हेलमेट पकड़े जाने पर एक हजार का चालान और लाइसेंस सस्पेंड।
    विद आउट सीट बेल्ट पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का चालान।

    सीसीटीवी से हो रहे चालान

    चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) से पूरे शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए 24 घंटे टीम तैनात रहती है। अब सीसीटीवी कैमरों से हर ट्रैफिक वायलेशन पर  चालान काटे जा रहे हैं। अभी तक कैमरा के जरिए ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप के चालान किए जा रहे थे, लेकिन अब सोमवार से ड्राइविंग करते हुए सिगरेट पीने, गाड़ियों पर जेड ब्लैक शीशे लगाने पर, विद आउट सीट बेल्ट, बिद आउट हेलमेट, जेब्रा क्रासिंग, ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप सहित हर प्रकार के छोटे से बड़े ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर चालान कटेगा।

  • पंजाब: ट्रैफिक नियम के फैसले का आप के मंत्री जिंपा ने किया विरोध, जाने क्या कहा

    पंजाब: ट्रैफिक नियम के फैसले का आप के मंत्री जिंपा ने किया विरोध, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के जुर्माने डबल कर दिए हैं। अब सरकार के ही रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने इसका विरोध किया है। जिंपा ने कहा कि मैं चालान महंगा करने के हक में नहीं हूं। गलती करने वाले को पैनल्टी के बजाय टीच किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे बदलना चाहिए। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जितने का जुर्माना है, उतने का तो व्हीकल ही होता है। इसलिए गलती करने वाले को एक मौका देना चाहिए। उसे कहा जाना चाहिए कि आगे से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस जुर्माने को चेंज करने की जरूरत है। किसी को 10 हजार जुर्माना होगा तो वह परेशान हो जाएगा। किसी से उधार मागेंगा। यह ठीक नहीं है। सरकार खुद अपनी ही बात लागू नहीं करती।

  • चंडीगढ़ की इस मार्किट में गिरा पेड़, कार के टूटे शीशे

    चंडीगढ़ की इस मार्किट में गिरा पेड़, कार के टूटे शीशे

    चंडीगढ़: जिलें में पेड़ों की गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर से एक और बार शहर में पेड़ गिरा है। सुबह 9:30 बजे सेक्टर 46 की मार्केट के सामने एक पेड़ कार पर गिर गया। हालांकि गनीमत यह रही कि परिवार बाल-बाल बच गया लेकिन कार के शीशे पूरी तरह से टूट गए। बता दें कि कुछ ही दिन पहले सेक्टर-17 चौक पर पेड़ की बड़ी टहनी अचनाक टूटकर सड़क पर गिर गई थी। हादसा दोपहर दो बजे के करीब हुआ था।

    शहर में ज्यादातर पेड़ खोखले हो चुके हैं। इस वजह से बिना किसी बारिश और तूफान के भी पेड़ गिर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिस समय पेड़ की शाखा टूटी उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि पेड़ गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। क्योंकि पेड़ की टहनी से सड़क का आधा हिस्सा कवर हो गया था। पेड़ गिरने के बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे जिन्होंने ट्रैफिक को संभाला।

    गौरतलब है कि सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने से हुए हादसे में छात्रा हीराक्षी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से शहर में रोजाना कहीं न कहीं पेड़ गिर रहे हैं। 

  • बड़ा फेरबदलः ADC और 9 SDM सहित 29 की ट्रांसफर

    बड़ा फेरबदलः ADC और 9 SDM सहित 29 की ट्रांसफर

    पुलिस प्रशासन में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज चंडीगढ़ में एडीसी और 9 एसडीएम सहित 29 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें अधिकतर अधिकारी एवं कर्मचारी 3 साल से अधिक समय से एक ही जगह पर बैठे हुए हैं। देखें लिस्ट

  • कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के बाद अब डिस्पेंसरी में गिरा 30 फुट ऊंचा पेड़

    कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के बाद अब डिस्पेंसरी में गिरा 30 फुट ऊंचा पेड़

    चंडीगढ़ः सेक्टर 47 स्थित आयुष के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (डिस्पेंसरी) में आज नीम के पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। हालांकि बारिश के कारण इस पेड़ के गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस मैदान में रोजाना सुबह 20 से 25 लोग योग करते हैं। लेकिन बारिश के कारण किसी के आज मैदान में ना आने से हादसा टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे यह घटना घटी। सेंटर के पीछे खाली जगह पर पेड़ लगा हुआ था। करीब 30 से 35 फीट ऊंचा और भारी भरकम पेड़ अचानक नीचे आ गिरा। इसके गिरने के दौरान कोई व्यक्ति इसके आसपास नहीं था।

    बारिश के कारण टला हादसा

    जानकारी देते हुए आयुष सेंटर की डॉक्टर दिलप्रीत कौर ने बताया कि सुबह के समय यह घटना हुई। जिस जगह पेड़ गिरा, वहां पर दिन के समय लोग योग करते हैं। आज सुबह बारिश के चलते जगह गीली थी। ऐसे में लोग नहीं आए थे। घटना की जानकारी सुबह ही चंडीगढ़ प्रशासन के हॉर्टिकल्चर विभाग को दे दी गई थी। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मी पेड़ को हटाने के लिए पहुंचे। वार्ड नंबर 21 में यह डिस्पेंसरी आती है।

    एक्सईएन को दी थी जानकारी, अफसर नहीं करते कार्रवाईः पार्षद जसबीर

    इस मामले को लेकर वार्ड के पार्षद जसबीर सिंह लाडी का कहना है कि बीते रोज उन्होंने अपने वार्ड में खतरा बने कई पेड़ों की जानकारी प्रशासन के एक्सईएन को दी थी। हालांकि मामले में प्रशासन के अफसरों का रवैया काफी हैरान करने वाला होता है। वार्ड का चुना हुआ नुमाइंदा होने के नाते लोग उनके पास शिकायतें लेकर आते हैं, मगर अफसर कार्रवाई नहीं करते। हाल ही में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हुआ हादसा गवाह है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया।

  • टोल प्लाजा विवाद की सच्चाई आई सामने, द ग्रेट खली ने किया अहम खुलासा

    टोल प्लाजा विवाद की सच्चाई आई सामने, द ग्रेट खली ने किया अहम खुलासा

    चंडीगढ़ः टोल प्लाजा पर हुए विवाद को लेकर दे ग्रेट खली सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे है। इस हंगामे के बाद खली ने वीडियो जारी किया है। खली ने कहा कि, पूरा विवाद फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ है। टोल के कर्मचारियों ने मेरे साथ बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि टोल के ठेकेदार इन कर्मचारियों पर एक्शन ले ताकि आगे से किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसी घटना न हो। 

    फोटो खिचवाने को लेकर हुआ विवादः खली

    खली ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुआ कहा कि सारा विवाद फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ है। टोल कर्मी उनसे कहने लगे की आप गाड़ी से नीचे उतरो और सबके साथ फोटो खिंचवाओ तभी आपको जाने दिया जाएगा। वहीं खली ने कहा टोल कर्मियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। खली ने कहा कि उनसे टोल कर्मियों ने बदतमीजी की है। मैं चाहता हूं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए।

    जानें क्या है मामला

    बता दें कि जालंधर से करनाल जाते समय मशहूर रेसलर द ग्रेट खली टोल कर्मियों से भिड़ गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खली टोल कर्मियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं टोलकर्मी उनपर उनके एक साथी को थप्पड मारने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इसी दौरान एक टोलकर्मी उन्हें बंदर भी कहता हुआ सुनाई दे रहा है। ये वीडियों फिल्लौर के पास एक टोल प्लाजा का है।

    आईकार्ड दिखाने को कहा, खली ने मारा थप्पड़ः टोल कर्मचारी

    टोल कर्मियों का कहना है कि एक कर्मचारी ने उनसे आईकार्ड दिखाने को कहा। यह सुनकर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद टोलकर्मियों ने खली की कार घेर ली। उन्होंने कहा कि खली ने गलत किया। बता दें कि वीडियो में खली और टोलकर्मी उलझते हुए दिख रहे हैं। खली एक टोल कर्मी को बाजू से खींच कर हटाते हुए भी दिख रहे है। वहीं एक टोल कर्मी ने उन्हें बंदर कह दिया।

  • रिश्वत के मामले में बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

    रिश्वत के मामले में बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सीबीआई ने यूटी प्रशासन के बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार (40) को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं सीबीआई ने उसके सेक्टर 28 बिजली रकम स्थित घर पर रेड भी की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सतीश कुमार सेक्टर 40 के इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस में कार्यरत था। किसी व्यक्ति के सरकारी काम को करने के लिए ही सतीश रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग की जानकारी सीबीआई को दी।

    सीबीआई ने रेड करके आरोपी को रंगे हाथों दबोचा। आरोपी को आज चंडीगढ़ जिला अदालत सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले सीबीआई ने बीते 26 मई को सेक्टर 38 के फायर स्टेशन में अफसर सुरजीत सिंह को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा था।