Category: Chandigarh

  • कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल हादसाः मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी

    कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल हादसाः मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी

    चंडीगढ़ः सेक्टर 9 में स्थित प्रसिद्ध कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में आज पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। उन्होंने दुर्घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना के बाद चंडीगढ़ नगर निगम, फोरेस्ट डिपार्टमेंट, होट्रीकल्चर विंग के अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया गया है। यह टीम शहर के स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पास लगे हेरिटेज पेड़ों की जांच करेंगे ताकि भविष्य में ऐसा कोई और हादसा न हो। जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।

    जानें क्या है मामला

    बता दें कि आज स्कूल में हुए इस दर्दनाक हादसे में हिराक्षी नामक बच्ची की मौत हुई है। कई बच्चियां घायल बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 10 से 15 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चियां इस पेड़ के पास खेल रहे थी। तभी अचानक पेड़ बच्चियों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चियों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।

    3 बच्चियों की हालत गंभीर

    स्कूल परिसर के भीतर जो पेड़ गिरा है वह 200 साल पुराना पीपल का हेरिटेज ट्री है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर परिवार वाले हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद एक जुलाई से दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 बच्चियों की हालत गंभीर है, जिनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। वहीं स्कूल में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

    जायजा लेने पहुंचे डीआइजी दीपक पुरोहित

    चंडीगढ़ पुलिस के डीआइजी दीपक पुरोहित और आइजी सहित एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा और पुलिस टीम भी पहुंची। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और एरिया पार्षद भी मौके पर पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जीएमएसएच 16 में घायल बच्चों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।

  • दर्दनाक हादसाः स्कूल में पेड़ गिरने से 4 बच्चे घायल, एक की मौत

    दर्दनाक हादसाः स्कूल में पेड़ गिरने से 4 बच्चे घायल, एक की मौत

    चंडीगढ़ : सेक्टर 9 से आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने से बच्चियों के घायल होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत होने की भी ख़बर है। जानकारी अनुसार हादसे में जिस बच्ची की मौत हुई है उसका नाम हिराक्षी है। बच्ची के पिता की सेक्टर-35 में स्वीट शाप है। मृतका सेक्टर-42 की रहने वाली थी।

    हादसे में चार बच्चियां घायल

    वहीं इस हादसे में कई बच्चियां घायल बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 10 से 15 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चियां इस पेड़ के पास खेल रहे थी। तभी अचानक पेड़ बच्चियों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चियों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।

    3 बच्चियों की हालत गंभीर

    स्कूल परिसर के भीतर जो पेड़ गिरा है वह 200 साल पुराना पीपल का हेरिटेज ट्री है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर परिवार वाले हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद एक जुलाई से दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 बच्चियों की हालत गंभीर है, जिनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। वहीं स्कूल में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

    जायजा लेने पहुंचे डीआइजी दीपक पुरोहित

    चंडीगढ़ पुलिस के डीआइजी दीपक पुरोहित और आइजी सहित एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा और पुलिस टीम भी पहुंची। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और एरिया पार्षद भी मौके पर पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जीएमएसएच 16 में घायल बच्चों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।

  • 40 फर्जी नंबर प्लेट सहित मोटर मकैनिक काबू

    40 फर्जी नंबर प्लेट सहित मोटर मकैनिक काबू

    चंडीगढ़ः फर्जी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स के मामले में पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 40 जाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स बरामद की है। आरोपी की पहचान तुषार के रूप में हुई है। वह सेक्टर 38 की मोटर मार्केट में काम करता है।

    डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंद्र पटियाल ने दावा किया कि आरोपी हजार से ज्यादा फर्जी नंबर प्लेट्स तैयार कर चुका है। कई लोगों ने उससे फर्जी नंबर प्लेट बनवाई। यह दिखने में बिल्कुल असली लगती हैं। आरोपी दिल्ली से इन फर्जी नंबर प्लेट्स को लेकर आता था और इस पर होलोग्राम लगाकर इसे बिल्कुल असली जैसा बना देता था, ताकि कोई जान ही ना सके कि असली है या नकली।

    पिछले 1 साल से बना रहा फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स 

    नरिंद्र पटियाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि तुषार नामक व्यक्ति वर्ष 2002 से सेक्टर 38(वेस्ट) के बूथ नंबर 189 में गाड़ियों की नंबर प्लेटों को बनाने का काम करता है। हालांकि वह पिछले 1 साल से फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स बना रहा था। पुलिस को सूत्रों से चौंकाने वाली जानकारी मिली कि तुषार फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स बना रहा है। इसके लिए बाकायदा उसने डाई रखी हुई है। वह दिल्ली से नकली होलोमार्क आदि लाकर यह फर्जी प्लेट्स बना रहा था। उसके बूथ पर रेड के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों की नंबर प्लेट्स बरामद हुईं। वहीं जब उसकी गिरफ्तारी की गई तो उस दौरान भी वह चंडीगढ़ नंबर की एक फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बना रहा था।

    एक-दो और मोटर मार्केट में इस तरह का कर रहे गोरखधंधाः नरिंद्र पटियाल

    पुलिस ने चंडीगढ़ प्रशासन और एसडीएम को मामले की जानकारी दी तो पता चला कि ऐसा कोई भी निजी ठेकेदार नहीं है, जिसे सरकार ने ऐसे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स बनाने का ठेका दिया हो। इंस्पेक्टर नरिंद्र पटियाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक-दो और मोटर मार्केट में इस तरह का गोरखधंधा चल रहा है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    आरोपी से 40 नंबर प्लेट्स हुई बरामद 

    पुलिस ने बताया कि तुषार पिछले लगभग 1 साल से नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स बना रहा था। वह हजारों की संख्या में ऐसी नंबर प्लेट्स बना चुका है। 40 नंबर प्लेट्स बरामद हुई हैं। आरोपी शहरवासियों से फर्जी नंबर प्लेट लगाने का हजार से 1200 रुपए तक लेता था। वहीं अन्य राज्यों के लोगों से 1500 से 2 हजार रुपए के लगभग वसूलता था।

    अन्य राज्यों के नंबर प्लेट की फोन पर डील करके करता था तैयार

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अन्य राज्यों के नंबरों की हाई सिक्योरिटी प्लेट्स फोन पर डील करके तैयार कर देता था। हालांकि गाड़ियों को उसके पास आना होता था, क्योंकि बिना पंचिंग मशीन के यह प्लेट गाड़ी पर नहीं लगती। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

  • पंजाब के DGP भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद इस IPS Officer को दिया गया चार्ज

    पंजाब के DGP भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद इस IPS Officer को दिया गया चार्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी होंगे। डीजीपी वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उन्हें चार्ज दे दिया है। वह आज ही कार्यकारी डीजीपी की कुर्सी संभाल लेंगे। डीजीपी वीके भावरा आज से 2 महीने की छुट्‌टी पर चले गए हैं।

    इसके अलावा वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का लेटर लिख चुके हैं। जिसे राज्य सरकार मंजूरी दे चुकी है। अब परमानेंट डीजीपी के लिए राज्य सरकार UPSC को पैनल भेजेगी। जिसके बाद पक्के डीजीपी की नियुक्ति होगी। हालांकि 6 महीने तक सरकार कार्यकारी डीजीपी के तौर पर काम कर सकते हैं।

    सीएम मान के स्पेशल प्रिंसिपिल सेक्रेटरी यादव

    1992 बैच के आईपीएस अफसर गौरव यादव को सरकार बनते ही सीएम भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया था। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि यादव ही अगले कार्यकारी डीजीपी होंगे। इस रेस में डीजीपी एसटीएफ और जेल हरप्रीत सिद्धू का भी नाम था। हालांकि उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिली।

  • सुखना लेक में तैरती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

    सुखना लेक में तैरती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः सेक्टर-6 स्थित सुखना लेक से बड़ी ख़बर सामने आई है। सुखना लेक में आज सुबह 9 बजे एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लेक चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव काफी फूल गया है और कुछ दिन पुराना लग रहा है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई।

    सुबह लेख में तैरती दिखी लाश

    जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने लेक में छलांग लगाकर आत्महत्या नहीं की, बल्कि लाश पानी के बहाव में बहकर पिछले किनारे पहुंची। सुबह 9 बजे लाश दिखाई देते ही इसकी सूचना लोगों ने लेक चौकी पुलिस को दी थी। 

    सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखा मृतक का शव

    पुलिस कर्मियों ने शव को पानी में से निकाल कर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान करने के प्रयास जारी है। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामले में फिलहाल डीडीआर दर्ज कर ली है।

    मृतक की पहचान के बाद ही होगा खुलासा, मर्डर या आत्महत्या

    वहीं मृतक की पहचान का पता लगने के बाद ही यह सामने आएगा कि यह आत्महत्या थी या व्यक्ति को किसी ने मार कर लेक में फैंक दिया। बता दें कि गत 28 मई को लुधियाना के साहनेवाल के नीरज कुमार नामक व्यक्ति ने बोटिंग करते हुए छलांग लगा सुखना लेक में आत्महत्या कर ली थी।

  • पंजाबः कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा ने विधायक दल में की 5 नई नियुक्तियां 

    पंजाबः कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा ने विधायक दल में की 5 नई नियुक्तियां 

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस विधायक दल में 5 नई नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों में बाजवा द्वारा विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा को जनरल सचिव, विधायक हरदेव सिंह लाडी को सचिव, विधायक अवतार सिंह जूनीयर को कैशियर, विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को चीफ व्हीप, विधायक बलजिंदर सिंह धालीवाल, विधायक नरेश पूरी और विधायक सुखविंदर सिंह कोटली को व्हीप बनाया गया है। 

  • भारी बारिश ने खोली निगम की पोल, पानी में डूबा श्मशानघाट

    भारी बारिश ने खोली निगम की पोल, पानी में डूबा श्मशानघाट

    चंडीगढ़ः जिलें में सुबह से हो रही मानसून की पहली बारिश ने निगम की पोल खोलकर रख दी है। चंडीगढ़ में आज दोपहर तक 70 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले में इस बार से जहां सड़कों पर पानी जमा हुआ वहीं सड़कों पर वाहनो की लंबी कतारे भी देखने को मिली।

    सेक्टर-25 स्थित श्मशानघाट में दो फिट भरा पानी 

    इसी के साथ ही जिले में हो रही तेज बारिश के चलते सेक्टर-25 स्थित श्मशानघाट में भी करीब दो फिट पानी भर गया। इस वजह से शवों का संस्कार भी नहीं हो सका। सेक्टर-25 के श्मशानघाट में वीरवार को चार शवों का अंतिम संस्कार किया जाना था। श्मशानघाट के शव दाह गृह में भी चारों तरफ पानी भर जाने से अंतिम संस्कार में बाधा हो गई। शवाें को जलाने के लिए वहां रखी सूखी लकड़ियां भी भीग गई।इस अव्यस्था के चलते शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। 

    मौके का जायजा लेने पहुंचे पार्षद पूनम के पति

    वहीं दूसरी तरफ श्मशानघाट की बद्दतर हालत की खबर सुनकर स्थानीय पार्षद पूनम के पति संदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि स्थानीय एसडीओ गुरचरण सिंह को चार दिन पहले जानकारी दी गई थी कि श्मशानघाट में ड्रेनेज सिस्टम बंद पड़े हैं। बावजूद एसडीओ गुरचरण ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बारे में जब गुरचरण को पता चला तो वह भी आनन फानन में श्मशानघाट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    तेज बारिश के कारण नहीं हुआ शवों का अंतिम संस्कार 

    श्मशानघाट प्रबंधकों का कहना है कि इससे पहले कभी भी तेज बारिश में शवों का अंतिम संस्कार नहीं रुका। लेकिन इस बार पूरे श्मशानघाट में पानी भर जाने से शवों का संस्कार नहीं हो पाया। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी यहां पर ड्रेनेज सिस्टम को चेक करने नहीं आया। शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए कई घंटे तक उनके परिजनों को इंतजार करना पड़ा। श्मशानघाट के पंडित ने बताया कि वीरवार को चार शवों का अंतिम संस्कार होना था। दो शव सुबह और दो शव दोपहर में लाए जाने थे। सुबह के समय जो शव यहां लाए गए थे, उनका जलभराव की वजह अंतिम संस्कार नहीं सका। इसके बाद उन्हें यहां से लौटा दिया गया।

  • पंजाबः एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 11 गैंगस्टरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    पंजाबः एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 11 गैंगस्टरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई मुहिम के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 11 गैंगस्टरों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आरोपियों से नौ हथियार और पांच लूटे गए वाहन बरामद किए।

    गैंगस्टरों के रिंडा, गोल्डी, विक्रम बराड़ के साथ जुड़े तार 

    उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अंजाम दिया। चंडीगढ़ में प्रैस करते हुए एजीटीएफ के प्रमुख प्रमोद बान ने बताया कि पकड़े गए गैंगस्टरों के रिंडा, गोल्डी, विक्रम बराड़ के साथ तार जुड़े है । विक्रम बराड़ विदेश में बैठ कर इस गैंग को चला रहा रहा है। पूछताछ में पता चला कि लुधियाना, होशियारपुर जेलों में बंद गैंगस्टरों को छुड़वाने की प्लानिंग थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। साथ ही मोहम्मद यासिर नाम का भगौड़ा काबू किया गया, जिसके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज है।

    आरोपियों की पहचान

    आरोपियों की पहचान नकोदर निवासी यासीन अख्तर उर्फ ​​जैसी पुरेवाल, नया शहर बडाला के सागर सिंह, समराला के अमर मलिक, लोहियां की नवी, नकोदर का अंकुश सभरवाल उर्फ ​​पाया, ऊना के सुमित जसवाल उर्फ ​​काकू, फिल्लौर का अमनदीप उर्फ ​​शूटर, फिल्लौर के शिव कुमार उर्फ ​​शिव, नकोदर का विशाल उर्फ ​​फौजी, ऊना के अरुण कुमार उर्फ ​​मणि राणा और कपूरथला के अन्नू उर्फ ​​पहलवान के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हैं और जघन्य अपराधों के मामलों का सामना कर रहे हैं।

    यह समूह कई पड़ोसी राज्यों में था सक्रिय: प्रमोद बान

    एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वपन शर्मा के साथ मौजूद एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि यह समूह कई पड़ोसी राज्यों में सक्रिय था और हत्या, हत्या के प्रयास, सशस्त्र डकैती, संगठित रंगदारी, डकैती और नशीली दवाओं की तस्करी सहित अपराधों में शामिल था। उन्होंने कहा, “उनकी गिरफ्तारी के साथ, पंजाब पुलिस ने कम से कम सात हत्याएं, दो पुलिस हिरासत से भाग निकले और चार सशस्त्र डकैतियों को विफल कर दिया है।”

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस को अब इस गैंगस्टर का मिला Transit Remand

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस को अब इस गैंगस्टर का मिला Transit Remand

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मानसा पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर लॉरेंस के साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स में से 2 जग्गू ने ही उपलब्ध कराए थे। जग्गू भी गैंगस्टर लॉरेंस वाले सिंडिकेट का ही मेंबर है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची।

    तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार

    वहां से पुलिस को जग्गू का प्रोडक्शन वारंट मिल गया। जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस को जग्गू का ट्रांजिट रिमांड भी मिल गया है। उसे मानसा लाया जा रहा है। यहां कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। लॉरेंस से पहले ही पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है।

    भगवानपुरिया पर 150 हत्या के मामले

    गौर हो कि जग्गू भगवानपुरिया भी जेल में बंद है। भगवानपुरिया पर 150 हत्या के मामले दर्ज हैं। जग्गू ड्रग सिंडिकेट से भी जुड़ा हुआ है और पंजाब के नेताओं से इसके कनेक्शन की भी बातें सामने आती रहती हैं। हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया ने फेक एनकाउंटर का अंदेशा जता कोर्ट में गुहार लगाई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

  • पंजाबः सरकारी बसों को लेकर विपक्ष ने घेरी सरकार, बोले-25 करोड़ का हुआ घाटा

    पंजाबः सरकारी बसों को लेकर विपक्ष ने घेरी सरकार, बोले-25 करोड़ का हुआ घाटा

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा की 5वें दिन कार्यवाही जारी है। 24 जून से शुरू हुआ बजट सत्र 30 जून तक जारी रहेगा। आज शुरू हुई में प्रश्नकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि हमने पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसें चलाई। इस मामले को लेकर विपक्ष नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि पहले उनकी ही दिल्ली सरकार ने बसें नहीं चलने दी। इससे पंजाब को 25 करोड़ का घाटा हुआ। वहीं पंजाबियों को महंगा किराया देने से 75 से 80 करोड़ का नुकसान हुआ।

    13 बार लिखी थी चिट्‌ठीः राजा वड़िंग

    पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि उनकी सरकार में 13 बार चिट्‌ठी लिखी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी चिट्‌ठी लिखी थी। केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली गवर्नमेंट चाहे तो बसें चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्री जिस सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर या दूसरी पाबंदी की बात कर रहे हैं, उसका रिकॉर्ड दे सकते हैं।

    सदन में जमकर हुआ हंगामा 

    परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि पिछली सरकार ने न तो दिल्ली सरकार से परमिट लिए। न रूट एक्शटेंशन के लिए मंजूरी ली। उन्होंने उलटा सवाल किया कि राजा वड़िंग ने जिन प्राइवेट बसों को पक्के तौर पर बंद करने को कहा था, वह अब कहां हैं?। इसको लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

    मनप्रीत अयाली ने आप और कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

    आज सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश किए जाने की चर्चा है। आज भी सदन में हंगामे की संभावना है। बीते दिन भी सदन में विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ था। सदन शुरू होने से पहले अकाली विधायक मनप्रीत अयाली ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा में समय की कमी है और वह लोगों के सभी मुद्दों को सदन में रखने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर बोलते हुए मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि इस घटना के सभी दोषियों को पकड़ा नहीं गया है और सरकार को जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देनी चाहिए।