Category: Chandigarh

  • Punjab News: Neet Paper लीक पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, कहा- …मैं आज ही पद छोड़ दूं, देखें वीडियो

    Punjab News: Neet Paper लीक पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, कहा- …मैं आज ही पद छोड़ दूं, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः नीट पेपर लीक को लेकर लगातार मामला गरमा रहा है। हालांकि आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियो को सख्त सजा देने के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश जारी किए है। लेकिन छात्रों की मांग अब भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर है। वहीं फार्मेसी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर आप पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की ओर से लगातार उठ रही इस्तीफे की मांग के बीच शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पलटवार किया है।

    उन्होंने कहा कि अगर उनके पद छोड़ने से पंजाब की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार आता है तो वह आज ही इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को सरकार ने खुद उजागर किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। बैंस ने कहा कि सरकार पेपर लीक, नकल और भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। फार्मेसी परीक्षा में जो भी अनियमितताएं सामने आईं, उन्हें दबाया नहीं गया बल्कि प्रशासन ने खुद उनका पता लगाकर कार्रवाई की।

    उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य व्यवस्था को साफ-सुथरा बनाना है, इसलिए कमियों को छिपाने के बजाय सामने लाया गया। बैंस ने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को उछालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के समय पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के मामलों में कार्रवाई की बजाय उन्हें दबा दिया जाता था, जबकि मौजूदा सरकार दोषियों तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। दरअसल, फार्मेसी परीक्षा में कथित नकल और गड़बड़ी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

     

     

  • अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हुए Punjabi Actor Rabi Kandhola

    अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हुए Punjabi Actor Rabi Kandhola

    चंडीगढ़ः अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी को उस वक्त बड़ा राजनीतिक और सामाजिक समर्थन मिला, जब किसानों पर आधारित पंजाबी फ़िल्म ‘मिट्टी पंजाब दी’ के साथ प्रसिद्धी प्राप्त करने वाले अभिनेता रबी कंधोला अपने समर्थकों समेत पार्टी में शामिल हो गए। प्रेस क्लब, सेक्टर-27 में हुए समागम दौरान पार्टी के सीनियर नेताओं ने उनका स्वागत करके पार्टी दी सदस्यता ग्रहण करवाई।

    इस मौके रबी कंधोला ने कहा कि वह पार्टी दी उस सोच तों प्रभावित होकर वह पार्टी के साथ जुड़ें हैं, जो पंजाबी मां-बोली की संभाल, पंजाबियों के हकों की रक्षा, नौजवानों की शिक्षा, पेपर लीक सहित मामलों पर सख्त कारवाई और रोजगार लई सख्त ते पारदर्शी कानून बनाऊण दी वकालत करदी है। उन्हां कहा कि पंजाब और नौजवानां के भविष्य के साथ जुड़े मुद्दों पर मजबूती के साथ आवाज़ उठाने की जरूरत है।

    समागम में सांसद सरबजीत सिंह ख़ालसा, सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली समेत पार्टी दे कई सीनियर नेता मौजूद रहे। नेताओं ने रबी कंधोला और उनके समर्थकों को सिरोपा भेंट करके पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। पार्टी के नेता ने कहा कि रबी कंधोला दे पार्टी के साथ जुड़ने से संगठन को सामाजिक और जन-आधार दे स्तर पर ओर मज़बूती मिलेगी। उन्होंने ने विश्वास जताया कि उनके पार्टी में शामिल होने से पंजाब और नौजवानों के साथ संबन्धित मुद्दे को ओर प्रभावशाली ढंग से उठाया जाएगा।

    रबी कंधोला ने कहा कि उन्होंने पंजाब, पंजाबी और पंथक विचारधारा की सेवा के मकसद से अकाली दल वारिस पंजाब का दामन थामा है। उन्होंने भरोसा दिया कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधार को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसी के साथ ही संगठन को मजबूत करे के लिए पूरी निष्ठा के साथ कम करेंगे। समागम में बड़ी गिनती में पार्टी वर्करां और रबी कंधोला के समर्थकां शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और जन-संपर्क मुहिम को ओर मज़बूत करन वाला एक अहम कदम कारार दिया।

  • Punjab News: पेपर लीक मामला, नेताओं की गिरफ्तारियों को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन करेंगी कांग्रेस

    Punjab News: पेपर लीक मामला, नेताओं की गिरफ्तारियों को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन करेंगी कांग्रेस

    चंडीगढ़ः पेपर लीक मामले को लेकर विवाद गरमा गया है। एक और दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। बीते दिन नीट छात्रों के समर्थन में पंजाब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ प्रधानमंत्री निवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेताओं को पुलिस नेे हिरासत में ले लिया था।

    इसी के चलते पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने ऐलान किया है कि पंजाब के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे। पंजाब कांग्रेस का आरोप है कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने केंद्र और राज्य सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की है।

    पार्टी का कहना है कि पंजाब में भी बीते कुछ सालों में अब तक तीन बड़े पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
    कांग्रेस प्रवक्ता अनुसार हाल ही में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक होने का मामला सामने आया। इससे पहले 12वीं कक्षा की इंग्लिश परीक्षा और पीएसटीईटी (पीसेट) का पेपर भी लीक हो चुका है। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है।

    कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि ग्रुप-बी पेपर लीक मामले में पिछले छह महीनों से जांच आगे नहीं बढ़ी है। आरोप है कि सरकार सइस मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर नीट समेत अन्य परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों का भी जिक्र किया। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा टूट रहा है।

     

  • Punjab News: कैबिनेट बैठक में हुए रोजगार गारंटी स्कीम सहित कई अहम फैसले, अब SI की सीधी भर्ती खत्म

    Punjab News: कैबिनेट बैठक में हुए रोजगार गारंटी स्कीम सहित कई अहम फैसले, अब SI की सीधी भर्ती खत्म

    चंडीगढ़ः पंजाब मंत्रिमंडल की मंगलवार हुई बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। इनमें पुलिस प्रबंधन से लेकर ग्रामीण इलाकों में रोजगार गारंटी स्कीम को लागू करने संबंधी फैसले किए गए। कैबिनेट ने पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) रैंक पर सीधी भर्ती को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस नियम, 1934 में बदलाव को मंजूरी दी। यह भी तय किया गया कि जिला, इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन और टेक्निकल सपोर्ट सर्विस कैडर में 30 प्रतिशत और आर्म्ड कैडर में 10 प्रतिशत एएसआइ रैंक पर सीधी भर्ती होगी।

    पहले सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती 50 प्रतिशत पदों तक सीधी भर्ती के जरिये की जाती थी। गौरतलब है कि एएसआइ ज्यादातर मामलों में जांच अधिकारी होते हैं और जांच की रीढ़ होते हैं, इसलिए एएसआइ रैंक पर सीधी भर्ती से पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के तौर पर नए और ज्यादा पढ़े-लिखे युवा आएंगे।

    मोहाली में इंटीग्रेटेड इनोवेशन व स्टार्टअप सेंटर बनाने को मंजूरी कैबिनेट ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के मकसद से इंटीग्रेटेड इनोवेशन और स्टार्टअप सेंटर बनाने को मंजूरी दी है। कोरिया के पैंग्यो टेक्नो वैली माडल पर आधारित, जो एक ही इकोसिस्टम में इनक्यूबेशन, रिसर्च, स्टार्टअप एक्सेलरेशन और इंडस्ट्री सहयोग को जोड़ता है, मोहाली के कालकट भवन में एक इंटीग्रेटेड इनोवेशन और स्टार्टअप सेंटर बनाया जाएगा। यह सेंटर एग्री-टेक स्टार्टअप्स और दूसरे सेक्टर के स्टार्टअप्स की जरूरतों को पूरा करेगा।री दे दी है।

  • Punjab News: पड़ी दरार, अकाली दल पुनर सुरजीत में 15 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    Punjab News: पड़ी दरार, अकाली दल पुनर सुरजीत में 15 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    चंडीगढ़: पंजाब में होने वाली विधानसभा चुनावों से पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई वाले ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ में बड़ा फूट पड़ गया है। दरअसल, इकबाल सिंह झूंड़ा और संता सिंह उम्मैदपुरी समेत 15 नेताओं ने बगावत कर करते हुए पार्टी छोड़ दी। इन बागी नेताओं ने अलग धड़ा बनाकर नए राजनीतिक गठजोड़ की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बगावत करने वाले इस धड़े द्वारा अकाली दल वारिस पंजाब के साथ गठजोड़ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। पंथक नेताओं ने कहा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है कि पंथक एकता के लिए एक साझा प्लेटफ़ॉर्म स्थापित किया जाए।

    उनका कहना है कि यदि पंजाब और पंथ के मुद्दों का समाधान करना है तो सारी पंथक ताकतें एकजुट होंगी। नेताओं ने कहा कि यह मंच किसी निजी या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि केवल पंथ और पंजाब के हितों के संरक्षण के लिए बनाया गया है। उन्होंने पंथक विचारधारा रखने वाली सभी जत्थेबंदियों और नेताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर इस प्रयास से जुड़ें और अकाली राजनीति को नई दिशा देने में सहयोग करें।

    इस मौके पर उन्होंने सभी सहयोगी नेताओं और जत्थेबंदियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंथक काउंसिल के इस साझा मंच के जरिए भाई अमृतपाल सिंह की पंथक सोच तथा बीबी परमजीत कौर समेत धार्मिक रिवायतों को पूरा समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह मंच पंजाब और पंथ के हितों की मजबूती से प्रतिनिधि करेगा।

    नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस पहल का कोई निजी राजनीतिक मकसद नहीं है और न ही किसी पद या लाभ की इच्छा है। उनका कहना है कि इस मंच का एकमात्र उद्देश्य पंथक एकता को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने सभी अकाली नेताओं, कार्यकर्ताओं और पंजाबियों से अपील की कि वे अफवाहों और विभाजन पैदा करने वाली बातों से दूर रहकर साझा नेतृत्व को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

  • Punjab News: PU में RSS के कार्यक्रम पर जमकर हंगामा, विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

    Punjab News: PU में RSS के कार्यक्रम पर जमकर हंगामा, विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में सोमवार को आयोजित एक सेमिनार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े नेताओं की मौजूदगी को लेकर छात्र संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ऑडिटोरियम के बाहर ही रोक दिया, जिससे छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रदर्शन के दौरान पंजाब स्टूडेंट यूनियन (ललकार) और स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी (SFS) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-24 थाने ले जाया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में जोबन, सारा शर्मा और संदीप सहित अन्य शामिल थे। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया, जबकि अन्य प्रदर्शनकारियों को कैंपस से हटाया गया। छात्र संगठनों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले आश्वासन दिया था कि कार्यक्रम में RSS से जुड़े किसी नेता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख वी. शांता कुमारी को मुख्य अतिथि और दुर्गा वाहिनी की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा को मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। ‘विकसित भारत @2047’ पहल के तहत आयोजित ‘शक्ति एंड सृष्टि’ विषयक सेमिनार विरोध के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को दो स्थानों—पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर और टैगोर थिएटर में आयोजित किया।  
  • बेअदबी और बहिबल कलां केस: 11 बजे SIT के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

    बेअदबी और बहिबल कलां केस: 11 बजे SIT के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

    चंडीगढ़ः शिअद के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सोमवार सुबह 11 बजे सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होंगे। एसआईटी उन्हें 2015 के बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड मामलों की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

    पुलिस ने सेक्टर-32 में बैरिकेडिंग कर दी है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे हैं। एसआईटी ने हाल ही में सुखबीर सिंह बादल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। यह एसआईटी 2015 के बेअदबी मामलों और बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही है।

    सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के हालिया बयान के बाद एसआईटी ने इस मामले में पूछताछ की प्रक्रिया तेज की है। जांच टीम का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी हरजीत सिंह कर रहे हैं।

  • Punjab News: पीएम मोदी के बयानों पर AAP का पलटवार,  हरपाल चीमा ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पीएम मोदी के बयानों पर AAP का पलटवार,  हरपाल चीमा ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के बाद पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान पंजाब सरकार पर कई आरोप लगाए, लेकिन राज्य के विकास और लंबित मुद्दों पर कोई बात नहीं की।

    चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी (AAP) को कट्टर बेईमान पार्टी बताया और रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ये आरोप पूरी तरह राजनीतिक हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

    ‘पंजाब के लिए कुछ नहीं कहा’
    हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग उम्मीद कर रहे थे कि प्रधानमंत्री राज्य के लिए कोई बड़ी घोषणा करेंगे और लंबे समय से रुके हुए फंड को जारी करने की बात करेंगे। लेकिन उन्होंने केवल राजनीतिक भाषण दिया और पंजाब के हित से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब की समस्याओं के समाधान की बजाय सिर्फ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

    राम मंदिर चंदे को लेकर भाजपा पर लगाये ये आरोप
    प्रेस वार्ता के दौरान हरपाल चीमा ने भाजपा पर राम मंदिर से जुड़े चंदे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए चंदा और कीमती वस्तुएं श्रद्धा से दान की थीं, लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने उस धन और सामान में गड़बड़ी की। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

    ‘AAP ने अपनी सभी गारंटी पूरी की’
    चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान पंजाब की जनता से पांच प्रमुख गारंटियां की थीं और सरकार ने उन्हें पूरा किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री बिना तथ्यों के आरोप लगाकर वापस चले गए।

    हरपाल चीमा ने कहा कि जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार थी, तब भी राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दौर में पंजाब में नशे (चिट्टा) का कारोबार बढ़ा और बेअदबी की घटनाएं भी हुईं। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा ने इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    बाढ़ राहत और फंड का मुद्दा उठाया
    वित्त मंत्री ने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब राज्य सरकार ने केंद्र से आर्थिक सहायता की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने 1,600 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा तो की, लेकिन पंजाब को एक भी रुपया नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस बार भी लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए रुका हुआ फंड जारी करेंगे और राहत देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    ‘भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है’
    हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब के विकास की बजाय सिर्फ राजनीति करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब के तीन करोड़ लोगों के लिए लगातार काम कर रही है और जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पंजाब के लोगों के हित में ठोस फैसले लेने चाहिए थे, लेकिन उनके दौरे में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई।

     

  • बाइक की टक्कर मार बिजली के पोल से टकराई कार, टूटा ट्रांसफार्म, स्कूली बच्चे घायल देखें वीडियो

    बाइक की टक्कर मार बिजली के पोल से टकराई कार, टूटा ट्रांसफार्म, स्कूली बच्चे घायल देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः कुराली के अधीन आते गांव सिसवा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। इस घटना में ट्रांसफार्म गिरकर टूट गया। वहीं बिजली के पोल भी टूट गए। बताया जा रहा है कि कार में स्कूल के 4 बच्चे सवार थे जिनकी उम्र 17 से 20 साल बताई जा रही है। इस घटना में बच्चे भी घायल हुए है और उनकी टांगों में चोटें आई है।

    घायल बच्चों को उपचार के लिए कुराली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले की सूचना कुराली पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार कार के सामने एक मोटरसाइकिल सवार आ रहा था जिसने सड़क पर बने कट से मुड़ना था। ऐसे में जब बाइक सवार मुड़ा तो कार सवार ने संतुलन खो दिया और वह कार सीधे जाकर मोटरसाइकिल से जा टकराई। जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस घटना में कार खंभे में जाकर पलट गई। राहगीरों ने चारों कार सवारों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है और थाने ले जाया जा रहा है।

     

  • पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    चंडीगढ़ः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारी सुरक्षा फोर्स तैनात की गई है। वहीं पीएम मोदी के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया। एनएसजी कमांडोज तैनात किए गए हैं।

    हालांकि तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार, सचिवालय के सभी प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई। धमकी देने वाले की तलाश जारी है। साइबर और तकनीकी टीमें संदेश के स्रोत व भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं।

    अधिकारियों ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए पहले से ही चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। लेकिन बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सख्त कर दिया गया। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।