Category: Chandigarh

  • Punjab News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चलाया गया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चलाया गया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चंडीगढ़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जबकि मोहाली समेत कई रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र मोहाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डीएसपी हरसिमरण सिंह बल की अगुवाई में शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की गई।

    वहीं मोहाली रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

     

     

  • Punjab News: सुखबीर बादल की बढ़ी मुश्किलें, इस केस में SIT ने जारी किया समन

    Punjab News: सुखबीर बादल की बढ़ी मुश्किलें, इस केस में SIT ने जारी किया समन

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पंजाब के तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ऐसे में एसआईटी ने उन्हें 20 जुलाई को चंडीगढ़ में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

    जानकारी के मुताबिक हाल ही में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बहिबल कलां गोलीकांड मामले में सुखबीर सिंह बादल की कथित भूमिका को लेकर अपना बयान दर्ज कराया था। इसके बाद एसआईटी ने जांच में तेजी लाते हुए उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। एसआईटी ने इस मामले में घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया है और कई गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।

    इसके अलावा कोटकपूरा के तत्कालीन अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला से भी पूछताछ की जा चुकी है। मनतार सिंह बराड़ से दो बार पूछताछ के बाद अब एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। उधर, इस मामले को लेकर सुखबीर बादल ने प्रतिक्रिया दी है कि मुझे जहां मर्जी बुला लें मैं वहां पेश हो जाऊंगा। बीते 10 साल से चालान तक पेश नहीं किया गया। आरोपियों को पकड़ने की बजाय राजनीति खेली जा रही है। अब चार माह के बाद असली आरोपी हम पकड़ेंगे।

  • Punjab News: गरमाया E-20 पेट्रोल मामला, CM Mann ने PM Modi के सामने रखी 2 प्रमुख मांगें, देखें वीडियो

    Punjab News: गरमाया E-20 पेट्रोल मामला, CM Mann ने PM Modi के सामने रखी 2 प्रमुख मांगें, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः ई-20 पेट्रोल को लेकर लगातार मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, ई-20 पेट्रोल के कारण कई वाहन खराब होने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे थे। वहीं आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार से लोगों के हित में फैसला लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों से लेकर अन्य वाहनों तक, बड़ी संख्या में लोग ई-20 पेट्रोल के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई वाहन चालकों की शिकायत है कि इससे उनके वाहनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
    सीएम मान ने कहा कि उनकी पहली मांग यह है कि लोगों को ई-20 पेट्रोल के साथ शुद्ध पेट्रोल का भी विकल्प दिया जाए, ताकि हर व्यक्ति अपने वाहन के अनुसार ईंधन चुन सके। वहीं दूसरी मांग ई-20 पेट्रोल के दाम तुरंत कम करने की है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आम लोगों की आवाज को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जन समर्थन अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक वाहन चालकों और नागरिकों की राय को एक मंच पर लाना है, ताकि सरकार को यह पता चल सके कि बड़ी संख्या में लोग इस विषय पर अपनी चिंताएं जता रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे stopE20petrol.com पर जाकर ऑनलाइन याचिका का समर्थन करें और अपनी सहमति दर्ज कराएं। उनका कहना था कि जितने अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ेंगे, उतनी ही मजबूती से जनता की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचेगी और सरकार पर इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने का दबाव बनेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ई-20 पेट्रोल का मुद्दा सीधे आम लोगों के दैनिक खर्च और उनके वाहनों के संचालन से जुड़ा हुआ है। यदि लोगों को किसी नई व्यवस्था से परेशानी हो रही है तो उनकी चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की। हालांकि, मुख्यमंत्री की मांगों और उनके वीडियो संदेश पर केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।      
  • अर्धनग्न युवक को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, वायरल होने पर आया कर्मी का बयान, देखें वीडियो

    अर्धनग्न युवक को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, वायरल होने पर आया कर्मी का बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-34 का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी गरीब व्यक्ति के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में पीसीआर में तैनात हेड कॉन्स्टेबल युवक को लगातार 4 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना कि युवक सड़क किनारे बैठकर महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    परिवार के साथ मार्केट में शॉपिंग करने आए एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। युवक ने कमीज नहीं पहन रखी थी और सड़क किनारे बैठकर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह हाथापाई करने लगा था। वीडियो सामने आने के बाद पीसीआर एडमिन इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि सेक्टर-34 बूथ मार्केट से 112 नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक शख्स बिना कमीज के मार्केट में घूम रहा है। आरोप था कि वह वहां से गुजर रही महिलाओं की ओर अश्लील इशारे कर रहा था और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी परमजीत सिंह और एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने युवक को पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, वायरल वीडियो में केवल थप्पड़ मारने का हिस्सा ही दिखाई देता है। उससे पहले की घटना या पुलिस तक शिकायत पहुंचने की पूरी स्थिति वीडियो में नजर नहीं आती। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पुलिसकर्मी की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।  
  • सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने गए मार्केट कमेटी के इंफोर्समेंट विंग पर हमला, देखें वीडियो

    सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने गए मार्केट कमेटी के इंफोर्समेंट विंग पर हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित फल एवं सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों का आरोप है कि कार्रवाई का विरोध कर रहे रेहड़ी-फड़ी संचालकों और उनके साथ मौजूद लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और जब्त किया जा रहा सामान छुड़ा लिया। इस दौरान मेमो बुक भी फाड़ दी गई। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि दो बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे मार्केट कमेटी की टीम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मंडी परिसर से अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने और सामान जब्त करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पहले कर्मचारियों से जब्त किया गया सामान छीना गया, फिर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। कर्मचारियों ने दावा किया कि उन पर पत्थरों और बैटरियों से भी हमला किया गया। हंगामे की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के सचिव राजिंदर कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को तुरंत पुलिस बुलाने के निर्देश दिए गए, लेकिन दो बार कॉल करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। बाद में मार्केट कमेटी की प्रशासक की ओर से सूचना दिए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बीच-बचाव करते समय राजिंदर कुमार की घड़ी भी टूट गई। मार्केट कमेटी ने मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के लिए नियमित पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा विशेष रूप से दो महिला कांस्टेबल तैनात करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बिना विवाद कार्रवाई की जा सके।
  • Punjab News: कांग्रेस में गरमाई सियासत, प्रताप बाजवा से चन्नी ने की मुलाकात

    Punjab News: कांग्रेस में गरमाई सियासत, प्रताप बाजवा से चन्नी ने की मुलाकात

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में लगातार घमासान चल रहा है। दरअसल, कांग्रेस हाईकमान पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां कर रही है। ऐसे में पार्टी में चन्नी गुट की नाराजगी को लेकर जल्द मामले को सुलझाने में लगी है। आज भी पार्टी हाईकमान की मीटिंग जारी रही। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि पार्टी प्रताप सिंह बाजवा को प्रधान नियुक्त कर सकती है। उधर, आज चंडीगढ़ में एलओपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के आवास में जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात की। हालांकि इस दौरान दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने एक बार फिर साफ कर दिया कि फिलहाल प्रदेश नेतृत्व में किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक के बाद बघेल ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन कोई “गुड्डा-गुड़िया का खेल” नहीं है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के राजनीतिक हालात पर अपनी रिपोर्ट वेणुगोपाल को सौंप दी गई है और अब अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। बुधवार को केसी वेणुगोपाल के आवास पर पंजाब कांग्रेस को लेकर अहम बैठक हुई। इसी दौरान पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी वेणुगोपाल से मिलने दिल्ली पहुंचे। इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल के बीच भी पंजाब कांग्रेस के हालात पर चर्चा हुई थी। हालांकि, बघेल के बयान के बावजूद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान थमती नहीं दिख रही है।
  • Punjab News: महंगा हुआ सफर , NHAI ने 8 टोल प्लाजा के बढ़ाए दाम

    Punjab News: महंगा हुआ सफर , NHAI ने 8 टोल प्लाजा के बढ़ाए दाम

    चंडीगढ़ः लोगों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने पंजाब व हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में बढ़ौतरी की है। एनएचएआइ की ओर से टोल पर 5 से 10 रुपये की वृद्धि की है। पंजाब में चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ और संगरूर मार्गों से सफर करने वाले वाहन चालकों को अब निजी कार व हल्के मोटर वाहनों पर पांच से दस रुपये तक अधिक टोल देना होगा। नई दरें लागू कर दी गई है। चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुलाल टोल प्लाजा पर कार व हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 115 रुपये तथा दोतरफा 170 रुपये लगेगा। बस का 390 व ट्रक के लिए 580 रुपये रहेगा।

    अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर कोट करोर टोल प्लाजा पर कार व हल्के वाहनों का एक तरफ शुल्क 50 तथा दोतरफा 70 रुपये लगेगा। बस व ट्रक को 165 और 250 रुपये देने होंगे। काला टिब्बा टोल प्लाजा पर कार व हल्के वाहनों के लिए 50 व 80 रुपये रहेगा। बस व ट्रक के लिए 175 तथा 265 रुपये होगा। शेखूपुरा टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 55 तथा दोतरफा 85 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक के लिए क्रमशः 185 और 280 रुपये देने होंगे। लहराबेगा टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 80 तथा दोतरफा 120 रुपये लगेगा। बस और ट्रक के लिए शुल्क 270 रुपये और 400 रुपये रहेगा।

    खुइयां सरवर टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 105 व दोतरफा 155 रुपये होगा। बस और ट्रक के लिए 350 व 520 रुपये देने होंगे। कालाझार टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 115 व दोतरफा 175 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक के लिए 390 तथा 585 रुपये लगेंगे। पाइंड टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 95 रुपये तथा दोतरफा 145 रुपये निर्धारित किया गया है। बस और ट्रक के लिए यह शुल्क क्रमशः 325 रुपये और 485 रुपये होगा। एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार टोल टैक्स में यह संशोधन थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआइ) से जुड़े संशोधित टोल निर्धारण ढांचे के तहत किया गया है। पिछले वर्ष कुछ जगह शुल्क कम किया गया था, जिसे संशोधित व्यवस्था के अनुसार बहाल किया गया है। क्षेत्र के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर नई दरें अधिसूचित की गई हैं।

  • Punjab News : महिला पुलिस थाने का ASI 7,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Punjab News : महिला पुलिस थाने का ASI 7,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत महिला पुलिस थाना, पुलिस लाइंस, संगरूर में तैनात एएसआई (लोकल रैंक) कमलजीत सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिस कारण पत्नी उससे अलग रह रही थी। बाद में पत्नी ने महिला पुलिस थाना, संगरूर में शिकायतकर्ता, उसके पिता तथा भाई के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह कर रहा था। आरोप है कि उसने इस मामले का चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किश्त के रूप में आरोपी एएसआई को पहले ही 3,000 रुपये दे चुका था तथा शेष 7,000 रुपये शीघ्र देने का आश्वासन दिया था। रिश्वत की शेष राशि देने के लिए सहमति जताने के बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की जांच के उपरांत विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग द्वारा इस मामले मे आगे की जांच जारी है।

  • 5 मिनट में घर लौटने का कहकर निकले नौजवान की मौत, परिजनों ने लगाए कत्ल के आरोप

    5 मिनट में घर लौटने का कहकर निकले नौजवान की मौत, परिजनों ने लगाए कत्ल के आरोप

    चंडीगढ़ः सेक्टर-52 निवासी 31 वर्षीय दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए। दरअसल, परिवार का आरोप है कि दीपक का कत्ल किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, दीपक 8 जुलाई की रात घर से सिर्फ 5 मिनट में लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद अगले दिन परिवार ने सेक्टर-52 पुलिस बीट बॉक्स में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। परिवार का कहना है कि 10 जुलाई की सुबह पुलिस को एक डिस्पेंसरी के बाहर एक अज्ञात युवक का शव मिला था।

    उनका आरोप है कि शव सुबह करीब 4 बजे बरामद हो गया था, लेकिन इसकी सूचना उन्हें सुबह करीब 10 बजे दी गई। सूचना मिलने के बाद परिवार सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां शव की पहचान दीपक के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि दीपक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

    इस बीच मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में एक युवक और एक युवती साइकिल पर दीपक के शव को रास्ते में ले जाकर दिखाई दे रही है परिवार का आरोप है कि यही दोनों लोग दीपक की मौत के जिम्मेदार हैं और पुलिस को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सेक्टर-36 थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। शुरुआती जांच में मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका को लेकर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

  • Punjab News: Satluj Movie को लेकर गरमाया मुद्दा, बिट्टू के बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उठाए सवाल

    Punjab News: Satluj Movie को लेकर गरमाया मुद्दा, बिट्टू के बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उठाए सवाल

    चंडीगढ़ः पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, सतलुज फिल्म को लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू लगातार सवाल खड़े कर रहे है। वहीं अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह बिट्टू के बयान पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि इतिहास से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है, लेकिन अतीत की घटनाओं को वर्तमान में लोगों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सोशल मीडिया पर मरे हुए क्लीन-शेव लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर बेवजह इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

    फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चल रहे विवाद के बारे में कैप्टन ने कहा कि घटनाओं को एकतरफा ढंग से नहीं, बल्कि पूरे संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर करीब 25 हजार लोग मारे गए हैं तो 1,800 पुलिसकर्मी भी आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हुए हैं। इसके अलावा हजारों बेगुनाह नागरिक भी अपनी जान गंवा बैठे। दोनों पक्षों द्वारा हुई ज्यादतियों की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि पता नहीं किसने फिल्म हटाई है। फिल्म पंजाब में जगह-जगह दिखाने के बारे में कैप्टन ने कहा कि इससे भाजपा या कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा।

    उनका दावा था कि शिरोमणि अकाली दल, वारिस पंजाब और अकाली दल (पुनर्जीवन) इस मुद्दे से लाभ उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद ही लोगों में इसके प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि वह लापता हुए लोगों के सबूत इकट्ठा कर रहे थे और इसमें कुछ भी गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि अतीत को स्वीकार करना और उससे सीखना जरूरी है, लेकिन नई पीढ़ी को पुरानी घटनाओं के आधार पर भड़काना खतरनाक साबित हो सकता है। आतंकवाद के दौर में भी पंजाब में हिंदू और सिख समुदाय एकजुट रहे थे। कैप्टन ने पूर्व पुलिस प्रमुख केपीएस गिल का बचाव करते हुए कहा कि आतंकवाद खत्म करने में उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।