Category: Sports

  • Olympic पदक विजेता साइना ने किया सन्यास का एलान

    Olympic पदक विजेता साइना ने किया सन्यास का एलान

    नई दिल्लीः भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और देश में इस खेल की सबसे पहचान बनाने वाली शख्सियतों में शामिल साइना नेहवाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया। वहीं साइना नेहवाल के एलान से बैडमिंटन में एक युग की समाप्ति हो गई। साइना ने बताया कि घुटनों की पुरानी समस्या और गंभीर चिकित्सीय स्थितियों के कारण उनके लिए खेल की कड़ी चुनौतियों का सामना करना अब संभव नहीं रह गया था। दरअसल, लंबे समय से चली आ रही घुटने की गंभीर समस्या और रिकवरी न हो पाने की स्थिति ने आखिरकार उन्हें ऐसा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ: 

    ਲੰਡਨ ਓਲੰਪਿਕ ਕਾਂਸੀ ਤਗਮਾ ਜੇਤੂ ਸਾਇਨਾ ਨੇਹਵਾਲ ਨੇ ਖੇਡ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਅਲਵਿਦਾ

    साइना नेहवाल ने अपने फैसले के पीछे की दर्दनाक सच्चाई को साझा करते हुए बताया कि उनके घुटनों का कार्टिलेज (नरम हड्डी) पूरी तरह से खराब हो चुका है और वह अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहने के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी होती है, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति ऐसी है कि उनके घुटने महज एक-दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद ही सूज जाते थे। साइना ने कहा, ‘मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ बता दिया था कि अब इसे आगे खींचना मुश्किल है।’

    बता दें कि लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, लेकिन उस समय उन्होंने औपचारिक रूप से संन्यास की घोषणा नहीं की थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फैसले पर खुलकर बात की। साइना ने कहा, ‘मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मुझे लगा कि मैंने अपने दम पर इस खेल में कदम रखा और अपने ही फैसले से बाहर आई, इसलिए अलग से संन्यास की घोषणा करने की जरूरत नहीं समझी।’

    साइना का करियर रियो ओलंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की गंभीर चोट से काफी प्रभावित हुआ। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2017 में विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता, लेकिन घुटने की समस्या बार-बार उनके रास्ते में आती रही। 2024 में साइना ने खुलासा किया था कि उन्हें घुटनों में आर्थराइटिस है और कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुकी है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है।

     

     

     

  • Bangladesh खिलाड़ियों का BCB निदेशक को अल्टीमेटम, क्रिकेट ना खेलने की दी धमकी

    Bangladesh खिलाड़ियों का BCB निदेशक को अल्टीमेटम, क्रिकेट ना खेलने की दी धमकी

    ढाकाः भारत में टी20 वर्ल्ड खेलने को लेकर नखरे दिखा रहे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब अपने ही खिलाड़ियों की बगावत का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्रिकेटर देश में हर तरह की क्रिकेट गतिविधियों को रोक देंगे। क्रिकेट खेलने का बहिष्कार करेंगे। इस बीच बीसीबी ने नजमुल के बयान से दूरी बना ली है।

    क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर्स वेल्फेयर असोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने चेतावनी दी कि अगर नजमुल इस्लाम वीरवार 15 जनवरी को होने वाले बीपीएल के अगले मैच से पहले इस्तीफा नहीं देते हैं तो खिलाड़ी मैदान में उतरने से इनकार कर देंगे। क्रिकेटरों के सख्त तेवर से बांग्लादेश क्रिकेट संघ बैकफुट पर आ गया है। उसने नजमुल इस्लाम के बयान से दूरी बना ली है लेकिन उन्हें बर्खास्त नहीं किया है या इस्तीफा देने को नहीं कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अल्टीमेटम नजमुल की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर चल रही अनिश्चितता पर हालिया टिप्पणियों के बाद आया है।

    एसोसिएशन ने उन टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया था कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट नहीं खेलता है तो केवल खिलाड़ियों को ही आर्थिक नुकसान होगा और बोर्ड क्रिकेटरों को होने वाले कमाई के नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। सीडब्‍ल्‍यूएबी के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने बुधवार रात एक आपातकालीन ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि निदेशक के शब्दों ने सारी हदें पार कर दी हैं। बोर्ड निदेशक ने खिलाड़ियों के बारे में जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे खिलाड़ियों को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।

    इससे पूरे क्रिकेट समुदाय को गहरा दुख हुआ है। मिथुन ने कहा कि खिलाड़ियों का समूह अब इस तरह की बार-बार की जाने वाली टिप्पणियों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मिथुन ने इस गुस्से को घरेलू मुद्दों के अनसुलझे रहने पर व्यापक निराशा से भी जोड़ा। उन्‍होंने कहा कि हमने फर्स्ट डिवीजन के मामले में भी बोर्ड को काफी समय दिया है और फिर भी हमें कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला है। उन्होंने दोहराया कि नवीनतम टिप्पणियों ने पूरे क्रिकेट समुदाय को गहरा दुख पहुंचाया है।

     

  • वडोदरा वनडे मैच में छाए Virat Kohli, इस मामले में सौरव गांगुली का तोड़ा रिकॉर्ड

    वडोदरा वनडे मैच में छाए Virat Kohli, इस मामले में सौरव गांगुली का तोड़ा रिकॉर्ड

    खेल : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों, शतकों और रिकॉर्ड्स के साथ कई बार छा चुके हैं। अब कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड बना लिया। इस रिकॉर्ड के साथ विराट कोहली अब सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

    309 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं विराट

    बता दें कि विराट कोहली भारत के लिए अभी तक 309 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। किंग कोहली ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के लिए 308 ओडीआई मैचों में भाग लिया था। अब कोहली के अलावा राहुल द्रविड़ (340 मैच) और मोहम्मद अजहुरुद्दीन (334 मैच) भी लिस्ट में शामिल है हालांकि हो सकता है किंग कोहली आने वाले समय में इनका भी रिकॉर्ड तोड़ दें।

    सचिन तेंदुलकर के नाम है उपलब्धि

    भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के द्वारा खेले गए हैं। सचिन ने 463 ओडीआई मैचों में हिस्सा लिया था। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। सचिन का 24 साल लंबा करियर भी क्रिकेट के इतिहास का एक सवर्णिम अध्याय है। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 347 वनडे इंटरनेशनल मैचों के साथ भारतीय सूची में दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और चैंपिंयस ट्रॉफी (2013) जीतकर इतिहास रच दिया था।

    विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

    वनडे इंटरनेशनल में भी विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने 14557 रन बनाए हैं। इसमें 53 शतक और 76 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली का खेल अभी भी काफी अच्छे स्तर पर है। टीम में उनकी मौजूदगी यह बताती है कि आने वाले समय में भी वनडे क्रिकेट में कुछ और बड़े रिकॉर्ड्स भई शामिल हो सकते हैं।
  • India और New Zealand के बीच पहला वनडे आज, इस Stadium में खेली जाएगी जबरदस्त पारी

    India और New Zealand के बीच पहला वनडे आज, इस Stadium में खेली जाएगी जबरदस्त पारी

    स्पोर्ट्सः भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होने वाला है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। भारत में दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं।

    साल के पहले वनडे में भारत के रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित के नाम ओपनिंग करते हुए वनडे में 327 छक्के हैं। वहीं गेल ने 328 छक्के लगाए हैं, रोहित 2 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली भी 28 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। उनके नाम 27,975 रन हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन जाएंगे। फिलहाल श्रीलंका के कुमार संगकारा 28016 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। सचिन 34,357 रन के साथ टॉप पर हैं।

    न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करेंगे। रेगुलर कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं, जबकि टॉम लैथम भी नहीं खेल रहे। पूर्व कप्तान केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को आराम दिया गया है। चोट से वापसी कर रहे मैट हेनरी टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टी-20 सीरीज ही खेलेंगे।

    बता दें, भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए हैं। 62 में भारत और 50 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 बेनतीजा रहे, वहीं 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और महज 8 में कीवी टीम ने बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

  • भारतीय खिलाड़ी Shreyas Iyer पर कुत्ते ने किया हमला, देखें वीडियो

    भारतीय खिलाड़ी Shreyas Iyer पर कुत्ते ने किया हमला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारत की टीम में संभावित श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है। वहीं टीम की वापसी के दौरान से कुछ ही दिन पहले एक बड़े हादसे से वह बाल-बाल बचे। दरअसल, श्रेयस अक्टूबर में लगी स्प्लींन की चोट के कारण 2 महीने तक मैदान से बाहर थे, लेकिन जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे सीरीज़ में वापसी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेयस एयरपोर्ट पर एक फैन के कुत्ते को सहलाने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुत्ता उन्हें लगभग काट ही लेता। वीडियो में, श्रेयस को पहले फैंस के लिए ऑटोग्राफ साइन करते देखा जा सकता है, जिसके बाद उनकी मुलाकात एक ऐसे फैन से हुई जिसके पास एक प्यारा सा सफेद कुत्ता था। हालांकि, कुत्ते को सहलाने की श्रेयस की कोशिश लगभग नाकाम हो गई क्योंकि कुत्ता उन्हें काटने ही वाला था, और उन्हें तुरंत अपने हाथ पीछे खींचने पड़े, जबकि फैन ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की। किस्मत से, श्रेयस मुस्कुराते हुए वहां से चले गए। इस बीच, श्रेयस को 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल होने की मंज़ूरी मिल गई है। इस महीने की शुरुआत में, जब श्रेयस को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया था, तो यह बताया गया था कि उनका खेलना उनकी फिटनेस और ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी स्प्लीन की चोट से ठीक होने के बाद बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) से मिलने वाली मंज़ूरी पर निर्भर करेगा। श्रेयस ने चल रही विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी की और अब तक दो मैच खेलने के बाद वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे के लिए मज़बूत दिख रहे हैं। वह फिलहाल भारत के वनडे उप-कप्तान हैं और अक्टूबर में सिडनी में तीसरे वनडे के दौरान एक शानदार डाइविंग कैच लेते समय उन्हें स्प्लीन में चोट लग गई थी। मैच के बाद, उन्हें अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और बाद के टेस्ट में पता चला कि उन्हें स्प्लीन में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे।
  • जल्द दूसरी शादी करेंगे पूर्व बल्लेबाज Shikhar Dhawan, इस हसीना संग लेंगे फेरे

    जल्द दूसरी शादी करेंगे पूर्व बल्लेबाज Shikhar Dhawan, इस हसीना संग लेंगे फेरे

    खेल: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाने वाले गब्बर अब जल्द ही दूसरी बार शादी करने वाले हैं। शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने वाले हैं।

    दुबई में पहली बार हुए थे स्पोर्ट

    शिखर धवन और सोफी शाइन के लव अफेयर के चर्च उस समय शुरु हुए थे जब 2025 में दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान कपल एक साथ नजर आया था। उस समय दोनों ने अपने रिश्ते को ओपन नहीं किया था परंतु स्टेडियम में उनकी मौजूदगी के बाद नए अटकलों को हवा मिली थी। इसके कुछ महीनों के बाद ही मई 2025 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ तस्वीर शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दिया था।

    आयरलैंड की रहने वाली हैं सोफी

    शिखर धवन की गर्लफ्रैंड सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह प्रोफेशनल तौर पर एक प्रोडक्ट कंस्लटेंट हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह नॉर्दन ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर काम कर रही है। यह एक बहुत बड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। इनका ऑफिस अब्बू धाबी में है।

    धवन फाउंडेशन में भी कर रही हैं काम

    सोफी शाइन शिखर धवन के फाउंडेशन के साथ भी जुड़ी हुई हैं। वह संस्था की प्रमुख सदस्य हैं। यह फाउंडेशन धवन के स्पोर्टस ग्रुप Da One Sports से जुड़ी हुई सामाजिक संस्था है। यह खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में काम करती है। आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी कई मौके पर शिखर धवन के साथ में नजर आई थी जब वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे।

    फरवरी में करेगा कपल शादी

    रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन और सोफी की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने वाली है। शादी का आयोजन दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा। दोनों की शादी काफी पर्सनल होगी और इसमें परिवार के करीबी सदस्य और कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी होने वाली है। इससे पहले उनकी शादी 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। पहली शादी से उनका एक बेटा जोरावर भी है। दोनों ने आपसी मतभेजों के चलते तलाक ले लिया था। 2023 में दोनों ने ऑफिशियिल तौर पर तलाक की अनाउंसमेंट की थी।    
  • तेज गेंदबाज Mohammed Shami को मिला चुनाव आयोग का नोटिस, SIR फॉर्म में मिली गड़बड़ियां

    तेज गेंदबाज Mohammed Shami को मिला चुनाव आयोग का नोटिस, SIR फॉर्म में मिली गड़बड़ियां

    स्पोर्ट्सः चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के अनुसार शमी ओर उनके भाई मोहम्मद कैफ के SIR फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं, इसलिए दोनों को बुलाया गया है। हालांकि शमी या चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।

    शमी के एन्यूमरेशन फॉर्म में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी गड़बड़ियां मिली हैं। इसके बाद साउथ कोलकाता के वार्ड नंबर 93 से नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) के सामने पेश होने को कहा गया है।

    शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) वार्ड नंबर 93 में वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जो रासबिहारी असेंबली सीट के अंदर आता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने पैतृक गांव में वोटिंग की थी।

    पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 16 दिसंबर को बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश हुई थी, जिसमें 58.21 लाख लोगों के नाम काटे गए थे। इसके बाद दावा, आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।

  • बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगा, कार्यवाहक खेल मंत्री ने कही बेतुकी बात

    बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगा, कार्यवाहक खेल मंत्री ने कही बेतुकी बात

    खेल डेस्क। भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक रिश्ते इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हमले और अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है। इसका असर अब खेल जगत, खासकर क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है।

    मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने किया रिलीज
    इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। इस फैसले को लेकर बांग्लादेश में नाराजगी देखने को मिली और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) हरकत में आ गया।

    BCB ने ICC और BCCI को लिखा पत्र
    मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया। बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ICC और BCCI को पत्र लिखने का फैसला किया। इसमें भारत में सुरक्षा व्यवस्था और बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा को लेकर जानकारी मांगी गई है।

    कार्यवाहक खेल मंत्री आसिफ नजरूल का आया बयान
    इस पूरे मामले में अब बांग्लादेश के कार्यवाहक खेल मंत्री आसिफ नजरूल का बयान सामने आया है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी।
    आसिफ नजरूल ने कहा कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कथित “हिंसक सांप्रदायिक नीति” के संदर्भ में इस निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए।

    मुस्तफिजुर को रिलीज करने की भी की निंदा
    आसिफ नजरूल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में KKR द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर एक बांग्लादेशी खिलाड़ी, अनुबंध होने के बावजूद भारत में सुरक्षित नहीं है, तो पूरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी खुद को वहां सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती।

    मैच श्रीलंका में कराने की मांग
    आसिफ नजरूल ने बताया कि उन्होंने खेल मंत्रालय के सलाहकार के रूप में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि वह ICC से अनुरोध करे कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सभी मैच श्रीलंका में कराए जाएं। उनका मानना है कि मौजूदा हालात में भारत में खेलना सुरक्षित नहीं है।

    कोलकाता और मुंबई में होने हैं मैच
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और लिटन दास को कप्तान बनाया गया है।
    बांग्लादेश का पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा।

    • 9 फरवरी – इटली
    • 14 फरवरी – इंग्लैंड
    • 17 फरवरी – नेपाल

    बांग्लादेश के तीन मैच कोलकाता में और एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तय हैं।

    ICC के लिए फैसला लेना मुश्किल
    हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब सिर्फ करीब एक महीना बचा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि ICC के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग मानना आसान नहीं होगा। अब देखना यह होगा कि ICC इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और क्या मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।

     

  • New Zealand के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनया गया कप्तान, देखें लिस्ट

    New Zealand के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनया गया कप्तान, देखें लिस्ट

    खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। चोट से उबरकर वापसी कर रहे शुभमन गिल को इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। गिल को कप्तानी, अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी चोट के बाद टीम में लौट रहे शुभमन गिल को चयनकर्ताओं ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि, श्रेयस अय्यर का खेलना बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगा।   बीसीसीआई ने दी आधिकारिक जानकारी बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सीनियर पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों के लिए टीम का चयन किया है। यह वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में शुरू होगी। टी20 विश्व कप को देखते हुए हार्दिक और बुमराह को दिया गया आराम टीम में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। बीसीसीआई के अनुसार, आगामी आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है। हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं मिली जगह? बीसीसीआई ने साफ किया है कि हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने जोखिम न लेते हुए उन्हें इस वनडे सीरीज से आराम देने का फैसला किया है, ताकि वह टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह फिट रह सकें। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी राहुल और पंत के पास वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत की हालिया खराब फॉर्म को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि ईशान किशन या संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने दोनों को नजरअंदाज करते हुए राहुल और पंत पर भरोसा जताया है। युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का मौका हार्दिक और बुमराह की गैरमौजूदगी में यह सीरीज कई युवा और वापसी कर रहे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का अच्छा मौका मानी जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।  
  • T-20 World Cup से पहले पंड्या ने खेली तूफानी पारी, एक ओवर में जड़े 5 छक्के, देखें वीडियो

    T-20 World Cup से पहले पंड्या ने खेली तूफानी पारी, एक ओवर में जड़े 5 छक्के, देखें वीडियो

    राजकोटः भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ 93 गेंदों में 133 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के जड़े। दरअसल, बड़ौदा का स्कोर एक समय 6 विकेट पर 136 रन था। लेकिन इसके बाद हार्दिक ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में कुल मिलाकर 11 छक्के और 8 चौके लगाए। इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रहे हार्दिक ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। इस तरह से वह अपने 119वें मैच में लिस्ट ए में अपना पहला शतक जमाने में सफल रहे। उनकी इस पारी की मदद से बड़ौदा ने 9 विकेट पर 293 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। हार्दिक ने 39वें ओवर में विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे को निशाना बनाया। उन्होंने इस ओवर में कुल 34 रन बटोरे, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने पहली 5 गेंदों पर छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर चौका ही लगा सके। हार्दिक के दबदबे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बड़ौदा की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का था जिन्होंने 26 रन बनाए। हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया जाएगा जबकि वह टी20 सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा रहेंगे। टी20 सीरीज से पहले हार्दिक विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबले खेलेंगे।