Category: Sports

  • IPL Auction 2026 LIVE: 25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, 70 खिलाड़ियों पर लग रहा दांव

    IPL Auction 2026 LIVE: 25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, 70 खिलाड़ियों पर लग रहा दांव

    नई दिल्ली: आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की बोली शुरू हो गई है। अबु धाबी के एतिहाद एरिना इस छोटी नीलामी में 10 टीमें दुनियाभर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाएंगी। जिसमें कुल 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था। इसमें 369 को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्योंकि सभी टीमों के पास 237 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम है।

    इनमें सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास है जबकि सबसे छोटा पर्स मुंबई इंडियंस (MI) का है।ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर जमकर बोली लगी। इस दौरान उन पर अब तक सबसे बड़ी बोली सीएसके ने 15.60 करोड़ रुपये की लगाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून को 25.20 करोड़ में सोलड कर लिया है। वहीं वेटरन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

  • IND vs PAK U19 Asia Cup : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रन से रौंदा

    IND vs PAK U19 Asia Cup : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रन से रौंदा

    खेल डेस्क। भारत ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवर में 150 रन पर ही आउट हो गई। भारत ने इस मैच को 90 रन से जीतकर लगातार दूसरी जीत अपने नाम की।

    बारिश के बावजूद मैच हुआ पूरा
    इस मैच की शुरुआत बारिश के कारण थोड़ी देर से हुई। हालांकि, मैच में सिर्फ एक-एक ओवर की कटौती की गई, जिससे दोनों टीमों को पूरा खेलने का मौका मिला।

    भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन
    वैभव सूर्यवंशी से इस मैच में जोरदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 5 रन ही बना सके। कप्तान आयुस म्हात्रे ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 25 गेंदों पर 38 रन बनाए।

    एरॉन जॉर्ज ने अपनी लगातार अच्छी फॉर्म जारी रखी और 88 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। अंत में कनिष्क चौहान ने 46 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने भारत को 240 रनों तक पहुंचाने में मदद की।

    पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही कमजोर
    पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छे शुरूआत की कोशिश की, लेकिन केवल कुछ बल्लेबाज ही टिक पाए। हुजैफा अहसान ने सर्वाधिक 70 रन की पारी खेली। कप्तान फरहान यूसुफ ने 23 और उस्मान खान ने 16 रन बनाए। बाकी सभी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

    भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी
    भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन-तीन विकेट लिए। भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

    बड़ी जीत के मायने
    भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत अपने नाम की। टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रही। इस जीत के साथ भारत अंडर-19 एशिया कप में अपनी स्थिति मजबूत करता दिख रहा है।

     

     

  • IndVsSA: भारत ने जीता Toss, टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, दो खिलाड़ी गेम से बाहर

    IndVsSA: भारत ने जीता Toss, टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, दो खिलाड़ी गेम से बाहर

    खेल: भारत और दक्षिण अफ्रीका में पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शुरु होने वाला है। दोनों टीमों में यह मुकाबला धर्मशाला के क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे टी-20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल बीमार हैं इसलिए वो मैच नहीं खेल रहे है। वहीं जसप्रीत बुमराह कुछ निजी कारणों के चलते घर चले गए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में बदलाव किए हैं। यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। कटक में खेला गया पहला टी-20 टीम इंडिया ने जीता था वहीं मुल्लापुर में दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। धर्मशाला में अब टीम इंडिया न्यू चंडीगढ़ में मिली हार का बदला लेने के लिए आएगी। दक्षिण अफ्रीका की नजरें इस समय सीरीज की बढ़त बनाने पर होगी।

    भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे ये प्लेयर

    भारत की ओर से इस सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

    दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे ये प्लेयर

    दक्षिण अफ्रीका में रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कार्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

    19 मैचों में मिली टीम इंडिया को जीत

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी-20 मैचों में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखें तो दोनों के बीच में अभी तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है। 13 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है। एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 8 टी-20 मैचों में छह बार भारत ने जीत दर्ज की है।

    60-40 का है मुकाबला

    दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भले ही भारत को हरा दिया था परंतु मैच प्रीडिक्शन मीटर में अब भी भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी दिख रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीसरे टी-20 मैच के लिए मैच प्रिडिक्शन मीटर के अनुसार, इस मैच में भी भारतीय टीम जीत सकती है। मुकाबला 60-40 का है।

    पांच मैचों में हारी है भारतीय टीम

    भारतीय टीम का टी-20 फॉर्मेट में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस रही है। भारतीय टीम 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद 34 टी-20 मैच खेली है। इसमें भारतीय टीम को सिर्फ पांच मैचों में हार मिली है। साल 2025 में भारतीय टीम 19 टी-20 मैच खेले हैं इसमें से उन्हें सिर्फ 3 हार मिली है। ऐसे में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस काफी अच्छा है। भारतीय टीम का टी-20 में काफी अच्छा परफॉर्मेंस रहा है। भारतीय टीम 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद 34 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें से उसे सिर्फ 5 मैचों में ही हार मिली है। साल 2025 में भारतीय टीम 19 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें से उन्हें सिर्फ 3 में ही हार मिली है।      
  • साल खत्म होने से पहले इन Players ने बनाए Records, King Kohli और ‘Hitman’ Top पर

    साल खत्म होने से पहले इन Players ने बनाए Records, King Kohli और ‘Hitman’ Top पर

    स्पोर्ट्सः इस साल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ दिनों में नया साल आ जाएगा। लेकिन 2025 में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। कईयों का प्रदर्शन निराशाजनक भी रहा। इस साल का आखिरी वनडे टूर्नामेंट भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच खेला।

    वहीं भारतीय टीम के किंग विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाकर पहले पायदान पर पहुंचे है। ‘किंग’ कोहली ने 2025 में भारतीय टीम की तरफ से कुल 13 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया। 13 पारियों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 3 शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले।

    वहीं रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। ‘हिटमैन’ शर्मा ने 14 वनडे मुकाबले खेले। 14 पारियों में 50.00 की औसत से 650 रन बनाने में कामयाब रहे। रोहित के बल्ले से 2025 में कुल 2 शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले। नाबाद 121 रनों की पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी रही।

    श्रेयस अय्यर तीसरे स्थान पर रहे। जिन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 2025 में कुल 11 वनडे मैच खेले। इस बीच वह 10 पारियों में 49.60 की औसत से 496 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले।

    शुभमन गिल ने चौथा पायदान हासिल किया और कुल 11 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस बीच 11 पारियों में वह 49.00 की औसत से 490 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले।

    टॉप 5 में आखिरी नाम केएल राहुल का आता है। जिन्होंने 2025 में 14 मैच खेले। इस बीच वह 11 पारियों में 52.42 की औसत से 367 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले।

  • टूट गई Smriti Mandhana की शादी, क्रिकेटर ने खुद Post शेयर कर दिया Confirmation

    टूट गई Smriti Mandhana की शादी, क्रिकेटर ने खुद Post शेयर कर दिया Confirmation

    खेल: भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर और उप कप्तान स्मृति मंधाना पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी। फैंस का कहना था कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ कंफर्मेशन नहीं दिया था। अब दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बता दिया है कि उनकी शादी टूट गई है।

    प्राइवेसी का सम्मान करें

    स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा कि – ‘पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। मैं बहुत निजी स्वभाव की हूं और अपनी प्राइवेट लाइफ को निजी ही रखना चाहती हूं लेकिन अब यह बताना जरुरी है कि शादी अब रद्द हो चुकी है मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए। आप सभी से निवेदन है कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें समय दें ताकि हम इस परिस्थिति से निकल पाएं और आगे बढ़ सकें’। स्मृति मंधाना ने इस दौरान अपने करियर को जरुरी बताया। उन्होंने कहा कि – ‘मेरा मानना है कि हम सभी को एक ऊंची ताकत दिशा दे रही है मेरे लिए वह हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं जितना लंबे समय तक हो पाए अपने देश के लिए खेलना और ट्रॉफियां जीतना चाहूंगी मेरा पूरा ध्यान उसी पर रहेगा’।

    पलाश ने भी शेयर की स्टोरी

    पलाश मुच्छल ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कंफर्म किया है कि उनकी शादी टूट गई है। पलाश ने लिखा कि – ‘मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है और पर्सनल रिलेशनशिप से पीछे हटने का फैसला किया है। लोग बेसलेस अफवाहों पर जो मुझे डराती हैं जिस तरह रिएक्ट करती हैं वो देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती है। ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज था। मैं इसे ग्रेसफुली डील करुंगा मैं उम्मीद करता हूं कि सोसायटी के तौर पर किसी को गॉसिप के आधार पर जज करने से पहले जिसका कोई सोर्स नहीं होता है हम रुकना सीखेंगे। हमारे शब्द लोगों को घाव दे सकते हैं। जब हम इनके बारे में सोच रहे होते हैं उस समय दुनिया में कितने लोग इसके अंजाम भुगत रहे होते हैं। जो भी गलत न्यूज और मानहानि कंटेंट फैलाएगा उसके खिलाफ मेरी टीम कड़ा एक्शन लेगी। इस मुश्किल दौर में जो लोग मेरे साथ खड़े हैं उनके लिए बहुत थैंक्यू’।

    स्मृति के पिता की खराब हुई थी तबीयत

    पलाश और स्मृति की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। उनकी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरु हो गए थे। हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी लेकिन फिर अचानक से स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की खबर आई। स्मृति के पिता को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था और इसके बाद स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन हो गई थी। पलाश पर चीटिंग के आरोप भी लगे थे जिस पर पलाश ने अब रिएक्ट किया है।
  • IND vs SA : भारत ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज

    IND vs SA : भारत ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज

    खेल डेस्क। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को हरा दिया। विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंद दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 271 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारत ने यह लक्ष्य आसानी से 39.5 ओवर में पूरा कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विराट कोहली ने जारी रखा शानदार फॉर्म इस पूरे सीरीज में भारत के कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की और दो मैचों में शतक भी लगाया। उनकी यह लगातार फॉर्म टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी जीत साबित हुई।   साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक का शतक तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 106 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन जोड़े।

    डिकॉक और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस वजह से साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

    साउथ अफ्रीका के अन्य बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस – 29 रन, मैथ्यू ब्रिट्जके – 24 रन, मार्को यानसेन – 17 रन, कॉर्बिन बॉश – 9 रन, केशव महाराज – 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

    भारत के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने 4-4 विकेट लेकर टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

    यशस्वी जायसवाल ने खेली शानदार पारी भारत का लक्ष्य चेज़ करने के लिए टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़कर टीम को अच्छा प्रारंभ दिया।  

    रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और अपनी फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने 45 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा।

    यशस्वी जायसवाल ने अंत तक खेलते हुए नाबाद 116 रन बनाए। उन्होंने 121 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। विराट और जायसवाल की साझेदारी ने मैच का नतीजा भारत के पक्ष में तय कर दिया।

         
  • IPL 2026 Mini Auction: 1355 Players ने करवाई रजिस्ट्रेशन, 2 Crore Base Price में Glenn Maxwell का नाम नहीं

    IPL 2026 Mini Auction: 1355 Players ने करवाई रजिस्ट्रेशन, 2 Crore Base Price में Glenn Maxwell का नाम नहीं

    स्पोर्ट्सः इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2026 के सीजन के मिनी ऑक्शन के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें दर्जनों स्टार इंडियन प्लेयर्स शामिल हैं। इसके अलावा दर्जनों विदेशी सितारे भी शामिल हैं। कुल 1355 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन, भारत के रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर, श्रीलंका के मथीश पथिराना और वनिंदु हसरंगा समेत कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं।

    रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद IPL ने यह लंबी लिस्ट सभी फ्रेंचाइजियों को भेज दी है। हर टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। ऐसे में इस बार ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं।

    वहीं सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इनमें एक हैं स्पिनर रवि बिश्नोई और दूसरे वेंकटेश अय्यर, जिन्हें 20 करोड़ से ज्यादा में मेगा ऑक्शन में केकेआर ने खरीदा था। मैक्सिमम बेस प्राइस 2 करोड़ वाले ब्रैकेट में 43 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें कैमरोन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, जेमी स्मिथ, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक (दोनों अफगानिस्तान), सीन एबॉट, एस्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, इंग्लिस, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डेनियल लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, डेरिल मिशेल, रचिन रविंद्र, माइकल ब्रेसवेल, जेराल्ड कोएट्जी, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्खिया, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षणा और वानिंदु हसरंगा समेत कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

    2 करोड़ की लंबी लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं है। उन्हें पिछले साल पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन 37 साल के मैक्सवेल इस सीजन से पहले ही उंगली की चोट की वजह से बाहर हो गए। उनकी जगह PBKS ने मिचेल ओवेन को टीम में रखा, जिन्हें इस साल रिटेन कर लिया गया है।

  • विराट कोहली ने 52वां शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने 52वां शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए और गेंदबाज़ उन्हें रोक ही नहीं पाए।भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं और कोहली 127 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।   सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा अपनी इस पारी में कोहली ने 10 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के अब SA के खिलाफ 6 वनडे शतक पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर के नाम था—दोनों के 5-5 शतक थे। अब कोहली इन दोनों को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। वनडे क्रिकेट में लगाया 52वां शतक विराट कोहली पहले ही वनडे के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इस मैच में उन्होंने अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया है। वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी अब भी विराट कोहली ही हैं। कोहली – 52 शतक सचिन तेंदुलकर – 49 शतक 2008 में किया था वनडे डेब्यू विराट कोहली ने साल 2008 में भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू किया था। शुरू से ही उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया। अब तक उनका वनडे करियर: 306 मैच 14,388 रन 52 शतक 75 अर्धशतक  
  • Women Premier League 2026: Deepti Sharma का रहा जलवा, Smriti Mandhana का नहीं टूटा Record

    Women Premier League 2026: Deepti Sharma का रहा जलवा, Smriti Mandhana का नहीं टूटा Record

    स्पोर्ट्सः नई दिल्ली में वीरवार को आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में 5 फ्रेंचाइजियों ने 40.8 करोड़ रुपये खर्च करके 67 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 23 खिलाड़ी विदेशी हैं। मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा का जलवा रहा। उनको 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके जोड़ा। WPL इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना से ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी। वे 3.40 करोड़ रुपए में पहले सीजन के समय बिकी थीं, वहीं इस बार 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन हुईं।

    – वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया। दीप्ति 3.20 करोड़ रुपए में यूपी का हिस्सा बनीं।

    – वर्ल्ड कप में भारत के लिए बॉलिंग की शुरुआत करने वालीं रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वे पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थीं, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात ने 60 लाख रुपए में खरीद लिया।

    – रेणुका सिंह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ 50 लाख रुपए में बिक गईं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने फिर अपना हिस्सा बनाया।

    – लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर राधा यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 65 लाख रुपए में खरीदा। वे पिछले 3 सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रही थीं।

    – वर्ल्ड कप में भारत की सेकेंड टॉप विकेट टेकर लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपए में फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। ICC टूर्नामेंट में चरणी ने अपनी स्पिन से विदेशी बैटर्स को बहुत परेशान किया था।

    – वर्ल्ड कप विनर अरुंधति रेड्डी को 75 लाख रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया। रेड्डी को ICC टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने सब्स्टिट्यूट फील्डर बनकर कुछ अहम कैच जरूर पकड़े।

    – वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने वालीं प्रतिका रावल तीसरे राउंड में बिकीं। उनका नाम 12वें सेट की बैटर्स में था, एक्सलरेटेड राउंड में उनका नाम आया, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। फिर आखिरी राउंड में उन्हें 50 लाख रुपए में यूपी ने खरीद लिया।

    – मिडिल ऑर्डर बैटर हरलीन देओल 50 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा बनीं। वर्ल्ड कप के 7 मैचों में उन्होंने 33.80 की औसत से 169 रन बनाए थे। हालांकि खराब स्ट्राइक रेट के कारण वे नॉकआउट मुकाबलों से बाहर हो गईं। वे WPL में गुजरात से खेल चुकी हैं, लेकिन अब यूपी से खेलते नजर आएंगी।

    – ऑफ स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को 50 लाख रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वर्ल्ड कप के 6 मैचों में स्नेह ने 99 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए। स्नेह RCB और गुजरात से WPL खेल चुकी हैं, अब वे तीसरी टीम से खेलते नजर आएंगी।

    – विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री को WPL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। वर्ल्ड कप में वे एक ही मैच खेल सकीं, लेकिन उनकी बैटिंग नहीं आई।

    – भारत की उप कप्तान और ICC टूर्नामेंट में भारत की टॉप रन स्कोरर स्मृति मंधाना ऑक्शन में उतरी ही नहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया था। वे पहले ऑक्शन में 3.40 करोड़ रुपए में बिकी थीं। उनसे ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी।

    – भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने रिटेन कर लिया था। वे 2.50 करोड़ रुपए में 2 बार की चैंपियन MI का हिस्सा रहीं। हरमन की कप्तानी में ही भारत ने ICC टूर्नामेंट जीता। हरमन ने टूर्नामेंट के 9 मैचों में 32.50 की औसत से 260 रन बनाए थे।

    – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक लगाकर भारत को जिताने वालीं जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन कर लिया। उनकी कीमत 2.20 करोड़ रुपए है। उन्होंने शुरुआती तीनों सीजन भी दिल्ली से ही खेले थे।

    – वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह टीम का हिस्सा रहीं शेफाली वर्मा को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में रिटेन किया। शेफाली पहले ICC टूर्नामेंट के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थीं। प्रतिका की इंजरी ने उन्हें टूर्नामेंट खेलने का मौका दिया।

    – विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया। वर्ल्ड कप के 8 मैचों में उन्होंने 133.52 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए थे। इनमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 94 रन की अहम पारी भी शामिल रही।

    – ऑलराउंडर अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपए में रिटेन किया। अमनजोत ने ही वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विनिंग बाउंड्री लगाई थी।

    WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। नवी मुंबई और वडोदरा के 2 वेन्यू पर ही पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा।

  • वनडे सीरीज के लिए कप्तान बने KL Rahul, भारतीय टीम में शामिल हुए ये खिलाड़ी

    वनडे सीरीज के लिए कप्तान बने KL Rahul, भारतीय टीम में शामिल हुए ये खिलाड़ी

    खेल: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल करने वाले हैं। नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन पर लगी चोक के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए इसलिए यह जिम्मेदारी केएल राहुल को दी गई है।

    टीम का हिस्सा बने ऋतुराज गायकवाड़

    भारतीय वनडे टीम में तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज भी काफी समय बाद अब खेलने वाले हैं। वहीं तिलक वर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल वर्मा में अच्छा प्रदर्शन के चलते ओडीआई सेटअप में वापिस आ चुके हैं। ऋतुराज ने भारत के लिए 6 और तिलक ने 4 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। आलराउंडर रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत का भी स्क्वॉड का हिस्सा है। ये दोनों स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे। 15 सदस्यों की टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के तौर पर दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल वनडे स्क्वॉड का पार्ट नहीं होंगे। ये दोनों ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी इंजरी के चलते टीम में जगह नहीं बना पाए।

    वनडे सीरीज में खेलेंगे ये खिलाड़ी

    रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतिश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़ज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल।

    30 नवंबर को होगा मुकाबला

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के लिए मुकाबला 30 नवंबर को रांची में होने वाले है। इसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरा और 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच में 9 दिसंबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज भी होगी जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान बाद में होगा।