साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक का शतक तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 106 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन जोड़े।W.O.W
Virat Kohli at his fluent best That’s smashed into the stands with some conviction Updates ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/1EdwUbQj66 — BCCI (@BCCI) December 6, 2025
डिकॉक और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस वजह से साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।
साउथ अफ्रीका के अन्य बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस – 29 रन, मैथ्यू ब्रिट्जके – 24 रन, मार्को यानसेन – 17 रन, कॉर्बिन बॉश – 9 रन, केशव महाराज – 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने 4-4 विकेट लेकर टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
यशस्वी जायसवाल ने खेली शानदार पारी भारत का लक्ष्य चेज़ करने के लिए टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़कर टीम को अच्छा प्रारंभ दिया।Virat Kohli wraps the chase in style!
A commanding 9⃣-wicket victory in Vizag With that, #TeamIndia clinch the ODI series by 2⃣-1⃣ Scorecard ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/tgxKHGpB3O — BCCI (@BCCI) December 6, 2025
रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और अपनी फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने 45 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा।
यशस्वी जायसवाल ने अंत तक खेलते हुए नाबाद 116 रन बनाए। उन्होंने 121 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। विराट और जायसवाल की साझेदारी ने मैच का नतीजा भारत के पक्ष में तय कर दिया।

Leave a Reply