Category: Sports

  • मशहूर खिलाड़ी Rohan Bopanna ने टेनिस से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा Special Note

    मशहूर खिलाड़ी Rohan Bopanna ने टेनिस से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा Special Note

    खेल: भारत के मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने फैंस के साथ शॉकिंग न्यूज शेयर की है। रोहन ने बताया कि वह रिटायरमेंट ले रहे हैं। 1 नवंबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। दो दशक से ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले अपने इस करियर पर उन्होंने आखिरकार फुलस्टॉप लगा दिया है। बोपन्ना का आखिरी टूर्नामेंट पेरिस मास्टर्स 2025 रहा। इसमें उन्होंने अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया था। उस टूर्नामेंट में बोपन्ना-बुब्लिक का राउंड ऑप 32 में जॉन पीयर्स और जेम्स ट्रेसी ने 5-7, 6-2, 10-8 से हरा दिया था।

    किसी सपने जैसा लगता है

    रोहन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘एक अलविदा लेकिन अंत नहीं ऐसी चीज को अलविदा कहना बहुत मुश्किल होता है जिसने आपकी जिंदगी को मतलब दिया हो। 20 साल जो कभी नहीं भुलाए जा सकते। अब सालों के बाद यह समय आ गया है। मैं ऑफिशियल तौर पर अपना रैकेट टांग रहा हूं जब मैं यह लिख रहा हूं मेरा दिल भारी भी है और आभारी भी। कूर्ग जैसे छोटे से शहर से अपनी यात्रा शुरु की लकड़ी के ब्लॉक काटकर सर्व मजबूत की, कॉफी के बागानों में दौड़कर स्टैमिना मजबूत बनाया और टूटे कोर्ट्स पर सपने देखते हुए आज दुनिया के बड़े मंचों तक पहुंचा यह सब किसी सपने के जैसा लगता है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Rohan Bopanna (@rohanbopanna0403)

    मुझे लड़ना सिखाया

    रोहन ने आगे लिखा कि – ‘टेनिस मेरे लिए सिर्फ एक खेल नहीं रहा इसने मुझे जीवन का उद्देश्य दिया जब मैं खो गया था तब ताकत दी। जब मै टूटा हुआ था जब विश्वास दिलवाया। हर बार जब मैं कोर्ट पर उतरा तो इस खेल ने मुझे धैर्य, जज्बा और दोबारा से उठने की हिम्मत दी। जब मैं अंदर से कहता था कि कुछ नहीं कर सकता तब टेनिस ने मुझे लड़ना सिखाया और सबसे बढ़कर यह याद दिलवाया कि मैंने शुरुआत क्यों की और मैं कौन हूं’।

    माता-पिता का भी किया जिक्र

    आगे उन्होंने अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए कहा कि वही उनके लिए असली हीरो हैं। बोपन्ना ने लिखा कि – ‘आपने मुझे वो सब दिया जिसकी मदद से मैं अपना सपना पूरा कर सका। आपके त्याग, आपकी निशब्द ताकत और आपके अटूट विश्वास के कारण ही मैं यहां तक पहुंचा’। अपनी बहन (रश्मि), पत्नी (सुप्रिया) और बेटी (त्रिधा) का भी धन्यवाद किया। जो हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी रही। अपने दोस्तों, कोच, साथी खिलाड़ियों और फैंस का भी उन्होंने अभार जताया। अंत में उन्होंने लिखा कि – ‘मैं भले ही अब प्रतियोगिता से दूर हो रहा हूं लेकिन टेनिस से मेरा रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया मैं अब इस खेल को कुछ लोटाना चाहता हूं ताकि छोटे शहरों के युवा यह विश्वास कर सकें कि उनकी शुरुआत ही उनकी सीमाओं को परिभाषित नहीं करती। यदि आपके पास विश्वास, मेहनत और दिल है तो कुछ भी संभव है। यह गुडबॉय नहीं बल्कि उन सभी के लिए थैंक यू जिन्होंने मुझे गढ़ा, संभाला और प्यार दिया। आप सब मेरी कहानी का हिस्सा हैं और मैं सबका हिस्सा हूं’।
  • Shreyas Iyer के स्वास्थ्य को लेकर BCCI ने जारी किया अपडेट, डॉक्टर्स का किया धन्यवाद

    Shreyas Iyer के स्वास्थ्य को लेकर BCCI ने जारी किया अपडेट, डॉक्टर्स का किया धन्यवाद

    खेल: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। श्रेयस ने ऑस्ट्रलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के पीछे कैच लपका था। इस कैच लपके के दौरान वह जमीन पर गिर गए और उन्हें पेट में गभीर चोट आई थी। उनकी तिल्ली में कट लग गया था और अंदरुनी ब्लीडिंग होने लगी थी। श्रेयस को सिडनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वो कुछ दिन तक आईसीयू में भी भर्ती रहे।

    बीसीसीआई ने दिया हेल्थ अपडेट

    ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने अपडेट जारी किया है। उन्होंने बताया कि श्रेयस अय्यर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन वो अभी फिलहाल तक सिडनी में ही रुकेंगे। बोर्ड के अनुसार, श्रेयस की रिकवरी अच्छे से हो रही है। बीसीसीआई ने उन डॉक्टर्स का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने श्रेयस के इलाज में जरुरी भूमिका निभाई है। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि – ’25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए श्रेयस अय्यर के पेट में गंभीर चोट लग गई। इसके कारण उनकी तिल्ली में चोट लग गई और आंतरिक रक्तस्त्राव भी होने लग गया। उनकी चोट की तुरंत पहचान कर ली गई है और एक सामान्य से ऑपरेशन के जरिए ब्लीडिंग पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसके लिए उनका अच्छे से मेडिकल मैनेजमेंट भी किया गया है।’

    अभी सिडनी में ही रहेंगे श्रेयस अय्यर

    बीसीसीआई ने कहा है कि अब श्रेयस की हालत स्थिर है और वो अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से खुश है और शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। बीसीसीआई ने सिडनी में डॉक्टर्स और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद भी किया है जिन्होंने श्रेयर की चोट का अच्छे से इलाज किया। श्रेयस आगे की सलाह के लिए अभी कुछ समय सिडनी में ही रहें। हवाई यात्रा के लिए जब वह फिट हो जाएंगे तभी भारत लौटेंगे।  
  • Semi-Final में मिली हार के बाद टूटी Australia Captain Alyssa Healy, कह दी ये बात

    Semi-Final में मिली हार के बाद टूटी Australia Captain Alyssa Healy, कह दी ये बात

    स्पोर्ट्सः वीरवार रात नवी मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को भारत से करारी हार मिली। जिससे ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का दिल टूट गया और उन्होंने संकेत दिए कि 2029 में होने वाले अगले विश्व कप में वह नहीं खेलेंगी। हीली ने खुद स्वीकार किया कि टीम ने गलतियां कीं जिससे उन्हें हार मिली।

    एलिसा हीली ने जब अगले विश्व कप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं वहां नहीं रहूंगी!’ अगले कुछ सालों में टीम में बदलाव देखने को मिलेंगे। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी है जो टीम के लिए रोमांचक होगा। हीली ने माना कि उनकी टीम ने इस मैच में बहुत कुछ अच्छा किया लेकिन वे हार गए। वे इस हार से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे।

    2029 में हीली की उम्र 39 साल होगी। उनकी चोटों का इतिहास और खेल की बढ़ती तीव्रता को देखते यह उम्मीद की जा रही है कि वह अगले कुछ सालों में ही क्रिकेट से संन्यास ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमने बल्लेबाजी में अंत में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, गेंदबाजी भी बहुत अच्छी नहीं रही और फील्डिंग में कैच भी छूटे। लेकिन आखिर में हम हार गए।
    ‘मुझे लगता है कि पूरे टूर्नामेंट में हर किसी ने बहुत अच्छा योगदान दिया। इसीलिए यहां खड़े होकर बहुत निराशा हो रही है। टीम ने मौके बनाए, दबाव बनाया और अवसर पैदा किए, लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा सके।

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 338 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। लेकिन, यह स्कोर भी कम लगा खासकर जिस तरह से टीम ने शुरुआत की थी। दूसरी पारी में, कई फील्डरों से आसान कैच छूटे जिनमें हीली भी शामिल थीं। टीम लगातार दबाव बनाने में नाकाम रही भले ही उनके पास एक अच्छी गेंदबाजी आक्रमण था।

  • Womens World Cup Semi-final में India के पास इतिहास को दोहराने का मौका, Australia से होगा मुकाबला

    Womens World Cup Semi-final में India के पास इतिहास को दोहराने का मौका, Australia से होगा मुकाबला

    स्पोर्ट्सः वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है। दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पुख्ता करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया 2017 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर लेना चाहेगी। यदि इंडिया यह मैच जीतती है तो वो तीसरी बार फाइनल में पहुंचेगी।

    टीम ने पिछला फाइनल 2017 में खेला था। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा। टीम ने कुल 4 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसमें दो बार जीत हासिल की और 2 बार उसे हार मिली है। यह दोनों जीत पिछले 25 साल में दर्ज की। भारतीय टीम ने इन दोनों सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया था।

    महिला वर्ल्ड कप का दूसरा सीजन 1978 में भारत की मेजबानी में हुआ था। अब तक तीन बार (1978, 1997, 2013) महिला वर्ल्ड कप का होस्ट भारत रहा है। हालांकि टीम इंडिया एक भी चैम्पियन नहीं बन सकी।

    टीम दो बार (2005, 2017) फाइनल खेल चुकी है। वर्ल्ड कप 2017 में भारतीय महिला टीम रनर-अप रही थी। उसे फाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी। इस बार टीम इंडिया के पास खिताब जीतने का मौका है।

    इंडिया ने इस तरह 4 सेमीफाइनल खेले
    भारतीय महिला टीम ने पहली बार 1997 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री की थी। हालांकि तब प्रमिला भट्ट की कप्तानी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली थी। यह सेमीफाइनल दिल्ली में खेला गया था। ठीक अगले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस बार न्यूजीलैंड से टक्कर थी, लेकिन अंजू जैन की कप्तानी वाली भारतीय टीम यह सेमीफाइनल भी जीत नहीं सकी।

    अगला वर्ल्ड कप 2004/05 में साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला गया। इसमें भी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया की टक्कर एक बार फिर न्यूजीलैंड से हुई, लेकिन इस बार मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम पूरी तरह तैयार थी। टीम ने न्यूजीलैंड को 40 रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी।

    इसके बाद भारतीय महिला टीम ने 2017 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया और चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस बार सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर दूसरी बार फाइनल में एंट्री की थी। मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम को इस बार फाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी।

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास एक बार फिर मौका होगा की वो आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2017 के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में किए गए अपने जादूई प्रदर्शन को दोहरा सकें। टीम इंडिया के पास अब महिला वर्ल्ड कप 2025 में एक बार फिर से इतिहास को दोहराने का मौका होगा। हरमनप्रीत की टीम वो करना चाहेगी, जो वो 2017 में कर चुकी है।

  • एक बार फिर भारत-पाक में होगा मुकाबला

    एक बार फिर भारत-पाक में होगा मुकाबला

    नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट मैच होने जा रहा है। दरअसल, एशिया कप के एक माह बाद भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें इस बार हांगकांग सिक्सेस 2025 टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का आयोजन 7, 8 और 9 नवंबर को किया जाएगा। कुल 12 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप्स A, B, C और D में बांटा गया है। हर ग्रुप में 3-3 टीमें होंगी। दिलचस्प बात ये है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप यानी पूल सी में रखा गया है। पूल सी में भारत और पाकिस्तान के अलावा कुवैत को भी जगह दी गई है।

    पूल ए- साउथ अफ्रीका (A1), अफगानिस्तान (A2), नेपाल (A3)
    पूल बी- ऑस्ट्रेलिया (B1), इंग्लैंड (B2), UAE (B3)
    पूल सी- भारत (C1), पाकिस्तान (C2), कुवैत (C3)
    पूल डी- श्रीलंका (D1), बांग्लादेश (D2), हांगकांग (D3)
    कब और कहां खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला

    हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारत और पाकिस्तान पहले ही दिन आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला 7 नवंबर को टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 5 मिनट पर मुकाबले का आगाज होगा। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि हांगकांग सिक्सेस की टिकटें तेजी से बिक रही हैं।

    हांगकांग सुपर सिक्सेस के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, बहुत पहले ही तय हो गया था कि दिनेश कार्तिक भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। रिटायरमेंट ले चुके आर अश्विन भी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। जल्द भारतीय टीम के ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है। पाकिस्तान ने 23 अक्टूबर को ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। अब्बास अफरीदी को कप्तान नियुक्त किया गया।

    हांगकांग सिक्सेस 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, ख्वाजा मुहम्मद नफे, माज सदाकत, शाद मसूद, शाहिद अजीज।

    बता दें कि हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम का आमना-सामना हुआ था। इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस मैच के बाद काफी हंगामा भी हुआ क्योंकि भारतीय टीम ने PCB और ACC चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर से दोनों में रोचक मुकाबला देखने को मिलेंगा।

  • ICU से बाहर आए Shreyas Iyer, डॉक्टर ने दिया अपडेट

    ICU से बाहर आए Shreyas Iyer, डॉक्टर ने दिया अपडेट

    सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में भले ही भारत ने जीत हासिल कर ली थी, लेकिन इस मैच के दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और वह आईसीयू से बाहर आ गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे ओडीआई मैच में शानदार डाइविंग कैच लेते समय बुरी तरह घायल हो गए थे।

    उनकी बाएं रीढ़ (रिबकेज) के नीचे गंभीर चोट लगी। बीसीसीआई की मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी स्पिलीन (तिल्ली) फट गई है। ड्रेसिंग रूम लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और शरीर के जरूरी पैरामीटर्स काफी कम होने लगे, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौके पर यह जानलेवा कंडीशन बन गई थी। फिलहाल वह आईसीयू से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं।

    बता दें कि स्पिलीन पेट के बाएं ऊपरी हिस्से में होती है, जो खून को साफ करने और शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करती है। यह बहुत नाजुक होती है, जो चोट लगने से आसानी से फट सकती है। खेलते समय गिरने या किसी जोर से टकराने पर ये हो सकता है। जब स्पिलीन फटती है तो इंटरनल ब्लीडिंग होती है। यह एक गंभीर स्थिति होती है और ऐसा ही श्रेयस को हुआ। जब उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई तो बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें फौरन अस्पताल ले गई और वहां भर्ती कराया।

  • वनडे मैच के दौरान घायल हुए Shreyas Iyer, आईसीयू में करवाना पड़ा भर्ती

    वनडे मैच के दौरान घायल हुए Shreyas Iyer, आईसीयू में करवाना पड़ा भर्ती

    खेल: भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। श्रेयस ऑस्ट्रेलिया वनडे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान घायल हो गए हैं। उनकी पसलियों में चोट लग गई है जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल श्रेयस को आईसीयू में रखा गया है क्योंकि जांच में इंटरनल ब्लीडिंग पाई गई है। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    Shreyas Iyer – ਇੰਟਰਨਲ ਬਲੀਡਿੰਗ ਕਾਰਨ ICU ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ, ਵਾਪਸੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਟਲ ਸਕਦੀ

    आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा

    सिडनी वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का एक शानदार कैच पकड़ा था। वो कैच उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर भागते हुए लिया था हालांकि इस दौरान श्रेयस असंतुलित होकर गिर गए और उनकी बाई पसलियों के हिस्से पर जोरदार चोट लग गई। फील्डिंग खत्म करके जब वो ड्रेसिंग रुम में वापिस आए तो उन्हें काफी दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने पर पता चला कि अंदरुनी खून बहने की समस्या है। इसके कारण उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करवाया गया।

    कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे श्रेयस

    सूत्रों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर श्रेयस को दो से सात दिनों तक डॉक्टरो की निगरानी में रखा जाएगा। ब्लीडिंग के कारण इंफेक्शन को फैलने से लोकने के लिए ऐसा करना जरुरी है। टीम के डॉक्टर्स और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल में ले गए। अब उनकी हालत स्थित है लेकिन यह कैच उनके लिए जानलेवा भी बन सकता था। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे क्योंकि आंतरिक ब्लीडिंग हुई है इसलिए उन्हें निश्चित रुप से ठीक होने के लिए ज्यादा समय की जरुरत पड़ेगी। इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है। पहले श्रेयस अय्यर के लगभग तीन हफ्ते तक क्रिकेटिंग एक्शन से बाहर रहने की उम्मी थी लेकिन अब उनकी रिकवरी थोड़ी अवधि लंबी हो सकती है।
  • सुरक्षा में चूकः ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

    सुरक्षा में चूकः ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

    इंदौरः ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटरों की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। दरअसल, शहर में आयोजित आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेने आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट में ख्यात हैं। होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रहीं दोनों खिलाड़ियों को बाइक सवार मनचले ने न सिर्फ छेड़ा, बल्कि उन्हें गलत तरिके से छुआ भी।

    इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और उन्होंने तुरंत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। इस बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद की। जिसके बाद छेड़छाड़ होते ही महिला क्रिकेटरों ने एसओएस का नोटिफिकेशन भेजा। सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा अधिकारी पहुंच गए। सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया है।

    आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का हिस्सा रहीं ये खिलाड़ी अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ रेडिसन ब्लू होटल में ठहरी हुई थीं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से हाल पूछा और पुलिस अफसरों को फोनकर पूरी घटना भी बताई। विदेशी खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व प्रोटोकाल अधिकारी डैनी सिमंस से आवेदन लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और जिला प्रशासन को भी दे दी है।

    इस घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटल से मैदान तक आने-जाने के रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त करते हुए इंटेलिजेंस विंग को फटकार भी लगाई है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज (25 अक्टूबर) को विमेंस वर्ल्ड कप का पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप 2025 का 26वां मैच है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी। मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया पॉइंट टेबल में 6 मैचों के बाद 11 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।

     

     

  • 18 साल के नेशनल एथलीट Rinku Singh का निधन, Heart Attack बना मौत का कारण

    18 साल के नेशनल एथलीट Rinku Singh का निधन, Heart Attack बना मौत का कारण

    खेल: 18 साल के नेशनल एथलीट रिंकू सिंह की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है। जब वह सुबह उठा तो उसके हाथ-पैरों में कंपकंपी महसूस हुई और बैचेनी भी हो रही थी। बेहोशी होने पर उसके रुम मेट उसको अस्पताल ले गए परंतु वहां पर डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि रिंकू रोज 5 किलोमीटर तक की दौड़ लगाता था। वह 10 दिन पहले ही स्टेट चैपियनशिप खेल कर आया था। 100 मीटर रिले रेस में उसको तीसरा स्थान भी मिला था। यह मामला भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का है।

    आर्थिक स्थिति नहीं थी अच्छी

    रिंकू के चाचा बॉबी सिंह ने बताया कि उनका भतीजा रिंकू एक एथलीट था। वह भरतपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह रनिंग की तैयारी कर रहा था और रोज लोहागढ़ स्टेडियम में प्रैक्टिस करता था। रिंकू की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी परंतु उसका हुनर देखकर काफी लोग उसकी मदद करते थे। उसके पिता और बड़े भाई मजदूरी करते थे।

    रुम पार्टनर ने दी मौत की जानकारी

    रिंकू के चाचा ने बताया कि उसके रुम पार्टनर ने ही हमें फोन करके मौत की जानकारी दी थी। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि रिंकू के जो लक्षण थे वो हार्ट अटैक के हैं। उसे बैचेनी और घबराहट हुई थी। चाचा ने बताया कि रिंकू उत्तरप्रदेश की कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेता था और मेडल लेकर आता था। उसका रनिंग के प्रति जुनून देखकर हमारे अछनेरा गांव के आस-पड़ोस के लोगों ने उसका भरतपुर में रहकर तैयारी करने का इंतजाम किया था। वह रोज लोहागढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए जाता था। वह दिसंबर 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए खेल चुका है। दिसंबर 2024 में ही वह नेशनल भी खेल चुका है। उसने 5 हजार मीटर रेस में भाग लिया था। उसका सपना था कि वो इंडिया के लिए खेले परंतु उसका सपना अधूरा रह गया।
  • Women’s World Cup: India और Australia होंगी आज आमने-सामने, बारिश का भी Alert

    Women’s World Cup: India और Australia होंगी आज आमने-सामने, बारिश का भी Alert

    स्पोर्ट्सः विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी। विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है। इंडिया विमेंस टीम शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराई, लेकिन टीम को तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका के हार झेलनी पड़ी। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया तीन मुकाबलों में से 2 जीती है, जबकि एक मैच श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों इस वर्ल्ड कप की फेवरेट हैं। दोनों टीमों का वनडे वर्ल्ड कप में 14 बार सामना हुआ है। 10 बार ऑस्ट्रेलिया और 3 बार टीम इंडिया जीती। जबकि एक मैच का बारिश के कारण रिजल्ट नहीं निकल सका। आखिरी बार दोनों टीमों का सामना सितंबर में हुआ था। जब दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया था।

    विशाखापट्टनम में आज 55% बारिश की आशंका है। मैच के दौरान दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक बारिश के कारण खेल होने की संभावना कम है। 5 बजे के बाद बारिश कम हो सकती है। आज यहां का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।