Shreyas Iyer के स्वास्थ्य को लेकर BCCI ने जारी किया अपडेट, डॉक्टर्स का किया धन्यवाद

Written by

in

खेल: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। श्रेयस ने ऑस्ट्रलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के पीछे कैच लपका था। इस कैच लपके के दौरान वह जमीन पर गिर गए और उन्हें पेट में गभीर चोट आई थी। उनकी तिल्ली में कट लग गया था और अंदरुनी ब्लीडिंग होने लगी थी। श्रेयस को सिडनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वो कुछ दिन तक आईसीयू में भी भर्ती रहे।

बीसीसीआई ने दिया हेल्थ अपडेट

ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने अपडेट जारी किया है। उन्होंने बताया कि श्रेयस अय्यर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन वो अभी फिलहाल तक सिडनी में ही रुकेंगे। बोर्ड के अनुसार, श्रेयस की रिकवरी अच्छे से हो रही है। बीसीसीआई ने उन डॉक्टर्स का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने श्रेयस के इलाज में जरुरी भूमिका निभाई है। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि – ’25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए श्रेयस अय्यर के पेट में गंभीर चोट लग गई। इसके कारण उनकी तिल्ली में चोट लग गई और आंतरिक रक्तस्त्राव भी होने लग गया। उनकी चोट की तुरंत पहचान कर ली गई है और एक सामान्य से ऑपरेशन के जरिए ब्लीडिंग पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसके लिए उनका अच्छे से मेडिकल मैनेजमेंट भी किया गया है।’

अभी सिडनी में ही रहेंगे श्रेयस अय्यर

बीसीसीआई ने कहा है कि अब श्रेयस की हालत स्थिर है और वो अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से खुश है और शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। बीसीसीआई ने सिडनी में डॉक्टर्स और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद भी किया है जिन्होंने श्रेयर की चोट का अच्छे से इलाज किया। श्रेयस आगे की सलाह के लिए अभी कुछ समय सिडनी में ही रहें। हवाई यात्रा के लिए जब वह फिट हो जाएंगे तभी भारत लौटेंगे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *